Stories/ News Alerts

Uncategorised

पमरे WCR में बुदनी – बरखेड़ा स्टेशनोंके बीच रेल तिहरीकरण हेतु तेरह दिनोंका रेल ब्लॉक; 24 गाड़ियाँ रद्द एवं 02 गाड़ियोंका मार्ग परिवर्तन

22 नवम्बर 2023, बुधवार, कार्तिक, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

यात्रीगण कृपया ध्यान दे, पमरे के मुख्य रेल मार्ग इटारसी – भोपाल के बीच बुदनी, मिडघाट, चोका, बरखेड़ा स्टेशनोंपर रेल तिहरीकरण कार्य हेतु रेल ब्लॉक लिया जा रहा है। यह रेल ब्लॉक 27 नवम्बर से 09 दिसम्बर तक जारी रहेगा। ब्लॉक के दौरान निम्नलिखित गाड़ियोंके परिचालन में बदलाव रहेगा।

रद्द की गई गाड़ियाँ :-

12720 हैदराबाद जयपुर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 27 नवम्बर से 06 दिसम्बर तक एवं वापसी में 12719 जयपुर हैदराबाद द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 29 नवम्बर से 08 दिसम्बर के दौरान रद्द रहेगी।

17020 हैदराबाद हिसार वाया मनमाड़, भुसावल साप्ताहिक JCO दिनांक 02 दिसम्बर एवं वापसी में 17019 हिसार हैदराबाद साप्ताहिक वाया जयपुर, भुसावल, मनमाड़ JCO दिनांक 05 दिसम्बर, रद्द रहेगी।

02575 हैदराबाद गोरखपुर साप्ताहिक विशेष JCO दिनांक 01 एवं 08 दिसम्बर एवं वापसी में 02576 गोरखपुर हैदराबाद साप्ताहिक विशेष JCO दिनांक 03 एवं 10 दिसम्बर रद्द रहेगी।

05303 गोरखपुर महबूबनगर साप्ताहिक TOD वातानुकूलित विशेष JCO दिनांक 03 एवं 10 दिसम्बर को और 05304 महबूबनगर गोरखपुर साप्ताहिक TOD वातानुकूलित विशेष JCO दिनांक 04 एवं 11 दिसम्बर को रद्द रहेगी।

04122 सिकंदराबाद सूबेदारगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट TOD विशेष JCO दिनांक 02 एवं 09 दिसम्बर को और 04121 सूबेदारगंज सिकंदराबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट TOD विशेष JCO दिनांक 30 नवम्बर एवं 07 दिसम्बर को रद्द रहेगी।

09715 हिसार तिरुपति साप्ताहिक सुपरफास्ट TOD विशेष JCO दिनांक 02 दिसम्बर को और 09716 तिरुपति हिसार साप्ताहिक सुपरफास्ट TOD विशेष JCO दिनांक 05 दिसम्बर को रद्द रहेगी।

22404 नई दिल्ली पुड्डुचेरी साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 26 नवम्बर एवं 03 दिसम्बर एवं वापसी में 22403 पुड्डुचेरी नई दिल्ली साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 29 नवम्बर एवं 06 दिसम्बर रद्द रहेगी।

16031 पुरुच्ची थैलाईवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल श्री माता वैष्णो देवी कटरा अंडमान त्रिसाप्ताहिक JCO दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर एवं वापसी में 16032 माता वैष्णो देवी कटरा पुरुच्ची थैलाईवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल अंडमान त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 08 एवं 09 दिसम्बर रद्द रहेगी।

16093 पुरुच्ची थैलाईवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल लखनऊ द्विसाप्ताहिक JCO दिनांक 05 दिसम्बर एवं वापसी में 16094 लखनऊ पुरुच्ची थैलाईवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 07 दिसम्बर रद्द रहेगी।

12687 मदुरै चंड़ीगढ़ द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 06 दिसम्बर एवं वापसी में 12688 चंड़ीगढ़ मदुरै द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 11 दिसम्बर रद्द रहेगी।

22631 मदुरै बीकानेर साप्ताहिक वातानुकूल अणुव्रत सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 07 दिसम्बर एवं वापसी में 22632 बीकानेर मदुरै साप्ताहिक वातानुकूल अणुव्रत सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 10 दिसम्बर रद्द रहेगी।

20481 भगत की कोठी तिरुचिरापल्ली साप्ताहिक वातानुकूल हमसफ़र सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 29 नवम्बर एवं 06 दिसम्बर एवं वापसी में 20482 तिरुचिरापल्ली भगत की कोठी साप्ताहिक वातानुकूल हमसफ़र सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 02 एवं 09 दिसम्बर रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तन कर चलनेवाली गाड़ियाँ :- निम्नलिखित गाड़ियाँ अपने नियमित मार्ग की बजाए अन्य मार्ग से चलकर अपने गंतव्य पर पहुचेंगी। यात्रीगण कृपया तिथियों और बदले मार्ग की जानकारी रेल हेल्पलाइन 139, वेबसाइट या ऍप से लेकर ही अपनी रेल यात्रा का नियोजन करे।

12589 गोरखपुर सिकन्दराबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 23 दिसम्बर, एवं 12590 सिकंदराबाद गोरखपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 14 एवं 21 दिसम्बर को अपने नियमित मार्ग, कानपुर झाँसी, बिना, इटारसी के बजाय भीमसेन से इटारसी के बीच परावर्तित होकर चलेगी।

यात्रीगण से नम्र निवेदन है, अपनी रेल यात्रा का नियोजन रेल विभाग की अधिकृत हेल्पलाइन, वेबसाइट, ऍप से सम्पर्क कर करे।

Uncategorised

मथुरा जंक्शन पर चलेगा लम्बा, लगभग चार महीने का रेल ब्लॉक।

21 नवम्बर 2023, मंगलवार, कार्तिक, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

मथुरा जंक्शन, जहाँ से रेल के सात रेल मार्ग निकलते है, भारतीय रेल्वेज़ का बहुत महत्वपूर्ण जंक्शन स्टेशन है। उत्तर मध्य रेल में आग्रा मण्डल स्थित मथुरा जंक्शन के यार्ड की रिमॉडलिंग की जानी है। 234 गाड़ियाँ रद्द, 59 गाड़ियोंका मार्ग परिवर्तन, 14 गाड़ियाँ आँशिक रद्द और 12 गाड़ियोंका रेग्युलेशन इतने अस्थायी बदलावोंकी सूचना हमे प्राप्त हुई है, जिसे हम प्रस्तुत कर रहे है। यात्रिओंसे निवेदन है, उपरोक्त अवधी के दौरान, मथुरा होकर रेल मार्ग से यात्रा करना चाहते है तो कृपया रेल विभाग की हेल्पलाइन 139, अधिकृत वेबसाइट, ऍप द्वारा जानकारी लेकर ही अपनी यात्रा का नियोजन करें।

रेल ब्लॉक की अवधि का निर्धारण :

मथुरा जंक्शन का मैप

सम्पूर्ण रद्द गाड़ियाँ :

नियमित मार्ग से परावर्तित होकर चलनेवाली 59 गाड़ियाँ :

14 गाड़ियाँ आँशिक रद्द रहेगी :

निम्नलिखित 12 गाड़ियोंको मार्ग में रेग्युलेट किया जाएगा।

उपरोक्त रेल ब्लॉक में बाधित रेल गाड़ियोंके सूची में, उपरे से गुजरनेवाली गाड़ियोंके सम्भन्ध में उ.प.रे. का जारी हुवा परिपत्रक

उपरोक्त रेल ब्लॉक में बाधित रेल गाड़ियोंके सूची में, कोंकण रेलवे से गुजरनेवाली गाड़ियोंके सम्भन्ध में परिपत्रक,

उपरोक्त पूरा “मथुरा यार्ड रिमॉडलिंग” वाला परिपत्रक हिन्दी मे,”

Uncategorised

“द वर्ल्ड कप फाइनल” इंडिया Vs ऑस्ट्रेलिया ऑन 19th और भारतीय रेल भी तैयार!

17 नवम्बर 2023, शुक्रवार, कार्तिक, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2080

वन डे क्रिकेट वर्ल्डकप फाइनल का खुमार भारतीय फैन्स में चरम पर है। फाइनल मैच के लिए दोनों ही प्रतिद्वंद्वी कौन रहेंगे इसका फ़ैसला हो चुका है और साथ ही भारतीय फैन्स बड़ी संख्या में अहमदाबाद पहुंचना भी तय है। भारतीय रेल ने इसके लिए अपनी कमर कस ली है और मुम्बई से अहमदाबाद के लिए तीन विशेष गाड़ियाँ चलाने की तजवीज़ भी कर ली है। यूँ तो गाड़ियोंकी सूचनाएं और भी आएगी मगर हमने जो पहली सूची प्रकाशित कर क्रिकेट फैन्स की यह दिलासा दे दिया है, आप अहमदाबाद चलने की तैयारी कर लीजिए, भारतीय रेल आपको ले जाने के लिए व्यवस्था कर रही है। 😊

फिक्र मत कीजिये, गाड़ियोंकी विस्तृत जानकारी हम अपडेट करते रहेंगे।

Uncategorised

चार नही अब तीन जोड़ी वन्देभारत एक्सप्रेस गाड़ियोंका मार्ग विस्तार; बेलगावी, उधना और प्रयागराज के यात्री होंगे लाभान्वित!

15 नवम्बर 2023, बुधवार, कार्तिक, शुक्ल पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2080

प्रचलित तीन जोड़ी वन्देभारत एक्सप्रेस गाड़ियोंके मार्ग विस्तार की सुधारित घोषणा रेल प्रशासन की ओरसे की गई है। कल देर रात पहले जारी हुवा चार वन्देभारत गाड़ियोंके मार्ग विस्तारीकरण के परिपत्रक को रद्द किया गया। दरअसल अजमेर – दिल्ली कैंट वन्देभारत के चंड़ीगढ़ विस्तार किए जाने में कुछ तकनीकी रुकावट थी, अतः उस गाड़ी को परे कर बची तीन जोड़ी वन्देभारत गाड़ियोंका विस्तार का परिपत्रक आज लाया गया है।

1: 20661/62 क्रांतिवीर सांगोळा रायन्ना बेंगलुरु – धारवाड़ – क्रांतिवीर सांगोळा रायन्ना बेंगलुरु वन्देभारत एक्सप्रेस का बेलगावी तक विस्तार। विस्तारित भाग में यह गाड़ी दोनों ओर से लोंडा जंक्शन स्टेशनपर भी वाणिज्यिक ठहराव लेंगी।

2: 22926/25 जामनगर – अहमदाबाद – जामनगर वन्देभारत एक्सप्रेस का उधना तक विस्तार। विस्तारित भाग में यह गाड़ी दोनों ओर से वडोदरा एवं सूरत स्टेशनोंपर भी वाणिज्यिक ठहराव लेंगी।

3: 22549/50 गोरखपुर – लखनऊ – गोरखपुर वन्देभारत एक्सप्रेस का प्रयागराज जंक्शन तक विस्तार। विस्तारित भाग में यह गाड़ी दोनों ओर से रायबरेली स्टेशनपर भी वाणिज्यिक ठहराव लेंगी।

रेल प्रशासन ने सम्बंधित क्षेत्रीय रेल विभाग को यह आदेश पारित किया है और इसे जल्द ही लागू करने की सूचना दी है।

कल पहले सर्क्युलर के तुरन्त बाद ही उसे रद्द किए जाने की सूचना जारी हुई थी।
Uncategorised

चार जोड़ी वन्देभारत एक्सप्रेस गाड़ियोंका मार्ग विस्तार; बेलगावी, उधना, चंड़ीगढ़ और प्रयागराज के यात्री होंगे लाभान्वित!

14 नवम्बर 2023, मंगलवार, कार्तिक, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा/द्वितीया, विक्रम संवत 2080

प्रचलित चार जोड़ी वन्देभारत एक्सप्रेस गाड़ियोंके मार्ग विस्तार की घोषणा रेल प्रशासन की ओरसे की गई है।

1: 20661/62 क्रांतिवीर सांगोळा रायन्ना बेंगलुरु – धारवाड़ – क्रांतिवीर सांगोळा रायन्ना बेंगलुरु वन्देभारत एक्सप्रेस का बेलगावी तक विस्तार। विस्तारित भाग में यह गाड़ी दोनों ओर से लोंडा जंक्शन स्टेशनपर भी वाणिज्यिक ठहराव लेंगी।

2: 22926/25 जामनगर – अहमदाबाद – जामनगर वन्देभारत एक्सप्रेस का उधना तक विस्तार। विस्तारित भाग में यह गाड़ी दोनों ओर से वडोदरा एवं सूरत स्टेशनोंपर भी वाणिज्यिक ठहराव लेंगी।

3: 20977/78 अजमेर – दिल्ली कैंट – अजमेर  वन्देभारत एक्सप्रेस का चंड़ीगढ़ तक विस्तार। विस्तारित भाग में यह गाड़ी दोनों ओर से अम्बाला स्टेशनपर भी वाणिज्यिक ठहराव लेंगी।

4: 22549/50 गोरखपुर – लखनऊ – गोरखपुर वन्देभारत एक्सप्रेस का प्रयागराज जंक्शन तक विस्तार। विस्तारित भाग में यह गाड़ी दोनों ओर से रायबरेली स्टेशनपर भी वाणिज्यिक ठहराव लेंगी।

रेल प्रशासन ने सम्बंधित क्षेत्रीय रेल विभाग को यह आदेश पारित किया है और इसे जल्द ही लागू करने की सूचना दी है।