05 मई 2023, शुक्रवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, पूर्णिमा, विक्रम संवत 2080
09033 उधना बरौनी द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 03 मई से 31 मई तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को उधना से शाम 20:35 को रवाना होगी। वापसीमे 09034 बरौनी उधना द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 05 मई से 02 जून तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को बरौनी से चलेगी।
गाड़ी संरचना में 01 वातानुकूल टू टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 15 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण और 02 एसएलआर ऐसे कुल 24 कोच रहेंगे। यात्रीगण ज्ञात रहें, उक्त विशेष गाड़ी TOD अर्थात यात्री मांग के अंतर्गत चलाई जा रही है अतः यात्री किराये नियमित किराया दर से 1.3 गुना ज्यादा रहेंगे।
04 मई 2023, बुधवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080
07053/54 काचेगुड़ा – बीकानेर – काचेगुड़ा साप्ताहिक विशेष वाया निजामाबाद, मुदखेड़, नान्देड़, पूर्णा, अकोला, भुसावल, जलगाँव, सूरत, अहमदाबाद, अबु रोड, मारवाड़, जोधपुर, मेड़तारोड, नागौर होकर बीकानेर चलेगी।
07053 काचेगुड़ा बीकानेर साप्ताहिक विशेष दिनांक 06 मई से 24 जुन तक, प्रत्येक शनिवार को रात 21:30 को काचेगुड़ा से चलकर सोमवार को दोपहर 13:50 को बीकानेर पहुचेंगी। वापसीमे 07054 बीकानेर काचेगुड़ा साप्ताहिक विशेष दिनांक 09 मई से 27 जुन तक, प्रत्येक मंगलवार को शाम 20:15 को बीकानेर से चलकर गुरुवार को सुबह 09:40 को काचेगुड़ा पहुचेंगी।
गाड़ी की संरचना में, प्रथम वातानुकूल, वातानुकूल टू टियर, वातानुकूल थ्री टियर, स्लिपर एवं द्वितीय साधारण श्रेणी के कोच रहेंगे।
03 मई 2023, बुधवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080
दपुमरे SECR मुम्बई – नागपुर – हावडा रेल लाइन के रायपुर मण्डल में, रायपुर जंक्शन – रायपुर R – V ब्लॉक हट खण्ड पर तीसरी रेल लाइन के तकनीकी कार्य हेतु मार्ग से गुजरने वाली कई यात्री गाड़ियाँ दिनांक 04 मई से 10 मई अर्थात छह दिन तक बाधित रहनेवाली है। उक्त रेल मार्ग से यात्रा का नियोजन करनेवाले यात्रिओंसे निवेदन है, कृपया निम्नलिखित परिपत्रक देखकर अपनी यात्रा का नियोजन करें।
30 अप्रैल 2023, रविवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080
कल दिनांक 29 अप्रैल को धुळे – दादर विशेष गाड़ी का शुभारंभ हुवा और आज दिनांक 30 अप्रैल से यह त्रिसाप्ताहिक गाड़ी दादर से यात्री सेवा में नियमित हो जाएगी।
धुळे महानगर महाराष्ट्र का एक बड़ा शहर है। सड़क यातायात से समृद्ध है। यहाँ तीन नैशनल हाई वे NH-3, NH-6 और NH-252 का जंक्शन है। मुम्बई – आग्रा, सूरत – कोलकाता और संगरूर पंजाब – अंकोला कर्नाटक यह वे नैशनल हाईवेज है। यूँ तो धुळे रेल्वे स्टेशन भी है, मगर मुम्बई – भुसावल मुख्य मार्ग के चालीसगांव स्टेशन की 56 किलोमीटर शाखा रेल मार्ग (ब्रांच लाइन)से जुड़ा हुवा है। इसी वजह के चलते, धुळे से देश के प्रमुख शहरोंको जोड़नेवाली कोई सीधी गाड़ियाँ अब तक नही चली। बरसों तक धुळे से चालीसगांव जंक्शन होकर दादर के लिए 11057/58 पठानकोट एक्सप्रेस में स्लिप कोच चलते थे और हाल ही के वर्षोंमें पुणे के लिए 11039/40 महाराष्ट्र एक्सप्रेस में भी स्लिप कोच जोड़े जाने लगे थे। ZBTT शून्याधारित समयसारणी कार्यक्रम के तहत जब सारे स्लिप कोच एवं लिंक एक्सप्रेस को रद्द किया गया तो यह धुळे स्लिप कोच भी बन्द हो गए और धुळे की रही-सही सम्पर्कता चालीसगांव तक सिमट कर रह गई।
स्थानीय राजनेताओं के अथक प्रयासों से अब धुळे को सप्ताह में 3 दिन ही सही मगर फिर से मुम्बई कनेक्टिविटी मिलना शुरू हुई है। फिलहाल यह गाड़ी विशेष श्रेणी और सीमित अवधि के लिए मिली है और आशा है, की इसके फेरे भी बढ़कर प्रतिदिन हो और नियमित हो जाये। मुम्बई के साथ ही पुणे, नागपुर आदि स्टेशनोंके लिए भी धुळे से रेल सम्पर्कता बढ़े।
खैर, अब हम हमारे मुख्य विषय पर आते है। धुळे – दादर गाड़ी के शुभारंभ के वक्त अलग अलग माध्यमों में धुळे रेल सम्पर्कता की बातें उठी, जिसमें प्रमुखता से मनमाड़ – इन्दौर और धुळे (बोरविहीर – नरड़ाना) नए रेल मार्ग की बात सामने आई। धुळे – नरड़ाना 50 किलोमीटर का रेल प्रोजेक्ट मनमाड़ – इन्दौर 368 किलोमीटर रेल प्रोजेक्ट का ही हिस्सा है ऐसे कहा गया, मगर मध्य रेल के हालिया जारी पिंक बुक में यह दोनों प्रोजेक्ट सर्वथा भिन्न दिखाई दे रहे है। कृपया निम्नलिखित पृष्ठ के मद संख्या 07 एवं 14 देखिए,
हालाँकि दोनोंही प्रोजेक्ट मध्य रेल के पिंक बुक में मौजूद है, लेकिन दोनों भिन्न भिन्न मदों में चिन्हित किये गए है। फिलहाल धुळे – नरड़ाना 50.6 किलोमीटर की निविदाएं जारी हो चुकी है और यह प्रोजेक्ट निर्माण प्रक्रिया में भी आगे बढ़ चुका है। मनमाड़ – इन्दौर प्रोजेक्ट के लिए # लगाकर एक विशेष नोट डाली गयी है, “इस परियोजना पर खर्च/ वचनबद्धताए, सभी प्रक्रियाएं एवं आवश्यक मंजूरी प्राप्त होने के बाद ही की जाएगी” क्या इसका अर्थ ‘मनमाड़ – इन्दौर’ परियोजना अभी ठण्डे बस्ते में है, यह मान कर चलें?
जो भी हो, फिलहाल दृश्य यह है, चालीसगांव – धुळे – नरड़ाना एक सीधी लाइनसे जुड़ जाते है तो भी धुळे के रेल सम्पर्कता के लिए बड़ी उपलब्धि रहेगी। नरड़ाना स्टेशन सुरत – भुसावल रेल मार्ग का और चालीसगांव स्टेशन मनमाड़ – भुसावल रेल मार्ग का स्टेशन है। इससे पश्चिम रेल और मध्य रेल के दो मुख्य मार्ग सीधे जुड़ जायेंगे।