







10 फरवरी 2023, शुक्रवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2079
मध्य रेल CR में वन्देभारत एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 11 फरवरी से नियमित होने जा रहा है। यात्रिओंमें बड़ी उत्सुकता है, किराये कैसे और क्या रहेंगे। चूँकि यह प्रीमियम वर्ग की यात्री गाड़ी है, अतः इसके किराये पॉइन्ट टू पॉइंट रहेंगे अर्थात एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक। फेयर स्ट्रक्चर कैटरिंग सेवा के साथ और उसके बगैर दोनोंही रूप में बनाया गया है। आइए देखते है,
22223/24 मुम्बई – शिर्डी – मुम्बई वन्देभारत की समयसारणी और उसके किराये खानपान के साथ और खानपान सुविधा के बगैर।

22223 मुम्बई साईं नगर शिर्डी वन्देभारत एक्सप्रेस के किराये

22224 साईं नगर शिर्डी मुम्बई वन्देभारत एक्सप्रेस के किराये

22225/26 मुम्बई – सोलापुर – मुम्बई वन्देभारत की समयसारणी और उसके किराये खानपान के साथ और खानपान सुविधा के बगैर।


22225 मुम्बई सोलापुर वन्देभारत एक्सप्रेस के किराये

22226 सोलापुर मुम्बई वन्देभारत एक्सप्रेस के किराये

09 फरवरी 2023, गुरुवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2079
मध्य रेल CR की दो वन्देभारत एक्सप्रेस मुम्बई शिर्डी और मुम्बई सोलापुर के बीच, 10 फरवरी को उद्धाटन विशेष और दिनांक 11 फरवरी से नियमित रूप से चलने लग जाएगी।
22223 मुम्बई शिर्डी वन्देभारत, मुम्बई से प्रत्येक सुबह (मंगलवार के व्यतिरिक्त) 06:15 को शिर्डी के लिए रवाना होगी। अब यह समय का खाना (टाइम स्लॉट) 17617 मुम्बई नान्देड़ तपोवन एक्सप्रेस का है। अतः वन्देभारत एक्सप्रेस को जगह देने के लिए तपोवन एक्सप्रेस का नियमित परिचालन समय दिनांक 11 फरवरी से स्थायी रूप से बदला जा रहा है। मित्रों, अभी परिपत्रक तो जारी नही हुवा है, मगर रेल्वेकी ऑनलाईन टिकट बुकिंग साइट IRCTC पर दिनांक 11 फरवरी से इसका बदला समय दिखाई दे रहा है। जिसे हम यहाँ पर दे रहे है।
यूँ तो 17617 तपोवन एक्सप्रेस के समय में बदलाव दिनांक 11 फरवरी से, केवल मुम्बई से लासलगांव तक ही है। मनमाड़ से नान्देड़ के बीच कोई समय परिवर्तन नही है।



यह फिलहाल चल रही 17617 मुम्बई नान्देड़ तपोवन एक्सप्रेस की समयसारणी है।

08 फरवरी 2023, बुधवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2079
मध्य रेल CR की दो वन्देभारत गाड़ियोंका उद्धाटन दिनांक 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे है। यज्ञपी यह दोनों गाड़ियाँ सप्ताह में 6 दिन चलनेवाली है।



22223/22224 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – साईं नगर शिर्डी – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सप्ताह में 6 दिन चलेगी। मंगलवार को दोनोंही दिशाओं से नही चलेगी।


22225/22226 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – सोलापुर – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सप्ताह में 6 दिन चलेगी। मुम्बई से बुधवार और सोलापुर से गुरुवार को नही चलेगी।


08 फरवरी 2023, बुधवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2079


