Stories/ News Alerts

Uncategorised

पश्चिम रेल नेटवर्क में विस्तार होगा : महू – खण्डवा दोहरीकरण, उधना – जलगाँव चार लाइनें

26 फरवरी 2025, बुधवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2081

पश्चिम रेल ने अपने कार्यक्षेत्र मे चार इकहरे मार्ग के दोहरीकरण, चार दोहरे मार्गोंमे चौगने और दो नए रेल मार्गोंका FLS फाइनल लोकेशन सर्वे, अंतिम सर्वेक्षण करने का आदेश दिया है।

परिपत्रक देखिए,

रेल दोहरीकरण :

1: घेरातपुर साणंद 40 किलोमीटर,

2: डॉ आंबेडकर नगर महू – खण्डवा 112 किलोमीटर

3: मक्सी – देवास 36 किलोमीटर

4: राजकोट – सोमनाथ 190 किलोमीटर

रेल चौपदारी करण :

1: डहाणू रोड – उधना, उधना – सूरत, सूरत – वडोदरा, वडोदरा – आणंद 311 किलोमीटर

2: घेरातपुर – पालनपुर 190 किलोमीटर

3: नागदा – भोपाल 240 किलोमीटर

4: उधना – जलगाँव 304 किलोमीटर

नई रेल लाइनें :

1: डाहेज़ – भावनगर के बीच सी-लिंक 40 किलोमीटर

2: समुद्री किनारा लाइनें – कुल 924 किलोमीटर

डाहेज़ – जम्बूसर – कथाणा – खम्बात – ढोलेरा – भावनगर

भावनगर – महुवा – पिपावाव

पिपावाव – छारा – सोमनाथ – सारडिया – पोरबंदर – द्वारका – ओखा

इस पूरे सर्वेक्षण कार्य के लिए बावन करोड़ सोलह लाख रुपए मंजूर किए गए है।

Uncategorised

पूर्वोत्तर रेल के गोरखपुर में रेल तिहरीकरण हेतु रेल ब्लॉक; 21 दिन, 229 यात्री गाड़ियाँ रद्द/आँशिक रद्द/ मार्ग परिवर्तन/रिशेड्यूल

26 फरवरी 2025, बुधवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2081

पूर्वोत्तर रेल के गोरखपुर जंक्शन एवं गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी रेल लाइन की सम्पर्कता मिलाई जा रही है। इस कार्य हेतु 12 अप्रैल 2025 से 06 मई 2025 तक 122 मेल/एक्सप्रेस/सुपरफास्ट गाड़ियोंके फेरे रद्द किए जाएंगे। 28 यात्री गाड़ियाँ अपने निर्धारित मार्ग के बजाए अन्य मार्ग पर परावर्तित हो कर चलाई जायेंगी। 35 यात्री गाड़ियाँ गोरखपुर जंक्शन से पहले ही आँशिक रद्द की जाएगी, तो 13 गाड़ियोंको प्रारम्भिक स्टेशन से देरी से चलाया जाएगा।

पूर्णतः रद्द की गई गाड़ियाँ :

31 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस, सवारी गाड़ियाँ और 91 अन्य यात्री गाड़ियाँ निर्धारित ब्लॉक अवधि में रद्द की जा रही है। जिसमे मध्य रेल के भुसावल मण्डल से गुजरने वाली 15065/66 गोरखपुर पनवेल गोरखपुर के 15 फेरे, 15067/68 गोरखपुर बान्द्रा गोरखपुर के 3 फेरे, 11037/38 गोरखपुर पुणे गोरखपुर के 2 फेरे, 20103/04 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर के 14 फेरे, 22583/84 छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनस छपरा का एक फेरा सम्मिलित है।

मार्ग परिवर्तन कर चलाई जानेवाली गाड़ियाँ :

गोरखपुर जंक्शन होकर आगे चलनेवाली 28 यात्री गाड़ियाँ नियोजित ब्लॉक अवधिमें गोरखपुर जंक्शन  के बजाय अन्य मार्ग से परावर्तित होकर चलाई जाएगी।

आँशिक रद्द की जानेवाली गाड़ियाँ :

12165/66 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के दस फेरे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से वाराणसी बीच ही चलेगी। ब्लॉक अवधिमें, वाराणसी से गोरखपुर तक रद्द रहेगी।

01027/28 दादर गोरखपुर दादर TOD विशेष के 14 फेरे, दादर से मऊ के बीच चलेगी, मऊ – गोरखपुर के बीच रद्द रहेगी।

22921/22 बान्द्रा गोरखपुर बान्द्रा के चार फेरे बान्द्रा से बलरामपुर तक ही चलेंगे।

19091/92 बान्द्रा गोरखपुर बान्द्रा के दो फेरे बान्द्रा से वाराणसी तक ही चलेंगे।

19489/90 अहमदाबाद गोरखपुर अहमदाबाद के उन्नीस फेरे अहमदाबाद से वाराणसी तक ही चलेंगे।

11055/56 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोदान एक्सप्रेस के ग्यारह फेरे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से भटनी के बीच ही चलेंगे।

11081/82 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के दो फेरे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मऊ के बीच ही चलेंगे।

11079/80 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के तीन फेरे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बरहनी के बीच ही चलेंगे।

11037/38 पुणे गोरखपुर पुणे का एक फेरा पुणे से भटनी के बीच चलेगा।

22538/37 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के आठ फेरे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोमतीनगर के बीच ही चलेंगे।

अपने प्रारम्भिक स्टेशन से देरी से चलाई जानेवाली गाड़ियाँ ( रैशेड्यूल )

Uncategorised

बान्द्रा निजामुद्दीन बान्द्रा युवा एक्सप्रेस भी हो जाएगी LHB

20 फरवरी 2025, गुरुवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2081

तस्वीर सौजन्य : http://www.indiarailinfo.com

12247/48 बान्द्रा टर्मिनस हज़रत निजामुद्दीन बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक युवा एक्सप्रेस के नए LHB अवतार की तिथि तय हो चुकी है।

बान्द्रा टर्मिनस से यह नई LHB युवा एक्सप्रेस दिनांक 02 मई और हज़रत निजामुद्दीन से 03 मई 2025 से चल पड़ेंगी।

पुराने गरीबरथ वाले वातानुकूलित थ्री टियर कोच एवं चेयर कार की जगह आधुनिक, सुरक्षित एवं ज्यादा यात्री क्षमता वाले वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी कोच और ए सी चेयर कार लगने जा रहे है। कुल कोच संख्या भी 19 से बढ़कर 22 हो जाएगी।

Uncategorised

यात्री कोच में जल : कितना साफ?

20 फरवरी 2025, गुरुवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2081

मित्रों, आज हम आपका ध्यान एक बेहद अहम बात की ओर खींचना चाहते है, यात्री रेल गाड़ियोंके कोचेस में स्वच्छता गृह के ऊपर पानी की टँकी होती है, जिसमे जगह जगह वॉटरिंग अर्थात जल भरण होता है, वह कितना स्वास्थ्यकारक अवस्था मे भरा जाता है। यात्री गाड़ियोंके कूड़े-कचरे की क्या परिणीति होती है, यह तो हम सब लोग अमूमन समझते है। ग़ैरवातानुकूलित कोचों की खिड़कियों, दरवाजों से यात्री ऐसे ही कूड़ा उछाल देते है और वातानुकूलित कोच से उसके सफाई कर्मी। यह बात और है, रेल प्रशासन हर कोच में डस्ट बिन लगाए रखती है, जिसकी परवाह यात्री करें भी मगर सफाई कर्मी तो बिल्कुल ही चलती गाड़ी से फेंकने में विश्वास करते है। चलिए, मुख्य मुद्दे पर लौटते है। निम्नलिखित तस्वीरों को देखिए,

यह तस्वीरें पश्चिम रेल के मुख्यालय, मुम्बई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन की है। यहाँपर प रे की कई गाड़ियाँ टर्मिनेट होती है, अपनी यात्रा प्रारम्भ करती है। यहाँ से चलनेवाली प्रत्येक यात्री गाड़ी में वॉटरिंग किया जाता है। भई, वॉटरिंग किए जानेवाला जल भले ही अत्यंत शुद्ध हो, उन्नत शुद्धिकरण संयंत्र से इन नलियों में पहुँचता हो मगर नलियोंके रखरखाव की स्थिति देखिए, उसपर गौर कीजिए। क्या यह दृश्य देखने के बाद आप इस मानसिकता में रह पाएंगे की इस पानी से कुल्ला भी कर सकें?

मित्रों, यह सिर्फ बान्द्रा टर्मिनस की नहीं, अमूमन प्रत्येक वॉटरिंग स्टेशन की स्थिति हो सकती है। इन बिकट और अत्यंत अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में रेल कर्मी या अन्य अस्थाई ठेके पर काम करनेवाले व्यक्ति जल भरण का काम करते है और यही जल रेल के द्वितीय श्रेणी नए दीनदयालु कोच में लगे वॉटर फिल्टर्स द्वारा पीने के लिए भी उपलब्ध है। यह अलग बात है, की कई दीनदयालु कोच के वॉटर फिल्टर्स अब नदारद है।

कुल मिलाकर यह कह सकते है, जो चीजें हम देखते नही, सोचते समझते नही वह कितनी अजीबोगरीब और असहनीय हो सकती है। रेल विभाग के हर बड़े जंक्शन पर कचरा व्यवस्थापन किया जाता है। गाड़ियोंकी साफसफाई के ठेके दिए रहते है। वातानुकूलित, ग़ैरवातानुकूलित कोचों, पेंट्रीकार के डस्ट बिन खाली किए जाते है। फिर भी स्टेशनोंपर, पटरियों पर, कचरा, कूड़ा, गन्दगी हो ही रही है। अब यह कहना सहज है, इस बेतरतीब कूड़े-कचरे और गन्दगी के लिए जिम्मेदार उन रेलोंमें यात्रा करनेवाले यात्री भी है, जो अपना कचरा युँ ही खिड़कियों से उछाल देते है और वह सफाई कर्मी भी जिन्हे कोच सफाई का जिम्मा सौंपा गया है और बजाए कूड़ेदान में कचरा भर कर स्टेशन ऑथोरिटी के सौंपे, चलती गाड़ी से बाहर ढकेल देते है।

Uncategorised

यात्रिओंका दर्द जारी है; उ.म.रेल ने जारी की यात्री गाड़ियोंकी रद्दीकरण सूची

20 फरवरी 2025, गुरुवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2081

निम्नलिखित सूची है, अलग अलग क्षेत्रिय रेल्वेज के TOD विशेष गाड़ियोंकी जो अब रद्द की जाएगी। यात्रीगण कृपया JCO तिथि, गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथि पर ध्यान दीजिएगा।

यह गाड़ियाँ है, जो प्रयागराज जंक्शन एवं प्रयागराज छिंवकी से गुजरती है, जिन्हें घोषित तिथिनुसार रद्द किया जा रहा है।

यह गाड़ियाँ है, जो प्रयागराज जंक्शन पर लोको रिवर्सल होता है, जिन्हें घोषित तिथिनुसार रद्द किया जा रहा है।

अलग अलग क्षेत्रिय रेल्वेज के TOD विशेष गाड़ियाँ, जिन्हें भारतीय रेल की समयसारणी में स्थान मिला है, अब रद्द की जाएगी। यात्रीगण कृपया JCO तिथि, गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथि पर ध्यान दीजिएगा।

निम्नलिखित नियमित गाड़ियाँ जिन्हें मेला अवधि में प्रयागराज जंक्शन होकर नही चलाया जाएगा।