Uncategorised

पुरी राउरकेला के बीच वन्देभारत एक्सप्रेस

1 सितम्बर 2023, शुक्रवार, पूर्वभाद्रपद, कृष्ण पक्ष, द्वितिया, विक्रम संवत 2080

20836/35 पुरी राउरकेला पुरी वन्देभारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन प्रत्येक शनिवार छोड़कर चलाई जाने का प्रस्ताव है।

20836 पुरी राउरकेला वन्देभारत प्रातः 5:00 बजे पुरी से प्रस्थान करेंगी और दोपहर 12:45 को राउरकेला पहुचेंगी। वापसीमे 20835 राउरकेला पुरी वन्देभारत एक्सप्रेस दोपहर 14:10 को राउरकेला से प्रस्थान करेंगी और रात 21:40 की पुरी पहुचेंगी। मार्ग में खुर्दा रोड, भुबनेश्वर, कटक, ढेनकनाल, अनुगुल, केरेजंगा, सम्बलपुर सिटी, झारसुगुड़ा स्टेशनोंपर ठहराव लेंगी।

चूँकि यह प्रस्तावित समयसारणी है, अंततः इसमे बदलाव भी लाये जा सकते है।

Uncategorised

नई गाड़ी : भावनगर – हरिद्वार के बीच नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस की घोषणा

30 अगस्त 2023, बुधवार, निज श्रावण, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080

19271 भावनगर हरिद्वार साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 11 सितम्बर से प्रत्येक सोमवार को रात 20:20 को भावनगर से चलकर बुधवारको प्रातः 3:40 को हरिद्वार पहुँचेंगी। वापसीमे 19272 हरिद्वार भावनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 06 सितम्बर से प्रत्येक बुधवार को सुबह 5:00 बजे हरिद्वार से निकल अगले दिन याने गुरुवार को दोपहर 12:45 को भावनगर पहुचेगी।

स्टोपेजेस : भावनगर पारा, सीहोर गुजरात, ढोला, बोटाद, लिम्बडी, सुरेंद्रनगर, वीरमगाम, मेहसाणा, पाटण, भीलड़ी, धानेरा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, जोधपुर, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चुरू, सादुलपुर, हिसार, जाखल, सुनाम उधमसिंह वाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अम्बाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार

गाड़ी की कोच संरचना : 01 वातानुकूल टु टियर, 03 वातानुकूल थ्री टियर, 09 स्लिपर, 03 साधारण द्वितीय जनरल, 02 एसएलआर कुल 18 कोच

19271/72 भावनगर हरिद्वार भावनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस की नियमित समयसारणी

उद्धाटन विशेष गाड़ी

09271 भावनगर हरिद्वार विशेष दिनांक 04 सितम्बर को चलेगी।

Uncategorised

इन्दौर उधना के बीच वन्देभारत एक्सप्रेस की समयसारणी आयी

25 अगस्त 2023, शुक्रवार, निज श्रावण, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्डल को वन्देभारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है। हालाँकी यह अधिकृत परिपत्रक नही है, मगर इन्दौर – उधना वन्देभारत की यह समयसारणी चल रही चर्चाओंकी मजबूत पुष्टि करती है। आशा करते है, जल्द ही रेल प्रशासन द्वारा अधिकृत पत्रक गाड़ी क्रमांक सहित जारी किया जाएगा।

Uncategorised

और नई गाड़ियाँ…. नए विस्तार …. नए स्टोपेजेस ….

18 अगस्त 2023, शुक्रवार, निज श्रावण, शुक्ल पक्ष, द्वितिया, विक्रम संवत 2080

अभी रेल प्रशासन में यह दौर चल रहा है, मन मांगी मुरादें पूरी हुई जा रही है। स्टोपेजेस की रोज नई सूची जारी हो रही है। यूँ तो रेल टाइमटेबल कमिटी IRTTC की 2023 की बैठक भी सम्पन्न हो गयी मगर यात्री मांगों की पुरानी फेहरिस्त निकाल, ढूंढ कर नई गाड़ियाँ घोषित की जा रही है। विस्तार किये जा रहे है। चलिए, आज देखते है क्या कुछ मिल रहा है रेल यात्रिओंको,

22129/30 लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रयागराज जंक्शन लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक तुलसी एक्सप्रेस 27/28 अगस्त से प्रयागराज से आगे अयोध्या कैंट तक विस्तारित की जा रही है।

16361/62 एर्नाकुलम से वेलांकिणी के बीच नई द्विसाप्ताहिक रेल सेवा

तिरुपति कोल्लम तिरुपति के बीच नई द्विसाप्ताहिक रेल सेवा

16791/92 पालक्कड़ तिरुनेलवेली पालक्कड़ पालारुवी एक्सप्रेस का तूतीकोरिन तक विस्तार

नए स्टोपेजेस :

22894/93 हावड़ा साईं नगर शिर्डी हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस, 17005/06 हैदराबाद रक्सौल हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 13426/25 सूरत मालड़ा टाउन सुरत साप्ताहिक एक्सप्रेस का रायगढ स्टेशन पर तुरन्त प्रभाव से ठहराव।

12950/49 सांतरागाछी पोरबन्दर सांतरागाछी साप्ताहिक कवि गुरु एक्सप्रेस का सुरेन्द्र नगर स्टेशन पर तुरन्त प्रभाव से ठहराव।

22643/44 एर्नाकुलम पटना एर्नाकुलम द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस का जामताड़ा स्टेशन पर तुरन्त प्रभाव से ठहराव।

और दक्षिण रेल्वेके निम्नलिखित 11 जोड़ी गाड़ियोंको दिए गए नए स्टोपेजेस और उनकी समयसारणी :

Uncategorised

दो नई गाड़ियाँ उद्धाटन की राह पर! उदयपुर – जयपुर वन्देभारत और नागपुर – जबलपुर, शहडोल एक्सप्रेस

12 अगस्त 2023, शनिवार, अधिक श्रावण, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080

उदयपुर पहुंचा वन्देभारत का रैक

एक और वन्देभारत एक्सप्रेस चलने के लिए तैयार हो रही है। उदयपुर सिटी – जयपुर – उदयपुर सिटी। 8 कोच का रैक उदयपुर सिटी पहुंच चुका है और इसके ट्रायल रन्स का शेड्यूल भी सामने आ गया है। उदयपुर जयपुर के बीच परिपत्रक में ट्रायल्स, उदयपुर, मावली जंक्शन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर इस मार्ग से बताई गई है मगर खींचतान में कोटा, बूँदी मार्ग भी अपना जोर लगा रहा है।☺️ देखते है, अन्ततः परिचालन की घोषणा किस के पाले में जाएगी। गौरतलब चर्चा यह भी है, इस गाड़ी को भी इन्दौर – भोपाल वन्देभारत की तरह सड़क परिवहन की कड़ी चुनौती रहनेवाली है। वन्देभारत गाड़ियोंके तगड़े किराए और प्रीमियम स्टेटस, देश मे सभी क्षेत्रोंमें समान रूप में पचाये नही जा रहे। जहाँ उद्योग, व्यापार व्यवसाय निमित्त यात्राएं होती है, जैसे मुम्बई, अहमदाबाद, चेन्नई, बेंगलुरु वन्देभारत या पर्यटन यह प्रमुख कारण है जैसे वाराणसी, दिल्ली, कटरा, केरल की वन्देभारत गाड़ियोंको अच्छा यात्री भार मिला है। वहीं इन्दौर, भोपाल, जबलपुर, नागपुर, बिलासपुर जैसे शहरोंके बीच वन्देभारत को यात्री भार की कमी से गुजरना पड़ रहा है।

यह एक मेल/एक्सप्रेस श्रेणी की नई साप्ताहिक गाड़ी घोषित की गई है। नागपुर – जबलपुर, शहडोल के बीच। जिस तरह नागपुर से जबलपुर के बीच नियमित मार्ग इटारसी होकर ढेर गाड़ियाँ चल रही है, यह बिल्कुल आशा के अनुरूप अलग नए मार्ग सौंसर, छिंदवाड़ा, सेवनी, नैनपुर, जबलपुर होकर आगे कटनी होते हुए शहडोल ले जाई जा रही है। इसमे भी नागपुर, गोंदिया, बालाघाट होकर जबलपुर ले जाने की चर्चाए थी। मगर छिंदवाड़ा होकर चलना इस क्षेत्र की सम्पर्कता, रेल कनेक्टिविटी के लिए आवश्यक ही था। यह गाड़ी के फेरे साप्ताहिक से बढ़ते चले यह आशा है।