कृपया परिपत्रक देखे।

कृपया परिपत्रक देखे।

22 trains cancelled, 3 trains partially cancelled, 3 trains diverted and 4 trains will be regulated. Please check these circular issued by SWR admin.




पश्चिम रेलवे की एक अजब गजब रूट वाली हॉलिडे स्पेशल गाड़ी की घोषणा की है।
02049 पुणे बल्हारशहा हॉलिडे एक्सप्रेस यह गाड़ी दिनांक 03 मार्च से 31 मार्च तक हर मंगलवार को पुणे से शाम 17.30 को चलेगी और दूसरे दिन दोपहर 14.25 को बल्हारशहा पोहोंचेगी।
02050 बल्हारशहा पुणे हॉलिडे एक्सप्रेस दिनांक 04 मार्च से 01 अप्रेल तक हर बुधवार को शाम 18.15 को बल्हारशहा से चलेगी और दूसरे दिन शाम 17.00 बजे पुणे पोहोचेंगी।
इस गाड़ी में 4 द्वितीय श्रेणी, 8 स्लिपर क्लास, 1 वातानुकूल टू टियर, 5 वातानुकूल थ्री टियर, 2 एसएलआर ऐसे कुल 20 डिब्बे रहेंगे।
इसका गाड़ी का मार्ग काफी अलग है। पुणे से बल्हारशहा के बीच यह गाड़ी लोनावला, कल्याण, वसई रोड़, विरार, पालघर, वापी, नवसारी, भेस्तान, चलठान, नंदुरबार, अमलनेर, धरनगाव, जलगाँव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामनगाव, वर्धा, हिंगणघाट, चंद्रपुर स्टेशनोंपर रुकेगी।
1172 km के इस मार्गपर सूरत भुसावल ताप्ती सेक्शन पर चलाई जाने वाली पुणे को जोड़ने वाली यह पहली गाड़ी है।
इसकी समयसारिणी, परिपत्रक देखे।

उदय जोशी, भुसावल द्वारा
भुसावल – पुणे / पुणे – भुसावल हुतामा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन, और हफ्ते भर नही चलेगी अपने निर्धारित मार्गपर।
मध्य रेल दिनांक 06.03.2020 तक अप लाइन पर मंकी हिल और कर्जत के बीच दक्षिण-पूर्व घाट पर इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्य करेगा। इसके कारण गाड़ियों के चलने का पैटर्न निम्नानुसार होगा:
गाड़ियों का परावर्तित मार्ग, दौड़ कॉर्ड लाइन -मनमाड
मध्य रेलवे के सुत्रोंके हवाले से पता चलता है की,
• गाड़ी क्रमांक – 11025 अप भुसावल-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 26.02.2020 से 06.03.2020 तक
• गाड़ी क्रमांक – 11026 डाउन पुणे-भुसावल एक्सप्रेस दिनांक – 26.02.2020 से 06.03.2020 तक पुणे – दौंड बाईपास – अहमदनगर – मनमाड़ – भुसावल इस मार्ग से चलना है। नासिक, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोनावला और चिंचवड़ के यात्रिओंको अब 06 मार्च तक इस गाड़ी का इंतजार करना होगा।
यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे इस पर ध्यान दें और इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्य के कारण होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन को सहयोग दें ।
भारतीय रेल पर चौतरफ़ा रेल अनुरक्षण, विस्तार, गेज बदलना, विद्युतीकरण ऐसे विकासात्मक कार्य शुरू है। कहीं आठ दिन, कहीं पन्द्रह दिन गाड़ियाँ बन्द है। कई मार्गोंपर पैसेंजर ट्रेन महीनों बन्द है तो कई गाड़ियाँ घूमकर, रुकवाकर चलाई जा रही है। यात्री भी जानते है, जब सुविधाओंका निर्माण किया जा रहा है तो कुछ परेशानी झेलनी पड़ेगी।
मित्रों, इस सब्र के फल बड़े मीठे मिलने वाले है। रेलवे का टाइम टेबल हमेशा जुलाई से बनता है। जो भी व्यापक परिवर्तन गाड़ियोंके समय मे किए जाते है, वह इसी वक्त किए जाते है।
आने वाले जुलाई से तय है की कई गाड़ियोंके समय बदलेंगे और गाड़ियोंकी स्पीड बढनेसे गाड़ियोंका विस्तार भी होगा, मार्ग भी बदलेंगे, स्टोपेजेस भी कम किए जाएंगे और इन सब कारणोंसे गाड़ियोंके मार्ग समय भी कम होंगे।
इसका पहला रिजल्ट देख लीजिए, मध्य रेलवे ने चेन्नई की ओर चलने वाली तीनों गाड़ियोंके समय मे जुलाई से कमी कर नया टाइम जारी किया है।










