जी हां दोस्तों, रेलवे स्टेशन के PRS काऊंटर्स भी टिकट बुकिंग के लिए खोले जाएंगे। लेकिन केवल खास लोगोंके लिए जबकी आम आदमी तो ई-टिकट खरीद कर ही यात्रा कर पाएगा।
अब यह भी जान लीजिए कौन है यह खास लोग,
1: HOR कोटे के VIP यात्री। HOR याने हाई ऑफिसियल रिकविजेशन याने संसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और एम एल सी
2: जितका किराया पहले से ही जमा किया जाता है ऐसे पुलिस वारंट और मिलिटरी वारंट धारक
3: रेलवे के अधिकारी, या ड्यूटी पास, सेवानिवृत्त पास धारक, या सुविधा पासधारक
4: दिव्यांग और मरीज जिन्हें इलाज के लिए या विशेष श्रेणी के दिव्यांग जो रियायती टिकट खरीदते है।
5: स्वतंत्रता सेनानी
दरअसल इन श्रेणियों के ई-टिकट उपलब्ध नही है इस कारण इनके लिए PRS काऊंटर्स खोले जाएंगे। आम यात्रिओंको इन काऊंटर्स पर कोई टिकट नही मिलेगा और ना ही किसी तरह का और लेनदेन किया जाएगा। यह PRS काऊंटर्स केवल उन्हीं स्टेशनोंपर खुले रहेंगे जिन स्टेशनोंसे राजधानी स्पेशल चलेगी/ गन्तव्य और जहां जहां उस गाड़ी के स्टापेजेस रहेंगे।
उपरोक्त खबर का नोटिफिकेशन भी साथ मे दे रहे है, ताकी आप PRS काऊंटर्स पर यदि जरूरत हो तो उपयोग कर सके।
गाड़ियोंका मार्ग तो आपके पास पहुंच चुका है, बस टाइमिंग्ज की बात है। जब आप बुकिंग के लिए वेबसाइट पर लॉग इन करोगे तो टाइमटेबल भी हाजिर मिलेगा।
साथ ही रेल्वे बोर्ड की भी बुकिंग किस तरह से होगी उस बारे में सूचनाएं समझ ले।
टिकट केवल IRCTC पर ऑनलाईन स्वरूप में ही बुक किए जाएंगे।
एडवांस रिजर्वेशन पीरियड केवल 7 दिन का रहेगा, याने सात दिन पहले ही टिकट बुक करा पाओगे। पहले 120 दिन एडवांस टिकट बुक किया जा रहा था।
केवल कन्फर्म टिकट ही बुक किए जाएंगे। RAC / वेटिंगलिस्ट बुकिंग बन्द की गई है। गाड़ी पर भी यात्रा की बुकिंग TTE के जरिए नही होगी
करन्ट बुकिंग, तत्काल बुकिंग और प्रिमियम तत्काल बुकिंग यह सारी व्यवस्थाए बन्द कर दी गयी है।
बीच मे खाली हुई बर्थ की बुकिंग भी ऑनलाईन सिस्टम में ही कि जाएगी।
कैंसलेशन
ऑनलाईन टिकटोंकी कैंसलेशन, गाड़ी के छूटने के निर्धारित समय से 24 घंटे पहले तक ही की जाएगी। उसके बाद टिकट रद्द नही की जाएगी। टिकट कैंसलेशन चार्ज 50% रहेगा।
कैटरिंग
राजधानी गाड़ियोंकी तरह इन स्पेशल गाड़ियोंमे खानपान किराए में सम्मिलित नही होगा। और न ही गाड़ीमे ई-कैटरिंग की व्यवस्था रहेगी। यात्रा के दौरान IRCTC की ओरसे कुछ स्नैक्स और पानी की बोतल आप खरीद सकोगे।
बेडरोल
फिलहाल गाड़ियोंमे बेडरोल की कोई व्यवस्था नही है। यज्ञपी बुकिंग करते वक्त यात्रिओंके इस बारे में जानकारी दी जाएगी।