Uncategorised

नई गाड़ी : सम्बलपुर – पुणे – सम्बलपुर साप्ताहिक वाया रायपुर, नागपुर, भुसावल

27 जुलाई 2023, गुरुवार, अधिक श्रावण, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

मित्रों, आप को ज्ञात ही होगा, रेल विभाग में IRTTC नामक एक वार्षिक कवायद होती रहती है। कवायद इसलिए की हरेक उपभोक्ता समितियां चाहे वह मण्डल स्तर की हो या क्षेत्रीय स्तर की, यहाँतक की आजकल प्लेटफार्म समितियाँ भी पीछे नही है, नई गाड़ियोंका प्रस्ताव भर भर के करते रहती है। उन्ही प्रस्तावोंसे कुछेक छाँट कर सम्बंधित क्षेत्रीय रेल के प्रतिनिधि जो इस IRTTC भारतीय रेल टाईम टेबल कमिटी में सदस्य के तौर पर चर्चा के लिए वार्षिक बैठक में हाजिर रहते है और अपने अपने समयसारणी के प्रस्तावोंका आदानप्रदान करते है। बहुत बहुत कम बार सर्व सहमती से कोई नई गाड़ी इन प्रस्तावोंसे निकल आती है। अन्यथा ऊपरी स्तर के राजनीतिक ही इस मामलात में बलशाली रहते है।

खैर, प्रस्तावना पूर्ण कर मुख्य विषयपर लौटते है, तो यह नई गाड़ी सम्बलपुर – हडपसर (पुणे) पर ECoR पूर्व तटीय रेल मुख्यालय का कहना है, की IRTTC 2023 जो हाल ही में सिकंदराबाद में सम्पन्न हुई, उक्त गाड़ी पर सहमति बन चुकी है। आगे वह कहते है, दपुमरे और मध्य रेल उनके अर्थात पुतरे (ECoR) के द्वारा बनाई गई प्रस्तावित समयसारणी में यथायोग्य बदलाव कर शीघ्रता से इस गाड़ी को शुरू करने के प्रस्ताव को यथार्थ करें।

यह गाड़ी साप्ताहिक स्वरूप में चलाई जाएगी। सम्बलपुर से प्रत्येक रविवार को और हडपसर से प्रत्येक मंगलवार को चलाने का प्रस्ताव रखा गया है। गाड़ी की संरचना में LHB कोच और 06 साधारण, 06 वातानुकूल थ्री टियर, 03 स्लिपर, 01 वातानुकूल टु टियर, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर वैन कुल 18 कोच रहेंगे।

ECoR पूर्व तटीय रेल की ओर से जारी
प्रस्तावित समयसारणी

सम्बलपुर – पुणे गाड़ी का प्रस्ताव तो बहुत शानदार है, देखते है CR मध्य रेल और SECR दपुमरे कब तक निर्णय ले लेती है। वैसे आपको बता दूं, हडपसर टर्मिनल अभी पूर्णतः विकसित नही हुवा है और पुणे स्टेशन पर आदर्श स्टेशन का विकास कार्य चल रहा है। दूसरी ओर दपुमरे क्षेत्र में भी रेल तिहरीकरण के चलते नियमित गाड़ियाँ ही कई कई घन्टों देरी से चल रही है। इस पर यह प्रस्ताव कही अटकता नजर आ रहा है, बस किसी दमदार अनुमोदन की दरकार रही तो गाड़ी पटरी पर जल्द ही दिखाई दे सकती है….

Uncategorised

और दो नई वन्देभारत! जोधपुर – अहमदाबाद, गोरखपुर – लखनऊ, जल्द ही फर्राटा भरेंगी

05 जुलाई 2023, बुधवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, द्वितिया, विक्रम संवत 2080

रेल प्रशासन ने दो और नई वन्देभारत एक्सप्रेस के संचालन को अनुमति दे दी है। यह गाड़ियाँ जोधपुर – साबरमती/अहमदाबाद और गोरखपुर – लखनऊ के बीच सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी।

12461/62 जोधपुर – साबरमती/अहमदाबाद – जोधपुर वन्देभारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन, प्रत्येक मंगलवार छोड़कर चलेंगी। कृपया निम्नलिखित परिपत्रक देखें,

22949/50 गोरखपुर – लखनऊ – गोरखपुर वन्देभारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन, प्रत्येक शनिवार छोड़कर चलेंगी। कृपया निम्नलिखित परिपत्रक देखें,

Uncategorised

वन्देभारत एक्सप्रेस लुभाती तो है, मगर कमबख़्त जेब है की बैठने नही देती।

28 जून 2023, बुधवार, आषाढ, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

देश भर में, भारतीय रेल पर वन्देभारत प्रीमियम गाड़ी के 24 रैक के जरिए 46 सेवाएं चल पड़ी है।

सोलह कोच की वन्देभारत एक्सप्रेस जब किसी मार्ग पर नही भरा रही थी तो रेल प्रशासन ने अपनी तिकड़म जोड़कर उसे आधी याने आठ कोच की कर बुकिंग्ज में प्रतिक्षासूची हाज़िर करवा दी और उसे ‘फुल्ली सक्सेसफुल’ की श्रेणी में ला कर रख दिया। अब बताइए, जब आठ कोच की गाड़ी भी न भरा पाए तो…? कुछ इस तरह की अवस्था वन्देभारत एक्सप्रेस के बिलासपुर – नागपुर की है, और एकदम ताज़ा इन्दौर – भोपाल की भी बन सकती है।

देखिए, राजनीति को परे रख हकीकत समझते है। मैसूरु – चेन्नई वन्देभारत चलती है, जिसके मैसूरु – बेंगलुरु खण्ड पर गाड़ी बिल्कुल निम्नतम यात्री भार में चल रही है। क्षेत्र के यातायात जानकारोंने इसका पूरा लेखाजोखा सामने रखा,

मैसूरु – बेंगलुरु वन्देभारत का किराया एवं यात्रा अवधि, एक तुलनात्मक अभ्यास। यहाँपर आम यात्री और निम्नतम श्रेणी की यात्रा को मद्देनजर रख तथ्य रखने का प्रयास है।

वन्देभारत एक्सप्रेस AC CC- ₹515/-
(2 Hrs), शताब्दी एक्सप्रेस AC CC- ₹315/- (2.10 Hrs), राज्य रानी एक्सप्रेस 2S- ₹95/-
(2.30 Hrs)

कर्नाटक में विद्यमान प्रशासन ने महिला यात्री की बस यात्रा मुफ़्त की है, अतः परिवार की औसत यात्रा खर्च यदि सड़क मार्ग से हो तो खर्च और भी कम लगेगा।

अब इन्दौर भोपाल के बीच तथ्य समझते है,

वन्देभारत एक्सप्रेस AC CC- ₹810/- (इसमे खानपान के ₹142/- ऐच्छिक* सम्मिलित है)
(3.05 Hrs), इन्टरसिटी एक्सप्रेस AC CC- ₹365/- (4.20 Hrs), इन्टरसिटी एक्सप्रेस 2S- ₹100/-

और सड़क परिवहन की सोचें तो ₹330/- प्रति सीट और यात्रा अवधि 3 घण्टे 20 मिनट

अब आम आदमी, लाख सोच लें, वन्देभारत में यात्रा करने का, किस तरह कर पायेगा?

एक अभ्यास यह भी कहता है,
वन्देभारत एक्सप्रेस इन्ही प्रीमियम किरायों में चलती रही और केवल 30% यात्री भार से ही चली तो भी घाटे में नहीं रहती। आगे रेल तकनीशियन का मानना है, 16 कोच से 8 कोच की वन्देभारत करना यह रेल परिचालन विभाग की अवहेलना करने जैसा है। चूँकि रेल प्रशासन एक कोच चलाये या पूर्ण रैक मार्ग को तो अवरुद्ध होना ही है, फिर संरचना में कमी क्यों?

इस तरह अलग अलग विचार फिलहाल वन्देभारत एक्सप्रेस पर आ रहे है। गौरतलब यह है, देशभर में 400 वन्देभारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी है। (एक सांख्यिकी विचार, 200 फेरों का भी हो सकती है) वन्देभारत एक्सप्रेस को देश के भविष्य की रेल इस नज़रिए से भी देखा जा रहा है। जब वन्दे मिनी, वन्दे मेट्रो, वन्दे स्लिपर इस तरह के अलग अलग संस्करण पटरियोंपर उतरेंगे तब आम यात्रिओंके रुझान वन्देभारत के लिए किस तरह होंगे यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा मगर फिलहाल तो अंगूर खट्टे लग रहे है।

Uncategorised

एक ही दिन, 27 जून को, 5 जोड़ी वन्देभारत एक्सप्रेस का महाशुभारम्भ

24 जून 2023, शनिवार, आषाढ, शुक्ल पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2080

भारतीय रेल में ‘वन्देभारत’ गाड़ियाँ अपनी जगह बड़ी तेजी से बनाते जा रही है। अब तक गाड़ियोंके रैक की उपलब्धता प्रक्रिया धीमी थी, अब लग रहा है, प्रत्येक महीने में 4/5 वन्देभारत के शुभारंभ किये जायेंगे। चलिए, आज देखते है मध्यप्रदेश की इन्दौर – भोपाल और भोपाल – जबलपुर यह दो जोड़ी, कर्नाटक की बंगालूरु – धारवाड़, महाराष्ट्र गोवा को कोंकण होकर साधने वाली मुम्बई – मडगांव और झारखंड- बिहार को जोड़ने वाली पटना – राँची ऐसी क्युल पाँच जोड़ी वन्देभारत दिनांक 27 जून को अपनी यात्रा शुरू करने जा रही है।

1: 20911/12 इन्दौर – उज्जैन – भोपाल – उज्जैन – इन्दौर वन्देभारत एक्सप्रेस, सप्ताह में छह दिन प्रत्येक रविवार छोड़कर। यह आठ कोच की गाड़ी रहेंगी। वाणिज्यिक ठहराव : उज्जैन

2: 20174/73 जबलपुर – रानी कमलापति – जबलपुर वन्देभारत एक्सप्रेस, सप्ताह में छह दिन प्रत्येक मंगलवार छोड़कर। यह आठ कोच की गाड़ी रहेंगी। वाणिज्यिक ठहराव : नरसिंगपुर, पिपरिया, नर्मदापुरम

3: 20661/62 क्रांतिवीर सांगोल्ली रायन्ना बेंगलुरु सिटी – धारवाड़ – क्रांतिवीर सांगोल्ली रायन्ना बेंगलुरु सिटी वन्देभारत एक्सप्रेस, सप्ताह में छह दिन प्रत्येक मंगलवार छोड़कर। यह आठ कोच की गाड़ी रहेंगी। वाणिज्यिक ठहराव : यशवंतपुर, दावणगेरे, श्री सिध्धरुढ़ स्वामीजी हुब्बाली जंक्शन

4: 22349/50 पटना – राँची – पटना वन्देभारत एक्सप्रेस, सप्ताह में छह दिन प्रत्येक मंगलवार छोड़कर। यह आठ कोच की गाड़ी रहेंगी। वाणिज्यिक ठहराव : गया, कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना, मेसरा

5: 22229/30 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – मडगांव – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस वन्देभारत एक्सप्रेस, सप्ताह में छह दिन प्रत्येक शुक्रवार छोड़कर। वाणिज्यिक ठहराव : दादर, ठाणे, पनवेल, खेड़, रत्नागिरी, कणकवली, थिविम

कोंकनरेल्वे के मॉनसून समयसारणी का पेंच वन्देभारत एक्सप्रेस के लिए भी बरकरार है। ☺️

मॉनसून समयसारणी : 22229 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – मडगांव वन्देभारत 10 जून से 31 अक्टूबर तक सप्ताह में 3 दिन, सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी और वापसी में 22230 मडगांव – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस वन्देभारत एक्सप्रेस, सप्ताह में तीन दिन प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलेगी।

Uncategorised

ढहर का बालाजी (जयपुर) से तिरुपति एवं साईं नगर शिर्डी के बीच चलनेवाली विशेष गाड़ियोंका सुखद मार्ग विस्तार

26 मई 2023, शुक्रवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2080

निम्नलिखित परिपत्रक में विस्तारित मार्ग की समयसारणी दी जा रही है। ढहर का बालाजी से तिरुपति साथ ही साईं नगर शिर्डी के बीच शेड्यूल में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

09715/16 ढहर का बालाजी से तिरुपति के बीच चलनेवाली साप्ताहिक विशेष का ढहर के बालाजी से आगे रिंगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिड़ावा, लोहारू, सादुलपुर होकर हिसार तक विस्तार किया जा रहा है। यह विस्तार जून के पहले सप्ताह से लागू होगा।

09739/40 ढहर का बालाजी से साईं नगर शिर्डी के बीच चलनेवाली साप्ताहिक विशेष का ढहर के बालाजी से आगे रिंगस, सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर शेखावटी, चुरू, रतनगढ़, राजलदेसर, श्री डूंगरगढ़ होकर बीकानेर तक विस्तार किया जा रहा है। यह विस्तार जून के पहले सप्ताह से लागू होगा।

इन विस्तार से बीकानेर और हिसार को तिरुपति और साईं नगर शिर्डी के लिए सीधा रेल सम्पर्क मिला है। फ़िलहाल यह विशेष गाडीयाँ है, अतिरिक्त किराया दर से चलाई जा रही है, और सीमित अवधि के लिए चल रही है। यात्रिओंकी बेहतर माँग रहती है, तो प्रशासन इनको नियमित भी कर सकती है।