मित्रों, आपको याद होगा हम बार बार अपील कर रहे थे रेल शुरू होनी चाहिए और उसके लिए हमने गाइडलाइंस भी सुझाई थी। आज रेल प्रशासन ने 15 जोड़ी याने 30 गाड़ियाँ शुरू किए जाने की घोषणा कर दी और 300 श्रमिक गाड़ियाँ भी चलेंगी। आइए देखते है, क्या समानताएं है हमारे सुझाव और रेल प्रशासन के नियमों में।
हमने PRS बुकिंग बिल्कुल बन्द रखने और टिकट केवल आईआरसीटीसी के जरिए ई-टिकट ही जारी किए जाने की बात की थी। ठीक वैसे ही हो रहा है।
ई-टिकट जारी हो और सिर्फ कन्फर्म ही टिकट बनाए जाए। रेल में से वेटिंग लिस्ट टिकट का चलन बिल्कुल बन्द किया जाए। ये भी हो गया। केवल कन्फर्म ही टिकट मिलेंगे, ताकि वेटिंग वालोंकी सेटिंग वाली गोलमोल यात्रा बन्द।
हमने कहा था, हर डिब्बे में रेलवे का चेकिंग स्टाफ़ जरूरी है। यह जो 15 जोड़ी गाड़ियाँ चलाई जाएगी वह सारी की सारी फुल्ली वातानुकूलित गाड़ियाँ होंगी, जिसमे वातानुकूलित फर्स्ट, सेकन्ड और थ्री टियर स्लिपर लगाए जाएंगे। याने न सिर्फ चेकिंग स्टाफ़ बल्कि अटेन्डेन्ट भी गाड़ी के डिब्बे में मौजूद रहेंगे जो यात्रियों को सुरक्षित अंतर रखने में सहायता करेंगे।
यह सारी 15 गाड़ियाँ राजधानी मार्ग पर चलने वाली राजधानी विशेष गाड़ियाँ ही होंगी। जिनके यात्रा के दौरान, बीचमे स्टापेजेस लगभग नही ही रहेंगे। केवल टेक्निकल स्टॉप पर ही यह गाड़ियाँ रोकी जाएगी। यह भी हमारे सुझावोंमें शामिल था।
सारी गाड़ियाँ विशेष गाड़ियाँ होनेकी वजह से विशेष नम्बर्स और अपने हिसाब से बनाए गए विशेष शेड्यूल याने टाइमटेबल के अनुसार चलेगी। जिसका किराया भी रेल प्रशासन अपने फेयर टेबल से अलग, विशेष प्रिमियम के साथ ले सकेगी। जब डिब्बों की क्षमता से कम यात्रिओंको प्रवेश देकर गाड़ियाँ चलानी है तो किराया ज्यादा चुकाना वाज़िब है।
यात्रिओंने यात्रा के दौरान खाना अपने साथ ही लाना होगा। जहाँ तक है बोतलबन्द पानी रेल कोचेस में मिल पाएगा।
जो 300 श्रमिक गाड़ियाँ चलेगी, वह जहाँतक है रेलवे ने जो क्वारण्टाइन कोचेस का निर्माण किया था उन्ही कोचेस को जोड़ कर चलाई जाएगी।
मित्रों, यह बात तय है की अब आपको रेल यात्रा करनी है तो आपके गाड़ी के तय समय से आपको स्टेशनपर जल्दी पोहोंचना होगा। खुद के उत्तम स्वास्थ्य का प्रमाण देना होगा। अब चलते, फिरते, भागते, दौड़ते करन्ट टिकट लेकर, बिना कन्फर्म रिजर्वेशन यात्रा के दिन भूल जाइए। अब न सिर्फ अपनी बल्कि अपने सहयात्रिओंकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आप पर है। तो सजग बनें और सुरक्षितता के साथ यात्रा करे, हाँ एक बात और बिल्कुल और बिल्कुल जरूरी हो तो ही रेल यात्रा के लिए निकले अन्यथा अपने सारे काम फोन पर से ही निपटाए। शुभ यात्रा, सुरक्षित यात्रा।





