09 नवम्बर 2023, गुरुवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080
01101/02 पुणे – अमरावती – पुणे प्रतिदिन विशेष का शुभारंभ और 12119/20 अजनी – अमरावती – अजनी इन्टरसिटी को सप्ताह में छह दिन से प्रतिदिन करने की कवायद शुरू हो गयी है। इसी के चलते सोलापुर मण्डल ने, चूँकि पुणे – सोलापुर – पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस का रैक उनका है, कल दिनांक 10 नवम्बर को तीसरे रैक को नागपुर (अजनी) के लिए रवाना का परिपत्रक जारी किया।
यह एकल फेरा विशेष 01301 सोलापुर – अजनी विशेष बनाकर चलाया जा रहा है। इसके साथ ही 01101/02 अमरावती पुणे विशेष एक्सप्रेस जो 11 नवम्बर से चलनेवाली है और अजनी इन्टरसिटी प्रतिदिन हो रही है, हुतात्मा एक्सप्रेस के रैक से संचालित की जाएगी।
12119/20 इन्टरसिटी में इसी के चलते अब कोच संरचना में एक स्लिपर कोच का भी लाभ मिलने जा रहा है।
09 नवम्बर 2023, गुरुवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिवाली एवं छठ के अवसर पर पुणे – दानापुर – पुणे के बीच त्यौहार विशेष गाडियां चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ियाँ मध्य भारत के पुणे की ओर जाने-आने वाले यात्रिओंको भी उपयोगी साबित होंगी। यात्रीगण ज्ञात रहें, निम्नलिखित गाड़ियाँ TOD ट्रेन ऑन डिमाण्ड श्रेणी में चलाई जा रही है। अर्थात इनका यात्री किराया नियमित किराया दर से ज्यादा रहेगा साथ ही डिस्टेन्स रिस्ट्रिक्शन भी रहेंगे। डिस्टेन्स रिस्ट्रिक्शन का अर्थ यह है, न्यूनतम किरायोंका ज्यादा होना, कमसे कम 400 से 500 किलोमीटर से किराया तालिका का शुरू होना।☺️
1: 01417 पुणे – दानापुर वातानुकूल साप्ताहिक विशेष प्रत्येक रविवार, दिनांक 12 नवंबर से 03 दिसंबर तक, पुणे से प्रातः 06.35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.40 बजे दानापुर पहुचेंगी। वापसी में 01418 दानापुर – पुणे वातानुकूल साप्ताहिक विशेष प्रत्येक सोमवार, दिनांक 13 नवंबर से 04 दिसंबर तक दानापुर से दोपहर 13.30 बजे रवाना होकर अगले दिन संध्यामे 18.20 बजे पुणे पहुंचेगी । इस गाड़ी में 18 एसी थ्री इकोनॉमी कोच रहेंगे।
2: 01419 पुणे – दानापुर वातानुकूल साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक बुधवार, दिनांक 15 नवंबर से 06 दिसंबर तक, पुणे से दोपहर 15.15 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 19.00 बजे दानापुर पहुचेंगी। वापसी में 01420 दानापुर – पुणे वातानुकूल साप्ताहिक विशेष प्रत्येक गुरुवार, दिनांक 16 नवंबर से 07 दिसंबर तक, दानापुर से रात 22.40 बजे रवाना होकर तिसरे दिन प्रातः 05.50 बजे पुणे पहुंचेगी। इस गाड़ी में 18 एसी थ्री इकोनॉमी कोच रहेंगे।
3: 01421 पुणे – दानापुर साधारण साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक मंगलवार, दिनांक 14 नवंबर से 05 दिसंबर तक, पुणे से प्रातः 06.35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.40 बजे दानापुर पहुचेंगी। वापसी में 01422 दानापुर – पुणे साधारण साप्ताहिक विशेष प्रत्येक बुधवार, दिनांक 15 नवंबर से 06 दिसंबर तक दानापुर से दोपहर 13.30 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 19.40 बजे पुणे पहुंचेगी। इस गाड़ी में 18 द्वितीय श्रेणी चेयर कार कोच रहेंगे।
रास्ते में यह गाडियां दौंड कार्ड, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना,मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर तथा आरा इन स्टेशनों पर रुकेगी।
09 नवम्बर 2023, गुरुवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080
अभी अभी पुणे मण्डल के परिपत्रक से यह सुनिश्चित हुवा है, 01101/02 पुणे – अमरावती – पुणे विशेष एक्सप्रेस 10 नवम्बर से पुणे से और 11 नवम्बर से अमरावती से तीन माह की अवधि के लिए फर्राटा भरना शुरू करेगी।
01101 पुणे – अमरावती विशेष गाड़ी दिनांक 10 नवंबर 2023 से 10 फरवरी 2024 तक पुणे से प्रतिदिन सुबह 11.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 00.55 बजे अमरावती पहुचेंगी।
01102 अमरावती – पुणे विशेष दिनांक 11 नवंबर 2023 से 11 फरवरी 2024 तक प्रतिदिन अमरावती से रात 22.50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.25 बजे पुणे पहुंचेगी।
रास्ते में यह गाडी उरूली, दौंड कार्ड, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, चालीसगांव, कजगांव, पचोरा, जलगांव , भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला तथा बडनेरा स्टेशन पर रुकेगी।
इस गाड़ी में द्वितीय श्रेणी चेयर कार 13, एसी चेयर कार श्रेणी 01, स्लीपर श्रेणी 01 तथा द्वितीय सामान्य श्रेणी 01 कोच रहेंगे।
01101/02 पुणे – अमरावती – पुणे विशेष की समयसारणी
उपरोक्त परिपत्रक में यह विशेष गाड़ी, 12157/58 पुणे सोलापुर पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस एवं 12119/20 अजनी अमरावती अजनी इन्टरसिटी से रैक लिंक दिखाई गई है। अतः 12119/20 इन्टरसिटी के भी प्रतिदिन चलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है, देरसवेर इसकी भी नोटिफिकेशन जारी हो जाएगी।
08 नवम्बर 2023, बुधवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, दशमी/एकादशी, विक्रम संवत 2080
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – धुळे के बीच प्रतिदिन एक्सप्रेस की घोषणा, रेल प्रशासन द्वारा कर दी गई है। इस गाड़ी का क्रमांक 11011/12 इस तरह रहेगा। मुम्बई – धुळे के बीच यह गाड़ी ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, निफाड़, लासलगांव, मनमाड़, नांदगांव, चालीसगांव, जामदा, शिरुड इस स्टेशनोंपर रुकेगी। गाड़ी की कोच संरचना में 13 द्वितीय श्रेणी जनरल, 01 वातानुकूल कुर्सी यान, 01 जनरेटर वैन, 01 एसएलआर कुल 16 कोच रहेंगे।
आगे रेल प्रशासन ने 02101/02 दादर – मनमाड़ के बीच पहले रोजाना और बाद में त्रिसाप्ताहिक तक फेरे घटाई गयी गोदावरी विशेष और इसके साथ ही सप्ताह में बचे चार दिन बाँटने वाली 01065/66 दादर – धुळे विशेष को सदा के लिए रद्द कर दिया है।
मनमाड़ से एक और गाड़ी आगे बढ़ गई। मनमाड़- पुणे हुतात्मा को पहले भुसावल विस्तारित किया, बाद में कभी शुरू तो कभी बन्द स्थिति में भुसावल – इगतपुरी मेमू बनाया गया फिर नए नाटकीय अंदाज़ में अमरावती – पुणे वाया मनमाड़, दौंड की घोषणा की गई जिसके बारे में रेल अधिकारियों को तक पता नही शुरू होगी या नही।कुल मिलाकर भुसावल मण्डल की हालात यह है,सोशल मीडिया रेल अफ़सरोंसे ज्यादा जानकारी में तेज़ है। 😢
फ़िलहाल सोशल मीडिया पर वायरल यह रेल परिपत्रक देखें, जिसमे नई धुळे मुम्बई धुळे की संक्षिप्त समयसारणी भी है।
05 नवम्बर 2023, रविवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080
यात्रीगण ज्ञात रहे, सभी विशेष गाड़ियाँ अतिरिक्त किराया दर से चलाई जा रही है।
1: 09403/04 साबरमती दानापुर साबरमती साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष
09403 साप्ताहिक विशेष दिनांक 12, 19 एवं 26 नवम्बर, रविवार को साबरमती से दानापुर के लिए रवाना होगी और वापसी में 09404 साप्ताहिक विशेष दिनांक 13, 20 एवं 27 नवम्बर, सोमवार को दानापुर से साबरमती के लिए रवाना होगी।
कोच संरचना : 02 वातानुकूल टु टियर, 06 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर, 04 जनरल द्वितीय साधारण, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर वैन कुल 22 LHB कोच
2: 09129/30 वडोदरा हरिद्वार वडोदरा साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष
09129 साप्ताहिक विशेष दिनांक 11, 18 एवं 25 नवम्बर, शनिवार को वडोदरा से हरिद्वार के लिए रवाना होगी और वापसी में 09130 साप्ताहिक विशेष दिनांक 12, 19 एवं 26 नवम्बर, रविवार को हरिद्वार से वडोदरा के लिए रवाना होगी।
कोच संरचना : 01 वातानुकूल प्रथम, 02 वातानुकूल टु टियर, 06 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर, 02 जनरल द्वितीय साधारण, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर वैन, 01 पेंट्रीकार (बन्द अवस्था मे) कुल 22 LHB कोच
3: 09101/02 वडोदरा गोरखपुर वड़ोदरा साप्ताहिक विशेष
09101 साप्ताहिक विशेष दिनांक 13, 20 एवं 27 नवम्बर, सोमवार को वडोदरा से गोरखपुर के लिए रवाना होगी और वापसी में 09102 साप्ताहिक विशेष दिनांक 15, 22 एवं 29 नवम्बर, बुधवार को गोरखपुर से वडोदरा के लिए रवाना होगी।
कोच संरचना : 01 वातानुकूल प्रथम, 02 वातानुकूल टु टियर, 05 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर, 03 जनरल द्वितीय साधारण, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर वैन, 01 पेंट्रीकार (बन्द अवस्था मे) कुल 22 LHB कोच
4: 09343/44 डॉ आंबेडकर नगर पटना डॉ आंबेडकर नगर साप्ताहिक विशेष
09343 साप्ताहिक विशेष दिनांक 9, 16, 23 एवं 30 नवम्बर, गुरुवार को डॉ आंबेडकर नगर से पटना के लिए रवाना होगी और वापसी में 09344 साप्ताहिक विशेष दिनांक 10, 17, 24 नवम्बर एवं 01 दिसम्बर, शुक्रवार को पटना से डॉ आंबेडकर नगर के लिए रवाना होगी।
कोच संरचना : 02 वातानुकूल टु टियर, 06 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर, 03 जनरल द्वितीय साधारण, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर वैन, 01 पेंट्रीकार (बन्द अवस्था मे) कुल 22 LHB कोच
5: 09413/14 अहमदाबाद समस्तीपुर अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष
09413 साप्ताहिक विशेष दिनांक 9, 16, 23 एवं 30 नवम्बर, गुरुवार को अहमदाबाद से समस्तीपुर के लिए रवाना होगी और वापसी में 09414 साप्ताहिक विशेष दिनांक 11, 18, 25 नवम्बर एवं 02 दिसम्बर, शनिवार को समस्तीपुर से अहमदाबाद के लिए रवाना होगी।
कोच संरचना : 03 वातानुकूल टु टियर, 12 वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी, 03 स्लिपर, 02 जनरल द्वितीय साधारण, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर वैन, कुल 22 LHB कोच
2: 04715/16 बीकानेर साईं नगर शिर्डी बीकानेर साप्ताहिक विशेष
04715 साप्ताहिक विशेष दिनांक 18 नवम्बर से 30 दिसम्बर तक प्रत्येक शनिवार को बीकानेर से शिर्डी के लिए रवाना होगी और वापसी में 04716 साप्ताहिक विशेष दिनांक 19 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक प्रत्येक रविवार को शिर्डी से बीकानेर के लिए रवाना होगी।
कोच संरचना : 01 वातानुकूल टु टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 11 स्लिपर, 04 जनरल द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 20 ICF कोच