Uncategorised

द म रेल विभाग की हैदराबाद – जयपुर जैसी 30 त्यौहार विशेष गाड़ियोंकी अवधि मे बढ़ोतरी हो सकती है।

राजस्थान की रेल यात्रा करनेवाले तेलंगाना, आंध्र और महाराष्ट्र के यात्रिओंके लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण मध्य रेल ने अपनी 30 त्यौहार विशेष गाड़ियोंकी अवधिमे विस्तार करने हेतु रेल बोर्ड से अनुमति मांगी है। इसके अलावा और भी 48 गाड़ियोंकी सूची जो पहले भी रेलवे बोर्ड को भेजी गई थी उन गाड़ियोंकोभी शुरू करने की द म रेल की योजना है। हमारे पास दोनोंही सूचियां है, जो यहाँपर प्रस्तुत है।

यह 30 गाड़ियोंकी सूची है, जो फिलहाल 30 नवम्बर तक चलने वाली है और इन्ही गाड़ियोंकी अवधिमे विस्तार किए जाने का प्रस्ताव है।

यह उन 48 गाड़ियोंकी सूची है, जिन्हें पहले भी शुरू करने के प्रस्ताव में शामिल किया गया था, लेकिन शुरू नही हो पाई थी। द म रेल फिर से इन्हें शुरू करने के लिए प्रयास कर रही है।

निम्नलिखित 4 जोड़ी त्यौहार विशेष गाड़ियोंको रेल प्रशासन से 1 महीने की बढ़ोतरी मिली है। हालांकि कुछ समयोंमे परिवर्तन हुवा है और किरायोंके दर भी नियमीत किरायोंसे से कुछ ज्यादा लगेंगे।

1: 07255/56 नरसापुर लिंगमपल्ली नरसापुर त्यौहार विशेष गाड़ी

2: 07030/29 सिकन्दराबाद तिरुवनंतपुरम सिकन्दराबाद त्यौहार विशेष

3: 02760/59 हैदराबाद ताम्बाराम हैदराबाद त्योहार विशेष गाड़ी। इस गाड़ी में अलग किराया सूची लागू रहेगी साथ ही अग्रिम आरक्षण अवधि 10 दिन पूर्व रहेगी।

4: 02733/34 तिरुपति लिंगमपल्ली तिरुपति विशेष

5: 07201/02 गुंटूर सिकन्दराबाद गुन्टूर त्यौहार विशेष

उपरोक्त 5 जोड़ी याने दस गाड़ियाँ फिरसे शुरू होने की वजह से और बची गाड़ियांभी शुरू होने की आशा बढ़ गयी है।

Uncategorised

हावडा मुम्बई हावडा मेल वाया गया 1 दिसम्बर से बदली समयसारणी के साथ शुरू हो रही है।

02321/22 हावडा मुम्बई हावडा मेल वाया इलाहाबाद इस नाम से प्रचलित यह मेल अब प्रयागराज याने पुराने नाम इलाहाबाद की जगह प्रयागराज छिंवकी और गया होकर हावडा को जाती है।

मध्य रेलवे के इलाके से गया जानेवाले हिन्दू तीर्थयात्री और पारसनाथ जानेवाले जैन तीर्थयात्रियों में यह गाड़ी लोकप्रिय है। हालाँकि इस मेल को इलाहाबाद मेल के नाम से जाना जाता था, बाईपास ट्रैक बनने के बाद इसका इलाहाबाद (प्रयागराज) जाना छूट गया और गाड़ी बाईपास ट्रैक पर बने नए स्टेशन प्रयागराज छिंवकी से निकल जाती है। खैर, ज़ीरो बेस टाइमटेबल के तहत इस गाड़ी की समयसारणी बदली है और पहली दिसम्बर से बदले समयपर चलाई जाने वाली है। संक्रमण की आशंका चलते सभी गाड़ियोंके जैसे यह गाड़ी भी सम्पूर्ण आरक्षण आसन व्यवस्थाओंके के साथ चलेगी। आइए देखते है नए टाइमिंग्ज।

आश्चर्य की बात यह है 02322 मुम्बई हावडा मेल प्रयागराज छिंवकी में भी नही रुकेगी!😢

1 दिसम्बर से 02321/22 मेल के साथ 3 जोड़ी गाड़ियाँ पूर्व रेलवे और शुरू कर रही है। उन गाड़ियोंकी संक्षिप्त समयसारणी साथ मे दे रहे है। इन सभी गाड़ियोंके आरक्षण दिनांक 26/12/2020 से आईआरसीटीसी की वेबसाइट और सभी आरक्षण केन्द्रोंपर उपलब्ध हो जाएंगे।

Uncategorised

ग्वालियर दौंड, ग्वालियर बलरामपुर, प्रयागराज महू, प्रयागराज मेरठ, आग्रा अजमेर एवं ग्वालियर भोपाल गाड़ियाँ नए स्वरूप में शुरू हो रही है।

1: 04190/89 ग्वालियर दौंड ग्वालियर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस यह गाड़ी पहले ग्वालियर पुणे के बीच चलती थी जिसे अब दौंड तक विस्तारित किया गया है।

2: 04199/4200 ग्वालियर बलरामपुर ग्वालियर साप्ताहिक सुशासन स्पेशल, बदले समयोंके साथ

3: 04116/15 प्रयागराज डॉ आंबेडकर नगर (महू) प्रयागराज स्पेशल, यह गाड़ी पहले सप्ताह में 4 दिन इन्दौर और खजुराहो के बीच चल रही थी जिसे दोनों ओर विस्तारित कर प्रयागराज और महू के बीच सप्ताह में 3 दिन चलाया जाएगा।

4: 04163/64 प्रयागराज मेरठ सिटी प्रयागराज संगम त्रिसाप्ताहिक स्पेशल, यह गाड़ी पहले प्रतिदिन चलती थी।

5: 04195/96 आग्रा फोर्ट अजमेर आग्रा फोर्ट प्रतिदिन स्पेशल, बदले हुए समयसारणी के साथ

6: 04198/97 ग्वालियर भोपाल ग्वालियर इण्टरसिटी स्पेशल, बदले हुए समयसारणी के साथ

यात्रीगण कृपया ज्ञात रहे, यह सारी गाड़ियाँ केवल आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके साथ चलाई जा रही है।