12 मई 2023, शुक्रवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2080
रेल विभाग अपनी मालवहन गाड़ियोंसे जमकर यातायात करती है। जिसमे कोयला, लोह अयस्क, लोहे के बड़े अभियांत्रिकी सामान शामिल है। मगर क्या आप यह जानते है, रेल प्रशासन, यात्री गाड़ियोंके पार्सल डिब्बों द्वारा भी अनेकों सामान तीव्र गति से दूर दराज की जगहोंपर पहुँचाती है और वहाँ से लेकर आती है।
अब यह देखिए, मुजफ्फरपुर की शाही लीची कई महानगरों में भेजी जा रही है। पिछले दिनों एक टन लीची मुंबई भेजी गई थी। रेलवे के जरिये अब प्रतिदिन महानगरों में लीची भेजने की तैयारी की जा रही है। व्यवसायियों को भी मालभाड़े में कई तरह की सहूलियत दी जा रही है।
देखिए न, मुजफ्फरपुर की शाही लिची मात्र 32 घण्टों में मुम्बई के बाजारों में पहुँच रही है। है न कमाल की बात! रेल्वे, हम भारतीय लोगों के दिलोंमें यूँ ही नहीं बसती!☺️
10 मई 2023, बुधवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080
इस बार गर्मी की छुट्टियोंमे पश्चिम रेल दनादन विशेष गाड़ियाँ चलवा रही है। आज ही 3 जोड़ी गाड़ियोंकी पोस्ट डली और यह लीजिए 1 जोड़ी और घोषणा हो गयी।
09324/23 इन्दौर पुणे इन्दौर साप्ताहिक TOD विशेष
09324 इन्दौर पुणे साप्ताहिक विशेष दिनांक 18 मई से 29 जून तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। वापसीमे 09323 पुणे इन्दौर साप्ताहिक विशेष दिनांक 19 मई से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
गाड़ी की संरचना में 01 वातानुकूल प्रथम, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 12 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर ऐसे कुल 21 कोच रहेंगे।
10 मई 2023, बुधवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080
09341/42 डॉ आंबेडकर नगर दानापुर डॉ आंबेडकर नगर साप्ताहिक विशेष
09341 डॉ आंबेडकर नगर दानापुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 15 मई से 26 जुन तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। वापसीमे 09342 दानापुर डॉ आंबेडकर नगर साप्ताहिक विशेष दिनांक 16 मई से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
गाड़ी संरचना में 01 वातानुकूल टू टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 15 स्लिपर, 04 साधारण, 02 एसएलआर ऐसे कुल 24 कोच रहेंगे।
09325/26 इन्दौर भिवानी इन्दौर द्विसाप्ताहिक विशेष
09325 इन्दौर भिवानी द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 15 मई से 30 जुन तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को चलेगी। वापसीमे 09326 भिवानी इन्दौर द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 16 मई से 01 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को चलेगी।
गाड़ी संरचना में 01 वातानुकूल टू टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 12 स्लिपर, 04 साधारण, 02 एसएलआर ऐसे कुल 21 कोच रहेंगे।
09321/22 इन्दौर श्री माता वैष्णो देवी कटरा इन्दौर साप्ताहिक विशेष
09321 इन्दौर श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक विशेष दिनांक 18 मई से 22 जुन तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। वापसीमे 09322 श्री माता वैष्णो देवी कटरा इन्दौर साप्ताहिक विशेष दिनांक 20 मई से 24 जून तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
गाड़ी संरचना में 02 वातानुकूल टू टियर, 06 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर, 03 साधारण, 02 एसएलआर ऐसे कुल 21 कोच रहेंगे।
यात्रीगण ज्ञात रहे, उपरोक्त विशेष गाड़ियाँ TOD अर्थात ट्रेन्स ऑन डिमाण्ड गाड़ियाँ है। इन गाड़ियोंमे सामान्य यात्री किरायादरोंसे 1.3 गुना दर से किराया लागू रहेगा। साथ ही वातानुकूल यानों में बेड रोल सुविधा का भी अभाव रह सकता है।
09 मई 2023, मंगलवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2080
17623/24 नान्देड़ श्रीगंगानगर नान्देड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस को जुलाई की 20/23 तिथियों से सुपरफास्ट श्रेणी में वर्ग की जा रही है। उपरोक्त रेल विभाग की प्रशासनिक गतिविधियों के चलते गाड़ी का क्रमांक बदला जाएगा साथ ही गाड़ी को सुपरफास्ट श्रेणी के मानदंड में वर्गीकृत करने हेतु नान्देड़ से श्रीगंगानगर के बीच 600 सेकण्ड और श्रीगंगानगर से नान्देड़ आते वक्त प्रचण्ड ऐसी 300 सेकण्ड स्पीड अप की गई है। 😊
निम्नलिखित साप्ताहिक विशेष गाड़ियोंके फेरे बढ़ाये गए।
09 मई 2023, मंगलवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2080
आज दिनांक 09/05/2023 को यात्री उपभोक्ता समिति (PAC) की बैठक संपन्न हुई।
इस अवसर पर भुसावल मंडल के मुख्य स्टेशन प्रबंधक ए. एम. अग्रवाल, मंडल वाणिज्य प्रबंधक ए. के. पाठक, वाणिज्य निरीक्षक प्रमोद सालुंखे, रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक डी. एच. पाटिल, मुख्य टिकट पर्यवेक्षक वी. एम. पाटिल, मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक एवं उपभोक्ता समिति के समन्वयक कपोते इसके अलावा अन्य सदस्य दीपक साखरे, रेखा वर्मा, आनंद कोळी, मनोहर जाधव, दिशांत दोषी इन्होंने इस बैठक में यात्रियों के लिए निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा की।
भुसावल – पुणे के बीच प्रतिदिन चलनेवाली हुतात्मा एक्सप्रेस में दो स्लीपर कोच लगाने का अनुरोध किया गया। फ़िलहाल इस गाड़ी में केवल सिटिंग कोच की ही संरचना है। चूँकि यह गाड़ी पुणे – मनमाड़ के बीच चलती थी तब दिन भर में अपनी यात्रा किसी इण्टरसिटी गाड़ी की तरह कर लेती थी, अब यह विस्तारित भाग में “ओवरनाइट” यात्रा करती है। ऐसी अवस्था मे कमसे कम 2 स्लिपर कोच इस गाड़ी में जोड़े जाने की माँग सर्वथा जायज़ है।
रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट व रिजर्वेशन टिकट खरीदने के लिए रेलवे विभाग द्वारा “यूटीएस” नामक एक मोबाइल एप तैयार किया गया है, जलगाँव रेलवे स्टेशन पर इस एप की जानकारी एवं जन जागृती की जाए।
जलगाँव रेलवे स्टेशन के बाहर रात नौ बजे से सुबह चार बजे तक ठेले और नाश्ते की गाड़ियाँ अगल-बगल, पूरे रेल आहाते को घेरे खड़ी रहती है, जिससे रेल यात्रियों को रात में काफी परेशानी हो रही है।
रेल्वे प्लेटफॉर्म पर “मे आई हेल्प यू/ क्या मैं आपकी मदत कर सकता हूँ” प्रकार का मदत केन्द्र, रेल प्रशासन द्वारा स्थापित किया जाना चाहिए ताकि यात्री अपनी परेशानी में रेल विभाग से सहायता ले सकें।
आज की बैठक में एक बार फिर भुसावल – पुणे के बीच एक नई ट्रेन शुरू करने की मांग की गई।
स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए रेलवे स्टेशन के सामने उपयुक्त बैनर लगाए जाने चाहिए।
राजस्थान – तेलंगाना ( बीकानेर – जोधपुर – सिकंदराबाद ) के यात्रियों के लिए प्रतिदिन ट्रेन शुरू की जाए।
गौरतलब यह है, रेल यात्री उपभोक्ता समितियों का दायरा केवल स्टेशन पर यात्रिओंके लिए उपयुक्त सुविधाओं का जायज़ा लेना, जो सुविधाएं उपलब्ध नहीं है या सही अवस्था मे नही है उन्हें पुनर्स्थापित करवाना इत्यादि तक सीमित है। मगर यात्रिओंकी गाड़ियोंको लेकर माँग इतनी तीव्र है, की स्टेशन उपभोक्ता समिति के सदस्यगण इनसे अछूते नहीं रह पाए। खैर, तकरीबन सभी PAC, उपभोक्ता समितियोंकी माँगे रेल गाड़ियों के परिचालन तक पहुंच ही जाती है।