Uncategorised

SWR दपरे की आस्था विशेष गाड़ियाँ

20 जनवरी 2024, शनिवार, पौष, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

मेरे राम आयेंगे, प्रभु श्री राम आएंगे” पूरे देशभर में श्री रामजी के प्राणप्रतिष्ठा समारोह की लहर चल रही है। हर कोई अपने इष्टदेव के दर्शन को लालायित हो रहे है। भारतीय रेल सभी भक्तगणों की विशेष व्यवस्था कर रही है। देशभर के 66 स्टेशनोंसे करीबन 200 विशेष गाड़ियाँ चलाने का नियोजन आईआरसीटीसी के माध्यम से ‘आस्था विशेष’ के नाम से किया जा रहा है। आज की कड़ी में आप के लिए लाए है, कर्नाटक राज्य से अयोध्याधाम के बीच चलने वाली आस्था विशेष गाड़ियाँ।

मित्रों, इन आस्था विशेष गाड़ियोंकी विशेषता पहले समझ लीजिए,

1: इन गाड़ियोंकी टिकट बुकिंग PRS पर उपलब्ध नही की जा रही है। केवल आईआरसीटीसी के बुकिंग ऍप, वेबसाइट पर ही बुकिंग उपलब्ध रहेगी।

2: यह टिकट “राउंड ट्रिप” अर्थात जाने-आने की रहेगी।

3: टिकट किराया में खानपान शुल्क, (खानपान विशेष रूप से शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा) आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट शुल्क, सेवा शुल्क और जीएसटी सम्मिलित हैं।

4: उक्त समयसारणी में दर्शाए गए सभी स्टोपेजेस केवल तकनीकी स्टोपेजेस रहेंगे, अर्थात गाड़ी में केवल प्रारम्भिक स्टेशन से गन्तव्य स्टेशन की ही बुकिंग की जाएगी। सम्भवतः बीच के किसी स्टेशन से बुकिंग उपलब्ध नही रहेंगी।

5: गाड़ी पूर्णतः आरक्षित रहेंगी।

6: चूँकि यह प्रस्तावित गाड़ियाँ है अतः गाड़ियोंके बुकिंग्ज शुरू होने की तिथि दर्ज नही है। यात्रिओंको इन गाड़ियोंकी बुकिंग्ज के लिए IRCTC के टिकट बुकिंग ऍप/वेबसाइट का ही उपयोग करना होगा।

आस्था विशेष गाड़ियोंकी संक्षिप्त सूची :

1: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु – अयोध्याधाम सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु आस्था विशेष वाया होसापेटटे, होटगी, सोलापुर, मनमाड़, भुसावल, भोपाल, झाँसी, गोविंदपुरी, प्रयागराज

गाड़ी की कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

2: मैसूरु अयोध्याधाम मैसूरु आस्था विशेष वाया होसापेटटे, होटगी, सोलापुर, मनमाड़, भुसावल, भोपाल, झाँसी, गोविंदपुरी, प्रयागराज

गाड़ी की कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

3: तुमकुरु अयोध्याधाम तुमकुरु आस्था विशेष वाया होसापेटटे, होटगी, सोलापुर, मनमाड़, भुसावल, भोपाल, झाँसी, गोविंदपुरी, प्रयागराज

गाड़ी की कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

4: चित्रदुर्ग अयोध्याधाम चित्रदुर्ग आस्था विशेष वाया होसापेटटे, होटगी, सोलापुर, मनमाड़, भुसावल, भोपाल, झाँसी, गोविंदपुरी, प्रयागराज

गाड़ी की कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

5: वास्को दर्शननगर वास्को आस्था विशेष : वाया मडगांव, रत्नागिरी, पनवेल, वसई, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, आग्रा फोर्ट, गोविंदपुरी, प्रयागराज, मिर्जापुर, जेवनाथपुर

गाड़ी की कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

5: मैसूरु अयोध्याधाम मैसूरु आस्था विशेष वाया होसापेटटे, होटगी, वाड़ी, सिकंदराबाद, बल्हारशाह, जुझारपुर, मानिकपुर, प्रयागराज

गाड़ी की कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

6: बेलगावी अयोध्याधाम बेलगावी आस्था विशेष वाया धारवाड़, हुब्बाली, गदग, होसापेटटे, बल्लारी, गुंतकल बाईपास, रायचूर, यादगीर, सिकंदराबाद, बल्हारशाह, जुझारपुर, मानिकपुर, प्रयागराज

गाड़ी की कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

Uncategorised

‘अवध में राम आए है!’ अयोध्या धाम के लिए देश भर से विशेष गाड़ियोंके चलने की घोषणा शुरू

3 जनवरी 2024, बुधवार, पौष, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2080

कहा जा रहा है, देश भर के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनोंसे अयोध्याधाम के लिए विशेष गाड़ियाँ चलनेवाली है। यह विशेष गाड़ियोंका सिलसिला जनवरी से मार्च तक चलेगा। इस कड़ी में सबसे पहले पूर्वतटीय रेलवे ECoR की ओर से दो गाड़ियोंका प्रस्ताव रेल मुख्यालय को भेजा गया है।

02803/04 विशाखापट्टनम गोरखपुर विशाखापट्टनम द्विसाप्ताहिक विशेष

पुरी दर्शननगर पुरी द्विसाप्ताहिक विशेष

चूँकि यह प्रस्ताव है अतः गाड़ियोंके परिचालन एवं आरक्षण प्रारम्भ होने की तिथियां अभी निश्चित की जानी है। श्री राम जी के दर्शन हेतु अयोध्याधाम जाने की अधीरता सभी यात्रिओंमें है, हम में भी है! प्रतीक्षा है, और भी गाड़ियाँ घोषित होने की और उनके बुकिंग्ज खुलने की तिथियोंकी। जल्द ही इस विषय की विस्तृत जानकारी लेकर मिलेंगे, तब तक राम राम! ☺️