Uncategorised

दपुमरे रेल SECR की आस्था विशेष गाड़ियोंकी समयसारणी एवं तिथियाँ।

23 जनवरी 2024, मंगलवार, पौष, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080

आस्था विशेष गाड़ियोंकी यह सांतवी कड़ी है। इससे पहले उत्तर पश्चिम रेल, दक्षिण पश्चिम रेल, दक्षिण मध्य रेल, पश्चिम मध्य रेल, मध्य रेल, पश्चिम रेल अर्थात राजस्थान और कर्नाटक, गोवा, तेलंगाना, आंध्र, मराठवाड़ा, मध्यप्रदेश गुजरात और महाराष्ट्र से अयोध्याधाम की आस्था विशेष गाड़ियोंकी सूची हमारे ब्लॉग में आ चुकी है। आज हम SECR दक्षिण पूर्व मध्य रेल याने छत्तीसगढ़ से अयोध्याधाम की आस्था विशेष गाड़ियोंकी सूची दे रहे है। फिर से सारी नियमावली दोहराने की अब जरूरत नही, पर यह विशेष गाड़ियाँ आने – जाने की ‘राउंड टिकट’ याने आईआरसीटीसी की ओर से सम्पूर्ण अयोध्याधाम टूर पैकेज समझिए। टिकट किराए में खानपान शुल्क और रेलवे के नियमित शुल्क जैसे की आरक्षण, सुपरफास्ट, जी एस टी इत्यादि सम्मिलित है। टिकटोंकी बुकिंग केवल IRCTC के ई-टिकिटिंग वेबसाइट, ऍप पर ही उपलब्ध की गई है।

सभी गाड़ियोंमें कोच संरचना 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच की और पूर्णतः आरक्षित रहेंगी। यात्रीगण कृपया तिथियोंपर विशेष ध्यान देवें।

1: 08213/14 गोंदिया अयोध्याधाम गोंदिया आस्था विशेष वाया दुर्ग, रायपुर, उसलापुर, अनूपपुर, कटनी, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, सुल्तानपुर

2: 08203/04 दुर्ग अयोध्याधाम दुर्ग आस्था विशेष वाया रायपुर, उसलापुर, अनूपपुर, कटनी, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, सुल्तानपुर

3: 08201/02 दुर्ग अयोध्याधाम दुर्ग आस्था विशेष वाया रायपुर, उसलापुर, अनूपपुर, कटनी, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, सुल्तानपुर

4: 08205/06 रायपुर अयोध्याधाम रायपुर आस्था विशेष वाया उसलापुर, अनूपपुर, कटनी, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, सुल्तानपुर

5: 08207/08 बिलासपुर अयोध्याधाम बिलासपुर आस्था विशेष वाया उसलापुर, अनूपपुर, कटनी, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, सुल्तानपुर

6: 08211/12 अनूपपुर अयोध्याधाम अनूपपुर आस्था विशेष वाया कटनी, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, सुल्तानपुर

Uncategorised

पश्चिम रेल WR की आस्था विशेष गाड़ियोंकी समयसारणी एवं तिथियाँ।

23 जनवरी 2024, मंगलवार, पौष, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080

आस्था विशेष गाड़ियोंकी यह छठी कड़ी है। इससे पहले उत्तर पश्चिम रेल, दक्षिण पश्चिम रेल, दक्षिण मध्य रेल, पश्चिम मध्य रेल, मध्य रेल अर्थात राजस्थान और कर्नाटक, गोवा, तेलंगाना, आंध्र, मराठवाड़ा, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से अयोध्याधाम की आस्था विशेष गाड़ियोंकी सूची हमारे ब्लॉग में आ चुकी है। आज हम WR पश्चिम रेल याने गुजरात से अयोध्याधाम की आस्था विशेष गाड़ियोंकी सूची दे रहे है। फिर से सारी नियमावली दोहराने की अब जरूरत नही, पर यह विशेष गाड़ियाँ आने – जाने की ‘राउंड टिकट’ याने आईआरसीटीसी की ओर से सम्पूर्ण अयोध्याधाम टूर पैकेज समझिए। टिकट किराए में खानपान शुल्क और रेलवे के नियमित शुल्क जैसे की आरक्षण, सुपरफास्ट, जी एस टी इत्यादि सम्मिलित है। टिकटोंकी बुकिंग केवल IRCTC के ई-टिकिटिंग वेबसाइट, ऍप पर ही उपलब्ध की गई है।

सभी गाड़ियोंमें कोच संरचना 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच की रहेंगी। यात्रीगण कृपया तिथियोंपर विशेष ध्यान देवें।

1: 09407 साबरमती सालारपुर साबरमती आस्था विशेष वाया पालनपुर, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, आग्रा फोर्ट, टूंडला, कानपुर, इटावा

2: 09461 मेहसाणा सालारपुर मेहसाणा आस्था विशेष वाया पालनपुर, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, आग्रा फोर्ट, टूंडला, कानपुर, इटावा

3: 09463 पालनपुर सालारपुर पालनपुर आस्था विशेष वाया पालनपुर, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, आग्रा फोर्ट, टूंडला, कानपुर, इटावा

4: 09009 उधना अयोध्याधाम उधना आस्था विशेष वाया भुसावल, इटारसी, जबलपुर, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, मिर्जापुर

5: 09115 वड़ोदरा अयोध्याधाम वड़ोदरा आस्था विशेष वाया भुसावल, इटारसी, जबलपुर, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, मिर्जापुर

6: 09027 वापी अयोध्याधाम वापी आस्था विशेष वाया भुसावल, इटारसी, जबलपुर, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, मिर्जापुर

7: 09029 वलसाड अयोध्याधाम वलसाड आस्था विशेष वाया भुसावल, इटारसी, जबलपुर, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, मिर्जापुर

8: 09308 इन्दौर अयोध्याधाम इन्दौर आस्था विशेष वाया रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, सन्त हिरदाराम नगर, बीना, झाँसी, कानपुर, लखनऊ

Uncategorised

मरे CR की आस्था विशेष गाड़ियोंकी समयसारणी एवं तिथियाँ।

22 जनवरी 2024, सोमवार, पौष, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2080

आस्था विशेष गाड़ियोंकी यह पांचवीं कड़ी है। इससे पहले उत्तर पश्चिम रेल, दक्षिण पश्चिम रेल, दक्षिण मध्य रेल, पश्चिम मध्य रेल अर्थात राजस्थान और कर्नाटक, गोवा, तेलंगाना, आंध्र, मराठवाड़ा, मध्यप्रदेश से अयोध्याधाम की आस्था विशेष गाड़ियोंकी सूची हमारे ब्लॉग में आ चुकी है। आज हम CR मध्य रेल याने महाराष्ट्र से अयोध्याधाम की आस्था विशेष गाड़ियोंकी सूची दे रहे है। फिर से सारी नियमावली दोहराने की अब जरूरत नही, पर यह विशेष गाड़ियाँ आने – जाने की ‘राउंड टिकट’ याने आईआरसीटीसी की ओर से सम्पूर्ण अयोध्याधाम टूर पैकेज समझिए। टिकट किराए में खानपान शुल्क और रेलवे के नियमित शुल्क जैसे की आरक्षण, सुपरफास्ट, जी एस टी इत्यादि सम्मिलित है। टिकटोंकी बुकिंग केवल IRCTC के ई-टिकिटिंग वेबसाइट, ऍप पर ही उपलब्ध की गई है।

सभी गाड़ियोंमें कोच संरचना 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच की रहेंगी। यात्रीगण कृपया तिथियोंपर विशेष ध्यान देवें।

1: 00139 मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अयोध्या धाम मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस आस्था विशेष वाया भुसावल, इटारसी, भोपाल, झाँसी, कानपुर, दर्शननगर/अयोध्याधाम

2: 00140 पुणे अयोध्या धाम पुणे आस्था विशेष वाया पनवेल, इगतपुरी, भुसावल, इटारसी, भोपाल, झाँसी, कानपुर, दर्शननगर/अयोध्याधाम

3: 00141 नागपुर दर्शन नगर नागपुर आस्था विशेष वाया इटारसी, भोपाल, झाँसी, कानपुर, प्रयागराज, दर्शननगर/अयोध्याधाम

4: 00142 अमरावती दर्शन नगर अमरावती आस्था विशेष वाया नागपुर, इटारसी, भोपाल, झाँसी, कानपुर, प्रयागराज, दर्शननगर/अयोध्याधाम

5: 00143 वर्धा दर्शन नगर वर्धा आस्था विशेष वाया नागपुर, इटारसी, भोपाल, झाँसी, कानपुर, प्रयागराज, दर्शननगर/अयोध्याधाम

6: 00144 मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अयोध्या धाम मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस आस्था विशेष वाया भुसावल, इटारसी, भोपाल, झाँसी, कानपुर, दर्शननगर/अयोध्याधाम

7: 00147 नागपुर दर्शन नगर नागपुर आस्था विशेष वाया वर्धा, बड़नेरा, अकोला, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, चित्रकूट, बाँदा, कानपुर, प्रयागराज, अयोध्याधाम

8: 00148 कोल्हापुर अयोध्या धाम कोल्हापुर आस्था विशेष वाया पुणे, दौंड कोर्ड, मनमाड़, भुसावल, इटारसी, भोपाल, झाँसी, कानपुर, प्रयागराज, दर्शननगर/अयोध्याधाम

Uncategorised

आस्था विशेष गाड़ियाँ : उपरे NWR की ओर से अयोध्याधाम के लिए विशेष यात्री सेवाएं

19 जनवरी 2024, शुक्रवार, पौष, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

मेरे राम आयेंगे, प्रभु श्री राम आएंगे” पूरे देशभर में श्री रामजी के प्राणप्रतिष्ठा समारोह की लहर चल रही है। हर कोई अपने इष्टदेव के दर्शन को लालायित हो रहे है। भारतीय रेल सभी भक्तगणों की विशेष व्यवस्था कर रही है। देशभर के 66 स्टेशनोंसे करीबन 200 विशेष गाड़ियाँ चलाने का नियोजन आईआरसीटीसी के माध्यम से ‘आस्था विशेष’ के नाम से किया जा रहा है।

मित्रों, इन आस्था विशेष गाड़ियोंकी विशेषता पहले समझ लीजिए,

1: इन गाड़ियोंकी टिकट बुकिंग PRS पर उपलब्ध नही की जा रही है। केवल आईआरसीटीसी के बुकिंग ऍप, वेबसाइट पर ही बुकिंग उपलब्ध रहेगी।

2: यह टिकट “राउंड ट्रिप” अर्थात जाने-आने की रहेगी।

3: टिकट किराया में खानपान शुल्क, (खानपान विशेष रूप से शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा) आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट शुल्क, सेवा शुल्क और जीएसटी सम्मिलित हैं।

4: उक्त समयसारणी में दर्शाए गए सभी स्टोपेजेस केवल तकनीकी स्टोपेजेस रहेंगे, अर्थात गाड़ी में केवल प्रारम्भिक स्टेशन से गन्तव्य स्टेशन की ही बुकिंग की जाएगी। सम्भवतः बीच के किसी स्टेशन से बुकिंग उपलब्ध नही रहेंगी।

5: गाड़ी पूर्णतः आरक्षित रहेंगी।

6: गाड़ियोंके बुकिंग्ज शुरू होने की तिथि दर्ज नही है।

इस कड़ी में आज हम NWR उत्तर पश्चिम रेलवे से निकलने वाली आस्था विशेष का ब्यौरा दे रहे है। यात्रीगण कृपया गाड़ियोंकी तिथि पर ध्यान दीजिएगा।

1: 09603 उदयपुर अयोध्या धाम उदयपुर आस्था विशेष

2: 09701 जयपुर अयोध्या धाम जयपुर आस्था विशेष

3: 04815 पाली मारवाड़ अयोध्या धाम पाली मारवाड़ आस्था विशेष

4: 04817 भगत की कोठी अयोध्या धाम भगत की कोठी आस्था विशेष

5: 04717 हिसार अयोध्या धाम हिसार आस्था विशेष

6: 04819 जोधपुर अयोध्या धाम जोधपुर आस्था विशेष

7: 04821 बाड़मेर अयोध्या धाम बाड़मेर आस्था विशेष

8: 04823 जैसलमेर अयोध्या धाम जैसलमेर आस्था विशेष

9: 04719 बीकानेर अयोध्या धाम बीकानेर आस्था विशेष

Uncategorised

नई गाड़ी : उधना – बान्द्रा टर्मिनस – उधना के बीच विशेष सुपरफास्ट

16 जनवरी 2024, मंगलवार, पौष, शुक्ल पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2080

यात्रीगण की बढ़ती माँग को देखते हुए पश्चिम रेल प्रशासन ने सप्ताह में पाँच दिन, बान्द्रा टर्मिनस – उधना के बीच विशेष गाड़ी की घोषणा की है।

09056 उधना – बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट विशेष दिनांक 16 जनवरी से 28 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बान्द्रा टर्मिनस के लिए दोपहर 16:15 को रवाना होगी और शाम 20:30 को बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेंगी।

09055 बान्द्रा टर्मिनस – उधना सुपरफास्ट विशेष दिनांक 17 जनवरी से 29 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस से उधना के लिए सुबह 09:50 को रवाना होगी और दोपहर 14:05 को उधना पहुँचेंगी।

गाड़ी को कोच संरचना : 08 स्लिपर, 06 द्वितीय श्रेणी साधारण जनरल, 02 एसएलआर कुल 16 कोच

स्टोपेजेस : बान्द्रा टर्मिनस से उधना के बीच यह विशेष गाड़ी, दोनों ओर से बोरीवली, विरार, बोइसर, वापी, वलसाड, बिलीमोरा, नवसारी स्टेशनोंपर रुकेगी।

समयसारणी :

चूँकि यह विशेष गाड़ी TOD विशेष है, अतिरिक्त यात्री किराया दर से चलाई जाएगी।