Uncategorised

पमरे WCR का जबलपुर – इटारसी मार्ग बाधित; यात्री गाड़ियाँ परावर्तित की जा रही है।

28 जून 2023, बुधवार, आषाढ, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

अभी भुसावल से खंडवा, इटारसी, जबलपुर की ओर आने जाने वाली सभी यात्री गाड़ियाँ रोकी गयी है। भुसावल से अन्य मार्ग पर परावर्तित की जाने की बात सुनने में आ रही है।
दानापुर पुणे, बनारस लोकमान्य तिलक टर्मिनस सहित कई ट्रेनें जबलपुर से कटनी बीना,भोपाल होकर इटारसी आयेगी और इटारसी से आगे अपने नियमित मार्ग से आगे बढ़ेगी।

दरअसल करेली – नरसिंगपुर के बीच रेवा नदी का रेलवे पुल के आसपास बाढ़ के चलते जमीन धंसने की खबरें है। एहतियातन गाड़ियोंको इस मार्ग से नही चलाया जाएगा।

Uncategorised

वन्देभारत एक्सप्रेस लुभाती तो है, मगर कमबख़्त जेब है की बैठने नही देती।

28 जून 2023, बुधवार, आषाढ, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

देश भर में, भारतीय रेल पर वन्देभारत प्रीमियम गाड़ी के 24 रैक के जरिए 46 सेवाएं चल पड़ी है।

सोलह कोच की वन्देभारत एक्सप्रेस जब किसी मार्ग पर नही भरा रही थी तो रेल प्रशासन ने अपनी तिकड़म जोड़कर उसे आधी याने आठ कोच की कर बुकिंग्ज में प्रतिक्षासूची हाज़िर करवा दी और उसे ‘फुल्ली सक्सेसफुल’ की श्रेणी में ला कर रख दिया। अब बताइए, जब आठ कोच की गाड़ी भी न भरा पाए तो…? कुछ इस तरह की अवस्था वन्देभारत एक्सप्रेस के बिलासपुर – नागपुर की है, और एकदम ताज़ा इन्दौर – भोपाल की भी बन सकती है।

देखिए, राजनीति को परे रख हकीकत समझते है। मैसूरु – चेन्नई वन्देभारत चलती है, जिसके मैसूरु – बेंगलुरु खण्ड पर गाड़ी बिल्कुल निम्नतम यात्री भार में चल रही है। क्षेत्र के यातायात जानकारोंने इसका पूरा लेखाजोखा सामने रखा,

मैसूरु – बेंगलुरु वन्देभारत का किराया एवं यात्रा अवधि, एक तुलनात्मक अभ्यास। यहाँपर आम यात्री और निम्नतम श्रेणी की यात्रा को मद्देनजर रख तथ्य रखने का प्रयास है।

वन्देभारत एक्सप्रेस AC CC- ₹515/-
(2 Hrs), शताब्दी एक्सप्रेस AC CC- ₹315/- (2.10 Hrs), राज्य रानी एक्सप्रेस 2S- ₹95/-
(2.30 Hrs)

कर्नाटक में विद्यमान प्रशासन ने महिला यात्री की बस यात्रा मुफ़्त की है, अतः परिवार की औसत यात्रा खर्च यदि सड़क मार्ग से हो तो खर्च और भी कम लगेगा।

अब इन्दौर भोपाल के बीच तथ्य समझते है,

वन्देभारत एक्सप्रेस AC CC- ₹810/- (इसमे खानपान के ₹142/- ऐच्छिक* सम्मिलित है)
(3.05 Hrs), इन्टरसिटी एक्सप्रेस AC CC- ₹365/- (4.20 Hrs), इन्टरसिटी एक्सप्रेस 2S- ₹100/-

और सड़क परिवहन की सोचें तो ₹330/- प्रति सीट और यात्रा अवधि 3 घण्टे 20 मिनट

अब आम आदमी, लाख सोच लें, वन्देभारत में यात्रा करने का, किस तरह कर पायेगा?

एक अभ्यास यह भी कहता है,
वन्देभारत एक्सप्रेस इन्ही प्रीमियम किरायों में चलती रही और केवल 30% यात्री भार से ही चली तो भी घाटे में नहीं रहती। आगे रेल तकनीशियन का मानना है, 16 कोच से 8 कोच की वन्देभारत करना यह रेल परिचालन विभाग की अवहेलना करने जैसा है। चूँकि रेल प्रशासन एक कोच चलाये या पूर्ण रैक मार्ग को तो अवरुद्ध होना ही है, फिर संरचना में कमी क्यों?

इस तरह अलग अलग विचार फिलहाल वन्देभारत एक्सप्रेस पर आ रहे है। गौरतलब यह है, देशभर में 400 वन्देभारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी है। (एक सांख्यिकी विचार, 200 फेरों का भी हो सकती है) वन्देभारत एक्सप्रेस को देश के भविष्य की रेल इस नज़रिए से भी देखा जा रहा है। जब वन्दे मिनी, वन्दे मेट्रो, वन्दे स्लिपर इस तरह के अलग अलग संस्करण पटरियोंपर उतरेंगे तब आम यात्रिओंके रुझान वन्देभारत के लिए किस तरह होंगे यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा मगर फिलहाल तो अंगूर खट्टे लग रहे है।

Uncategorised

गौरी, गणेशोत्सव के लिए मध्य रेल CR की कोंकण रेल पर विशेष गाड़ियाँ

24 जून 2023, शनिवार, आषाढ, शुक्ल पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2080

साभार : ट्वीटर

1: 01171/72 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – सावंतवाड़ी – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस प्रतिदिन विशेष

परिचालन की अवधि : दोनों दिशाओं से 13 सितम्बर 2023 से 02 अक्तूबर 2023 तक प्रतिदिन चलेंगी।

कोच संरचना : 18 स्लिपर, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर वैन कुल 20 कोच

2: 01067/68 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – कुडाळ – लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष

परिचालन की अवधि : 01067 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दिनांक 13, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26, 27, 28 सितम्बर, 01 और 02 अक्तूबर। वापसी में 01068 कुडाळ से दिनांक 15, 16, 21, 22, 23, 26, 27, 28, 29, 30 सितम्बर, 03 एवं 04 अक्तूबर 2023 तक चलेंगी।

कोच संरचना : 10 स्लिपर, 05 द्वितीय साधारण, 01 वातानुकूल टू टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 02 एसएलआर कुल 20 कोच

3: 01069 पुणे – करमाळी / 01070 कुडाळ – पुणे साप्ताहिक विशेष

परिचालन की अवधि : 01069 पुणे से दिनांक 15, 22 एवं 29 सितम्बर, शुक्रवार को रवाना होंगी। वापसी में 01070 कुडाळ से दिनांक 17, 24 सितम्बर एवं 01अक्टूबर, रविवार को चलेंगी।

कोच संरचना : 11 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 वातानुकूल टू टियर, 04 वातानुकूल थ्री टियर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

4: 01087 करमाळी – पनवेल / 01088 पनवेल – कुडाळ साप्ताहिक विशेष

परिचालन की अवधि : 01087 करमाळी से दिनांक 16, 23 एवं 30 सितम्बर, शनिवार को रवाना होंगी। वापसी में 01088 पनवेल से दिनांक 17, 24 सितम्बर एवं 01अक्टूबर, रविवार को चलेंगी।

कोच संरचना : 11 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 वातानुकूल टू टियर, 04 वातानुकूल थ्री टियर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

5: 01153/54 दिवा जंक्शन – रत्नागिरी – दिवा जंक्शन प्रतिदिन विशेष

परिचालन की अवधि : दोनों दिशाओं से 13 सितम्बर 2023 से 02 अक्तूबर 2023 तक प्रतिदिन चलेंगी।

गाड़ी संरचना : 12 कोच की मेमू

6: 01151/52 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – मडगांव – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस प्रतिदिन विशेष

परिचालन की अवधि : दोनों दिशाओं से 13 सितम्बर 2023 से 02 अक्तूबर 2023 तक प्रतिदिन चलेंगी।

कोच संरचना : 18 स्लिपर, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर वैन कुल 20 कोच

सभी गाड़ियोंके अग्रिम आरक्षण, विशेष किराया श्रेणी में, दिनांक 27 जून से खुलने वाली है।

Uncategorised

एक ही दिन, 27 जून को, 5 जोड़ी वन्देभारत एक्सप्रेस का महाशुभारम्भ

24 जून 2023, शनिवार, आषाढ, शुक्ल पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2080

भारतीय रेल में ‘वन्देभारत’ गाड़ियाँ अपनी जगह बड़ी तेजी से बनाते जा रही है। अब तक गाड़ियोंके रैक की उपलब्धता प्रक्रिया धीमी थी, अब लग रहा है, प्रत्येक महीने में 4/5 वन्देभारत के शुभारंभ किये जायेंगे। चलिए, आज देखते है मध्यप्रदेश की इन्दौर – भोपाल और भोपाल – जबलपुर यह दो जोड़ी, कर्नाटक की बंगालूरु – धारवाड़, महाराष्ट्र गोवा को कोंकण होकर साधने वाली मुम्बई – मडगांव और झारखंड- बिहार को जोड़ने वाली पटना – राँची ऐसी क्युल पाँच जोड़ी वन्देभारत दिनांक 27 जून को अपनी यात्रा शुरू करने जा रही है।

1: 20911/12 इन्दौर – उज्जैन – भोपाल – उज्जैन – इन्दौर वन्देभारत एक्सप्रेस, सप्ताह में छह दिन प्रत्येक रविवार छोड़कर। यह आठ कोच की गाड़ी रहेंगी। वाणिज्यिक ठहराव : उज्जैन

2: 20174/73 जबलपुर – रानी कमलापति – जबलपुर वन्देभारत एक्सप्रेस, सप्ताह में छह दिन प्रत्येक मंगलवार छोड़कर। यह आठ कोच की गाड़ी रहेंगी। वाणिज्यिक ठहराव : नरसिंगपुर, पिपरिया, नर्मदापुरम

3: 20661/62 क्रांतिवीर सांगोल्ली रायन्ना बेंगलुरु सिटी – धारवाड़ – क्रांतिवीर सांगोल्ली रायन्ना बेंगलुरु सिटी वन्देभारत एक्सप्रेस, सप्ताह में छह दिन प्रत्येक मंगलवार छोड़कर। यह आठ कोच की गाड़ी रहेंगी। वाणिज्यिक ठहराव : यशवंतपुर, दावणगेरे, श्री सिध्धरुढ़ स्वामीजी हुब्बाली जंक्शन

4: 22349/50 पटना – राँची – पटना वन्देभारत एक्सप्रेस, सप्ताह में छह दिन प्रत्येक मंगलवार छोड़कर। यह आठ कोच की गाड़ी रहेंगी। वाणिज्यिक ठहराव : गया, कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना, मेसरा

5: 22229/30 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – मडगांव – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस वन्देभारत एक्सप्रेस, सप्ताह में छह दिन प्रत्येक शुक्रवार छोड़कर। वाणिज्यिक ठहराव : दादर, ठाणे, पनवेल, खेड़, रत्नागिरी, कणकवली, थिविम

कोंकनरेल्वे के मॉनसून समयसारणी का पेंच वन्देभारत एक्सप्रेस के लिए भी बरकरार है। ☺️

मॉनसून समयसारणी : 22229 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – मडगांव वन्देभारत 10 जून से 31 अक्टूबर तक सप्ताह में 3 दिन, सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी और वापसी में 22230 मडगांव – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस वन्देभारत एक्सप्रेस, सप्ताह में तीन दिन प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलेगी।

Uncategorised

पश्चिम रेल WR ने अपनी 17 जोड़ी विशेष गाड़ियोंके फ़ेरे अगस्त तक बढ़ाए!

23 जून 2023, शुक्रवार, आषाढ, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080

पश्चिम रेल ने अपनी 17 जोड़ी विशेष गाड़ियोंके फ़ेरे यात्री सुविधाओं हेतु अगस्त अन्त तक बढ़ाए! बढ़े हुए फेरोंकी तिथियाँ निम्नलिखित परिपत्रक में दी गयी है।

1 : 09419/20 अहमदाबाद तिरुचिरापल्ली अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष वाया वसई रोड, पुणे, वाड़ी, गुंतकल, रेनिगुंटा, चेन्नई एगमोर, तम्बाराम, विल्लुपुरम

2: 09011/12 उधना मालड़ा टाउन उधना साप्ताहिक विशेष वाया भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना, मोकामा, क्युल, जमालपुर, भागलपुर, साहिबगंज, न्यू फ़रक्का

3: 09183/84 मुम्बई सेंट्रल बनारस मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष वाया रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, आग्रा फोर्ट, टूंडला, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, जंघई, भदोही

4: 09575/76 राजकोट महबूबनगर राजकोट साप्ताहिक विशेष वाया सूरत, भुसावल, अकोला, पूर्णा, नान्देड़, निजामाबाद, काचेगुड़ा

5: 09525/26 ओखा नहारलगुन ओखा साप्ताहिक विशेष वाया अहमदाबाद, छायापुरी, रतलाम, मक्सी, गुना, ग्वालियर, प्रयागराज, वाराणसी, छपरा, बरौनी जंक्शन, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, रंगिया

6: 09417/18 अहमदाबाद पटना अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष वाया रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर

7: 09523/24 ओखा दिल्ली सराय रोहिल्ला ओखा साप्ताहिक विशेष वाया वीरमगाम, मेहसाणा, पालनपुर, मारवाड़, अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी

8: 09075/76 मुम्बई सेंट्रल काठगोदाम मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष वाया वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर, भरतपुर, मथुरा, कासगंज, बरेली सिटी, लालकुआं

9: 09061/62 मुम्बई सेंट्रल बरौनी जंक्शन मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष वाया वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर, भरतपुर, मथुरा, कासगंज, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पाटलिपुत्र, हाजीपुर

10: 09421/22 अहमदाबाद दरभंगा अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष वाया मेहसाणा, पालनपुर, मारवाड़, अजमेर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, मथुरा, कासगंज, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, रक्सौल, सीतामढ़ी

11: 09413/14 अहमदाबाद समस्तीपुर जंक्शन अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष वाया सूरत, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर

12: 09057/58 उधना मंगालुरु जंक्शन उधना साप्ताहिक विशेष वाया कोंकण रेलवे

13: 09005/06 वापी इज्जतनगर वापी द्विसाप्ताहिक विशेष वाया वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर, मथुरा, टूंडला, शिकोहाबाद, कासगंज, बरेली जंक्शन

14: 09025/26 वलसाड़ दानापुर वलसाड़ साप्ताहिक विशेष भेस्तान, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा

15: 09097 वलसाड़ जम्मूतवी / 09098 जम्मूतवी उधना साप्ताहिक विशेष वाया वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर, मथुरा, दिल्ली सफदरजंग, अम्बाला कैंट, लुधियाना जंक्शन, पठानकोट कैंट

16: 09343/44 डॉ आंबेडकर नगर पटना डॉ आंबेडकर नगर साप्ताहिक विशेष वाया इन्दौर, उज्जैन, मक्सी, सन्त हिरदाराम नगर, बीना, कटनी मुड़वारा, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर

17: 09033/34 उधना बरौनी जंक्शन उधना द्विसाप्ताहिक विशेष वाया भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना