Uncategorised

चलाइए अपनी रेल गाड़ी….

भारतीय रेल विभाग की एक योजना आज ही पत्र सूचना कार्यालय द्वारा प्रकाशित की गई है। सूचना यथावत प्रकाशित की गई है।

रेलवे ने इच्छुक पार्टियों को कोचिंग स्टॉक लीज पर देकर आम जनता के बीच रेल पर्यटन का विस्तार करने के लिए थीम आधारित सांस्कृतिक, धार्मिक और अन्य पर्यटक सर्किट रेलगाड़ी चलाने की योजना बनाई

नीति निर्माण और नियम व शर्तों के लिए रेल मंत्रालय द्वारा ईडी स्तर की समिति गठित

प्रविष्टि तिथि: 11 SEP 2021 1:26PM by PIB Delhi

भारतीय रेल ने इच्छुक पार्टियों को कोचिंग स्टॉक लीज पर देकर आम जनता के बीच थीम आधारित सांस्कृतिक, धार्मिक और अन्य पर्यटक सर्किट रेलगाड़ी के रूप में चलाने के लिए रेल आधारित पर्यटन का विस्तार करने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र की क्षमता का उपयोग करना और विपणन, आतिथ्य क्षेत्र, सेवाओं के समेकन, ग्राहक आधार के साथ संपर्क, पर्यटन सर्किटों के विकास/ पहचान में विशेषज्ञता आदि जैसी पर्यटन गतिविधियों में पर्यटन क्षेत्र के पेशेवरों की मूलभूत शक्ति का लाभ उठाना है।

प्रस्तावित मॉडल की व्यापक विशेषताएं :

  • इच्छुक पार्टियों की वांछित कॉन्फिग्रेसन के अनुरूप कोचों को लीज पर देना। बेयर शेल्स भी लीज पर लिए जा सकते हैं। कोचों की एकमुश्त खरीद भी की जा सकती है।
  • कोचों में मामूली सुधार की अनुमति है।
  • लीजिंग न्यूनतम पांच वर्षों के लिए की जा सकती है और यह कोचों की कोडल लाइफ तक बढ़ाई जा सकती है।
  • लीजिंग उद्देश्य के लिए न्यूनतम रेलगाड़ी संरचना नीतिगत दिशानिर्देशों के अनुरूप होंगे।
  • इच्छुक पार्टी बिजनेस मॉडल (मार्ग, यात्रा कार्यक्रम, टैरिफ आदि) का विकास /निर्णय करेंगे।
  • पात्रता मानदंड के आधार पर इच्छुक पार्टियों के लिए सरल पंजीकरण प्रक्रिया होगी।
  • भारतीय रेल हॉलेज शुल्क, मामूली स्टैब्लिंग शुल्क तथा लीज शुल्क लगाएगी। (एकमुश्त खरीद के लिए कोई लीज शुल्क नहीं)

अन्य विशेषताएं :

  • समय की पाबंदी को प्राथमिकता।
  • कोच नवीनीकरण तथा यात्रा कार्यक्रमों के लिए समय पर मंजूरी।
  • रखरखाव संचालनों के लिए कोई हॉलेज नहीं।
  • रेलगाड़ी के भीतर तीसरी पार्टी के विज्ञापनों की अनुमति, रेलगाड़ी की ब्रांडिंग की अनुमति।

नीति निर्माण और नियम व शर्तों के लिए रेल मंत्रालय द्वारा कार्यकारी निदेशक स्तर की समिति गठित की गई है।

इस योजना के तहत जगह जगह पर गाड़ियोंकी मांग करने वाले रेल एक्टिविस्ट, रेल फैन ग्रुप्स, विविध राजनीति क्षेत्र के नेतागण आदि के लिए सुसन्धि, सुअवसर है, जब गाड़ी की मांग की जाती है तो बड़े बड़े दावे भी साथ मे किए जाते है, यात्रिओंकी बहुत मांग है, फलाँ प्रतीक्षा सूची चल रही है। तो आइए और रेल विभाग की इस योजना का लाभ उठाएं। अपनी मनचाही, मनपसंद स्टापेजेस वाली गाड़ी लीज पर लीजिए और चलवाईए। अपने क्षेत्र को यात्रिओंको भी सुविधा दीजिए और लाभ भी कमाइए।

है न सुअवसर? आम के आम और गुठलियों के भी दाम। चलिए देखते है, हर वक्त गाड़ियोंकी मांग करने वाले कितने लोग अपनी बेहद सक्सेसफुल गाड़ी के लिए मांग कर उसे हक़ीकत की पटरियों पर ले आते है।

Uncategorised

दक्षिण पूर्व मध्य रेल SECR की दो जोड़ी साप्ताहिक गाड़ियाँ शुरू हो रही है।

08549 दुर्ग जम्मूतवी साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 14 सितम्बर से प्रत्येक मंगलवार को और 08550 जम्मूतवी दुर्ग साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 16 सितम्बर से प्रत्येक गुरुवार को शुरू होंगी।

08217 दुर्ग अजमेर साप्ताहिक विशेष दिनांक 13 सितम्बर से प्रत्येक सोमवार को और 08218 अजमेर दुर्ग साप्ताहिक विशेष दिनांक 14 सितम्बर से प्रत्येक मंगलवार को शुरू होंगी।

Uncategorised

यह बांद्रा देहरादून बान्द्रा गाड़ी के मार्ग परिवर्तन का विषय आखिर है क्या?

19019/20 बांद्रा देहरादून बांद्रा गाड़ी को रतलाम से कोटा के बीच नागदा होकर न चलाते हुए मन्दसौर, चितौड़ होकर चलाने की पश्चिम रेल्वे को क्या सूझी, इसका विस्तृत कारण तो हमारे 09 सितंबर के लेख मे आ ही चुका है। अब यह मसला क्या है और आखिर क्या चल रहा है इसका पूरा विषयवस्तु सिलसिलेवार हम आपके सामने रख रहे है।

सबसे पहले शून्याधारित समयसारणी की कल्पना सामने आई तो उसमे लिंक एक्स्प्रेस को बंद करना प्रमुखता थी। मन्दसौर कोटा मेरठ लिंक रद्द करने की बात आई तो पश्चिम रेल्वे ने मार्ग परिवर्तन का सुझाव रखा। इससे मन्दसौर कोटा मेरठ लिंक के ऐवज मे उस क्षेत्र को सीधी गाड़ी ही मिल रही थी जब की रतलाम नागदा कोटा क्षेत्र मेन लाइन है और उनके लिए दूसरी गड़ियां उपलब्ध कराई जा सकती है, ऐसी शायद पश्चिम रेल्वे की सोच थी।

आइटम नम्बर 7 और 8 देखिए

पश्चिम रेलवे के शून्याधारित समयसारणी के प्रस्ताव में मार्ग परिवर्तन के लिए 19019/20 यह गाड़ी रतलांम- चितौड़गढ़ – चन्देरिया – कोटा होकर ले जाने के लिए मान्यता दी थी CC- 42 Dt 10/6/2020

आइटम नम्बर g देखिए

पश्चिम रेलवे की 29019/20 मन्दसौर मेरठ लिंक एक्सप्रेस को 19019/20 बान्द्रा देहरादून बान्द्रा एक्सप्रेस से डिलिंक करना तय हुवा। CC- 42 Dt 10/6/2020

रेल बोर्ड की 19019/20 का शून्याधारित समयसारणी के तहत मन्दसौर चितौड़गढ़ वाला मार्ग परिवर्तन रद्द करने की प रे को सख्त मनाही CC – 42A Dt 22/6/2020

यहाँसे अलग ही चित्र बनता है, यह वो परीपत्रक है, जिसमे रेलवे बोर्ड ने नागदा क्षेत्र के 19019/20 गाड़ी के मार्ग परिवर्तन को लेकर दबाव को मान्य किया और पश्चिम रेलवे को पुराने नियमित मार्ग रतलाम – नागदा – कोटा होकर गाड़ी चलाने को मंजूरी दे दी। CC – 53 Dt 20/7/2020

आइटम नम्बर 3 देखिए

प म रेल WCR का यह परीपत्रक देखिए, इसमें 29019/29020 मन्दसौर – मेरठ लिंक एक्सप्रेस को 19019/20 बान्द्रा देहरादून बान्द्रा से डी-लिंक करने और उक्त गाड़ी को कोटा स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट करने की मंजूरी रेल बोर्ड से दी गयी। CC – 66/2020 Dt 27/7/2020

CC – 66 dt 27/7/2020

अब यह देख लीजिए पश्चिम रेलवे की मांग पर रेलवे बोर्ड की मन्दसौर कोटा के बीच चलाई गई प्रतिदिन एक्सप्रेस

CC – 26/2021 Dt 04/3/2021

इसके बाद तो सारे दबाव हट गए और मन्दसौर – मेरठ लिंक एक्सप्रेस का अवतार पुर्णतयः समाप्त होकर 19816/15 मंदसौर कोटा मन्दसौर एक्सप्रेस प्रतिदिन एक्सप्रेस की घोषणा कर दी गयी। हालाँकि यह गाड़ी चल नही रही है और इसका क्या होनेवाला है इसका कुछ पता नही है।

कल ही रतलाम मुख्यालय से इस संदर्भ में एक ट्वीट आया, ” मुख्यालय से मार्ग परिवर्तन की कोई सूचना नही है, अतः 19019/20 गाड़ी अपने पुराने नियमित मार्ग से ही चलेगी।”मुख्य प्रश्न यह उठता है, जब इतने परीपत्रक सामने थे तो फिर उत्तर रेलवे ने दिनांक 25 अगस्त 2021 को अलग अलग दैनिक न्यूजपेपर में हिन्दी और अंग्रेजी भाषा मे निम्नलिखित सूचना प्रसारित क्यों की?

क्या फिर से 19019/20 बान्द्रा देहरादून बान्द्रा एक्सप्रेस में मार्ग परिवर्तन का खेला होनेवाला है? किसे सच माने? रेलवे बोर्ड के सर्क्युलर जो ऊपर दिए गए है या उत्तर रेलवे की उन सूचनाओं को जो हाल ही में प्रकाशित की गई है?

एक बात तो तय है, यदि 19019/20 गाड़ी का मार्ग मन्दसौर होकर नही होता है और उनकी मन्दसौर – मेरठ लिंक एक्सप्रेस भी कोटा तक ही सीमित रह जाती है, तो जो सैनिक और क्षेत्र के तमाम यात्रिओंकी बडी ही समस्या होने वाली है। उनकी मन्दसौर मेरठ लिंक भी गयी और सब्ज बाग दिखाए थे वह सीधी गाड़ी भी।

Uncategorised

उत्तर पश्चिम रेलवे की 10 गाड़ियोंके गाड़ी क्रमांक बदलने वाले है

विद्यमान गाड़ी क्रमांक 04841/04842 जोधपुर बाड़मेर जोधपुर MSPC गाड़ी का क्रमांक दिनांक 20 सितम्बर से 04895/04896 यह हो जाएगा।

04839 जोधपुर बाड़मेर PSPC विशेष गाड़ी क्रमांक यथावत रहेगा, कोई बदलाव नही।

04842 बाड़मेर जोधपुर PSPC विशेष गाड़ी का क्रमांक दिनांक 20 सितम्बर से 04840 यह हो जाएगा। फ़िलहाल यह गाड़ी नही चलाई जा रही है।

विद्यमान गाड़ी क्रमांक 04875/04876 जोधपुर भीलड़ी जोधपुर PSPC विशेष गाड़ी का क्रमांक दिनांक 20 सितम्बर से 04841/04842 यह हो जाएगा।

निम्नलिखित गाड़ियाँ फ़िलहाल नही चलाई जा रही है, जब भी चलेगी उनके गाड़ी क्रमांक बदले जाएंगे।

विद्यमान गाड़ी क्रमांक 04871/04872 रतनगढ़ सरदारशहर रतनगढ़ PSPC विशेष गाड़ी का क्रमांक 04847/04848 यह हो जाएगा।

विद्यमान गाड़ी क्रमांक 04873/04874 रतनगढ़ सरदारशहर रतनगढ़ PSPC विशेष गाड़ी का क्रमांक  04867/04868 यह हो जाएगा।