Uncategorised

एक राष्ट्र – एक रेल तो एक श्रेणी – एक किराया क्यों नही?

20 अगस्त 2023, रविवार, निज श्रावण, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2080

भारतीय रेल हमारे देश की एकमात्र रेल सेवा है, नैशनल कैरियर है और रेल सेवा में इसका मुकाबला करने के लिए कोई दूसरा ऑपरेटर नही है। इतना होते हुए भी एक बात आज तक खटकती रही, रेल विभाग में एक श्रेणी एक किराया सूची क्यों नही है? सवारी, मेल/एक्सप्रेस, सुपरफास्ट यहाँतक के गाड़ियोंके प्रकार आम यात्रिओंके लिए ठीक है, मगर आजकल इतने विभिन्न प्रकार की गाड़ियाँ और उतनी ही विभिन्न प्रकार की उनकी टिकट किराया तालिकाएं।

एक तरफ वन नेशन वन राशन कार्ड, वन नेशन वन रैंक, समान कानून ऐसी योजनाओं पर काम चल रहा है या हो चुका है। मगर रेलवे के प्रत्येक रेल गाड़ी में श्रेणियाँ समान होते हुए भी उन्हें अलग गाड़ियाँ बनाकर, अलग किराया तालिका बनाकर वर्गीकरण कर दिया गया है।

उदाहरण देते है, वातानुकूल थ्री टियर के कितने प्रकार है, नियमित वातानुकूल थ्री टियर, गरीब रथ का वातानुकूल थ्री टियर, हमसफर का वातानुकूल थ्री टियर, दुरन्तो का, राजधानी का वातानुकूल थ्री टियर। अर्थात श्रेणी एक ही है, गाड़ियोंको वर्गीकृत कर एक ही श्रेणी का अलग अलग किराया लिया जाता है। गरीब रथ का किराया 500 किलोमीटर के लिये तकरीबन ₹500/-, नियमित वातानुकूल थ्री टियर का किराया ₹700/-, हमसफ़र का ₹800/- दुरन्तो, राजधानी गाड़ियोंका नियमित किरायोंपर डायनेमिक रेट ऐड किये जाते है जो नियमित किरायोंसे लगभग दुगने याने ₹1500/- हो सकते है। और भारतीय रेल की (अ)सुविधा नामक एक्सप्रेस चलती है, उसमें हवाई जहाज के किरायोंसे भी ज्यादा किराए होते है जो की शायद सुपर डायनेमिक गति से बढ़ते है। यही अवस्था स्लिपर, वातानुकूल टू टियर, कुर्सी यान आदि श्रेणियोंमे भी दिखाई देती है। वहां पे भी वातानुकूल कुर्सी यान को नियमित, वन्देभारत, गतिमान, शताब्दी, तेजस, जनशताब्दी इत्यादि गाड़ियोंमे वर्गीकृत किया गया है।

भारतीय रेल की किराया तालिका में साधारण मेल/एक्सप्रेस की पांच श्रेणियाँ होती है। द्वितीय साधारण (जनरल), स्लिपर, वातानुकूल थ्री, टु और प्रथम इसमे भी किरायोंका गुना गणित बढाने के लिए सुपरफास्ट चार्ज जुड़ता है, लीन सीज़न और पिक सीज़न यह अलग चार्जेस होते है। लीन सीज़न याने गाड़ियोंमें कम यात्रीभार का मौसम जो की पूरे वर्ष में केवल जुलाई से सितम्बर ऐसे तीन महीनोंका रहता है। बचे 9 महीने पिक सीज़न याने अक्टूबर से जून तक। उसमे भी लोकप्रिय (?) यात्री गाड़ियोंमें पिक सीज़न पूर्ण वर्ष रहेगा, जिसकी सूची किसी भी टिकट खिड़की पर उपलब्ध नही रहती ना ही कोई रेल कर्मी गिना सकता है, यह हकीकत है।

उसके बाद पराकाष्ठा देखिए, लगभग समान श्रेणियोंमे केवल गाड़ियोंके नाम और स्तर बदल कर के अलग अलग किराया तालिकाएं बना दी गयी है। दुरन्तो, राजधानी, शताब्दी, जनशताब्दी, महामना, हमसफ़र, अन्त्योदय, तेजस, वन्देभारत, गतिमान, युवा और गरीबरथ इन सभी गाड़ियोंमें अमूमन उपरोक्त दर्शाए गए पांचों वर्ग में से कोई न कोई श्रेणियाँ यात्री टिकट बुकिंग्ज के लिए उपलब्ध है मगर प्रत्येक गाड़ी की किराया तालिका भिन्न भिन्न प्रकार की है।

जानकार कहते है, इस तरह की भिन्न भिन्न किराया तालिकाएं यात्रिओंको न केवल सम्भ्रमित करती है अपितु किराए भी ज्यादा वसूलती है। केवल गरीबरथ एक गाड़ी है, जो नियमित वातानुकूल थ्री टियर किरायोंसे कम किराया तालिका प्रदान करती है।

देश के जनप्रतिनिधि यूँ तो अपने क्षेत्र की जनता के लिए, उनकी रेल सुविधाओंके लिए अक्सर रेल विभाग से उलझते नज़र आते है, मगर शायद ही किसी ने आजतक इस विषय को जन मंच पर छेड़ा है। क्या किसी भी समान श्रेणी के लिए समान किराया लगे यह नागरिक अधिकार श्रेणी में नही आता? या रेल विभाग अपने किराया न बढ़ाए जाने की भरपाई के लिए यह तरीका अपनाता है?

Photo courtesy : indiarailinfo.com

Uncategorised

पुणे मण्डल में आज और कल बहुतसी यात्री गाड़ियाँ बाधित रहेंगी। नीरा, लोणन्द, चिंचवड़, खड़की, हडपसर स्टेशनोंपर रेल उन्नयन हेतु रेल ब्लॉक जारी है।

19 अगस्त 2023, शनिवार, निज श्रावण, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2080

पुणे मिरज रेल मार्ग पर, निरा लोनन्द स्टेशनपर रेल ब्लॉक जारी है। निम्नलिखित गाड़ियाँ बाधित रहेंगी।

पुणे दौंड मार्ग के हडपसर स्टेशनपर रेल ब्लॉक जारी है, निम्नलिखित गाड़ियाँ बाधित रहेंगी।

पुणे मुम्बई रेल मार्ग पर, खड़की चिंचवड़ स्टेशनपर रेल ब्लॉक जारी है। निम्नलिखित गाड़ियाँ बाधित रहेंगी।

10 गाड़ियाँ रद्द, पुणे – लोनावला उपनगरीय गाड़ियोंके 20 फेरे रद्द, 7 गाड़ियाँ नियंत्रित कर चलाई जाएंगी और 2 गाड़ियाँ रिशेड्यूल कर, अपने प्रारम्भिक स्टेशनसे नियोजित समय के स्थानपर देरी से प्रस्थान करेंगी।

सम्पूर्ण रद्द गाड़ियाँ :

नियंत्रित एवं रिशेड्यूल गाड़ियाँ :

Uncategorised

30/31 अगस्त को मध्य रेल, भुसावल मण्डल, मूर्तिजापुर स्टेशनपर रेल ब्लॉक! 14 गाड़ियाँ रद्द रहेंगी।

19 अगस्त 2023, शनिवार, निज श्रावण, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2080

सामने रक्षाबंधन का त्यौहार है, और मध्य रेल भुसावल मण्डल ने उन्हीं दिनों में, दिनांक 30 और 31 को यह रेल ब्लॉक की सूचना जारी की है। यात्रीगण से निवेदन है, उपरोक्त तिथियों को भुसावल – नागपुर मार्ग पर रेल यात्रा का नियोजन रेल हेल्पलाइन 139 या रेल विभाग की वेबसाइट, ऍप से जानकारी ले कर ही करें। JCO याने गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान करने की तिथि।

Photo courtesy : indiarailinfo.com

रद्द की गई गाड़ियाँ :-

भुसावल से नागपुर, डाउन मार्ग की गाड़ियाँ :

17641 काचेगुड़ा नरखेड़ इंटरसिटी एक्सप्रेस JCO दिनांक 30 अगस्त

01127 लोकमान्य तिलक टर्मिनस बल्हारशाह साप्ताहिक विशेष JCO दिनांक 29 अगस्त

11121 भुसावल वर्धा एक्सप्रेस JCO दिनांक 30 अगस्त

22117 पुणे अमरावती वातानुकूल साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 30 अगस्त

01365 भुसावल बड़नेरा मेमू एक्सप्रेस JCO दिनांक 31 अगस्त

12111 मुम्बई अमरावती अम्बा एक्सप्रेस JCO दिनांक 30 अगस्त

12135 पुणे नागपुर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 31 अगस्त

नागपुर से भुसावल अप मार्ग की गाड़ियाँ :

17642 नरखेड़ काचेगुड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस JCO दिनांक 31 अगस्त

01128 बल्हारशाह लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष JCO दिनांक 30 अगस्त

11122 वर्धा भुसावल एक्सप्रेस JCO दिनांक 31 अगस्त

22118 अमरावती पुणे वातानुकूल साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 31 अगस्त

01366 बड़नेरा भुसावल मेमू एक्सप्रेस JCO दिनांक 31 अगस्त

12112 अमरावती मुम्बई अम्बा एक्सप्रेस JCO दिनांक 30 अगस्त

12136 नागपुर पुणे त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 30 अगस्त

Uncategorised

और नई गाड़ियाँ…. नए विस्तार …. नए स्टोपेजेस ….

18 अगस्त 2023, शुक्रवार, निज श्रावण, शुक्ल पक्ष, द्वितिया, विक्रम संवत 2080

अभी रेल प्रशासन में यह दौर चल रहा है, मन मांगी मुरादें पूरी हुई जा रही है। स्टोपेजेस की रोज नई सूची जारी हो रही है। यूँ तो रेल टाइमटेबल कमिटी IRTTC की 2023 की बैठक भी सम्पन्न हो गयी मगर यात्री मांगों की पुरानी फेहरिस्त निकाल, ढूंढ कर नई गाड़ियाँ घोषित की जा रही है। विस्तार किये जा रहे है। चलिए, आज देखते है क्या कुछ मिल रहा है रेल यात्रिओंको,

22129/30 लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रयागराज जंक्शन लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक तुलसी एक्सप्रेस 27/28 अगस्त से प्रयागराज से आगे अयोध्या कैंट तक विस्तारित की जा रही है।

16361/62 एर्नाकुलम से वेलांकिणी के बीच नई द्विसाप्ताहिक रेल सेवा

तिरुपति कोल्लम तिरुपति के बीच नई द्विसाप्ताहिक रेल सेवा

16791/92 पालक्कड़ तिरुनेलवेली पालक्कड़ पालारुवी एक्सप्रेस का तूतीकोरिन तक विस्तार

नए स्टोपेजेस :

22894/93 हावड़ा साईं नगर शिर्डी हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस, 17005/06 हैदराबाद रक्सौल हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 13426/25 सूरत मालड़ा टाउन सुरत साप्ताहिक एक्सप्रेस का रायगढ स्टेशन पर तुरन्त प्रभाव से ठहराव।

12950/49 सांतरागाछी पोरबन्दर सांतरागाछी साप्ताहिक कवि गुरु एक्सप्रेस का सुरेन्द्र नगर स्टेशन पर तुरन्त प्रभाव से ठहराव।

22643/44 एर्नाकुलम पटना एर्नाकुलम द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस का जामताड़ा स्टेशन पर तुरन्त प्रभाव से ठहराव।

और दक्षिण रेल्वेके निम्नलिखित 11 जोड़ी गाड़ियोंको दिए गए नए स्टोपेजेस और उनकी समयसारणी :

Uncategorised

आया मौसम s s s रूठों को मनाने का…. स्टोपेजेस की घोषणाओं का ….

17 अगस्त 2023, गुरुवार, निज श्रावण, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2080

हो आया मौसम…. जी हाँ! रेल प्रशासन ने अपने “कृपा” का पिटारा खोल नाराज जनता पर बरसाने दौर शुरू कर दिया है। वर्षोँसे प्रलंबित स्टोपेजेस की मांगें, गाड़ियोंका विस्तार, नई गाड़ियाँ और क्या क्या! 😊

हाल ही में मध्यप्रदेश में 20 जोड़ी गाड़ियोंके स्टोपेजेस घोषित हुए, मध्य रेलवे में कुछ गाड़ियोंका विस्तार, नई गाड़ी और इसी कड़ी में आज पश्चिम रेलवे की ओर से गुजरात मे कुछ स्टोपेजेस और दक्षिण रेल्वे के केरल में स्टोपेजेस की घोषणा जारी कर दी है। आइए देखते है,

19003/04 बान्द्रा भुसावल बान्द्रा त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 22 और 20 अगस्त से चलथान और व्यारा में ठहराव शुरू कर देंगी।

20929 उधना बनारस साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 25 अगस्त से और 22971 बान्द्रा पटना साप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 21 अगस्त से व्यारा स्टेशनपर ठहराव लेना शुरू कर देंगी।

16629/30 तिरुवनंतपुरम मंगलुरु सेंट्रल तिरुवनंतपुरम मालाबार एक्सप्रेस पटाम्बी स्टेशन पर रुकना शुरू करेंगी।

16791/92 तिरुनेलवेली पलक्कड (पालघाट) तिरुनेलवेली पालारुवी एक्सप्रेस इट्टूमनुर और तेनमलाई स्टेशन पर रुकना शुरू करेंगी।

12217/18 कोचुवेली चंडीगढ़ कोचुवेली द्विसाप्ताहिक केरल सम्पर्क क्रान्ति और 19577/78 तिरुनेलवेली जामनगर तिरुनेलवेली द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस तिरुर स्टेशन पर रुकना शुरू करेंगी।

20923/24 तिरुनेलवेली गांधीधाम तिरुनेलवेली साप्ताहिक हमसफ़र एक्सप्रेस कण्णूर स्टेशन पर रुकना शुरू करेंगी।

22677/78 यशवंतपुर कोचुवेली यशवंतपुर साप्ताहिक वातानुकूल एक्सप्रेस तिरुवल्ला स्टेशन पर रुकना शुरू करेंगी।

22837/38 हटिया एर्नाकुलम जंक्शन हटिया धरती आभा साप्ताहिक एक्सप्रेस अलुवा स्टेशन पर रुकना शुरू करेंगी।

16127/28 चेन्नई एगमोर गुरुवयूर चेन्नई एगमोर एक्सप्रेस पारावुर स्टेशन पर रुकना शुरू करेंगी।

16649/50 मँगालुरु सेंट्रल नागरकोइल मँगालुरु सेंट्रल परशुराम एक्सप्रेस चार्वात्तुर स्टेशन पर रुकना शुरू करेंगी।

14801/02 इन्दौर जोधपुर इन्दौर एक्सप्रेस दिनांक 20 अगस्त से गंगरार स्टेशन पर रुकना शुरू करेंगी।

11119/20 इगतपुरी भुसावल इगतपुरी मेमू एक्सप्रेस दिनांक 21 अगस्त से लाहाविट स्टेशन पर रुकना शुरू करेंगी।

12440/39 श्रीगंगानगर हुजूर साहिब नान्देड़ श्रीगंगानगर वाया हनुमानगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस सादुल शहर स्टेशन पर रुकना शुरू करेंगी।

हाल ही पुणे से आगे मिरज जंक्शन तक विस्तारित की गई 12493/94 हजरत निजामुद्दीन मिरज हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक दर्शन एक्सप्रेस में पुणे से मिरज के बीच दोनों दिशाओं में जेजुरी, सातारा, कराड, सांगली स्टोपेजेस की घोषणा हुई है। यह गाड़ी, तुरन्त प्रभाव से उक्त स्टेशन पर रुकना शुरू करेंगी।

वैसे इस तरह जो अकस्मात स्टोपेजेस की घोषणाओं में हो सकता है, रेल प्रशासन की स्टोपेजेस देने की जो कठोर नियमावली जिसे अक्सर सामने कर दिया जाता है, परे रख दी जाती हो! बहुतसे जिला स्तर के, पर्यटनाभिमुख, उद्योग कारखानोंसे विकसित स्टेशन है, लगातार यात्री गाड़ियोंके स्टोपेजेस की माँग करते रहते है, उन्हें प्रतीक्षारत रख दिया जाता है या स्टोपेजेस के बड़े परिचालनिक खर्च दिखाकर टाल दिया जाता है। उदाहरण के तौर पर जलगाँव, बुरहानपुर, खण्डवा सूची का अन्त बहुत लम्बे जा सकता है। जभी हमे समझ आया इन स्टोपेजेस की घोषणाओं को “कृपा बरसना” क्यों कहा जाता है! ☺️