Stories/ News Alerts

Uncategorised

परे WR की पाँच जोड़ी एवं उपरे की दो साप्ताहिक विशेष गाड़ियाँ

05 नवम्बर 2023, रविवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080

यात्रीगण ज्ञात रहे, सभी विशेष गाड़ियाँ अतिरिक्त किराया दर से चलाई जा रही है।

1: 09403/04 साबरमती दानापुर साबरमती साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष

09403 साप्ताहिक विशेष दिनांक 12, 19 एवं 26 नवम्बर, रविवार को साबरमती से दानापुर के लिए रवाना होगी और वापसी में 09404 साप्ताहिक विशेष दिनांक 13, 20 एवं 27 नवम्बर, सोमवार को दानापुर से साबरमती के लिए रवाना होगी।

कोच संरचना : 02 वातानुकूल टु टियर, 06 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर, 04 जनरल द्वितीय साधारण, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर वैन कुल 22 LHB कोच

2: 09129/30 वडोदरा हरिद्वार वडोदरा साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष

09129 साप्ताहिक विशेष दिनांक 11, 18 एवं 25 नवम्बर, शनिवार को वडोदरा से हरिद्वार के लिए रवाना होगी और वापसी में 09130 साप्ताहिक विशेष दिनांक 12, 19 एवं 26 नवम्बर, रविवार को हरिद्वार से वडोदरा के लिए रवाना होगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूल प्रथम, 02 वातानुकूल टु टियर, 06 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर, 02 जनरल द्वितीय साधारण, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर वैन, 01 पेंट्रीकार (बन्द अवस्था मे) कुल 22 LHB कोच

3: 09101/02 वडोदरा गोरखपुर वड़ोदरा साप्ताहिक विशेष

09101 साप्ताहिक विशेष दिनांक 13, 20 एवं 27 नवम्बर, सोमवार को वडोदरा से गोरखपुर के लिए रवाना होगी और वापसी में 09102 साप्ताहिक विशेष दिनांक 15, 22 एवं 29 नवम्बर, बुधवार को गोरखपुर से वडोदरा के लिए रवाना होगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूल प्रथम, 02 वातानुकूल टु टियर, 05 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर, 03 जनरल द्वितीय साधारण, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर वैन, 01 पेंट्रीकार (बन्द अवस्था मे) कुल 22 LHB कोच

4: 09343/44 डॉ आंबेडकर नगर पटना डॉ आंबेडकर नगर साप्ताहिक विशेष

09343 साप्ताहिक विशेष दिनांक 9, 16, 23 एवं 30 नवम्बर, गुरुवार को डॉ आंबेडकर नगर से पटना के लिए रवाना होगी और वापसी में 09344 साप्ताहिक विशेष दिनांक 10, 17, 24 नवम्बर एवं 01 दिसम्बर, शुक्रवार को पटना से डॉ आंबेडकर नगर के लिए रवाना होगी।

कोच संरचना : 02 वातानुकूल टु टियर, 06 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर, 03 जनरल द्वितीय साधारण, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर वैन, 01 पेंट्रीकार (बन्द अवस्था मे) कुल 22 LHB कोच

5: 09413/14 अहमदाबाद समस्तीपुर अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष

09413 साप्ताहिक विशेष दिनांक 9, 16, 23 एवं 30 नवम्बर, गुरुवार को अहमदाबाद से समस्तीपुर के लिए रवाना होगी और वापसी में 09414 साप्ताहिक विशेष दिनांक 11, 18, 25 नवम्बर एवं 02 दिसम्बर, शनिवार को समस्तीपुर से अहमदाबाद के लिए रवाना होगी।

कोच संरचना : 03 वातानुकूल टु टियर, 12 वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी, 03 स्लिपर, 02 जनरल द्वितीय साधारण, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर वैन, कुल 22 LHB कोच

उपरे NWR की दो साप्ताहिक विशेष

1: 09039/40 बान्द्रा टर्मिनस बाड़मेर बान्द्रा टर्मिनस

2: 04715/16 बीकानेर साईं नगर शिर्डी बीकानेर साप्ताहिक विशेष

04715 साप्ताहिक विशेष दिनांक 18 नवम्बर से 30 दिसम्बर तक प्रत्येक शनिवार को बीकानेर से शिर्डी के लिए रवाना होगी और वापसी में 04716 साप्ताहिक विशेष दिनांक 19 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक प्रत्येक रविवार को शिर्डी से बीकानेर के लिए रवाना होगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूल टु टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 11 स्लिपर, 04 जनरल द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 20 ICF कोच

Uncategorised

मध्य रेल पर चल रही, सारी विशेष गाड़ियोंकी सूची

05 नवम्बर 2023, रविवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080

मध्य रेल पर पूजा/दिवाली विशेष के नाम 21 जोड़ी गाड़ियाँ चलाई जा रही है। जिनमे छह फेरे अनारक्षित है। निम्नलिखित चार्ट देखिए,

गाड़ी क्रमांक, कहाँ से कहाँ तक चलेगी, फेरों की संख्या, एण्ड टु एण्ड उपलब्ध शायिका, अगले पाँच कॉलम रेल विभाग की इन गाड़ियोंसे प्राप्त होनेवाली आमदनी सम्बन्धी है, विशेष शुरू होने की और आखरी कॉलम विशेष गाड़ी कब तक चलेगी इसकी तिथियाँ।

इस चार्ट को डाऊनलोड कर लीजिए,

Uncategorised

कब तक करोगे अनदेखी सामान्य वर्ग के रेल यात्रिओंकी…?

04 नवम्बर 2023, शनिवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2080

भारतीय रेल, जिसमे सामान्य तबके का 95% यात्री, रेल यात्रा करता है, आज बेहद आक्रोशित अवस्था मे है। देश की अमूमन सभी लम्बी दूरी की मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंमें तीन चौथाई ग़ैरवातानुकूल कोच हटा दिए गए है, उन्हें वातानुकूल कोचोंमे बदल दिया गया है या बदला जा रहा है।

फाइल चित्र : indiarailinfo.com के सौजन्य से

एक चुभता वाक्य जो रेल प्रशासन प्रत्येक आरक्षित टिकट पर छापती है, ‘उपरोक्त टिकट में 57% किराया ही लिया गया है” क्या किसी माई के लाल ने इस लानत भरे वाक्य पर कभी कोई शिकायत, आपत्ति या इसे हटाने के बारे मे किसी प्रकार की चेष्टा की है?
🤦‍♂️

इसको हटाने अर्थ समझते है आम रेल यात्री? सभी श्रेणियों में सीधे डेढ़ गुना वृद्धि, जिसे राजनियिकोंने अपनी राजनीतिक लालसाओं के लिए(?) वर्षोँसे रोके रखा है और अब रेल विभाग के यात्री मद से आमदनी की ऐसी हालत है, की यात्रिओंपर किरायावृद्धि का कहर सामान्य यात्री पर कभी भी टूट सकता है। एक तरफ सवारी गाड़ियोंको एक्सप्रेस श्रेणियों में चलाना, वरिष्ठ नागरिकों की छूट को पुनर्स्थापित न करना, समयसारणी में मामूली सा बदलाव कर सामान्य मेल/एक्सप्रेस को सुपरफास्ट बना देना, यह सब क्या है? आखिर कब तक … कब तक ऐसे खोखले उपायोंसे रेल विभाग का पेट भरेगा? और कितने दिनोंतक इस तरह की छुपी, अनुर्वर, अनुत्पादक किरायावृद्धि को रेल यात्री सह पाएगा?

किसी भी इकाई में जब उसका कोई भाग अनप्रोडक्टिव अर्थात नुकसानदेह होते चला जाता है तो सारी कायनात (😉) यहॉं रेल विभाग के विचारवन्त धुरिण, उसकी तोड़ निकालने में जुट जाती है। शायद यही वजह है द्वितीय श्रेणी, ग़ैरवातानुकूल श्रेणी के यात्रिओंकी अनदेखी हो रही है। द्वितीय और ग़ैरवातानुकूल वर्ग के कम किराए रेल प्रशासन को अन्दर तक खल रहे होंगे, गले की फाँस बन गए होंगे तभी तो उसकी किसी समस्या, परेशानी की ओर वह सुलझाने की दृष्टि से देख ही नही रहे है और विशेष गाड़ियों, सुविधा ट्रेनों या डिस्टेन्स रिस्ट्रिक्शन जैसे बाईपास किरायावृद्धि के उपाय लाए जाते है। दूसरी ओर जनरल में 100 की जगह 300 लोग यात्रा करते है तो करें, स्लीपरों में अनारक्षित यात्री घुसते है तो घुसे अपनी बला से। जब आय ही नही है अपितु अन्य मदों से आया उत्पन्न वहॉं लगाना पड़ रहा है तो रेल प्रशासन उस की किसी गुहार को सुनती ही नही है। स्लिपर क्लास की यह हालत है, 80 आरक्षित यात्रिओंके साथ कई कई अवैध, अनारक्षित यात्री, विक्रेता यूँ ही चलते रहते है और रेल विभाग क्या करता है, जो बेचारा परिवार सहित चलनेवाला, खुद को बेइज्जती से बचाने वाला यात्री है, उससे दण्ड वसूल कर रही है, पेनाल्टी के नए कीर्तिमान बना रही है। जब की उसकी किसी तरह की कोई मदत तो कर ही नही रही।

अंत्योदय, हमसफ़र, राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस का नियमित मेल/एक्सप्रेस के समकक्ष श्रेणी के आधार किरायोंसे 1.15 गुना (15% अधिक) है। जन शताब्दी में नियमित मेल/एक्सप्रेस बेस किराया से 1.05 गुना (5% अधिक) है। ‘ट्रेन ऑन डिमांड’ का नियमित मेल/एक्सप्रेस आधार किराया से 1.3 गुना (30% अधिक) है और इन गाड़ियोंमे न्यूनतम प्रभार्य दूरी भी अधिक होती है! इस तरह अलग अलग किराया श्रेणी का खेल रेल विभाग अब बन्द करे। सीधी सी बात है, कुछ कठोर कदम और जनता का साथ मिले तो ही इन ग़ैरवातानुकूल श्रेणियों का उद्धार सम्भव है। किराया वृद्धि जो भी हो, सीधे कराई जाए। सामान्य मेल/एक्सप्रेस और महामना एक्सप्रेस में क्या अंतर है या हमसफ़र के वातानुकूल थ्री टियर अन्य मेल/एक्सप्रेस के वातानुकूल थ्री टियर से कितने अलग है? सिवा कुछ स्टापेजेस के मामुली फर्क से इनके किराए अलग किराया श्रेणी बनाकर असामान्य हो जाते है। सामान्य यात्रिओंकी समझ से बिल्कुल परे है यह खेल। उस बेचारे को रेल विभाग का यह गुणा-गणित समझ ही नही आता।

स्लिपर क्लास या कोई भी अन्य ग़ैरवातानुकूल श्रेणी हो उसे पुनः एक विशेष आरक्षित श्रेणी, या जो भी उस का गौरव हो, लौटाया जाए। सभी आरक्षित कोच में अनिवार्य रूप से रेल कर्मचारियों की उपस्थिति हो ताकि अवैध यात्रिओंकी आवाजाही पर रोक लगे।

Uncategorised

पश्चिम रेल WR की और तीन विशेष गाड़ियाँ; सूरत – ब्रम्हपुर, मुम्बई सेंट्रल – कटिहार और सूरत – महुवा के बीच चलेंगी।

03 नवम्बर 2023, शुक्रवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2080

पश्चिम रेलवे की विशेष गाड़ियोंके घोषणाओंका सिलसिला जारी है। गौरतलब है, सारी विशेष गाड़ियोंमें नियमित यात्री किराया दर से अतिरिक्त यात्री किराया देय रहेगा।

09069/70 सूरत ब्रम्हपुर सूरत साप्ताहिक विशेष

09069 सूरत से दिनांक 08 नवम्बर से 27 दिसम्बर तक प्रत्येक बुधवार को ब्रम्हपुर के लिए चलेगी वापसी में 09070 ब्रम्हपुर से दिनांक 10 नवम्बर से 29 दिसम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को सूरत के लिए रवाना होगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूल प्रथम, 02 वातानुकूल टु टियर, 06 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर, 03 द्वितीय श्रेणी साधारण जनरल, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर वैन कुल 22 कोच

09189/90 मुम्बई सेंट्रल कटिहार मुम्बई सेंट्रल TOD साप्ताहिक विशेष

09189 मुम्बई सेंट्रल से दिनांक 11 नवम्बर से 30 दिसम्बर तक प्रत्येक शनिवार को कटिहार के लिए चलेगी वापसी में 09190 कटिहार से दिनांक 14 नवम्बर से 02 जनवरी 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को मुम्बई सेंट्रल के लिए रवाना होगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूल टु टियर, 03 वातानुकूल थ्री टियर, 12 स्लिपर, 04 द्वितीय श्रेणी साधारण जनरल, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

09111/12 सूरत महुवा सूरत द्विसाप्ताहिक विशेष

09111 सूरत से दिनांक 08 से 29 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को महुवा के लिए चलेगी वापसी में 09112 महुवा से दिनांक 09 से 30 नवम्बर तक प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को सूरत के लिए रवाना होगी।

Uncategorised

05 नवम्बर को पुणे – नागपुर एकतरफा विशेष गाड़ी चलेगी।

02 नवम्बर 2023, गुरुवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080

यात्रिओंकी पुरजोर मांग के मद्देनजर, मध्य रेल ने 02107 पुणे – नागपुर एकतरफा विशेष गाड़ी का नियोजन किया है। यात्रिओंको निवेदन है, कृपया विशेष सेवा का उपयोग लें।

कोच संरचना : कुल 24 ICF कोच, स्लिपर – 13, वातानुकूल टु टियर 01, वातानुकूल थ्री टियर 02, द्वितीय श्रेणी साधारण जनरल 06, एसएलआर 2

स्टापेजेस : उरुळी, दौंड कॉर्ड लाईन, अहमदनगर, बेलापूर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावळ, मलकापूर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामनगांव, वर्धा.

समयसारणी :