Uncategorised

पमरे WCR की आस्था विशेष गाड़ियोंकी समयसारणी एवं तिथियाँ।

21 जनवरी 2024, रविवार, पौष, शुक्ल पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080

आस्था विशेष गाड़ियोंकी यह चौथी कड़ी है। इससे पहले उत्तर पश्चिम रेल, दक्षिण पश्चिम रेल, दक्षिण मध्य रेल अर्थात राजस्थान और कर्नाटक, गोवा, तेलंगाना, आंध्र, मराठवाड़ा से अयोध्याधाम की आस्था विशेष गाड़ियोंकी सूची हमारे ब्लॉग में आ चुकी है। आज हम WCR पश्चिम मध्य रेल याने मध्यप्रदेश से अयोध्याधाम की आस्था विशेष गाड़ियोंकी सूची दे रहे है। फिर से सारी नियमावली दोहराने की अब जरूरत नही, पर यह विशेष गाड़ियाँ आने – जाने की ‘राउंड टिकट’ याने आईआरसीटीसी की ओर से सम्पूर्ण अयोध्याधाम टूर पैकेज समझिए। टिकट किराए में खानपान शुल्क और रेलवे के नियमित शुल्क जैसे की आरक्षण, सुपरफास्ट, जी एस टी इत्यादि सम्मिलित है। टिकटोंकी बुकिंग केवल IRCTC के ई-टिकिटिंग वेबसाइट, ऍप पर ही उपलब्ध की गई है।

सभी गाड़ियोंमें कोच संरचना 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच की रहेंगी।

1: 09803 कोटा अयोध्याधाम कोटा वाया भरतपुर, टूंडला, इटावा, कानपुर, लखनऊ

2: 01631 भोपाल अयोध्याधाम भोपाल वाया बीना, झाँसी, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज

3: 01701 जबलपुर अयोध्याधाम जबलपुर वाया कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, सुल्तानपुर

4 : 02135 जबलपुर अयोध्याधाम जबलपुर सुपरफास्ट विशेष वाया इटारसी, भोपाल, बीना, झाँसी, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, सुल्तानपुर

5: 02125 भोपाल अयोध्याधाम भोपाल सुपरफास्ट विशेष वाया बीना, झाँसी, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज

6: 02123 बीना अयोध्याधाम बीना सुपरफास्ट विशेष वाया बीना, झाँसी, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज

Uncategorised

दमरे SCR की आस्था विशेष गाड़ियोंकी समयसारणी एवं तिथियाँ।

20 जनवरी 2024, शनिवार, पौष, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

आस्था विशेष गाड़ियोंकी यह तीसरी कड़ी है। इससे पहले उत्तर पश्चिम रेल, दक्षिण पश्चिम रेल अर्थात राजस्थान और कर्नाटक, गोवा से अयोध्याधाम की आस्था विशेष गाड़ियोंकी सूची हमारे ब्लॉग में आ चुकी है। फिर से सारी नियमावली दोहराने की अब जरूरत नही, पर यह विशेष गाड़ियाँ आने – जाने की ‘राउंड टिकट’ याने आईआरसीटीसी की ओर से सम्पूर्ण अयोध्याधाम टूर पैकेज समझिए। टिकट किराए में खानपान शुल्क और रेलवे के नियमित शुल्क जैसे की आरक्षण, सुपरफास्ट, जी एस टी इत्यादि सम्मिलित है। टिकटोंकी बुकिंग केवल IRCTC के ई-टिकिटिंग वेबसाइट, ऍप पर ही उपलब्ध की गई है।

आइए देखते है, दमरे की आस्था विशेष गाड़ियाँ,

1: 07221 सिकंदराबाद अयोध्या धाम सिकंदराबाद आस्था विशेष वाया काजीपेट, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, झांसी, कानपुर

कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

2: 07233 काजीपेट अयोध्या धाम काजीपेट आस्था विशेष वाया बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, झांसी, कानपुर

कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

3: 07649 जालना अयोध्या धाम जालना आस्था विशेष वाया परभणी, पूर्णा, नान्देड़, निजामाबाद, करीमनगर, पेड़ापल्ली, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, झांसी, कानपुर, लखनऊ

कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

4: 07297 सिकंदराबाद अयोध्या धाम सिकंदराबाद आस्था विशेष वाया निजामाबाद, नान्देड़, पूर्णा, वाशिम, अकोला, खण्डवा, इटारसी, झांसी, कानपुर, लखनऊ

कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

5: 07636 नान्देड़ अयोध्या धाम नान्देड़ आस्था विशेष वाया पूर्णा, परभणी, औरंगाबाद, मनमाड़, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज

कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

6: 07215 गुण्टूर अयोध्या धाम गुण्टूर आस्था विशेष वाया विजयवाड़ा विशाखापट्टनम खुरदा रोड अंगुल संबलपुर रायगढ़ बिलासपुर अनूपपुर कटनी, सतना, प्रयागराज

कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

7: 07216 विजयवाड़ा अयोध्या धाम विजयवाड़ा आस्था विशेष वाया विशाखापट्टनम खुरदा रोड अंगुल संबलपुर रायगढ़ बिलासपुर अनूपपुर कटनी, सतना, प्रयागराज

कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

8: 07217 राजामुंदरी अयोध्या धाम राजामुंदरी आस्था विशेष वाया विशाखापट्टनम खुरदा रोड अंगुल संबलपुर रायगढ़ बिलासपुर अनूपपुर कटनी, सतना, प्रयागराज

कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

9: 07218 सामलकोट अयोध्या धाम सामलकोट आस्था विशेष वाया विशाखापट्टनम खुरदा रोड अंगुल संबलपुर रायगढ़ बिलासपुर अनूपपुर कटनी, सतना, प्रयागराज

कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

Uncategorised

SWR दपरे की आस्था विशेष गाड़ियाँ

20 जनवरी 2024, शनिवार, पौष, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

मेरे राम आयेंगे, प्रभु श्री राम आएंगे” पूरे देशभर में श्री रामजी के प्राणप्रतिष्ठा समारोह की लहर चल रही है। हर कोई अपने इष्टदेव के दर्शन को लालायित हो रहे है। भारतीय रेल सभी भक्तगणों की विशेष व्यवस्था कर रही है। देशभर के 66 स्टेशनोंसे करीबन 200 विशेष गाड़ियाँ चलाने का नियोजन आईआरसीटीसी के माध्यम से ‘आस्था विशेष’ के नाम से किया जा रहा है। आज की कड़ी में आप के लिए लाए है, कर्नाटक राज्य से अयोध्याधाम के बीच चलने वाली आस्था विशेष गाड़ियाँ।

मित्रों, इन आस्था विशेष गाड़ियोंकी विशेषता पहले समझ लीजिए,

1: इन गाड़ियोंकी टिकट बुकिंग PRS पर उपलब्ध नही की जा रही है। केवल आईआरसीटीसी के बुकिंग ऍप, वेबसाइट पर ही बुकिंग उपलब्ध रहेगी।

2: यह टिकट “राउंड ट्रिप” अर्थात जाने-आने की रहेगी।

3: टिकट किराया में खानपान शुल्क, (खानपान विशेष रूप से शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा) आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट शुल्क, सेवा शुल्क और जीएसटी सम्मिलित हैं।

4: उक्त समयसारणी में दर्शाए गए सभी स्टोपेजेस केवल तकनीकी स्टोपेजेस रहेंगे, अर्थात गाड़ी में केवल प्रारम्भिक स्टेशन से गन्तव्य स्टेशन की ही बुकिंग की जाएगी। सम्भवतः बीच के किसी स्टेशन से बुकिंग उपलब्ध नही रहेंगी।

5: गाड़ी पूर्णतः आरक्षित रहेंगी।

6: चूँकि यह प्रस्तावित गाड़ियाँ है अतः गाड़ियोंके बुकिंग्ज शुरू होने की तिथि दर्ज नही है। यात्रिओंको इन गाड़ियोंकी बुकिंग्ज के लिए IRCTC के टिकट बुकिंग ऍप/वेबसाइट का ही उपयोग करना होगा।

आस्था विशेष गाड़ियोंकी संक्षिप्त सूची :

1: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु – अयोध्याधाम सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु आस्था विशेष वाया होसापेटटे, होटगी, सोलापुर, मनमाड़, भुसावल, भोपाल, झाँसी, गोविंदपुरी, प्रयागराज

गाड़ी की कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

2: मैसूरु अयोध्याधाम मैसूरु आस्था विशेष वाया होसापेटटे, होटगी, सोलापुर, मनमाड़, भुसावल, भोपाल, झाँसी, गोविंदपुरी, प्रयागराज

गाड़ी की कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

3: तुमकुरु अयोध्याधाम तुमकुरु आस्था विशेष वाया होसापेटटे, होटगी, सोलापुर, मनमाड़, भुसावल, भोपाल, झाँसी, गोविंदपुरी, प्रयागराज

गाड़ी की कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

4: चित्रदुर्ग अयोध्याधाम चित्रदुर्ग आस्था विशेष वाया होसापेटटे, होटगी, सोलापुर, मनमाड़, भुसावल, भोपाल, झाँसी, गोविंदपुरी, प्रयागराज

गाड़ी की कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

5: वास्को दर्शननगर वास्को आस्था विशेष : वाया मडगांव, रत्नागिरी, पनवेल, वसई, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, आग्रा फोर्ट, गोविंदपुरी, प्रयागराज, मिर्जापुर, जेवनाथपुर

गाड़ी की कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

5: मैसूरु अयोध्याधाम मैसूरु आस्था विशेष वाया होसापेटटे, होटगी, वाड़ी, सिकंदराबाद, बल्हारशाह, जुझारपुर, मानिकपुर, प्रयागराज

गाड़ी की कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

6: बेलगावी अयोध्याधाम बेलगावी आस्था विशेष वाया धारवाड़, हुब्बाली, गदग, होसापेटटे, बल्लारी, गुंतकल बाईपास, रायचूर, यादगीर, सिकंदराबाद, बल्हारशाह, जुझारपुर, मानिकपुर, प्रयागराज

गाड़ी की कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

Uncategorised

त्यौहार, छुट्टी, समर, विंटर विशेष गाड़ियोंकी ‘अतिविशेष’ पीड़ा

18 जुलाई 2023, मंगलवार, अधिक श्रावण, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2080

भारतीय रेल समय समय पर अपने नियोजित यात्री गाड़ियोंके अतिरिक्त विशेष गाड़ियोंका आयोजन करते रहता है। कभी यह गाड़ियाँ छुट्टी विशेष (हॉलिडे स्पेशल्स) के नाम पर या कभी धुप काल (समर), ठण्ड काल (विन्टर), त्यौहार (फेस्टिवल) विशेष के नाम धारण कर चलती है। दरअसल यह गाड़ियाँ केवल नाममात्र ‘विशेष’ होती है, इनकी विशेषता यात्रियोंको सुखद, आरामदायक की जगह परेशानी और पीड़ादायक ही है। आइए देखते है,

इन सारी विशेष गाड़ियोंमे किराया दर ‘विशेष’ अर्थात नियमित किराया दर से 1.3 गुना ज्यादा या फिर रेल विभाग के किराया दरों की तत्काल श्रेणी के दर से लिया जाता है। इन गाड़ियोंमे तत्काल बुकिंग के बिना ही सर्व कालीन तत्काल किराया लागू रहता है। साथ ही डिस्टन्स रिस्ट्रिक्शन होने के कारण कम अन्तर की यात्रा टिकट भी लम्बी दूरी की यात्रा टिकट के बराबर मूल्य की होती है।

गाड़ी की संरचना में लगे कोच अमूमन हमेशा ही ‘स्क्रैच कोच’ होते है। अब आप पूछेंगे स्क्रैच कोच क्या होता है। स्क्रैच कोच का अर्थ है, भारतीय रेल साधारणतः अपने यात्री कोचेस को 20 वर्षों के उपयोग के बाद नियमित यात्री गाड़ियोंके परिचालन से हटा देती है, यह होते है स्क्रैच कोच। इनमें से जो कोचेस फिर भी ठीकठाक है, उन्हें रेल विभाग इन विशेष गाड़ियोंको चलाने के उपयोग में लेता है। या यूँ भी कह सकते है, उन स्क्रैच कोच को रिफर्बिश्ड, पुनर्रचना कर, ठीक करके नए जैसा बनाया गया हो, उनसे यह गाड़ियोंको चलाया जाता है।

ज्यादा किराए, पुराने साजसज्जा वाले कोच के अलावा सबसे पीड़ादायक है, इन गाड़ियोंकी बेहद अनियंत्रित समयसारणी। आप किसी भी स्पेशल गाड़ी का परिचालन देख लीजिए, पहले ही ढीलीढाली समयसारणी होती है और इसके बावजूद गाड़ी कभी भी समयानुसार नही चलती। 2-4 घन्टोंसे लेकर 22-24 घण्टे देरी से चलना इन गाड़ियोंके लिए सहज बात है। आम यात्री यदि इन गाड़ियोंके समयसारणीनुसार कोई नियोजन करे तो समझ लीजिए उसकी नैय्या कभी पार ही नही लगनी है।

इसके अलावा, मध्य काल मे तो कुछ विशेष गाड़ियोंके वातानुकूलित कोचोंमे बेडिंग, लिनन की आपूर्ति भी बन्द कर दी थी। यात्रिओंके तीव्र आक्षेपों के बाद इन्हें पुर्नस्थापित किया गया। बेवजह देरी से चलनेवाली इन गाड़ियोंमे रेल विभाग द्वारा चलित पेंट्रीकार सुविधा भी नादारद रहती है, अतः यात्रिओंकी खानपान को लेकर बड़ी परेशानी रहती है।

यह गाड़ियोंकी चल स्थिति को रेल विभाग किसी तरह अद्यावत (अपडेट) नही करता, अतः यात्री को अपनी गाड़ी कितनी देरी से आएगी, कब आएगी इसकी जानकारी के लिए रेल यंत्रणाओंसे सीधा सम्पर्क रखना पड़ता है और उसके बावजूद भी उसे गाड़ी के परिचालन जानकारी पर कोई ठोस निष्कर्ष पर पहुंचना बड़ा भारी लगता है।

एक वरिष्ठ रेल जानकार के अनुसार यह विशेष गाड़ियाँ “ओपन शेडयूल” के साथ चलाई जाती है, अर्थात रेल परिचालन विभाग के लिए शेड्यूल्ड ट्रेन्स, पूर्वनिर्धारित यात्री गाड़ियोंको अपने समयसारणी अनुसार चलाना बंधनकारक है, प्राथमिकता है। वहीं यह गाड़ियाँ अनशेड्यूल्ड, ग़ैरप्राथमिकता श्रेणी में आती है, अतः इन्हें चलाने में प्राथमिकता नही दी जाती और यह गाड़ियाँ लेट, और लेट होते चली जाती है।

इतनी सारी जानकारियोंके और पीड़ादायी अनुभवोंके बावजूद केवल और केवल मजबूरी की वजह से ही आम यात्री इन गाड़ियोंके यात्रा चक्रव्यूह में फँसता है, और अपने गंतव्य तक पहुंचने के बाद फिर दोबारा विशेष गाड़ी से यात्रा न करने की असफल (😢) शपथ लेता है।

Uncategorised

तू दे हातात हात, उद्या चल ग धरु वाट! पाहु, डोळे भरूनी जगजेठीला। चल ग सखे…

16 जून 2023, शुक्रवार, आषाढ, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी/चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080

जय हरी विठ्ठल

आषाढ़ मास म्हणजे विठ्ठल भक्तांची पाउले वारीत, डोळे भेटीला आतुर अन मन देवाच्या चरणी कधीच पोहोचलेल. वारकरी देहाने वारीत एक एक पाउल चालत असतो परंतु मनात, अंत:करणात तो सम्पूर्ण विठ्ठलमय झालेला असतो. ही धुन्दी देवाचे दर्शन पार पाडुन परतल्याशिवाय सरकतच नाही. याच वारीचे पुण्य पदरात पाडण्यासाठी रेलवे विभाग वारकऱ्यांच्या सेवेत सज्ज झाला आहे. चला तर मग वारीला…

मराठवाड्यातुन वारी विशेष गाड्या :

07511/12 जालना – पंढरपुर/पंढरपुर – नान्देड़ विशेषची कोच संरचना : 9 स्लिपर, 6 वातानुकूल थ्री टियर, 1 वातानुकूल टू टियर, 2 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 22 कोच

07511 जालना पंढरपुर विशेष दिनांक 27/06/2023

07512 पंढरपुर नान्देड़ विशेष दिनांक 28/6/2023 ला

07515/16 औरंगाबाद – पंढरपुर – औरंगाबाद विशेष ; 07515 औरंगाबाद हुन 28 जून ला आणि 07516 पंढरपुर हुन दिनांक 29 जून ला सूटेल.

कोच संरचना : 6 स्लिपर, 2 वातानुकूल थ्री टियर, 1 वातानुकूल टू टियर, 8 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 19 कोच

07501/04 आदिलाबाद – पंढरपुर – आदिलाबाद विशेष ; 07501 आदिलाबादहुन 28 जून ला आणि 07516 पंढरपुर हुन दिनांक 29 जून ला सूटेल.

कोच संरचना : 6 स्लिपर, 3 वातानुकूल थ्री टियर, 2 वातानुकूल टू टियर, 5 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 18 कोच

विदर्भ, खान्देश, पश्चिम महाराष्ट्र आणि कर्नाटक मधुन वारी विशेष गाड्या

01205/06 नागपुर – पंढरपुर – मिरज – पंढरपुर – नागपुर विशेष ; 01205 नागपुर हुन दिनांक 25 आणि 28 जून ला, 01206 मिरज,पंढरपुर हुन दिनांक 26 आणि 29 जून ला सूटेल.

कोच संरचना : 9 स्लिपर, 7 वातानुकूल थ्री टियर, 2 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 20 कोच

01207/08 नागपुर – पंढरपुर – नागपुर विशेष ; 01207 नागपुर हुन दिनांक 26 आणि 29 जून ला, 01208 पंढरपुर हुन दिनांक 27 आणि 30 जून ला सूटेल.

कोच संरचना : 10 स्लिपर, 2 वातानुकूल थ्री टियर,  1 वातानुकूल टू टियर, 5 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 20 कोच

01119/20 नवी अमरावती- पंढरपुर – नवी अमरावती विशेष ; 01119 नवी अमरावतीहुन दिनांक 25 आणि 28 जून ला, 01120 पंढरपुर हुन दिनांक 26 आणि 29 जून ला सूटेल.

कोच संरचना : 10 स्लिपर, 2 वातानुकूल थ्री टियर,  1 वातानुकूल टू टियर, 5 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 20 कोच

01121/22 खामगांव – पंढरपुर – खामगांव विशेष ; 01121 खामगांवहुन दिनांक 26 आणि 29 जून ला, 01122 पंढरपुर हुन दिनांक 27 आणि 30 जून ला सूटेल.

कोच संरचना : 8 स्लिपर, 1 वातानुकूल थ्री टियर,  1 वातानुकूल टू टियर, 10 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 20 कोच

01159/60 भुसावल – पंढरपुर – भुसावल विशेष ; 01159 भुसावलहुन दिनांक 28 जून ला, 01160 पंढरपुर हुन दिनांक 29 जून ला सूटेल.

कोच संरचना : 8 स्लिपर, 6 चेयर कार, 6 जनरल द्वितीय साधारण, 1 एसएलआर, 1 जनरेटर वैन एकूण 22 कोच

01101/02 लातूर – पंढरपुर – लातूर विशेष ; 01101 लातूरहुन दिनांक 23, 27, 28 आणि 30 जून ला, 01101 पंढरपुर हुन दिनांक 23, 27, 28 आणि 30 जून ला सूटेल.

कोच संरचना : 8 स्लिपर, 4 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 18 कोच, (4 वातानुकूल कोच बन्द अवस्थेत राहतील)

01147/48 मिरज – पंढरपुर – मिरज विशेष ; 01147 मिरजेहुन दिनांक 24, 26, 27 जून आणि 01, 03 जुलै ला, 01148 पंढरपुर हुन दिनांक 24, 26, 27 जून आणि 01, 03 जुलै ला सूटेल.

कोच संरचना : 8 स्लिपर, 4 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 18 कोच, (4 वातानुकूल कोच बन्द अवस्थेत राहतील)

01107/08 मिरज – पंढरपुर – मिरज विशेष ; 01107 मिरजेहुन दिनांक 24 जून ते 03 जुलै पर्यन्त दररोज, 01108 पंढरपुर हुन 24 जून ते 03 जुलै पर्यन्त दररोज सूटेल.

कोच संरचना : 12 चेयर कार / जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर, एकूण 14 कोच

01209/10 मिरज – पंढरपुर – कुरडूवाड़ी – पंढरपुर – मिरज विशेष ; 01209 मिरजेहुन दिनांक 24 जून ते 03 जुलै पर्यन्त दररोज, 01210 कुरडूवाड़ी, पंढरपुर हुन 24 जून ते 03 जुलै पर्यन्त दररोज सूटेल.

कोच संरचना : 12 चेयर कार / जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर, एकूण 14 कोच