Stories/ News Alerts

Uncategorised

मध्य रेल, परे के सूरत वाकये से सिख लें। 16 नवम्बर से 11025 अमरावती – पुणे गाड़ी पर आरक्षित/रद्द टिकट धारक यात्रिओंकी परिस्थितियाँ विवादित हो सकती है।

13 नवम्बर 2023, सोमवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2080

हाल ही में सूरत से बिहार की ओर जानेवाली गाड़ियोंमें यात्रिओंमें मची भगदड़ से अनहोनी सी घटना हुई। पश्चिम रेल प्रशासन ने मामलात पर तुरन्त ही व्यवस्था में सुधार लाया और अब बिहार के भागलपुर, समस्तीपुर, पटना, कटिहार के लिए लगातार विशेष गाड़ियोंका प्रबन्ध किया और इतना ही नही, उन्होंने अपनी पूर्वघोषित आरक्षित गाड़ियोंको भी अनारक्षित करने की कार्रवाई की। पश्चिम रेल का यह कदम, उत्तम आपदा प्रबन्धन का उदाहरण हो सकता है।

दूसरी ओर मध्य रेल भी बिहार की ओर मुम्बई, पुणे से लगातार अपनी विशेष गाड़ियाँ बढ़ा रहा है। वैसे महानगरों से उत्तरी भारत की ओर यात्रिओंका रेला छुट्टियोंमे रहना हमेशा की बात है। रेल प्रशासन विशेष गाड़ियाँ चलाता तो है, मगर बगैर किसी अग्रिम पूर्वनियोजन के। बहुतांश यात्री अपनी यात्रा का नियोजन 8-15 दिन पहले कर लेते है और रेलवे मात्र 2 दिन, 1 दिन पहले अपनी विशेष गाड़ियोंका शेड्यूल प्रकाशित करती है या बुकिंग्ज खोलती है। ऐसी अवस्था मे नियमित गाड़ियोंमें यात्रिओंका भार बेतहाशा हो जाता है और विशेष गाड़ियाँ बगैर यात्रिओंको लिए खाली ही फेरे लगाते रहती है।

इधर मध्य रेल के 2-3 मण्डलोंमें एक नियमित मेल/एक्सप्रेस को विस्तारित करने से बड़ी अफरातफरी मची है। इस अफरातफरी को समझने के लिए हमे इस के जड़ तक जाना होगा।

विदर्भ से पुणे के लिए नियमित यात्री गाड़ी की माँग हमेशा से ही रही है। ऐसे में रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे की ओर से अमरावती – पुणे के बीच एक प्रतिदिन नई मेल/एक्सप्रेस चलाने की घोषणा हुई। यात्रिओंके बीच हर्ष की लहर छा गयी। मगर… मगर हक़ीकत में जो हुवा, वह अकल्पनीय था। लगातार अपना परिचालन बदलती पुणे – भुसावल – पुणे प्रतिदिन हुतात्मा एक्सप्रेस का समय और मार्ग परिवर्तन कर अमरावती तक विस्तार करने की घोषणा कर दी गयी।

22 अक्तूबर को रेल राज्यमंत्री द्वारा नई गाड़ी अमरावती पुणे की घोषणा
रेल प्रशासन ने पुणे अमरावती पुणे को विशेष श्रेणी में चलाने का परिपत्रक जारी किया।

यहांसे खेला बिगड़ा। रेल प्रशासन ने पहले एक परिपत्रक जारी किया और इस गाड़ी को विशेष श्रेणी में, 01101/02 में चलाने का ऐलान किया। मध्य रेल ने यह विशेष गाड़ी 10 नवम्बर को पुणे से और 11 नवम्बर को अमरावती से चलाने का नियोजन किया। ऑनलाइन बुकिंग्ज खुल गयी और यात्री उस पर उमड़ पड़े। दीपावली के पहले 01101 पुणे – अमरावती और बाद में 01102 अमरावती पुणे लगभग एक सप्ताह के आरक्षित कोच में रातोंरात प्रतिक्षासूची लग गयी।

परिचालन विभाग की दिक्कतें यहाँ से शुरू हुई। 12157/58 पुणे सोलापुर पुणे हुतात्मा, 01101/02 पुणे अमरावती पुणे विशेष और 12119/20 अमरावती अजनी अमरावती इनको रैक के लिए इंटीग्रेट किया गया। सोलापुर से अजनी के लिए एकल फेरा बनाकर सिस्टम में एक अतिरिक्त रैक जोड़ा गया। मगर हाय… मार्ग पर गाड़ियोंकी भरमार, मनमाड़ – दौंड के बीच रेल दोहरीकरण कार्य के चलते रेल यातायात की परेशानी। सब नियोजन ढहते चला गया। सारे रैक लिंक की गाड़ियोंकी समयसारणी गड़बड़ा गयी और इसका भुगतान पुणे सोलापुर हुतात्मा के यात्रिओंको करना पड़ा। ऐन दीपावली की भागदौड़ की बीच उनकी गाड़ी 4-6 घण्टे लेट चली।

सोलापुर – अजनी एकल फेरा रैक सेटलमेंट के लिए

इधर पुणे अमरावती को विशेष श्रेणी में चलाने से उसके किराए कहीं के कहीं पहुंच गए। उसपर अलग बवाल खड़ा हो रहा था। आननफानन में मध्य रेल का बदला हुवा फैसला आया। दिनांक 13 नवम्बर से 01101/02 को रद्द करार दिया गया और 11025/26 पुणे भुसावल पुणे इस नियमित गाड़ी को ही अमरावती तक विस्तारित बताकर उसका बुकिंग शुरू किया गया। यह गाड़ी 13 नवम्बर से शुरू की गई।

मध्य रेल द्वारा जारी परिपत्रक, जिसमे 01101/02 का कोउ उल्लेख ही नही अपितु 11025/26 पुणे भुसावल पुणे को अमरावती तक विस्तारित करने की घोषणा थी।

अब समस्या पर आते है, इन सारे खेल में कई यात्रिओंने विशेष गाड़ी 01101/02 में अपनी टिकटें बुक करा ली और प्रशासन ने उस गाड़ी को रद्द घोषित कर दिया। ऐसी हालातों में कन्फर्म टिकट धारी यात्री पेशोपेश में है, क्या उनकी विशेष गाड़ी की कन्फर्म टिकटें ऑटोमेटिकली 11025/26 में एडजस्ट, समाहित हो जाएगी? मित्रों, सुरतेहाल समझ लीजिए, ऐसा नही होगा। गाड़ी रद्द हो गई है तो आपकी टिकट रद्द समझी जाएगी। टिकट ऑनलाइन बुक्ड है तो चार्टिंग के समय टिकट रद्द कर, फूल रिफण्ड आपको वर्ग कर दी जाएगी। टिकट छपी हुई, PRS वाली है तो भी रद्द ही होगी। बशर्ते आपको रिफण्ड काउंटर से कलेक्ट करना होगा।

यात्रिओंकी 01102 में कन्फर्म बुकिंग, जिसे अब रेल प्रशासन ने रद्द करार किया है। इन यात्रिओंका क्या होगा?
01102 रद्द और 11025 में बुकिंग फूल

अब क्या होनेवाला है किस अफरातफरी का अन्देशा है? जिन यात्रिओंके टिकट 01101/02 में बुक्ड है, वह सीधे गाड़ी पर पहुचेंगे, जहाँ उन्हें 11025/26 के बुक्ड यात्री मिलेंगे और जगह एक और दावेदार अनेक। इस अफरातफरी से रेल प्रशासन को बचना है तो कमसे कम आठ दिनों तक उन्हें एक स्लिपर कोच अतिरिक्त रूप से चलाना होगा। अन्यथा आरक्षित कोच के यात्रिओंमें घमासान होना तय है। और यह प्रसंग मध्य रेल के पुणे और भुसावल मण्डल के दहलीज पर खड़ा है।

Uncategorised

पुणे – दानापुर के बीच 2-2 फेरे और करेंगी विशेष ट्रेन्स

11 नवम्बर 2023, शनिवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी/चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080

पश्चिम भारत के मुम्बई, पुणे या गुजरात के सूरत, अहमदाबाद से छट पूजा के लिए उप्र, बिहार के यात्रिओंकी भारी भीड़ है। इसी के मद्देनजर पुणे – दानापुर के बीच दो अतिरिक्त विशेष सेवाए मध्य रेलवे की ओरसे घोषित की गई है। टिकटोंकी बुकिंग्ज अभी खुली नही है, जल्द इस की सूचना भी आ जाएंगी।

1: 01105/06 पुणे – दानापुर – पुणे सुपरफास्ट द्विसाप्ताहिक वातानुकूल विशेष

01105 पुणे से दिनांक 13 एवं 16 नवम्बर, सोमवार एवं गुरुवार को प्रातः 6:30 को दानापुर के लिए रवाना होगी। वापसी में 01106 दानापुर से दिनांक 14 एवं 17 नवम्बर, मंगलवार एवं शुक्रवार को दोपहर 13:30 को पुणे के लिए रवाना होगी।

कोच संरचना : 12 वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी, 06 वातानुकूल थ्री टियर, 01 जनरेटर वैन, 01 एसएलआर कुल 20 LHB कोच

2: 01449/50 पुणे – दानापुर – पुणे सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष

01449 पुणे से दिनांक 18 एवं 25 नवम्बर शनिवार को प्रातः 6:35 को दानापुर के लिए रवाना होगी। वापसी में 01450 दानापुर से दिनांक 19 एवं 26 नवम्बर रविवार को दोपहर 13:30 को पुणे के लिए रवाना होगी।

कोच संरचना : 10 द्वितीय श्रेणी साधारण जनरल, 04 द्वितीय श्रेणी कुर्सी यान, 02 एसएलआर कुल 16 ICF कोच

Uncategorised

पुणे – अमरावती – पुणे को ‘विशेष’ से हटाकर नियमित रेल सेवा किया गया।

11 नवम्बर 2023, शनिवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी/चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080

वाह! क्या बात है!! रेल प्रशासन की तीव्रता और सुबुद्धि की दाद देनी होगी। कल ही 01101/02 गाड़ी क्रमांक लगाकर पुणे – अमरावती – पुणे विशेष का बुकिंग खोला गया था। विशेष के किरायोंको देखते हुए व्यापक असंतोष देखा गया। किराए के ‘विशेष’ अन्तर के बारे में हमारे भी ट्वीट्स गए।

और आज सुबह देखते है, तो क्या? 01101/02 कैंसल्ड और 11025/26 में बुकिंग्ज शुरू। ☺️☺️

मित्रों, जनहित में कहिए या और कुछ मगर तुग़लकी ‘विशेष’ को आननफानन में बदला गया और पुणे – अमरावती – पुणे को नियमित गाड़ी क्रमांक 11025/26 मिल गया, नियमित किराए लागू हो गए।

अब उन यात्रिओंका क्या होगा जिन्होंने 01101/02 में अपनी टिकटें बुक करा रखी थी? गाड़ी तो रद्द करार कर दी गई। जी, खेला हो गया जी उनके साथ। उनके टिकट अपने आप रद्द हो जाएंगे, धनवापसी की जाएगी। उन्हें फिर से नई टिकट बनानी होंगी।

यह देखिए, नया नोटिफिकेशन!

अब यह 11025/26 पुणे – अमरावती – पुणे नियमित मेल/एक्सप्रेस है और इसमे कोई “विशेष” किराया नही लगेगा। कहते है न, सुबह का भुला शाम को घर आए तो उसे भुला नहीं कहते।
😜😂

Uncategorised

बस परसों से! धुलिया – मुम्बई के बीच प्रतिदिन सीधा रेल सम्पर्क

10 नवम्बर 2023, शुक्रवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, द्वादशी/त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080

धुळे, एक जिला मुख्यालय, राष्ट्रीय राजमार्ग का जंक्शन परंतु रेल्वेज़ में रोड साइड स्टेशन। चालीसगांव – धुळे ब्रांच लाईन का डेड-एण्ड। वर्षों तक चालीसगांव – धुळे के बीच सवारी गाड़ियोंके फेरे ही बस चलते रहे। कुछ अमृतसर मुम्बई एक्सप्रेस में दो कोच लिंक भी हुए तो पुणे के लिए गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस में भी स्लिप कोच की व्यवस्था की गई। मगर रेल प्रशासन के लिंक एक्सप्रेस और स्लिप कोच व्यवस्था को पूरे भारतीय रेल से हद्द-पार करने का आदेश आया और धुळे स्टेशन फिर से चालीसगांव तक ही जुड़ा रह गया।

यात्रिओंकी पुरजोर माँग के मद्देनजर रेल विभाग ने मुम्बई – मनमाड़ गोदावरी प्रतिदिन एक्सप्रेस जो की शून्याधारित समयसारणी में रद्द कर दी गयी थी उसे न सिर्फ पुनर्स्थापित किया बल्कि उसे सप्ताह में चार दिन मनमाड़ से आगे धुळे तक विस्तारित भी किया। यात्रिओंकी माँग को बल मिला और धुळे को मुम्बई से जोड़नेवाली प्रतिदिन एक समर्पित एक्सप्रेस गाड़ी मिली।

11011/12 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – धुळे – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस अब दिनांक 12 नवम्बर से नियमित रूप से शुरू होने जा रही है।

यह गाड़ी 11009/10 मुम्बई – पुणे – मुम्बई सिंहगढ़ एक्सप्रेस के रैक से चलाई जाएगी। गाड़ी की कोच संरचना में 13 द्वितीय साधारण कुर्सी यान, 01 वातानुकूल कुर्सी यान, 01 एसएलआर और 01 जनरेटर वैन कुल 16 LHB कोच रहेंगे।

Uncategorised

अबब! मिनट में 2km से भी ज्यादा की गति

10 नवम्बर 2023, शुक्रवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, द्वादशी/त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080

आज रात से 12111 और 12112 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – अमरावती के बीच चलनेवाली अम्बा एक्सप्रेस 130 kmph की गति से दौड़ने वाली है।

यूँ तो सभी LHB कोच संरचना वाली गाड़ियाँ धीरे धीरे कर 130 kmph की गति को धारण कर लेगी। निम्नलिखित परिपत्रक देखिए, किस तरह एक एक गाड़ी को 130 वाली गति में परावर्तित किया जा रहा है।

वैसे भुसावल मण्डल के इगतपुरी से बड़नेरा रेल मार्ग पर यह परीक्षण पहले भी किया गया था मगर अब उसे हकीकत में और नियमित गति में लाया जाएगा। एक धारणा यह भी है, जल्द ही पटना – मुम्बई के बीच वन्दे-साधारण पुश-पुल एक्सप्रेस का शुभारंभ होने जा रहा है और यह गति परिवर्तन उस शुभारंभ के मद्देनजर हो रहा है।

खैर, इस गति परिवर्तन से कुछ गाड़ियोंकी समयसारणी बदलेगी, या नही बदलेगी इस गहन प्रश्न को बाजू में रखकर इस बात को सुनिश्चित करते है, इन गाड़ियोंका परिचालन अवश्य सुधरेगा। गाड़ियाँ नियोजित समयसारणी के अनुसार चलेंगी।