पश्चिम रेलवे की प्रतिष्ठित गाड़ी 02903/04 गोल्डन टेम्पल मेल अब 10/12 जून से नई समयसारणी के अनुसार चलाई जाएगी।
यात्रिओंको याद होगा, यह गाड़ी का समय बदलाव पहले 21 मई को घोषित किया गया था और 27/29 मई से लागू होने वाला था, मगर समय बदलाव का परीपत्रक जारी होते ही मात्र 2 घण्टे में इसे खारिज किया गया और समय बदलाव टल गया।
दरअसल ऐसी लम्बी दूरी की गाड़ियोंके समय बदलाव किसी एक क्षेत्र या एक मण्डल के निर्णय से अमल में लाना या रद्द करना सम्भव नही होता इसमें गाड़ी जिस जिस क्षेत्र और मण्डलोंसे गुजरती है उन सबकी सहमति आवश्यक होती है। उस वक्त जरूर मार्ग के किसी क्षेत्र या मण्डल की कोई तकनीकी मजबूरी रही होगी इसीलिए समय परिवर्तन को 15 दिनों तक टाला गया जो अब लागू होने जा रहा है।
इस समय परिवर्तन से गोल्डन टेम्पल मेल के सम्पूर्ण रन में तकरीबन 4 से 5 घण्टे की बचत होगी और यात्रिओंकी रेल यात्रा जल्द पूरी होगी। मार्ग के कुछ स्टेशन इस बदलाव से नाखुश थे, उनके लिए यह समय परिवर्तन सुविधाजनक नही है। लेकिन ऐसे निर्णय सम्पूर्ण यात्रा मतलब एन्ड टू एन्ड जर्नी को मद्देनजर रखकर लिए जाते है। यह गाड़ी अब सूरत, वडोदरा के यात्रिओंको ज्यादा सुविधाजनक हो रही है।
खैर, आने वाले दिनोंमें रेलवे की समयसारणी में ‘शून्याधारित समयसारणी’ के लागू करने की कवायद के चलते इस तरह के जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकते है। कई सारे गाड़ियोंके स्लॉट इधर से उधर होंगे। रेल प्रेमियोंको इन बदलावों का बडा बेसब्री से इंतजार है।
लॉक डाउन के निर्बंधोके चलते रेल गाड़ियोंमे यात्रिओंकी संख्या में लक्षणीय कमी आई है। ऐसे में लगभग सभी क्षेत्रीय रेलवे अपनी गाड़ियोंका रद्दीकरण, फेरोंमें कमी या गंतव्यों में बदलाव कर रहा है।
पूर्वी रेल मालगाड़ियों का समर्पित गलियारे (EDFCCIL) अम्बाला मण्डलपर पिलखनी – सनेहवालमार्ग पर सरहिंद स्टेशन पर तकनीकी कार्य हेतु गाड़ियोंका आवागमन बाधित रहेगा, यात्रीगण कृपया अपनी रेल यात्रा का उचित नियोजन करे।
दक्षिण मध्य रेलवे ने अपनी गाड़ियोंके रद्दीकरण को लगभग 15 जून तक विस्तारित किया।
दक्षिण रेलवे ने अपनी गाड़ियोंके रद्दीकरण को लगभग 15 जून तक विस्तारित किया।
पूर्व तटीय रेलवे ने अपनी गाड़ियोंके रद्दीकरण को लगभग 10 जून तक विस्तारित किया।
भारतीय रेल वर्ष 2023/24 तक पूर्णतयाः विद्युतीकरण की जा रही है, ऐसे में कई जंक्शन स्टेशन पर इंजिन, लोको के बदलाव के इंतज़ार में खड़ी गाड़ियाँ अब शायद ही दिखाई देती है।
मध्य रेलवे में लोंको बदलने, स्टाफ़ बदलने के लिए आधा एक घण्टा खड़ी रहने वाली गाड़ियाँ भुसावल, नागपुर, दौंड, पुणे, मनमाड़, वर्धा, इगतपुरी ऐसे स्टेशनोंपर दिखाई देती थी। वैसे पुराने जमाने मे मध्य रेलवे मुम्बई से लेकर तुगलकाबाद (दिल्ली) तक, भुसावल से मानिकपुर, भुसावल से नागपुर और कल्याण से वाड़ी तक पसरा हुवा था। ढेरों जंक्शन थे, जगह जगह पर स्टाफ़ बदलना, गाड़ी में पानी भरना और कुछ स्टेशनोंपर इलेक्ट्रिक लोंको, डीजल लोको का बदलाव होना लाज़मी था। मगर इन सब स्टेशनोंमें इगतपुरी की अलग विशेषता थी।
मुम्बई का रेल क्षेत्र भारत भर के 25 किलो वाट AC लाइन से जुदा था, यहाँपर 1500 वाट DC इलेक्ट्रिक लाइन थी। यह लाइन इगतपुरी से लेकर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक और कल्याण से पुणे तक थी। इगतपुरी तक गाड़ियाँ AC लोको से आती और ट्रिप शेड के व्यवस्था से लाइन ट्रेक्शन बदलकर गाड़ी को DC लोको जोड़ा जाता था, जो आगे मुम्बई तक गाड़ी को ले जाता था। इसके चक्कर मे हर एक गाड़ी का इगतपुरी स्टेशनपर कमसे कम आधा घण्टा खड़ा रहना सहज था। इगतपुरी आते ही यात्री बड़े सकुन से गाड़ी से प्लेटफार्म पर उतर कर यहां के प्रसिद्ध वडा पाव का आनन्द लेते थे।
रेलवे प्रशासन को इगतपुरी का यह AC/DC का झंझट कभी न कभी खत्म करना ही था। मौजूदा डीसी ट्रैक्शन सिस्टम की सीमाओं को ध्यान में रखते हुए, 1996-97 में इसे 25 केवी एसी ट्रैक्शन में बदलने का निर्णय लिया गया। इगतपुरी – कल्याण खंड के डीसी से एसी ट्रैक्शन में परिवर्तन 12.11.2006 को पूरा हुआ। 24.10.2010 को पुणे – लोनावाला – कल्याण खंड; कल्याण – ठाणे खंड 24-1-2014 को और ठाणे – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 8-6-2015 को पूरा हुवा। इसके साथ, मध्य रेलवे में संपूर्ण विद्युतीकृत मेनलाइन रेल नेटवर्क 25 केवी एसी का उपयोग शुरू हुवा। कुछ घाट सेक्शन में लोको की कमी के चलते वर्ष 2016 में एसी लोको की गाड़ियाँ सीधी मुम्बई तक चलने लगी। यहाँपर इगतपुरी के ट्रिप शेड और AC/DC लोको का बदलाव पूरी तरह से खत्म हुवा। मगर अभी एक गाड़ी का लोको बदलाव जारी था।
यह गाड़ी थी हज़रत निजामुद्दीन से एर्नाकुलम के बीच चलनेवाली मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस। यह गाड़ी चूँकि कोंकण रेलवे में इलेक्ट्रिक ट्रेक्शन नही था तो डीजल से इगतपुरी तक आती थी और आगे निजामुद्दीन के लिए इलेक्ट्रिक लोको से चलाई जाती थी। अब 1 जून 2021 से इस गाड़ी को इलेक्ट्रिक लोको से ही इगतपुरी से आगे कोंकण रेलवे के रत्नागिरी तक चलाए जाने की घोषणा हो चुकी है।
इगतपुरी मध्य रेलवे के मुख्य रेलवे मार्ग का एक सुन्दर पहाड़ी रेलवे स्टेशन। गाड़ियाँ यहाँपर सुस्ताती थी और गाड़ी के यात्री निहारी करने बड़े आरामसे बैठ जाते थे।
इस तरह इगतपुरी के जंक्शन नही होने के बावजूद हर गाड़ी लम्बे समय तक खड़े रहने का मिथक टूटता हुवा दिखाई दे रहा है। फिलहाल मुम्बई से इगतपुरी और इगतपुरी से भुसावल तक अलग अलग लोंको चालक गाड़ी चलाते है मगर मध्य रेलवे की राजधानी के साथ इगतपुरी में लोंको स्टाफ़ का बदलाव भी खत्म किया गया है। राजधानी एक्सप्रेस के चालक मुम्बई से जलगाँव तक सीधे आते है। समय भर की बात है, इगतपुरी का स्टाफ बदलाव भी हो सकता है जल्द खत्म हो जाए और एक सुन्दर पहाड़ी रेलवे स्टेशन पर यात्रिओंका आधा घण्टा बिताने का सौभाग्य छीन जाए।
रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए संशोधित संरचना के साथ निम्नलिखित समर स्पेशल ट्रेनों की अवधि को नीचे दिए गए विवरण के अनुसार विस्तारित करने का निर्णय लिया है: –
ए. पुणे से/के लिए स्पेशल ट्रेनों का विस्तार
01329/01330 पुणे-गोरखपुर स्पेशल 01329 पुणे-गोरखपुर स्पेशल को दिनांक 1.6.2021, 3.6.2021, 5.6.2021, 8.6.2021, 10.6.2021, 12.6.2021 और 15.6.2021 (7 ट्रिप) को विस्तारित किया गया है और 01330 गोरखपुर-पुणे स्पेशल को 3.6.2021, 5.6.2021, 7.6.2021, 10.6.2021, 12.6.2021, 14.6.2021 और 17.6.2021 (7 ट्रिप) को विस्तारित किया गया है।
2:. 01331/01332 पुणे – दानापुर स्पेशल 01331 पुणे – दानापुर स्पेशल को दिनांक 4.6.2021, 7.6.2021, 11.6.2021 और 14.6.2021 (4 ट्रिप) को विस्तारित किया गया है और 01332 दानापुर-पुणे सुपरफास्ट स्पेशल को 5.6.2021, 8.6.2021, 12.6.2021 और 15.6.2021 (4 ट्रिप) को विस्तारित किया गया है।01333/01334 पुणे-दरभंगा स्पेशल
01333 पुणे-दरभंगा स्पेशल को दिनांक 3.6.2021 और 10.6.2021 (2 ट्रिप) तक विस्तारित किया गया है और 01334 दरभंगा-पुणे स्पेशल को दिनांक 5.6.2021 और 12.6.2021 (2 ट्रिप) तक विस्तारित किया गया है।
01335/01336 पुणे – भागलपुर स्पेशल 01335 पुणे – भागलपुर स्पेशल को दिनांक 6.6.2021 और 13.6.2021 (2 ट्रिप) तक विस्तारित किया गया है और 01336 भागलपुर-पुणे स्पेशल को दिनांक 8.6.22021 और 15.6.202 1 (2 ट्रिप) तक विस्तारित किया गया है।
बी. मुंबई से/के लिए स्पेशल ट्रेनों का विस्तार
01359/01360 मुंबई-गोरखपुर स्पेशल 01359 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-गोरखपुर स्पेशल को दिनांक 2.6.2021, 4.6.2021, 6.6.2021, 7.6.2021, 9.6.2021, 11.6.2021, 13.6.2021 और 14.6.2021 (8 ट्रिप) तक विस्तारित किया गया है और 01360 गोरखपुर – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई स्पेशल को दिनांक 4.6.2021, 6.6.2021, 8.6.2021, 9.6.2021, 11.6.2021, 13.6.2021 15.6.2021 और 16.6.2021 (8 ट्रिप) तक विस्तारित किया गया है।
01361/01362 मुंबई – दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल 01361 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई – दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल को दिनांक 3.6.2021 और 10.6.2021 (2 ट्रिप) तक विस्तारित किया गया है और 01362 दानापुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई सुपरफास्ट स्पेशल को दिनांक 4.6.2021 और 11.6.2021 (2 ट्रिप) तक विस्तारित किया गया है।
01363/01364 मुंबई-दरभंगा स्पेशल 01363 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-दरभंगा स्पेशल को दिनांक 1.6.2021, 8.6.22021 और 15.6.2021 (3 ट्रिप) तक विस्तारित किया गया है और 01364 दरभंगा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई स्पेशल को दिनांक 3.6.2021, 10.6.2021 और 17.6.2021 (3 ट्रिप) तक विस्तारित किया गया है।
01365/01366 मुंबई – छपरा स्पेशल 01365 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-छपरा स्पेशल को दिनांक 5.6.2021 और 12.6.2021 (2 ट्रिप) तक विस्तारित किया गया है और 01366 छपरा – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई सुपरफास्ट स्पेशल को 7.6.2021 और 14.6.2021 (2 ट्रिप) तक विस्तारित किया गया है।
01355/01356 मुंबई-गोरखपुर स्पेशल 01355 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल को दिनांक 1.6.2021, 8.6.22021 और 15.6.2021 (3 ट्रिप) तक विस्तारित किया गया है और 01330 गोरखपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल को 3.6.2021, 10.6.2021 और 17.6.2021 (3 ट्रिप) तक विस्तारित किया गया है।
सभी स्पेशल मौजूदा पथ, टाइमिंग और हॉल्ट के साथ चलेंगी।
आरक्षण: मुंबई और पुणे से छूटने वाली पूरी तरह से आरक्षित विशेष ट्रेनों की विस्तारित ट्रिप्स के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर दिनांक 29.5.2021 को आरंभ होगी।
01151/52 दादर मडगाँव दादर जनशताब्दी विशेष और 01007/08 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से पुणे के बीच चलनेवाली डेक्कन विशेष का रंगरूप बदलने जा रहा है।
मडगाँव जनशताब्दी जो दादर से चलायी जा रही है, वह दिनांक 10 जून से मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से चलेगी और अत्याधुनिक LHB कोच से सुसज्जित की जाएगी। आगे यही गाड़ी का रैक शेयरिंग मुम्बई पुणे के बीच चलनेवाली डेक्कन एक्सप्रेस से होने के कारण यह गाड़ी भी LHB कोच के साथ चलाई जाएगी। यज्ञपि इसके LHB करण की तारीख सुनिश्चित नही की गई है।