Uncategorised

उत्तर पश्चिम रेलवे ने 17 जोड़ी गाड़ियोंमे मासिक पास धारकोंको यात्रा करने की अनुमति प्रदान की।

उ प रेल NWR ने अपने आज जारी किए परीपत्रक में 17 जोड़ी गाड़ियोंकी सूची निर्देशित की है। उपरोक्त सूची में MST/QST पास तुरन्त प्रभाव से जारी किए जाएंगे। साथ ही सख्त आदेश भी दिया गया है, केवल निर्देशित गाड़ियोंके, निर्देशित खण्ड पर ही पास पर यात्रा की जा सकेगी। अन्य खण्ड या गाड़ी में यात्री पास के जरिए यात्रा करते पाया गया तो विना टिकट मान कर दण्डित किया जाएगा।

मासिक पास से यात्रा करने की अनुमति प्राप्त गाड़ियाँ और उनके खण्ड

1: 04833/34 जयपुर हिसार जयपुर मेल/एक्सप्रेस विशेष

2: 09617/18 मदार जंक्शन उदयपुर सिटी मदार जंक्शन मेल/एक्सप्रेस विशेष

3: 04821/22 जोधपुर साबरमती जोधपुर मेल/एक्सप्रेस विशेष में केवल जोधपुर करजोड़ा के बीच ही अनुमति है

4: 04843/44 जोधपुर बाड़मेर जोधपुर सवारी विशेष

5: 04840/41 बाड़मेर जोधपुर बाड़मेर डेमू विशेष

6: 04893/94 जोधपुर पालनपुर जोधपुर डेमू विशेष में केवल जोधपुर भीलड़ी के बीच ही अनुमति है

7: 04851/52 मेड़ता रोड रतनगढ़ मेड़ता रोड डेमू

8: 04823/24 जोधपुर रेवाडी जोधपुर सवारी विशेष में केवल मेड़ता रोड रतनगढ़ के बीच ही यात्रा की अनुमति रहेगी।

9: 04721/22 जोधपुर बठिंडा जोधपुर मेल/एक्सप्रेस विशेष में केवल जोधपुर पथराला के बीच ही अनुमति है।

10: 04897/98 बीकानेर हिसार बीकानेर डेमू विशेष में केवल बीकानेर चुरू के बीच ही अनुमति है।

11: 04892/91 हिसार जोधपुर हिसार डेमू विशेष में केवल रतनगढ़ हिसार के बीच ही अनुमति है।

12: 04737/38 भिवानी तिलक ब्रिज भिवानी मेल/एक्सप्रेस विशेष में केवल भिवानी लाहली के बीच ही अनुमति है।

13: 04088/87 सिरसा तिलक ब्रिज सिरसा मेल/एक्सप्रेस विशेष में केवल सिरसा रेवाड़ी के बीच ही अनुमति है।

14: 04090/89 हिसार नई दिल्ली हिसार सवारी विशेष में केवल हिसार और कालानुर कलां के बीच ही अनुमति है।

15: 04435/36 रेवाड़ी मेरठ कैंट रेवाड़ी सवारी विशेष में कुंभावास मुन्डालिया और मेरठ कैंट के बीच ही पास से यात्रा करने की अनुमति है

16: 04469/70 रेवाड़ी दिल्ली जंक्शन रेवाड़ी डेमू में कुंभावास मुन्डालिया और दिल्ली जंक्शन के बीच ही पास से यात्रा करने की अनुमति है।

17: 04573/74 लुधियाना सिरसा लुधियाना सवारी विशेष में केवल सिरसा हिसार भिवानी के बीच ही पास के जरिए यात्रा करने की अनुमति रहेगी।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे की 3 जोड़ी दैनिक गाड़ियाँ फिरसे यात्री सेवा में उपलब्ध हो रही है।

पश्चिम रेलवे के ट्वीट के जरिए यह समाचार जारी किया गया है, मुम्बई अहमदाबाद के बीच चलनेवाली गुजरात एक्सप्रेस, वलसाड अहमदाबाद के बीच चलनेवाली गुजरात क्वीन और वलसाड दाहोद के बीच चलनेवाली इन्टरसिटी गाड़ी क्रमांक और गंतव्य में बदलाव के साथ शुरू की जा रही है। यह तीनों गाड़ियाँ सम्पूर्ण आरक्षित आसन व्यवस्थाओके साथ प्रतिदिन चलाई जाएगी। जहाँतक समयसारणी का प्रश्न है, लगता यह है, की कोई बदलाव नही रहेगा क्योंकि सूचना में समय परिवर्तन का कोई उल्लेख नही है।

संक्रमण से पहले 22953/54 क्रमांक से चलनेवाली गुजरात एक्सप्रेस का नया क्रमांक 09011/12 यह है। 09012 अहमदाबाद मुम्बई सेंट्रल गुजरात सुपरफास्ट विशेष दिनांक 20 सितम्बर से और 09011 मुम्बई सेंट्रल अहमदाबाद गुजरात दिनांक सुपरफास्ट विशेष 21 सितम्बर से शुरू होगी।

पूर्व में 19033/34 क्रमांक से चलनेवाली गुजरात क्वीन एक्सप्रेस का नया क्रमांक 09135/36 यह है। 09136 अहमदाबाद वलसाड़ गुजरात क्वीन विशेष दिनांक 21 सितम्बर से और 09035 वलसाड़ अहमदाबाद गुजरात क्वीन एक्सप्रेस दिनांक 22 सितम्बर से शुरू होगी।

पूर्व में 12929/30 क्रमांक से चलनेवाली वलसाड़ दाहोद वलसाड एक्सप्रेस का नया क्रमांक 09129/30 यह है। इस गाड़ी में गन्तव्य बदला जा रहा है। यह गाड़ी अब वलसाड़ वडोदरा के बीच ही चलाई जाएगी वडोदरा – दाहोद के बीच नही चलेगी। 09129 वलसाड़ वडोदरा इन्टरसिटी सुपरफास्ट विशेष दिनांक 20 सितम्बर से और 09130 वड़ोदरा वलसाड़ इन्टरसिटी सुपरफास्ट विशेष दिनांक 21 सितम्बर से शुरू होगी।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे के 6 मण्डलमे, 58 मार्ग पर MST पास से यात्रा करने के लिए 15 सितम्बर से अनुमति

पश्चिम रेलवे ने मासिक पास धारकोंके लिए लगाए गए निर्बंध आखिरकार शिथिल कर दिए है। दिनांक 15 सितंबर से अहमदाबाद, मुम्बई, वडोदरा, भावनगर, राजकोट एवं रतलाम ऐसे सभी छह मण्डलोंके गैर उपनगरीय 58 पॉइंट्स पर MST पास जारी किए जाने की सूचना प्रसारित की गई है। दो मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंके अलावा सारी ही PSPC अनारक्षित गाड़ियाँ है। गौर करने की बात और भी है, पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आनेवाले महाराष्ट्र के सभी क्षेत्र और गुजरात, मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्र में अभी भी MST व्यवस्था लागू नही की गई है।

साथ ही MST धारकोंको लेकर एक नियमावली भी जारी हुई है। जिसमे मण्डल प्रशासन को सख्त हिदायत दी गयी है, केवल निर्देशित गाड़ियोंमें, निर्देशोंनुसार ही MST धारक यात्रा कर पाएंगे इस पर ध्यान रखा जाए। किसी अन्य गाड़ी, अन्य क्षेत्र में MST धारक यात्रा करते पाया गया तो उसे बिना टिकट मानकर नियमानुसार दण्डित किया जाएगा। MST धारक के लिए उपरोक्त गाड़ियोंमे किसी भी तरह की विशिष्ट अलग से कोच की व्यवस्था नही की जाएगी। जिन MST धारकोंकी पुरानी पास की अवधी 23 मार्च 2020 के बाद भी बाकी रह गयी थी, उन्हें 15 सितंबर से आगे उतने दिन पास को विस्तार कर के दी जाएगी। नए पास केवल मासिक अवधी के लिए ही बनाए जाएंगे।

गैर उपनगरीय मासिक पास धारकोंके लिए अलग अलग मण्डलोंमें निर्धारित की गई अनारक्षित गाड़ियाँ और क्षेत्र।

Uncategorised

त्यौहार विशेष गाडियाँ यात्रिओंकी सुविधा या अतिरिक्त किरायोंकी सज़ा?

भारतीय रेल्वेने संक्रमण काल मे अपनी सभी यात्री गाडियाँ रद्द कर दी थी। संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए यह जरूरी भी था। यात्री गाडियाँ शुरू करवाने का निर्णय संबंधित राज्यों के आपदा नियंत्रण समिति के अनुसार किया जाएगा यह भी निश्चित किया गया, और उसके अनुसार गाड़ियाँ शुरू करवाई गई। फिलहाल जो भी गाडियाँ चलाई जा रही है वह राज्यों के आपदा नियंत्रण समिति और राज्यों के मार्गदर्शन मे ही चलाई जा रही है।

रेल्वे प्रशासन ने अपनी जितनी भी गाड़िया चला रखी है, उन मे MSPC यानि मेल / एक्स्प्रेस स्पेशल कैटेगरी और PSPC यानि सवारी स्पेशल कैटेगरी गाडियाँ है। अब MSPC की मेल / एक्स्प्रेस स्पेशल कैटेगरी मे कुछ गाडियाँ त्यौहार विशेष कर चलाई जा रही है। यूँ तो सभी गाड़ियों मे यात्री टिकट की मेल / एक्स्प्रेस किराया श्रेणी की लगाई जा रही है, मगर इस त्यौहार विशेष की किराया श्रेणी भी विशेष ही कुछ हटकर है। 1.3 प्रतिशत ज्यादा किराया तो है ही मगर जो किरायों के लिए यात्रा की दूरी का निर्धारण है वह यात्री के पसीने छुड़वा देता है। कम दूरी के लिए भी 500 किलोमीटर का किराया देना पड़े तो नानीजी की याद आना तय है। अतिरिक्त याने कितना अतिरिक्त और कैसे, आइए समझते है। पहले निम्नलिखित परीपत्रक देखें। यह विशेष गाड़ियोंके किराया निर्धारण के सम्बंध में वर्ष 2015 में जारी किया गया परीपत्रक क्रमांक CC – 30/2015 है जो आजभी लागू है।

उत्सव या फेस्टिवल गाड़ियोंके किरायोंका गणित नियमित मेल/एक्सप्रेस के किरायोंपर ही आधारित है, द्वितीय श्रेणी के किराए मुलभूत (बेसिक) किरायोंसे 10% ज्यादा होंगे और बाकी सारे श्रेणियोंमे याने स्लिपर क्लास, वातानुकूलित 1,2,3 टियर, चेयर कार आदि में 30% तक ज्यादा रहेंगे।

टिकट बुकिंग के लिए डिस्टेन्स रिस्ट्रिक्शन्स याने यात्रा दूरी का बंधन भी रहेंगा। द्वितीय श्रेणी सेकन्ड क्लास सिटिंग के लिए 100 km, वातानुकूलित चेयर कार के लिए 250 km, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के लिए 300 km और स्लिपर क्लास, वातानुकूलित 2, 3 टियर के लिए 500 km कमसे कम अंतर का किराया देय होगा।

इसका मतलब यह है, की आप भलेही 200 किलोमीटर की टिकट स्लिपर क्लास में बुक करते है, लेकिन आपको तय 500 किलोमीटर को जितना बेसिक किराया लगता है वह देना होगा और इतर जोड़ गणित भी देख लीजिए। उस बेसिक किरायोंमे 30% ज्यादा जोड़ने के बाद जो रकम आएगी वह होगा आपका ‘उत्सव स्पेशल’ का बेसिक किराया। और सुपरफास्ट चार्जेस, आरक्षण शुल्क ई. अतिरिक्त चार्जेस मिलाकर आपको किराया देना होगा।

संक्रमण काल मे, गाड़ियों मे भीड़ नियंत्रित रहे इसीलिए लंबी दूरी की कुछ गाड़ियोंमे त्यौहार विशेष गाड़ियों की किराया श्रेणी लगाई गई, प्लेटफॉर्मों पर टिकट के रेट रुपए 10/- से बढ़ाकर 50/- तक कर दीए गए थे। स्टेशनों, गाड़ियों मे आम जनता को आने से हतोत्सहित किया जाए इस लिए यह बात समझ या सकती है। दिव्यांग और वैद्यकीय उपचार हेतु दीए जानेवाली रियायतों के अलावा सभी रियायतें रद्द कर दी गई, यहाँ तक की वरिष्ठ नागरिक रियायत, सवारी गाड़ी के किराए और जन उपयोगी MST पासेस भी बंद कर दी गई थी।

अब जब संक्रमण काफी हद तक नियंत्रण मे दिखाई देने लगा है, बहुतांश क्षेत्रीय रेल्वे ने सभी स्टेशनों पर स्टॉपजेस लेनेवाली PSPC गाडियाँ भी चला दी है, प्लेटफॉर्म के किराये नियमित कराए जा रहे, MST सुविधा भी खोलना शुरू कर दिया है। ऐसे मे इन त्यौहार विशेष के महंगे त्यौहारी किरायों की वसूली क्यों की जा रही है यह आम यात्री की समझ के परे है। भला कौनसी गाड़ी त्यौहार विशेष हो इसकी भी कोई नियमावली नहीं समझ आती है। यह सिर्फ त्यौहार विशेष का ही नहीं सुपरफास्ट एक्सप्रेस के अतिरिक्त शुल्क का भी खेला अजीब है। पश्चिम रेल्वे की कई गाड़ियों मे एकतरफा सुपरफास्ट चार्जेस लगाए जा रहे है रुपए 15/- से लेकर 75/- तक अतिरिक्त वसूली हो रही है।

आम जनता पहले ही इस संक्रमण और उनके साइड इफेक्ट्स जो उनकी आर्थिक स्थिति को लगे है उससे बेहद परेशान है। कई लोगोंके व्यवसाय, रोजगार जा कर मोल- मजदूरी पर आ गए है। ऐसी हालतोंमें क्या रेल प्रशासन अपनी इस त्यौहारी वसूली का पुनरावलोकन कर के उन किरायोंको नियमित नही कर सकती?

पुराणोंमें कहते है, जो पीड़ित, परेशान, आर्थिक संकट से गुजर रहा है उसको न्याय के देवता, शनिदेव भी बख्श देते है, क्योंकि वह उसके आर्थिक तंगहाली के चलते कुछ भी नही कर पाता। क्या रेल प्रशासन भी यही सोच है, जिन गाड़ियोंके किराए ज्यादा हो, अतिरिक्त त्यौहारी किराए हो उनमें यात्रा मत कीजिए। न आप यात्रा करेंगे न आपको किराया देना पड़ेगा। क्या यही संकल्पना है? यदि ऐसा है, तो यह बहुत ही भयावह है, आम यात्रिओंमें नाराजगी पैदा करनेवाला है। पहले ही नियमित गाड़ियाँ कम चल रही है, उनमें भी किसी भी गाड़ी के किराए, किराया तालिका से मेल नही खाते, किसी के कम किसी ज्यादा तो किसी के बहुत ही ज्यादा। रेल प्रशासन को चाहिए की, “नियमित गाड़ियाँ, नियमित किराए” लागू करें। आम यात्रिओंमें असंतोष फैलने तक की राह देखने मे समझदारी नही है।

Uncategorised

द पू रेल SER की 22 जोड़ी गाड़ियों की परिचालन अवधी बढाई जा रही है।

दक्षिण पूर्व रेलवे की 22 जोड़ी गाड़ियोंकी परिचालन अवधी का विस्तार कर के उन्हें दिसम्बर 2021 के अंत तक बढाया जा रहा है। ज्ञात रहे, यह सब गाड़ियाँ सम्पूर्ण आरक्षित एवं त्यौहार विशेष किराया श्रेणी के अंतर्गत चलाई जाएगी। आइए गाड़ियोंकी सूची देखते है।

1: 08183/84 टाटानगर दानापुर टाटानगर प्रतिदिन विशेष, टाटानगर से 31 दिसंबर तक और दानापुर से 01 जनवरी 2022 तक चलेगी।

2: 02835/36 हटिया यशवंतपुर हटिया द्विसाप्ताहिक विशेष, हटिया से 28 दिसंबर तक और यशवंतपुर से 30 दिसंबर तक चलेगी।

3: 08117/18 हावडा मैसूरु हावडा साप्ताहिक विशेष, हावडा से 31 दिसंबर तक और मैसूरु से 02 जनवरी 2022 तक चलेगी।

4: 02812/13 हटिया लोकमान्य तिलक टर्मिनस हटिया द्विसाप्ताहिक विशेष, हटिया से 31 दिसंबर तक और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 02 जनवरी 2022 तक चलेगी।

5: 08645/46 हावडा हैदराबाद हावडा प्रतिदिन विशेष, हावडा से 31 दिसंबर तक और हैदराबाद से 02 जनवरी 2022 तक चलेगी।

6: 02817 सांतरागाछी पुणे सांतरागाछी साप्ताहिक विशेष सांतरागाछी से 25 दिसंबर तक और पुणे से 27 दिसंबर तक चलेगी।

7: 02873/74 हावडा यशवंतपुर हावडा प्रतिदिन विशेष, हावडा से 31 दिसंबर तक और यशवंतपुर से 02 जनवरी 2022 तक चलती रहेगी।

8: 08047/48 हावडा वास्को हावडा सप्ताह में 4 दिन विशेष, हावडा से 30 दिसंबर तक और वास्को से 02 जनवरी 2022 तक चलती रहेगी।

9: 08181/82 टाटानगर छपरा टाटानगर सप्ताह में 4 दिन विशेष, टाटानगर से 31 दिसंबर तक और छपरा से 02 जनवरी 2022 तक चलती रहेगी।

10: 08626/25 हटिया राँची हटिया प्रतिदिन विशेष, हटिया से 31 दिसंबर तक और राँची से 01 जनवरी 2022 तक चलती रहेगी।

11: 02803/04 राँची हावडा राँची प्रतिदिन विशेष, राँची से 31 दिसंबर तक और हावड़ा से 01 जनवरी 2022 तक चलती रहेगी।

12: 02867/68 हावडा पुड्डुचेरी हावडा साप्ताहिक विशेष, हावडा से 26 दिसंबर तक और पुड्डुचेरी से 29 दिसम्बर तक चलती रहेगी।

13: 08624/23 हटिया इस्लामपुर हटिया प्रतिदिन विशेष, हटिया से 31 दिसंबर तक और इस्लामपुर से 01 जनवरी 2022 तक चलती रहेगी।

14: 02837/38 हावडा पूरी हावडा प्रतिदिन विशेष, हावडा से 31 दिसंबर तक और पुरी से 01 जनवरी 2022 तक चलती रहेगी।

15: 02877/78 हावडा एर्नाकुलम हावडा साप्ताहिक विशेष, हावडा से 25 दिसंबर तक और एर्नाकुलम से 27 दिसम्बर तक चलती रहेगी।

16: 02449/50 शालीमार सिकन्दराबाद शालीमार साप्ताहिक विशेष, शालीमार से 29 दिसंबर तक और सिकन्दराबाद से 31 दिसम्बर तक चलती रहेगी।

17: 02583/84 हटिया आनंदविहार टर्मिनस हटिया त्रिसाप्ताहिक विशेष, हटिया से 30 दिसंबर तक और आनंदविहार टर्मिनस से 03 जनवरी 2022 तक चलेगी।

18: 02579/80 हटिया आनंदविहार टर्मिनस हटिया त्रिसाप्ताहिक विशेष, हटिया से 31 दिसंबर तक और आनंदविहार टर्मिनस से 01 जनवरी 2022 तक चलेगी।

19: 02585/86 सांतरागाछी आनंदविहार टर्मिनस सांतरागाछी साप्ताहिक विशेष, सांतरागाछी से 27 दिसंबर तक और आनंदविहार टर्मिनस से 28 दिसंबर तक चलेगी।

20: 02594/93 हावडा साई नगर शिर्डी हावडा साप्ताहिक विशेष, हावडा से 30 दिसंबर तक और साईं नगर शिर्डी से 01 जनवरी 2022 तक चलती रहेगी।

21: 08637/38 हटिया बेंगलुरु कैंट हटिया साप्ताहिक विशेष, हटिया से 25 दिसंबर तक और बेंगलुरु कैंट से 28 दिसंबर तक चलेगी।

22: 08103/04 टाटानगर अमृतसर टाटानगर द्विसाप्ताहिक विशेष, टाटानगर से 29 दिसंबर तक और अमृतसर से 31 दिसंबर तक चलेगी।