Uncategorised

कल 10 नवम्बर को चलेगी सोलापुर – अजनी विशेष! हुतात्मा का रैक सेटल किया जा रहा है।

09 नवम्बर 2023, गुरुवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080

01101/02 पुणे – अमरावती – पुणे प्रतिदिन विशेष का शुभारंभ और 12119/20 अजनी – अमरावती – अजनी इन्टरसिटी को सप्ताह में छह दिन से प्रतिदिन करने की कवायद शुरू हो गयी है। इसी के चलते सोलापुर मण्डल ने, चूँकि पुणे – सोलापुर – पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस का रैक उनका है, कल दिनांक 10 नवम्बर को तीसरे रैक को नागपुर (अजनी) के लिए रवाना का परिपत्रक जारी किया।

यह एकल फेरा विशेष 01301 सोलापुर – अजनी विशेष बनाकर चलाया जा रहा है। इसके साथ ही 01101/02 अमरावती पुणे विशेष एक्सप्रेस जो 11 नवम्बर से चलनेवाली है और अजनी इन्टरसिटी प्रतिदिन हो रही है, हुतात्मा एक्सप्रेस के रैक से संचालित की जाएगी।

12119/20 इन्टरसिटी में इसी के चलते अब कोच संरचना में एक स्लिपर कोच का भी लाभ मिलने जा रहा है।

परिपत्रक :

Uncategorised

हैलो पुणेकर : पुणे – दानापुर के बीच मध्य रेल की ओरसे तीन साप्ताहिक विशेष गाड़ियाँ

09 नवम्बर 2023, गुरुवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिवाली एवं छठ के अवसर पर पुणे – दानापुर – पुणे के
बीच त्यौहार विशेष गाडियां चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ियाँ मध्य भारत के पुणे की ओर जाने-आने वाले यात्रिओंको भी उपयोगी साबित होंगी। यात्रीगण ज्ञात रहें, निम्नलिखित गाड़ियाँ TOD ट्रेन ऑन डिमाण्ड श्रेणी में चलाई जा रही है। अर्थात इनका यात्री किराया नियमित किराया दर से ज्यादा रहेगा साथ ही डिस्टेन्स रिस्ट्रिक्शन भी रहेंगे। डिस्टेन्स रिस्ट्रिक्शन का अर्थ यह है, न्यूनतम किरायोंका ज्यादा होना, कमसे कम 400 से 500 किलोमीटर से किराया तालिका का शुरू होना।☺️

1: 01417 पुणे – दानापुर वातानुकूल साप्ताहिक विशेष प्रत्येक रविवार, दिनांक 12 नवंबर से 03 दिसंबर तक, पुणे से प्रातः 06.35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.40 बजे दानापुर पहुचेंगी। वापसी में 01418 दानापुर – पुणे वातानुकूल साप्ताहिक विशेष प्रत्येक सोमवार, दिनांक 13 नवंबर से 04 दिसंबर तक दानापुर से दोपहर 13.30 बजे रवाना होकर अगले दिन संध्यामे 18.20 बजे पुणे पहुंचेगी । इस गाड़ी में 18 एसी थ्री इकोनॉमी कोच रहेंगे।

2: 01419 पुणे – दानापुर वातानुकूल साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक बुधवार, दिनांक 15 नवंबर से 06 दिसंबर तक, पुणे से दोपहर 15.15 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 19.00 बजे दानापुर पहुचेंगी। वापसी में 01420 दानापुर – पुणे वातानुकूल साप्ताहिक विशेष प्रत्येक गुरुवार, दिनांक 16 नवंबर से 07 दिसंबर तक, दानापुर से रात 22.40 बजे रवाना होकर तिसरे दिन प्रातः 05.50 बजे पुणे पहुंचेगी। इस गाड़ी में 18 एसी थ्री इकोनॉमी कोच रहेंगे।

3: 01421 पुणे – दानापुर साधारण साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक मंगलवार, दिनांक 14 नवंबर से 05 दिसंबर तक, पुणे से प्रातः 06.35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.40 बजे दानापुर पहुचेंगी। वापसी में 01422 दानापुर – पुणे साधारण साप्ताहिक विशेष प्रत्येक बुधवार, दिनांक 15 नवंबर से 06 दिसंबर तक दानापुर से दोपहर 13.30 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 19.40 बजे पुणे पहुंचेगी। इस गाड़ी में 18 द्वितीय श्रेणी चेयर कार कोच रहेंगे।

रास्ते में यह गाडियां दौंड कार्ड, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना,मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर तथा आरा इन स्टेशनों पर रुकेगी।

Uncategorised

आखिर नई प्रतिदिन गाड़ी, पुणे – अमरावती – पुणे 10/11 नवम्बर से पटरी पर चल पड़ेंगी।

09 नवम्बर 2023, गुरुवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080

अभी अभी पुणे मण्डल के परिपत्रक से यह सुनिश्चित हुवा है, 01101/02 पुणे – अमरावती – पुणे विशेष एक्सप्रेस 10 नवम्बर से पुणे से और 11 नवम्बर से अमरावती से तीन माह की अवधि के लिए फर्राटा भरना शुरू करेगी।

01101 पुणे – अमरावती विशेष गाड़ी दिनांक 10 नवंबर 2023  से 10 फरवरी 2024  तक पुणे से प्रतिदिन सुबह 11.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 00.55 बजे अमरावती पहुचेंगी।

01102 अमरावती – पुणे विशेष दिनांक 11 नवंबर 2023 से 11 फरवरी 2024 तक प्रतिदिन अमरावती से रात 22.50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.25 बजे पुणे पहुंचेगी।

रास्ते में यह गाडी उरूली, दौंड कार्ड, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, चालीसगांव, कजगांव, पचोरा, जलगांव , भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला तथा बडनेरा स्टेशन पर रुकेगी।

इस गाड़ी में द्वितीय श्रेणी चेयर कार 13,  एसी चेयर कार श्रेणी 01,  स्लीपर श्रेणी 01 तथा द्वितीय सामान्य श्रेणी 01 कोच रहेंगे।

01101/02 पुणे – अमरावती – पुणे विशेष की समयसारणी
              

उपरोक्त परिपत्रक में यह विशेष गाड़ी, 12157/58 पुणे सोलापुर पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस एवं 12119/20 अजनी अमरावती अजनी इन्टरसिटी से रैक लिंक दिखाई गई है। अतः 12119/20 इन्टरसिटी के भी प्रतिदिन चलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है, देरसवेर इसकी भी नोटिफिकेशन जारी हो जाएगी।

Uncategorised

05 नवम्बर को पुणे – नागपुर एकतरफा विशेष गाड़ी चलेगी।

02 नवम्बर 2023, गुरुवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080

यात्रिओंकी पुरजोर मांग के मद्देनजर, मध्य रेल ने 02107 पुणे – नागपुर एकतरफा विशेष गाड़ी का नियोजन किया है। यात्रिओंको निवेदन है, कृपया विशेष सेवा का उपयोग लें।

कोच संरचना : कुल 24 ICF कोच, स्लिपर – 13, वातानुकूल टु टियर 01, वातानुकूल थ्री टियर 02, द्वितीय श्रेणी साधारण जनरल 06, एसएलआर 2

स्टापेजेस : उरुळी, दौंड कॉर्ड लाईन, अहमदनगर, बेलापूर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावळ, मलकापूर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामनगांव, वर्धा.

समयसारणी :

Uncategorised

पुणे हटिया पुणे के बीच विशेष गाड़ी के 5 फेरे

31 अक्तूबर 2023, मंगलवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2080

रेलवे अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पुणे और हटिया के बीच 10 त्योहार विशेष की सेवाएं (5 अप + 5 डाउन) शुरू हो रही है।

➡️02845 पुणे हटिया एक्सप्रेस-
-पुणे प्रस्थान- 3/11/23 से 1/12/23 तक प्रत्येक शुक्रवार 10.45 बजे
-हटिया आगमन- शनिवार को 16.25 बजे

➡️02846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस-
-हटिया प्रस्थान- 1/11/23 से 29/11/23 तक प्रत्येक बुधवार को 21.30 बजे
-पुणे आगमन- शुक्रवार को प्रातः 2.45 बजे।

➡️कुल कोच- 20 एलएचबी कोच।
14 वातानुकूल थ्री टियर, 2 स्लीपर, 2 जनरल, 2 पावरकार।

➡️ हॉल्ट- पुणे, दौंड कॉर्ड, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झासरूगुड़ा, राउरकेला, हटिया।