Stories/ News Alerts

Uncategorised

है तैयार हम!

आखिर रेल प्रशासन को सामने आकर यह ट्वीट करना पड़ा,

” Ministry of Railways has not issued any protocol regarding passenger travel during post lockdown period, as has been incorrectly reported in some media reports

As and when a decision is taken, all stakeholders would be intimated. Please do not be guided by any misleading report”

मित्रों, अपने जज्बातों पर काबू रखो। गाड़ियाँ अवश्य ही शुरू होंगी लेकिन इसकी घोषणा रेल प्रशासन को करने दीजिए न! आप खुद ही, रेलवे स्टेशनपर 4 घंटे पहले आना पड़ेगा, खुद को सैनिटाइज करना होगा, मास्क और ग्लव्ज रेल प्रशासन खुद ही बाँटेगी इस तरह की ख़बरोंके शिकार मत बनिए।

पता नही कुछ चैनल्स न्यूज को ब्रेकिंग न्यूज और ज्यादा TRP मिलने के लिए छोटी सी किसी न्यूज लीक पर अपनी मनगढन्त ब्रेकिंग न्यूज कैसे बना लेते है। यह भी नही सोचते की सुनने और पढ़ने वाले लोगोंपर इसका क्या असर होगा। अभी हाल ही की खबर है, IRCTC ने अपनी तीनों प्राइवेट तेजस गाड़ियोंको 30 अप्रेल तक रद्द किया और 15 से 30 अप्रेल के सारे आरक्षण टिकटोंके रिफण्ड 100% बिना किसी कट्स के वापस किए जाएंगे ऐसी सूचना प्रसारीत की। लेकिन इस पर भी कई तथाकथित न्यूज साइट्स ने अपनी रोटियाँ सेकने देखिए किस तरह की हैडिंग्स दी।

अब आप ही बताइए, “सभी ट्रेनोंकी बुकिंग 30 अप्रेल तक के लिए हुई रद्द” क्या मतलब होता है, इस तरह के भ्रम फैलाने का?

माना की आप बहोत उत्सुक है, यह जानने के लिए, गाड़ियाँ कब शुरू होने जा रही है, किस तरह चलाई जाएगी, क्या कोई बंधन रहेंगे? जब आपको यह सब लग रहा है की बंधन रहना चाहिए तो बेशक वैसाही रहेगा, लेकिन हम या आप तो इसकी घोषणा नही न करेंगे? इसकी अधिकृत सूचना रेल प्रशासन ही करेगी तो जनाब, भाईसाहब थोड़ा इंतज़ार कर लीजिए। जितने आप रेलवे की गाड़ियाँ चलवाने में उत्सुक है, यकीन मानिए उससे कई गुना ज्यादा उत्सुकता रेल के कर्मचारियों, अफसरों को है।

सभी को पता है, रेल चलेगी तो देश भी चल पड़ेगा। लेकिन जिन्दगी के ख़ातिर कुछ और सब्र करना पड़े तो, है तैयार हम!

Uncategorised

भारतीय रेल की तरफसे पार्सल विशेष गाड़ियाँ

भारतीय रेल प्रशासन की ओरसे समयसारिणी धारित 109 पार्सल विशेष गाड़ियोंका आयोजन किया गया है। 58 लोकप्रिय रेल मार्गोंपर यह गाड़ियाँ चलाई जायगी। रेल प्रशासन ने ई कॉमर्स कम्पनियों और सभी सम्भावित लदान करनेवाले व्यापारियों से इस विशेष गाड़ियोंका लाभ लेने की सूचना की है।

सभी विशेष पार्सल गाड़ियोंके टाइमटेबल रेलवे की इनक़्वायरी वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in/mntes पर उपलब्ध है।

साथमे भारतीय रेल की ओरसे जारी ट्वीट भी प्रस्तुत किया गया है।

Uncategorised

सिर्फ आप ही नही, हम भी अपने घरोंमें शान्ति से रुके हुए है।

मित्रों, सभी देशवासियोंको प्रेमपूर्वक, आग्रह के साथ यह बिनती है, आप घर पर ही रुकिए, सुरक्षित रहिए और अपनोंको भी सुरक्षित कीजिए।

यह तस्वीरें है, दक्षिण पश्चिम रेलवे के डीजल लोको शेड, कृष्णराजापुरम की, जहाँपर रेल की सेवामे दिन और रात जुटे हुए उन डीजल लोको इन्जिनों की। यह सारे सुस्ता रहे है और मानों इंतजार में बैचेन से खड़े है, सोच रहे हो शायद, कब हमे फ़रमान हो और दौड़ना शुरू करना है।

कुछ ही पल है ए सैनिक, वक्त है थोड़ा सुस्ता लेजो पुकार लगेगी तेरी, तो फिर जुट जाना जी जाँसे।

Image courtesy : Belagavi news
Uncategorised

तेजस गाड़ियोंकी टिकट बुकिंग 30 अप्रैल तक स्थगित

भारतीय रेल्वेज में IRCTC की तीन जोड़ी तेजस गाड़ियाँ चलती है। मुम्बई सेंट्रल अहमदाबाद के बीच, लखनऊ नई दिल्ली और इन्दौर वाराणसी के बीच यह तीन जोड़ी तेजस गाड़ियाँ चलाई जाती है।

अब तक इन गाड़ियोंमे 15 अप्रैल से आगे की टिकट बुकिंग IRCTC के ई पोर्टल पर जारी थी। लेकिन अब 15 से 30 अप्रेल तक “ट्रेन कैंसल ” ऐसा मेसेज दिखाई दे रहा है। हालाँकी 01 मई से बुकिंग्स शुरू दिखाई दे रही है।

जिन लोगोंकी बुकिंग 15 से 30 अप्रेल के बीच की है, उन्हे उनके बुकिंग रद्द हो कर पैसे रिफण्ड मिल जाएंगे।

इन परिस्थितियों में बाकी गाड़ियोंमे क्या होने वाला है, इस पर हमारी नजर बनी हुई है।