Stories/ News Alerts

Uncategorised

नई यात्री सेवाओं का गुलदस्ता!

09 जनवरी 2026, शुक्रवार, पौष, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2082

मित्रों, भारतीय रेल जल्द ही नई सेवाओंका एक बड़ा गुलदस्ता लेकर आने वाली है। आपको बिहार राज्य से जारी हुवा गुलदस्ता याद आ रहा है न? जी, बिलकुल सही जा रहे है। इस बार सामने पाँच राज्य है। पश्चिम बंगाल, असम, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु और केरल। ज़ाहिर सी बात है, नई सेवाए किस दिशा में जा रहीं आप समझ गए होंगे।

आप निम्नलिखित परिपत्र देखिए,

हालाँकि यह सब बातें अभी सोशल मीडिया पर वायरल है, रेल विभाग की ओर से फिलहाल कोई अधिकृत सूचनाएं जारी नही की गई है।

उक्त वायरल ख़बरोंसे यह पता चलता है, आने वाली 17, 18 जनवरी को एक जोड़ी वन्देभारत स्लिपर और आठ जोड़ी अमृतभारत एक्सप्रेस गाड़ियोंके शुभारम्भ किए जाने की बाते चल रही है। यह गाड़ियाँ इस प्रकार हो सकती है,

हावड़ा कामाख्या हावड़ा वन्देभारत स्लिपर यह गाड़ी सप्ताह में छह दिन चलेगी।

अलीपुरद्वार जंक्शन सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

अलीपुरद्वार जंक्शन पनवेल (मुम्बई) साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

न्यू जलपाईगुड़ी तिरुचिरापल्ली साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

न्यू जलपाईगुड़ी नागरकोईल साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

बालुरघाट सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

राधिकापुर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

कामाख्या रोहतक साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

डिब्रूगढ़ गोमतीनगर (लखनऊ) साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

कुल मिलाकर यह है, सभी चुनावी राज्यों और जनता को साधने का प्रयत्न है। विस्तृत जानकारी के साथ जल्द ही लौटेंगे।

Uncategorised

मध्य रेल के पुणे मनमाड़ मार्ग पर दौंड – काष्टी के बीच रेल दोहरीकरण हेतु लम्बा रेल ब्लॉक

07 जनवरी 2026, बुधवार, पौष, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2082

मध्य रेल के पुणे मण्डल पर दौंड – मनमाड़ रेल मार्ग के दौंड – काष्टी खण्ड पर दिनांक 04 जनवरी से 25 जनवरी तक रेल ब्लॉक लिया जा रहा है। यह रेल ब्लॉक रेल दोहरीकरण हेतु लिया जा रहा है। ब्लॉक दौरान निम्नलिखित यात्री गाड़ियाँ बाधित रहेंगी।

दिनांक 05 से 23 जनवरी तक 11025 पुणे अमरावती एक्सप्रेस पुणे से देरी से रवाना की जाएगी (कृपया परिपत्र जाँच ले।)। दिनांक 24, 25 जनवरी को 11025 पुणे अमरावती एक्सप्रेस और 23, 24 जनवरी को 11026 अमरावती पुणे एक्सप्रेस पूर्णतः रद्द रहेगी।

12157/58 पुणे सोलापुर पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस एवं 12169/70 पुणे सोलापुर पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 15 से 25 जनवरी तक रद्द रहेंगी।

निम्नलिखित ब्लॉक दिनोंमें यात्रीगण से निवेदन है, उक्त मार्गपर यात्रा का नियोजन करने से पूर्व कृपया रेलवे हेल्पलाइन 139, रेलवे की वेबसाइट या ऍप NTES पर जाँच कर लेवे।

दिनांक 04 जनवरी को 11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO 02/1/2026, 105 मिनट एवं 12780 निजामुद्दीन वास्को गोवा एक्सप्रेस JCO 03/1/2026, 40 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

22845 पुणे हटिया सुपरफास्ट 90 मिनट देरी से पुणे से रवाना की जाएगी (रिशेड्यूल)

दिनांक 5 जनवरी :

11025 पुणे अमरावती एक्सप्रेस 90 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

02131 पुणे जबलपुर विशेष 120 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

दिनांक 06 जनवरी :

11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO 04/1/2026, 60 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

12103 पुणे लखनऊ सुपरफास्ट JCO 06/1/2026, 150 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

11025 पुणे अमरावती एक्सप्रेस 135 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

दिनांक 07 जनवरी

11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO 05/1/2026, 105 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

12780 निजामुद्दीन वास्को गोवा एक्सप्रेस JCO 06/1/2026, 40 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

दिनांक 08 जनवरी

11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO 06/1/2026, 105 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

12780 निजामुद्दीन वास्को गोवा एक्सप्रेस JCO 07/1/2026, 40 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

12104 लखनऊ पुणे एक्सप्रेस JCO 07/1/2026, 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

दिनांक 09 जनवरी :

11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO 07/1/2026, 105 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

12780 निजामुद्दीन वास्को गोवा एक्सप्रेस JCO 08/1/2026, 40 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

दिनांक 10 जनवरी :

11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO 08/1/2026, 105 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

12780 निजामुद्दीन वास्को गोवा एक्सप्रेस JCO 09/1/2026, 40 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

दिनांक 11 जनवरी :

11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO 09/1/2026, 90 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

12780 निजामुद्दीन वास्को गोवा एक्सप्रेस JCO 10/1/2026, 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

दिनांक 12 जनवरी :

11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO 10/1/2026, 90 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

12780 निजामुद्दीन वास्को गोवा एक्सप्रेस JCO 11/1/2026, 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

20658 निजामुद्दीन हुब्बाली एक्सप्रेस JCO 11/1/2026, 90 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

दिनांक 13 जनवरी :

11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO 11/1/2026, 90 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

12780 निजामुद्दीन वास्को गोवा एक्सप्रेस JCO 12/1/2026, 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

दिनांक 14 जनवरी :

11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO 12/1/2026, 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

दिनांक 15 जनवरी :

यहाँ से गाड़ियोंका रद्दीकरण का दौर शुरू होगा।

12157/58 पुणे सोलापुर पुणे हुतात्मा, 12169/70 पुणे सोलापुर पुणे इंटरसिटी, 71401/02 पुणे दौंड पुणे डेमू, 71407/08 पुणे दौंड पुणे डेमू, 71409/10 दौंड बारामती / बारामती पुणे एवं 71405 पुणे दौंड डेमू पूर्णतः रद्द रहेगी।

18520 लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 120 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

11301 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस क्रान्तिवीर सांगोली रायन्ना बेंगलुरु सेंट्रल उद्यान एक्सप्रेस 60 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

22881 पुणे भुबनेश्वर नया सुपरफास्ट 90 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

11025 पुणे अमरावती एक्सप्रेस 90 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

51402 बारामती दौंड सवारी 135 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

दिनांक 16 जनवरी :

दिनांक 17 जनवरी :

12157/58 पुणे सोलापुर पुणे हुतात्मा, 12169/70 पुणे सोलापुर पुणे इंटरसिटी, 71401/02 पुणे दौंड पुणे डेमू, 71407/08 पुणे दौंड पुणे डेमू पूर्णतः रद्द रहेगी।

11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO 15/1/2026, 90 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

12780 निजामुद्दीन वास्को गोवा एक्सप्रेस JCO 16/1/2026, 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

दिनांक 18 जनवरी :

12157/58 पुणे सोलापुर पुणे हुतात्मा, 12169/70 पुणे सोलापुर पुणे इंटरसिटी, 71401/02 पुणे दौंड पुणे डेमू, 71407/08 पुणे दौंड पुणे डेमू पूर्णतः रद्द रहेगी। 71409/10 दौंड बारामती / बारामती पुणे एवं 71405 पुणे दौंड डेमू पूर्णतः रद्द रहेगी।

18520 लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 120 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

11301 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस क्रान्तिवीर सांगोली रायन्ना बेंगलुरु सेंट्रल उद्यान एक्सप्रेस 60 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

22845 पुणे हटिया सुपरफास्ट 120 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

11025 पुणे अमरावती एक्सप्रेस 90 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

51402 बारामती दौंड सवारी 135 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

दिनांक 19 जनवरी :

02131 पुणे जबलपुर विशेष 90 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

51402 बारामती दौंड सवारी 135 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

दिनांक 20 जनवरी :

12157/58 पुणे सोलापुर पुणे हुतात्मा, 12169/70 पुणे सोलापुर पुणे इंटरसिटी, 71401/02 पुणे दौंड पुणे डेमू, 71407/08 पुणे दौंड पुणे डेमू पूर्णतः रद्द रहेगी। 71409/10 दौंड बारामती / बारामती पुणे एवं 71405 पुणे दौंड डेमू पूर्णतः रद्द रहेगी।

18520 लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 120 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

11301 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस क्रान्तिवीर सांगोली रायन्ना बेंगलुरु सेंट्रल उद्यान एक्सप्रेस 60 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

11025 पुणे अमरावती एक्सप्रेस 90 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

12103 पुणे लखनऊ सुपरफास्ट 90 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

51402 बारामती दौंड सवारी 135 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

दिनांक 21 जनवरी :

12157/58 पुणे सोलापुर पुणे हुतात्मा, 12169/70 पुणे सोलापुर पुणे इंटरसिटी, 71401/02 पुणे दौंड पुणे डेमू, 71407/08 पुणे दौंड पुणे डेमू पूर्णतः रद्द रहेगी। 71409/10 दौंड बारामती / बारामती पुणे एवं 71405 पुणे दौंड डेमू,  11041/42 दादर साईं नगर शिर्डी दादर एक्सप्रेस पूर्णतः रद्द रहेगी।

18520 लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 120 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

11301 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस क्रान्तिवीर सांगोली रायन्ना बेंगलुरु सेंट्रल उद्यान एक्सप्रेस 60 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

11025 पुणे अमरावती एक्सप्रेस 90 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

22845 पुणे हटिया सुपरफास्ट 120 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

51402 बारामती दौंड सवारी 135 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

15590 हड़पसर मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 300 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

22689 अहमदाबाद यशवंतपुर सुपरफास्ट 180 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

दिनांक 22 जनवरी :

12157/58 पुणे सोलापुर पुणे हुतात्मा, 12169/70 पुणे सोलापुर पुणे इंटरसिटी, 71401/02 पुणे दौंड पुणे डेमू, 71407/08 पुणे दौंड पुणे डेमू पूर्णतः रद्द रहेगी। 71409/10 दौंड बारामती / बारामती पुणे एवं 71405 पुणे दौंड डेमू,11041/42 दादर साईं नगर शिर्डी दादर एक्सप्रेस पूर्णतः रद्द रहेगी। 

18520 लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 120 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

11301 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस क्रान्तिवीर सांगोली रायन्ना बेंगलुरु सेंट्रल उद्यान एक्सप्रेस 60 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

11025 पुणे अमरावती एक्सप्रेस 90 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

22881 पुणे भुबनेश्वर नया सुपरफास्ट 90 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

51402 बारामती दौंड सवारी 135 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

दिनांक 23 जनवरी :

12157/58 पुणे सोलापुर पुणे हुतात्मा, 12169/70 पुणे सोलापुर पुणे इंटरसिटी, 71401/02 पुणे दौंड पुणे डेमू, 71407/08 पुणे दौंड पुणे डेमू पूर्णतः रद्द रहेगी। 71409/10 दौंड बारामती / बारामती पुणे एवं 71405 पुणे दौंड डेमू पूर्णतः रद्द रहेगी। 

18520 लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 120 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

11301 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस क्रान्तिवीर सांगोली रायन्ना बेंगलुरु सेंट्रल उद्यान एक्सप्रेस 60 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

11025 पुणे अमरावती एक्सप्रेस 90 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

51402 बारामती दौंड सवारी 135 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

22602 साईं नगर शिर्डी डॉ पुरुच्ची थलाईवार एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट 180 मिनट रिशेड्यूल रहेगी।

दिनांक 24 एवं 25 जनवरी को दौंड कॉर्ड होकर गुजरने वाली निम्नलिखित गाड़ियाँ बाधित हो रही है

रद्द की जानेवाली गाड़ियाँ :

12119/20 अमरावती अजनी अमरावती इंटरसिटी एक्सप्रेस JCO 25/1/2026,

11409 दौंड निजामाबाद JCO 24/1 और 11410 निजामाबाद पुणे JCO 23/1,

12113 पुणे नागपुर गरीबरथ JCO 24/1 और 12114 नागपुर पुणे गरीबरथ JCO 23/1,

17629 पुणे नान्देड़ JCO 24/1, 25/1 और 17630 नान्देड़ पुणे JCO 23/1, 24/1,

01487/88 पुणे हरनगुल पुणे विशेष JCO 24, 25 जनवरी,

22139 पुणे अजनी हमसफ़र JCO 24 एवं 22140 अजनी पुणे हमसफ़र JCO 25 जनवरी,

12136 नागपुर पुणे JCO JCO 24 एवं 12135 पुणे नागपुर JCO 25 जनवरी,

11026 अमरावती पुणे JCO 23, 24 जनवरी एवं 11025 पुणे अमरावती JCO 24, 25 जनवरी,

12157/58 पुणे सोलापुर पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस JCO दिनांक 24, 25 जनवरी,

17614 नान्देड़ पनवेल JCO 23, 24 एवं 17613 पनवेल नान्देड़ JCO 24, 25 जनवरी,

12169/70 पुणे सोलापुर पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस JCO दिनांक 24, 25 जनवरी,

11417/18 पुणे सोलापुर पुणे डेमू JCO दिनांक 24, 25 जनवरी,

71401/02 पुणे सोलापुर पुणे डेमू JCO दिनांक 24, 25 जनवरी,

71403/04 दौंड बारामती/बारामती पुणे डेमू JCO दिनांक 24, 25 जनवरी,

Uncategorised

वन्देभारत एक्सप्रेस की नई स्लिपर आवृत्ति जल्द ही भारतीय रेल के दस्ते में

01 जनवरी 2026, गुरुवार, पौष, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2082

वन्देभारत एक्सप्रेस के बारे में तो रेल यात्री भली भांति जानते है। यह ट्रेनसेट गाड़ियाँ बहुत जल्दी रेल यात्रिओंके बीच लोकप्रिय हो गई। अब इसकी स्लिपर आवृत्ति यात्री सेवा में जारी हो रही है।

देश की पहली वन्देभारत स्लिपर हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच जनवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू होने जा रही है। इस संदर्भ में रेल विभाग ने निम्नलिखित जानकारी जारी की है।

हावड़ा से कामाख्या के बीच चलनेवाली यह गाड़ी आसाम के कामरूप एवं बोंगाईगांव क्षेत्र और पश्चिम बंगाल के कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, मालदा, मुर्शिदाबाद, पूर्व बर्द्धमान, हुगली एवं हावड़ा क्षेत्रोंको तेज एवं आरामदायक यात्री सुविधा प्रदान करेंगी।

विशेषताएं :

01 वातानुकूलित प्रथम, 04 वातानुकूलित टू टियर, 11 वातानुकूलित थ्री टियर कुल 16 कोच का ट्रेनसेट

823 यात्री क्षमता

शानदार, आरामदायक शायिकाए

स्वयंचालित दरवाजे एवं प्रशस्त वेस्टिब्यूल ताकि यात्रिओंका पूरी गाड़ी में आवागमन सुचारू होगा।

आवाजरहित एवं झटकेरहित स्मूथ यात्रा अनुभव

टक्कर रोधी कवच सिस्टम एवं आपातकालीन टॉक बैक व्यवस्था

उन्नत वॉश रूम यात्री सुविधाए

वन्देभारत स्लिपर ट्रेनसेट की विस्तृत वीडियो
Uncategorised

ऑनलाइन अनारक्षित टिकिटिंग सिस्टम, UTS ऍप में बड़ा बदलाव

29 दिसम्बर 2025, सोमवार, पौष, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2082

रेल विभाग के ऑनलाइन अनारक्षित टिकट ऍप UTS को रेल विभाग लगभग बन्द करने के कगार पर है। नए पंजीकरण अब बन्द किए जा चुके है। साथ ही मेन्यू में मासिक, त्रिमासिक सीज़न टिकट बनवाने का पर्याय स्थायी रूप से बन्द किया गया है। जिनके सीज़न टिकट ऍप पर मौजूद है, उनके लिए ‘शो टिकट’ के पर्याय में टिकट को ट्रान्सफर करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 

UTS ऍप खोलते ही उपभोक्ता को ‘रेल वन’ ऍप पर जाने की सलाह दी जाती है। यूँ समझिए की अब अनारक्षित टिकट, सीज़न पास, प्लेटफार्म टिकट इत्यादि कार्य ‘रेल वन’ ऍप के जरिए ही किए जाएंगे। हालाँकि पहले से पंजीकरण किए हुए उपभोक्ताओंको अभी भी UTS ऍप का उपयोग अपने अनारक्षित टिकट एवं प्लेटफार्म टिकट बनाने के लिए करते आएगा।

कुल मिलाकर तय है, ‘रेल वन’ सुपर ऍप के आने से UTS का औचित्य लगभग समाप्त हो चुका है। ‘रेल वन’ ऍप के जरिए आरक्षित, अनारक्षित, प्लेटफॉर्म और सीज़न टिकट निकाले जा सकते है। ऐसे में UTS ऍप पर नए पंजीकरण रद्द करना यह ऍप बन्द करने की दिशा में उठाया गया कदम लगता है, जो सही भी है। केवल जिन यात्रिओंको सीज़न पास UTS पर मौजूद है, लगता है की शायद तब तक ही यह ऍप बना रहेगा।

Uncategorised

अजीबोगरीब निर्णय! पश्चिम रेलवे की तेरह गाड़ियोंमे तत्काल के लिए अब ओटीपी नही लगेगा

29 दिसम्बर 2025, सोमवार, पौष, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2082

रेल प्रशासन ने तत्काल टिकटोंमे होने वाली धांधली को रोकने हेतु 18 एवं 24 दिसम्बर से कुछ गाड़ियोंमें ओटीपी अनिवार्य कर दिया था। चूँकि ओटीपी आने में लगने वाली देरी से PRS काउंटर्स एवं रेल टिकट एजेन्टों को आरक्षित टिकट मिलने में परेशानी होने लगी। यहाँतक की बुकिंग खुलते पहले मिनट में ही PRS काउंटर्स पर प्रतिक्षासूची की टिकट सामने आ जाती थी। इस परेशानी के चलते रेल प्रशासन ने निम्नलिखित तेरह गाड़ियोंके तत्काल बुकिंग को ओटीपी बेस्ड आरक्षण से हटाने का निर्णय लिया है। अर्थात उक्त गाड़ियोंकी तत्काल बुकिंग्ज के लिए ओटीपी की जरूरत नही होगी।

1: 12465 इन्दौर भगत की कोठी रणथंभौर सुपरफास्ट

2: 19005 सूरत भुसावल एक्सप्रेस

3: 19015 दादर पोरबंदर एक्सप्रेस

4: 19045 सूरत थावे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस

5: 19223 साबरमती जम्मूतवी एक्सप्रेस

6: 19255 सूरत महुवा एक्सप्रेस

7,8: 19315/16  इन्दौर असरवा इन्दौरवीर भूमि एक्सप्रेस

9: 19489 अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस

10: 14702 बान्द्रा टर्मिनस श्रीगंगानगर अमरापुर अरावली एक्सप्रेस

11: 19037 बान्द्रा टर्मिनस बरौनी अवध एक्सप्रेस

12: 19483 अहमदाबाद सहरसा एक्सप्रेस

13: 22956 भुज बान्द्रा टर्मिनस कच्छ सुपरफास्ट

उक्त गाड़ियोंमे तत्काल प्रभाव से, PRS काउंटर्स एवं रेल टिकट बुकिंग एजेन्ट के लिए ओटीपी बेस्ड तत्काल बुकिंग पद्धति रद्द की गई है। हालाँकि इन्ही गाड़ियोंके तत्काल बुकिंग्ज के लिए ई- टिकटोंमे IRCTC की वेबसाइट एवं ऍप पर ओटीपी बेस्ड बुकिंग के बारे में परिपत्र में कोई सूचना नही दी गई है, अर्थात ई-टिकटोंमे यह व्यवस्था जारी रह सकती है।

यात्रिओंका मानना है, एक तरह से जिस धांधली को रोकने के लिए यह उपाययोजना की गई थी उसी को हटाकर रेल प्रशासन उसे अब अभय दे रही है।