Uncategorised

धरतीपर गर ज़न्नत है, तो यहीं है, यहीं है और यही है! भारत के दूरदराज़ से, रेल से जुड़ने जा रहा है कश्मीर

3 सितम्बर 2023, रविवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2080

‘गर फिरदौस बर रुए ज़मीं अस्त, हमीं अस्तो, हमीं अस्तो, हमीं अस्त’ अर्थात अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है, यहीं पर है और सिर्फ यहीं पर है। जहांगीर ने फारसी मे कश्मीर के लिए यह कहा था। कश्मीर की वादियों में यूँ तो रेल की सिटी वर्षों से गूंज रही है, मगर भारतीय रेल अब कश्मीर में देशभर की सुदूरवर्ती इलाके से आनेवाली रेल गाड़ियोंको ले जाने की तैयारी कर रहा है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मण्डल ने 16 जोड़ी गाड़ियोंको कश्मीर के बडगाम तक विस्तार करने के लिए नामित किया है। एक खांका खींचा जा रहा है और जल्द ही रेल प्रशासन इस पर निर्णय कर इसे अंजाम तक पहुचायेगी।

श्रीनगर रेलवे स्टेशन के दृश्य
कश्मीर क्षेत्र का रेल मैप

निम्नलिखित 16 जोड़ी गाड़ियाँ जम्मूतवी, उधमपुर, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, बनिहाल, अनंतनाग, अवंतीपुरा, श्रीनगर होते हुए बड़गाम तक विस्तारित करने का प्रस्ताव है।

1: 12425/26 नई दिल्ली जम्मूतवी नई दिल्ली प्रतिदिन राजधानी एक्सप्रेस

2: 12445/46 नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा नई दिल्ली प्रतिदिन उत्तर सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस

3: 16031/32 डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल श्री माता वैष्णो देवी कटरा डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल त्रिसाप्ताहिक अंडमान एक्सप्रेस

4: 11449/50 जबलपुर श्री माता वैष्णो देवी कटरा जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस

5: 16787/88 तिरुनेलवेली श्री माता वैष्णो देवी कटरा तिरुनेलवेली साप्ताहिक एक्सप्रेस

6: 16317/18 कन्याकुमारी श्री माता वैष्णो देवी कटरा कन्याकुमारी साप्ताहिक हिमसागर एक्सप्रेस

7: 19803/04 कोटा श्री माता वैष्णो देवी कटरा कोटा साप्ताहिक एक्सप्रेस

8: 12331/32 हावडा जम्मूतवी हावडा त्रिसाप्ताहिक हिमगिरी एक्सप्रेस

9: 15653/54 गौहाटी जम्मूतवी गौहाटी साप्ताहिक अमरनाथ एक्सप्रेस

10: 15651/52 गौहाटी जम्मूतवी गौहाटी साप्ताहिक लोहित एक्सप्रेस

11: 12587/88 गोरखपुर जम्मूतवी गोरखपुर साप्ताहिक अमरनाथ एक्सप्रेस

12: 15097/98 भागलपुर जम्मूतवी भागलपुर साप्ताहिक अमरनाथ एक्सप्रेस

13: 12471/72 बान्द्रा टर्मिनस श्री माता वैष्णो देवी कटरा बान्द्रा टर्मिनस सप्ताह में चार दिवसीय स्वराज एक्सप्रेस

14: 12473/74 गांधीधाम श्री माता वैष्णो देवी कटरा गांधीधाम साप्ताहिक सर्वोदय एक्सप्रेस

15: 12475/76 हापा श्री माता वैष्णो देवी कटरा हापा साप्ताहिक एक्सप्रेस

16: 12475/76 जामनगर श्री माता वैष्णो देवी कटरा जामनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस

इस लेख के लिए सहयोग: ईशान बोथरा (मालवा ग्रुप, रतलाम), तस्वीरों, मैप के लिए नीरज जाट एवं indiarailinfo.com के हम आभारी है।

Uncategorised

स्टोपेजेस ले लो भाई, स्टोपेजेस! रतलाम के स्टोपेजेस की तिथी और समयसारणी आ गयी।

2 सितम्बर 2023, शनिवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2080

पश्चिम रेलवे के रतलाम जंक्शन पर निम्नलिखित 3 जोड़ी अर्थात 6 गाड़ियोंके स्टोपेजेस की घोषणा तो कुछ दिन पहले ही हो चुकी थी, बस समयसारणी और ‘डेट ऑफ इम्प्लीमेंटेशन’ आनी बाकी थी, सो आ गयी।

12431 तिरुवनंतपुरम हजरत निजामुद्दीन त्रिसाप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस JCO 31 अगस्त, और रतलाम स्टेशन की तिथि 02 सितंबर से प्रत्येक गुरुवार, शनिवार एवं रविवार को प्रातः 3:47/3:50 ऐसे 3 मिनट के लिए रुकेंगी।

12432 हजरत निजामुद्दीन तिरुवनंतपुरम त्रिसाप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस JCO 30 अगस्त, और रतलाम स्टेशन की तिथि 30 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार एवं रविवार को दोपहर 14:02/14:05 ऐसे 3 मिनट के लिए रुकेंगी।

12907 बान्द्रा हजरत निजामुद्दीन महाराष्ट्र द्विसाप्ताहिक सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस JCO 03 सितम्बर, और रतलाम स्टेशन की तिथि 04 सितंबर से प्रत्येक गुरुवार एवं सोमवार को प्रातः 1:48/1:53 ऐसे 5 मिनट के लिए रुकेंगी।

12908 हजरत निजामुद्दीन बान्द्रा महाराष्ट्र द्विसाप्ताहिक सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस JCO 31 अगस्त, और रतलाम स्टेशन की तिथि 01 सितंबर से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को प्रातः 0:13/0:18 ऐसे 5 मिनट के लिए रुकेंगी।

22413 मडगांव हजरत निजामुद्दीन द्विसाप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस JCO 03 सितम्बर, और रतलाम स्टेशन की तिथि 04 सितंबर से प्रत्येक सोमवार एवं मंगलवार को प्रातः 3:47/3:50 ऐसे 3 मिनट के लिए रुकेंगी।

22414 हजरत निजामुद्दीन मडगांव द्विसाप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस JCO 01 सितम्बर, और रतलाम स्टेशन की तिथि 01 सितम्बर से प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को दोपहर 14:02/14:05 ऐसे 3 मिनट के लिए रुकेंगी।

Uncategorised

दिल्ली की रेल यात्रा का नियोजन है, तो कृपया यह सूचनाएं समझ लीजिए।

2 सितम्बर 2023, शनिवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2080

देश की राजधानी दिल्ली में G-20 समूह की बैठक होने जा रही है। इसके चलते दिल्ली में दिनांक 09 सितम्बर से 12 सितम्बर तक बहुत सी यातायात सूचनाएं जारी की गई है, उसी के अंतर्गत, रेल विभाग ने दिनांक 08 से 11 सितम्बर तक, दिल्ली एवं नई दिल्ली स्टेशन पर पहुंचने वाली, निकलने वाली 40 गाड़ियाँ रद्द, 12 गाड़ियोंका टर्मिनल स्टेशन चेंज, 3 गाड़ियोंका मार्च परिवर्तन और 70 गाड़ियोंको दिल्ली के उपनगरीय स्टेशनोंपर ठहराव देने की सूचना जारी की है।

निम्नलिखित 40 गाड़ियाँ सम्पूर्ण रद्द रहेंगी :

निम्नलिखित 12 गाड़ियोंका टर्मिनल स्टेशन बदला जा रहा है, दिल्ली से आगे चलनेवाली 4 गाड़ियाँ एवं अन्य 3 गाड़ियाँ जो दिल्ली सफदरजंग स्टेशन होकर चलती है, परावर्तित मार्ग से चलेंगी।

निम्नलिखित 70 गाड़ियोंको दिनांक 09, 10 को, दिल्ली क्षेत्र में नियमित ठहरावों के अतिरिक्त, उपनगरीय स्टेशनोंपर भी अस्थायी ठहराव दिया जा रहा है, ताकि उक्त तिथियोंको दिल्ली एवं नई दिल्ली स्टेशनोंपर यात्री संख्या का ज्यादा दबाव न हो।

अतिरिक्त ठहराव वाले स्टेशन्स : BHD – बदली, FDB – फरीदाबाद, NZM – हजरत निजामुद्दीन, GZB – गाजियाबाद, SBB – साहिबाबाद, ANVT – आनंदविहार टर्मिनस, DSA – दिल्ली शाहदरा, OKA – ओखला, PTNR – पटेल नगर

यात्रीगण, परिपत्रक में तिथियोंपर अवश्य ध्यान देकर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें।

Uncategorised

पुरी राउरकेला के बीच वन्देभारत एक्सप्रेस

1 सितम्बर 2023, शुक्रवार, पूर्वभाद्रपद, कृष्ण पक्ष, द्वितिया, विक्रम संवत 2080

20836/35 पुरी राउरकेला पुरी वन्देभारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन प्रत्येक शनिवार छोड़कर चलाई जाने का प्रस्ताव है।

20836 पुरी राउरकेला वन्देभारत प्रातः 5:00 बजे पुरी से प्रस्थान करेंगी और दोपहर 12:45 को राउरकेला पहुचेंगी। वापसीमे 20835 राउरकेला पुरी वन्देभारत एक्सप्रेस दोपहर 14:10 को राउरकेला से प्रस्थान करेंगी और रात 21:40 की पुरी पहुचेंगी। मार्ग में खुर्दा रोड, भुबनेश्वर, कटक, ढेनकनाल, अनुगुल, केरेजंगा, सम्बलपुर सिटी, झारसुगुड़ा स्टेशनोंपर ठहराव लेंगी।

चूँकि यह प्रस्तावित समयसारणी है, अंततः इसमे बदलाव भी लाये जा सकते है।

Uncategorised

बड़ी उपलब्धि : मध्य रेल के इगतपुरी से भुसावल होते हुए बड़नेरा तक रेल मार्ग पर LHB यात्री गाड़ियोंकी अधिकतम 130 kmph गति से चलने की अनुमति

1 सितम्बर 2023, शुक्रवार, पूर्वभाद्रपद, कृष्ण पक्ष, द्वितिया, विक्रम संवत 2080

मध्य रेलवे, भुसावल मण्डल के इगतपुरी – भुसावल – बडनेरा खण्ड में कुल रेल मार्ग 526.76 किलोमीटर पर अप और डाउन दिशाओं में निम्नलिखित 6 ट्रेनों के साथ 130 किमी प्रति घंटे की गति परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

12290 दुरन्तो एक्सप्रेस बडनेरा – भुसावल के बीच स्पीड लॉग
12290 दुरन्तो एक्सप्रेस भुसावल – इगतपुरी के बीच स्पीड लॉग

1) 12289 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नागपुर दुरन्तो एक्सप्रेस
2) 12290 नागपुर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस दुरन्तो एक्सप्रेस
3) 12105 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस
4) 12106 गोंदिया मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विदर्भ एक्सप्रेस
5) 12859 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस
6) 12860 हावड़ा मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गीतांजलि एक्सप्रेस

डाउन अर्थात मुम्बई से आनेवाली गाड़ियोंमें औसत समय की बचत 28 मिनट है और मुम्बई की ओर जानेवाली दिशा में औसत समय की बचत 30 मिनट तक हो रही है।

भुसावल मण्डल के 526.76 किमी के इगतपुरी – भुसावल – बडनेरा खंड में, 130 किमी प्रति घंटे की गति से कुल 67 गाड़ियाँ चलाने की योजना है। यह सारी गाड़ियाँ LHB रैक वाली ही रहेंगी।

उपरोक्त 6 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के 130 किमी प्रति घंटे की स्पीड ट्रायल के सफल समापन के साथ ट्रेनों को 130 किमी प्रति घंटे की गति से नियमित रूप से चलाने की आगे की प्रक्रिया चल रही है।

गौरतलब यह है, सम्पूर्ण 526 किलोमीटर के ट्रैक पर बहुत सारे TSR/PSR टेंपररी और परमनेंट स्पीड रिस्ट्रिक्शन लगे पड़े है। इससे गाड़ियोंकी औसत गति पर बड़ा असर पड़ता है और यही वजह है, की सीधे गणित में आम यात्री या सोशल मीडिया जो चीजें वायरल करता है, 4, 4.5 घण्टे में भुसावल से मुम्बई और 3, 3.5 घंटे में नागपुर, भोपाल सम्भव नही हो पाता।