Stories/ News Alerts

Uncategorised

परावर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ी के यात्री बेहाल

06 मार्च  2023, सोमवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी/पूर्णिमा, विक्रम संवत 2079

यूँ तो आजकल भारतीय रेल के यात्री ऐसे ही बेहाली में यात्रा कर रहे है। लाख ट्वीट्स तस्वीरों सहित आये होंगे की शयनयान आरक्षित स्लीपर कोच में विनाआरक्षित अतिक्रमण कर रहे है मगर रेल प्रशासन है, की उनके कानों जूँ तक नही रेंगती है। उसमें आजकल आये दिन रेल अपग्रेडेशन का काम चलते रहता है और उस रेल ब्लॉक के चलते गाड़ियाँ रद्द/आँशिक रद्द या मार्ग परिवर्तन कर चला दी जाती है।

यहाँतक भी ठीक है, मगर रेल विभाग मुख्यालयोंका तालमेल कितना घटिया है, यह निम्नलिखित वाकये से हम आपको कराने जा रहे है।

यह पश्चिम रेलवे का परिपत्रक का पेज क्रमांक 3 है। जिसमे आप अनुक्रम 10 देखिए, गाड़ी क्रमांक 16312 कोचुवेली श्रीगंगानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस को उधना यार्ड के रिमॉडलिंग के चलते परावर्तित मार्ग से चलने की सूचना है। आगे उसे हम हाईलाइट कर रहे है।

अब हुवा यूँ है, पश्चिम रेलवे के परिपत्र अनुसार 16312 कोचुवेळी – श्रीगंगानगर का मार्गपरिवर्तन कर भोपाल , उज्जैन , नागदा , रतलाम , छायापूरी होकर है लेकिन ये गाड़ी पनवेल से भुसावल होते हुए भोपाल, उज्जैन से फतेहाबाद, रतलाम तक आयी और अब छायापुरी, अहमदाबाद होकर मारवाड़ न जाते हुए चित्तौड़ ,अजमेर होकर मारवाड़ जा रही है।

ऐसे में यात्रियों को यह पचा पाना पहले ही मुश्किल लग रहा था की गाड़ी फिर छायापुरी क्यों ले जाई जा रही है। अर्थात श्रीगंगानगर स्टेशन इस गन्तव्य तक ले जाने के लिए ईतना घुमाने क्या जरूरत है?खैर, यह पश्चिम रेलवे की सोच थी और वडोदरा, अहमदाबाद, पालनपुर, अबु रोड होते हुए मारवाड़ और आगे अपने गंतव्य श्रीगंगानगर जाएगी। अब गाड़ी 16312 पनवेल से भुसावल होते हुए भोपाल पहुंची और वहॉं कुछ यात्रिओंने गाड़ी का परावर्तित मार्ग समझा। गाड़ी का परावर्तित मार्ग अब उज्जैन, रतलाम, छायापुरी के बजाय उज्जैन, रतलाम, चित्तौड़गढ़, अजमेर होते हुए मारवाड़ जाएगी और वहॉं से अपना नियमित मार्ग पकड़ श्रीगंगानगर पहुंचेगी। परिपत्रक में डली गलत सूचना प्रसारित होने से वड़ोदरा, अहमदाबाद, पालनपुर, अबु रोड के यात्री तो परेशान है ही अपितु होली त्यौहार मनाने राजस्थान पहुंचने वाले प्रत्येक यात्री बेहाल हो गए है।

दिनांक 04 मार्च को कोचुवेली से दोपहर 15:45 को निकली यह गाड़ी क्रमांक 16312 कोचुवेली श्रीगंगानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 घण्टे चलकर समयपर पनवेल पहुंची और अब नियमित मार्ग से चलती तो बीकानेर पहुंचती गाड़ी अब तक रतलाम नही पहुंची है। और यहॉं पर भी उक्त यात्रिओंके हाल खत्म नही होने के आसार है। क्योंकी अब गाड़ी चित्तौड़, अजमेर होते हुए मारवाड़ जंक्शन जाएगी और वहाँ से अपने नियमित मार्ग से चलकर जोधपुर, बीकानेर होते हुए श्रीगंगानगर को जाएगी। कहीं आप अपना सिर तो नही न धुन रहे है? है न अजीबोगरीब परावर्तित मार्ग? और वह यात्री क्या करें जो पश्चिम रेल प्रशासन के घोषित परावर्तित मार्ग के भरोसे अपना टिकट रद्द न करते हुए गाड़ी में सवार हो चुके है?

मित्रों, परावर्तित मार्ग से चलनेवाली गाड़ियाँ बिना समयसारणी, बिना घोषित स्टोपेजेस के साथ केवल गन्तव्य स्टेशन तक पहुंचाने का दायित्व अदा करती है। ऐसी स्थिति में यात्रिओंके खानपान के बहुत बुरे हाल हो सकते है और उक्त गाड़ी के यात्रिओंके यही हाल हो भी रहे है।

रेल प्रशासन को चाहिए, की रेल ब्लॉक के चलते गाड़ियाँ अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्णतः रद्द की जाती है तब तो ठीक है मगर परावर्तित मार्ग से चले तो गाड़ी कौनसे मार्ग से चलेगी और कौनसे नियमित स्टोपेजेस स्किप अर्थात छोड़ते हुए चलेगी इसकी समुचित जानकारी यात्री को दी जानी चाहिए। मात्र इस तरह के परिपत्रक निकाल (वह भी गलत जानकारी युक्त) यात्रिओंके हाल बदतर ही होना है।

इस सम्बंध में भोपाल स्टेशनपर उक्त गाड़ी के यात्रिओंने हंगामा भी किया जिसके वीडियो हम यहॉं साथ मे जोड़ रहे है।

Uncategorised

इंदौर – असरवा – इंदौर और भुसावल – कटनी – भुसावल गाड़ियोंका क्रमांक बदलेगा

06 मार्च  2023, सोमवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी/पूर्णिमा, विक्रम संवत 2079

हाल ही उदयपुर सिटी से आगे असरवा (अहमदाबाद) तक विस्तारित की गई इन्दौर – असरवा – इन्दौर प्रतिदिन वीर भूमि एक्सप्रेस का गाड़ी क्रमांक 19329/30 से बदलकर 19315/16 करने और 11127/28 भुसावल कटनी भुसावल प्रतिदिन एक्सप्रेस का गाड़ी क्रमांक 19013/14 करने की घोषणा पश्चिम रेल मुख्यालय द्वारा की गई है। यह बदलाव जुलाई 2023 के पहले सप्ताह से लागू हो जाएंगे। अर्थात 120 दिन पहले आरक्षण करनेवाले यात्रिओंको अप्रैल की तिथियों में यह बदलाव दिख जाएगा।

कुछ यात्रिओंके मन मे इस गाड़ी क्रमांक के बदलाव का क्या औचित्य है, ऐसा सहज ही प्रश्न उठा होगा। इन्दौर – असरवा के बीच चलनेवाली 19329/30 का तो रखरखाव करनेवाले रेल मण्डल की वजह से बदलाव किया गया होगा परंतु मध्य रेल की 11127/28 भुसावल कटनी भुसावल एक्सप्रेस के तो रैक का अधिकार ही पश्चिम रेलवे के हाथ जा रहा है। वैसे इस गाड़ी का रैक पश्चिम रेलवे के 19005/06 सूरत भुसावल सूरत एक्सप्रेस से लिंक्ड है अतः पश्चिम रेलवे भुसावल कटनी भुसावल एक्सप्रेस पर अपना गाड़ी क्रमांक 19013/14 लगाकर अपना सिक्का जमा लिया है। ☺️

Uncategorised

मध्य रेल के दौंड जंक्शन में मालगाड़ी बेपटरी होने की खबर है।

05 मार्च  2023, रविवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2079

मध्य रेल के सोलापुर मण्डल में दौंड जंक्शन के पास मालगाड़ी का एक वैगन बेपटरी होने की खबर आ रही है। इस वजह से दौंड जंक्शन से सोलापुर डाउन लाइन अवरुद्ध हो चुकी है। यज्ञपी अप लाइन का कोई नुकसान नही बताया जा रहा है, मगर अभी भी किसी यात्री गाड़ी को सुरक्षा जांच मद्देनजर रखते हुए दुर्घटना स्थल से पास नही किया जा रहा है।

दौंड में मालगाड़ी पटरी से उतरने की वजह से निम्नलिखित गाड़ियाँ शाम 7 बजे से जस की तस रखी गयी है।
हडपसर में कोणार्क एक्सप्रेस,
लोनी स्टेशन पर हुतात्मा एक्सप्रेस,
22732 हैदराबाद एक्सप्रेस पुणे में,
22159 चेन्नई शिवाजीनगर में,
22225 वन्देभारत पुणे – दौंड के बीच

गाड़ियोंके ताजा जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 से सहायता लें।

Uncategorised

परे WR के उधना यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण भुसावल मण्डल से गुजरनेवाली गाड़ियोंका बदला हुवा परिचालन

05 मार्च  2023, रविवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2079

पश्चिम रेलवे के उधना यार्ड का रिमॉडलिंग के चलते रेल ब्लॉक चल रहा है। इस सम्बंध में हमने दिनांक 02 को अपने ब्लॉग पोस्ट https://wp.me/pajx4R-3WI के जरिये परिपत्रक के साथ, विस्तृत जानकारी दी थी। आज इसी रेल ब्लॉक के कारण भुसावल मण्डल से गुजरने वाली 28 गाड़ियोंपर क्या असर हुवा है, यह बताने जा रहे है, यात्रीगण से निवेदन है, आप की रेल यात्रा उक्त मार्ग से नियोजित है तो कृपया रेल्वेकी हेल्पलाइन 139, अधिकृत वेबसाइट, ऍप के जरिये सम्पर्क कर अपनी गाड़ी की यथास्थिति समझकर यात्रा करें।

अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्णतः रद्द की गई डाउन गाड़ियाँ :-

1) 22137 नागपुर – अहमदाबाद प्रेरणा त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 05.03.2023 रविवार को नागपुर से निकलने वाली रद्द कर दी गई है।
2) 09051 मुंबई – भुसावल त्रिसाप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस वाया जलगाँव, नंदुरबार दिनांक 05.03.2023 रविवार को मुंबई से निकलने वाली रद्द कर दी गई है।
3) 20925 सूरत अमरावती त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट इंटरसिटी दिनांक 05.03.2023 रविवार को सूरत से चलने वाली रद्द कर दी गई है।
4) 19005 सूरत भुसावल प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 05.03.2023 रविवार को सूरत से चलने वाली रद्द कर दी गई है।
5) 11127 भुसावल कटनी प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 06.03.2023 सोमवार को भुसावल से निकलने वाली रद्द कर दी गई है

अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्णतः रद्द की गई अप गाड़ियाँ :–

1) 22138 अहमदाबाद नागपुर प्रेरणा त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 05.03.2023 रविवार को अहमदाबाद से निकलने वाली रद्द कर दी गई है।
2) 20926 अमरावती सूरत त्रिसाप्ताहिक इंटरसिटी सुपरफास्ट दिनांक 05.03.2023 रविवार को अमरावती से निकलने वाली, रद्द कर दी गई है।
3) 19007 सूरत भुसावल प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 05.03.2023 रविवार को सूरत से निकलने वाली, रद्द कर दी गई है।
4) 19006 भुसावल सूरत प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 05.03.2023 रविवार को भुसावल से निकलने वाली रद्द कर दी गई है।
5) 11128 कटनी भुसावल प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 07.03.2023 रविवार को कटनी से निकलने वाली, रद्द कर दी गई है।

आंशिक रूप से रद्द / शॉर्ट टर्मिनेटेड गाड़ियाँ :-

1) 19006 भुसावल सूरत प्रतिदिन एक्सप्रेस को उकाई सोनगढ़ पर शॉर्ट टरमिनेट अर्थात समाप्त कर दिया जाएगा और उक्त दिन 05.03.2023 को उकाई सोनगढ़ से सूरत के बीच यह गाड़ी आंशिक रूप से रद्द रहेगी और ब्लॉक के समापन के बाद सूरत में खाली रेक रवाना किया जाएगा।
2) 19008 भुसावल सूरत प्रतिदिन एक्सप्रेस को रविवार दिनांक 05.03.2023 को बारडोली स्टेशन में शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया जाएगा। यह गाड़ी बारडोली से आगे सूरत की ओर नही चलेगी।

नियमित मार्ग से परावर्तित कर चलने वाली गाड़ियाँ :-

1) 19045 सूरत छपरा तापी गंगा पांच दिवसीय एक्सप्रेस जो रविवार (05.03.2023) को सूरत से निकलेगी, परावर्तित मार्ग वडोदरा, रतलाम, संत हिरदाराम नगर होकर चलाई जाएगी।
2) 22905 ओखा शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस जो ओखा से रविवार दिनांक 05.03.2023 को रवाना होगी, उसे परावर्तित मार्ग छायापुरी, नागदा.मक्सी जंक्शन, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, ईटारसी, नागपुर होकर चलाया जाएगा।
3) 22937 राजकोट रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट जो राजकोट से रविवार दिनांक 05.03.2023 रवाना होगी, परावर्तित मार्ग छायापुरी, नागदा, मकसी जंक्शन, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, ईटारसी के रास्ते चलाया जाएगा।
4) 12655 अहमदाबाद डॉ एम जी आर चेन्नई सेंट्रल नवजीवन प्रतिदिन सुपरफास्ट जो अहमदाबाद से रविवार दिनांक 05.03.2023 रवाना होगी उसे परावर्तित मार्ग छायापुरी, नागदा, मकसी जंक्शन, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, ईटारसी, नागपुर, वर्धा के रास्ते चलाया जाएगा।
5) 12833 अहमदाबाद हावड़ा प्रतिदिन सुपरफास्ट जो अहमदाबाद से रविवार दिनांक 05.03.2023 रवाना होगी उसे परावर्तित मार्ग छायापुरी, नागदा. मक्सी जंक्शन, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, भुसावल कॉर्ड लाइन के रास्ते चलाया जाएगा।
5) 19483 अहमदाबाद बरौनी छह दिवसीय एक्सप्रेस जो अहमदाबाद से सोमवार 06.03.2023 को रवाना होगी उसे परावर्तित मार्ग छायापुरी, नागदा. मक्सी जंक्शन, संत हिरदाराम नगर, बीना के रास्ते चलाया जाएगा।
6) 12844 अहमदाबाद पुरी चार दिवसीय सुपरफास्ट जो अहमदाबाद से रविवार दिनांक 05.03.2023 की निकलेगी उसे छायापुरी, नागदा, मकसी जंक्शन, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, भुसावल कॉर्ड लाइन के रास्ते चलाया जाएगा।

7) 12656 डॉ एम जी आर चेन्नई सेंट्रल अहमदाबाद प्रतिदिन नवजीवन सुपरफास्ट जो चेन्नई से शनिवार दिनांक 04.03.2023 रवाना होगी उसे परावर्तित मार्ग, भुसावल कॉर्ड लाइन, खण्डवा, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, मक्सी, नागदा, छायापुरी, के रास्ते चलाया जाएगा।
8) 19046 छपरा सूरत तापी गंगा पाँच दिवसीय एक्सप्रेस जो छपरा से शनिवार दिनांक 04.03.2023 को रवाना होगी उसे परावर्तित मार्ग इटारसी, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, मक्सी, रतलाम, गोधरा, वड़ोदरा, के रास्ते सूरत ले जाया जाएगा।
9) 12843 पूरी अहमदाबाद चार दिवसीय सुपरफास्ट जो पूरी से शनिवार दिनांक 04.03.2023 रवाना होगी उसे परावर्तित मार्ग भुसावल कॉर्ड लाइन, खण्डवा, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, मक्सी, नागदा, छायापुरी के रास्ते चलाया जाएगा।
10) 13425 मालदा टाउन सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस जो मालदा टाउन से शनिवार दिनांक 04.03.2023 को रवाना होगी उसे परावर्तित मार्ग
भुसावल कॉर्ड लाइन, खण्डवा, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, मक्सी, नागदा, वड़ोदरा के रास्ते सूरत लाया जाएगा।
11) 22913 बान्द्रा टर्मिनस सहरसा साप्ताहिक हमसफर वातानुकूलित सुपरफास्ट जो बान्द्रा टर्मिनस से शनिवार 04.03.2023 को रवाना होगी उसे परावर्तित मार्ग वड़ोदरा, नागदा, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, इटारसी के रास्ते चलाया जाएगा।
12) 20906 रीवा एकता नगर साप्ताहिक सुपरफास्ट जो रीवा से शनिवार दिनांक 04.03.2023 को रवाना होगी उसे परावर्तित मार्ग इटारसी, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, मक्सी, नागदा, वड़ोदरा, के रास्ते चलाया जाएगा।
13) 22974 पूरी गांधीधाम साप्ताहिक सुपरफास्ट जो पूरी से शनिवार दिनांक 04.03.2023 को रवाना होगी उसे परावर्तित मार्ग भुसावल कॉर्ड लाइन, खण्डवा, भोपाल, रतलाम , छायापुरी,के रास्ते चलाया जाएगा।
14) 12906 शालीमार पोरबंदर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट जो शालीमार से शनिवार दिनांक 04.03.2023 को रवाना होगी उसे परावर्तित मार्ग
भुसावल कॉर्ड लाइन, खण्डवा, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, नागदा, छायापुरी,के रास्ते चलाया जाएगा।
15) 09065 सूरत छपरा क्लोन विशेष जो सूरत से सोमवार 06.03.2023 को रवाना होगी उसे परावर्तित मार्ग वडोदरा, नागदा, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, इटारसी के रास्ते चलाया जाएगा।
16) 07053 काचेगुड़ा बीकानेर साप्ताहिक विशेष जो काचेगुड़ा से शनिवार 04.03.2023 को रवाना होगी उसे परावर्तित मार्ग अकोला, भुसावल कॉर्ड, खंडवा, भोपाल ,संत हिरदाराम नगर ,रतलाम, चित्तौरगढ़, चंदेरिया, अजमेर, बीकानेर के रास्ते चलाया जाएगा।

Uncategorised

दौंड – मनमाड दोहरीकरण कार्य तहत निम्नलिखित गाड़ियोंका समय बदलाव/ कुछ गाड़ियाँ रद्द

04 मार्च  2023, शनिवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2079

मध्य रेल्वेके सोलापुर मंडल ने अपने परिपत्रक के जरिये घोषणा की है, दौंड – मनमाड दोहरीकरण परियोजना शुरू करने के लिए दौंड – मनमाड खंड में बेलापुर, चितली और पुण्ताम्बा स्टेशनों के बीच गैर – इंटरलॉक चलाने की योजना बनाई है। इस काम के चलते निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और समयसारणी में बदलाव किया गया है।

सम्पूर्ण रद्द की गई गाड़ियाँ :-

1) 11409 दौंड निजामाबाद एक्सप्रेस (24 दिन) दिनांक 01.03.23 से 24.03.23 तक

2) 11410 निजामाबाद – पुणे एक्सप्रेस दिनांक 01.03.23 से 26.03.23 तक (26 दिन)

3) 01135 भुसावल – दौंड साप्ताहिक मेमू 02.03.23,09.03.23,16.03.23, 23.03.23 (चार दिन)

4) 01136 दौंड भुसावल साप्ताहिक मेमू 02.03.23,09.03.23,16.03.23,09.03.23 (चार दिन)

प्रारम्भिक स्टेशन से पुनर्निर्धारित समय :-

1) 02131 पुणे – जबलपुर साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस JCO – 06.03.23, 13.03.23, 20.03.23 यह (3 दिन) पुणे से अपने नियमित प्रस्थान समय 11:30 के बजाय 15.25 बजे प्रस्थान करेगी।

2) 12103 पुणे – लखनऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस। (तीन दिन) अर्थात् JCO – 07.03.23, 14.03.23, 21.03.23 को पुणे से अपने नियमित प्रस्थान समय 10:45 के बजाय 15.25 बजे प्रस्थान करेगी।

3) 22845 पुणे – हाटिया द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस। JCO – 01.03.23, 05.03.23, 08.03.23, 12.03.23, 15.03.23, 19.03.23 और 22.03.23। उपरोक्त (7 दिन) पुणे से अपने नियमित प्रस्थान समय 10:45 के बजाय 15.25 बजे प्रस्थान करेगी।

4) 15030 पुणे – गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस। JCO – 04.03.23, 11.03.23, 18.03.23 उपरोक्त (3 दिन) पुणे से अपने नियमित प्रस्थान समय 10:45 के बजाय 15.25 बजे प्रस्थान करेगी।