Uncategorised

द म रेल SCR के नान्देड़ मण्डल मे, दौलताबाद के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी

मार्ग की यात्री गाड़ियोंका परिचालन बिगड़ा, यात्रीगण कृपया द म रेल के निम्नलिखित परिपत्रक देखे,

पहले परिपत्रक में कुछ गाड़ियोंको नियंत्रित करने की बात की गई है, उनमे से 12072 जालना मुम्बई जनशताब्दी को बाद में रदद् करार किया गया और उसकी रेक लिंक में चलनेवाली 12109 मुम्बई मनमाड़ पंचवटी एक्सप्रेस भी आज रदद् की गई है।

इसके अलावा 17649/50 हैदराबाद औरंगाबाद हैदराबाद एक्सप्रेस, औरंगाबाद की जगह परभणी से परिचालित होगी। परभणी से औरंगाबाद के बीच रदद् रहेगी।

11410 निजामाबाद पुणे मेमू जो कल निजामाबाद से चली थी, आज जालना में समाप्त कर दी गयी। जालना से पुणे के बीच रदद् रहेगी।

07778 मनमाड़ नान्देड़ मेमू, रोटेगाव में समाप्त कर दी गयी। रोटेगाव से नान्देड़ रदद् रहेगी।

17688 धर्माबाद मनमाड़ हाईकोर्ट एक्सप्रेस औरंगाबाद तक ही संचालित रहेगी। औरंगाबाद से मनमाड़ के बीच रदद् रहेगी।

इसके अलावा 12715 नान्देड़ अमृतसर सचखण्ड एक्सप्रेस, 17618 नान्देड़ मुम्बई तपोवन एक्सप्रेस और 17232 नरसापुर नागरसोल इन गाड़ियोंको 3 घंटे नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

यात्रिओंसे निवेदन है, उपरोक्त मार्ग की गाड़ियोंकी चल स्थिति जानने के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क कर अपनी यात्रा का नियोजन करें।

रेक सेटलिंग हेतु द म रेल दो विशेष गाड़ियाँ चला रहा है।

Uncategorised

चालीसगांव धुळे के बीच दो जोड़ी और मेमू बढाई जा रही है

01307/08 और 01309/10 यह दो जोड़ी अनारक्षित मेमू गाड़ियाँ दिनांक 11 अप्रेल से चालीसगांव – धुळे खण्ड पर चलना शुरू कर देगी।

गौरतलब यह है, इस मार्ग पर 01303/04 और 01313/14 ऐसी दो जोड़ी अनारक्षित मेमू 13 दिसम्बर से पहले ही शुरू हो चुकी है।

कुल मिलाकर अब चालीसगांव – धुळे खण्ड पर 4 जोड़ी अनारक्षित मेमू गाड़ियाँ चलेगी।

Uncategorised

पूर्व रेल ER की बाबाधाम देवघर के यात्रिओंके लिए सौगात

13045/46 हावड़ा दुमका हावड़ा मयूराक्षी प्रतिदिन एक्सप्रेस सम्भवतः 13 अप्रेल से दुमका से आगे देवघर तक विस्तारित की जा रही है।

सुल्तानगंज से भागलपुर, बांका होते हुए देवघर के बीच सप्ताह में 6 दिन, प्रत्येक रविवार छोड़कर एक जोड़ी नई डेमू गाड़ी की घोषणा की गई है। यह गाड़ी भी सम्भवतः 12 अप्रेल से शुरू हो जाएगी।

Uncategorised

प रे WR पर सूरत – उधना खण्ड पर दि. 04 से 07 अप्रेल तक पॉवर और रेल परिचालन ब्लॉक

दरअसल सूरत एवं उधना के बीच एक ROB पर गर्डर्स चढ़ाने काम करने के लिए यह 6 घंटे का ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान कुछ गाड़ियोंका परिचालन बाधित होने जा रहा है, उसकी सूची निम्नलिखित है।

दिनांक 04, 05, 06 और 07 अप्रेल को 8 गाड़ियाँ 10 मिनट से लेकर 1 घंटा 50 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी, 19046 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस दिनांक 04, 06, और 07 को सूरत की जगह उधना में टर्मिनेट की जायेगी। दिनांक 05 अप्रेल को 22948 भागलपुर सूरत सुपरफास्ट भी सूरत की जगह उधना में ही टर्मिनेट की जायेगी।

12935/36 बांद्रा सूरत बांद्रा सुपरफास्ट दिनांक 04 से 07 अप्रेल तक बांद्रा से सूरत की जगह उधना से परिचालित होगी, सूरत से उधना के बीच रदद् रहेगी।

आगे तिथि और गाड़ी क्रमांक के अनुसार सूची रखी गयी है,

Uncategorised

बेंगलुरु के बहुचर्चित, बहुप्रतीक्षित सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनल के उद्घाटन की सुगबुगाहट

6 जोड़ी गाड़ियाँ भी इस टर्मिनल पर से ऑपरेट करने के लिए नामित की जा रही है। साथ ही विशाखापट्टनम के लिए एक नई नियमित गाड़ी भी शुरू की जाएगी, जिसका पहला रन टर्मिनल उद्घाटन के दिन से ही शुरू होगा। उपरोक्त पत्र इसी टर्मिनल के उद्घाटन सम्बन्धी तैयारियोंको लेकर है। जल्द ही आधिकारिक सूचना निकल सकती है।