Uncategorised

नई साप्ताहिक गाड़ी की घोषणा : 16367/68 कन्याकुमारी – बनारस वाया पैरांबुर, बल्हारशाह, गोंदिया, बालाघाट, जबलपुर, प्रयागराज छिंवकी

13 दिसम्बर 2023, बुधवार, मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2080

भारतीय रेल मुख्यालय ने कन्याकुमारी – बनारस के बीच एक नई साप्ताहिक गाड़ी ‘काशी तमिल संगम एक्सप्रेस’ शुरू किए जाने की घोषणा की है।

16367 काशी तमिल संगम एक्सप्रेस, कन्याकुमारी से प्रत्येक गुरुवार को 20:55 को रवाना होगी और शनिवार रात 23:35 को बनारस पहुँचेंगी। वापसी में 16368 काशी तमिल संगम एक्सप्रेस, बनारस से प्रत्येक रविवार को शाम 16:20 को रवाना हो कर मंगलवार को 20:55 को कन्याकुमारी पहुँचेंगी।

मार्ग में दोनो ओरसे स्टोपेजेस निम्नलिखित रहेंगे। कन्याकुमारी से चलने के बाद यह गाड़ी नागरकोईल, तिरुनेलवेली, विरुदूनगर, मदुरई, डिंडीगुल, तिरुचिरापल्ली, तंजावुर, कुम्भकोणम, मैलादुत्तराई, सिरकाजी, चिदंबरम, कुड्डालोर पोर्ट, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, आरकोणाम, पैराबुर, नेल्लोर, ओङ्गल, तेनाली, विजयवाड़ा, खम्मम, वारंगल, सिरपुर कागज़ नगर, बल्हारशाह, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, वाराणसी जंक्शन एवं बनारस पहुँचेंगी।

गाड़ी की कोच संरचना : वातानुकूल प्रथम -1, वातानुकूल टु टियर – 2, वातानुकूल थ्री टियर – 3, वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी – 3, स्लिपर – 6, पेंट्रीकार – 1, द्वितीय श्रेणी साधारण जनरल – 4, एसएलआर – 1, जनरेटर वैन – 1 कुल 22 LHB कोच

संक्षिप्त समयसारणी :-

इस साप्ताहिक गाड़ी रेल मुख्यालय ने सम्बंधित रेल विभागोंको जल्द ही शुरू करने की हिदायत दी है।

Uncategorised

हुतात्मा में कोच संरचना बदलेगी, ‘कहीं खुशी कहीं ग़म’

13 दिसम्बर 2023, बुधवार, मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2080

सोलापुर – पुणे, पुणे – अमरावती, अमरावती – अजनी और इसी उल्टे क्रम से फिर सोलापुर पहुंचने वाली हुतात्मा एक्सप्रेस के रैक की यह लिंक है। रेल विभाग अपनी गाड़ियाँ इस तरह से लिंकिंग करते है ताकी रेल सामग्रियों का यात्री सुविधाओं के हित मे, ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जा सके।

12157/58 सोलापुर – पुणे – सोलापुर हुतात्मा एक्सप्रेस अपनी दोनों दिशाओं की यात्रा दिन में करती है। 11025/26 पुणे – अमरावती – पुणे एक्सप्रेस अपनी पुणे से अमरावती यात्रा दिन में और अमरावती से पुणे की यात्रा लगभग 60% रात में करती है। वहीं फिर 12119/20 अमरावती अजनी अमरावती इन्टरसिटी एक्सप्रेस भी अपनी दोनोंही दिशामे दिन-दिन में ही चलती है। ऐसे में गाड़ी की संरचना में स्लिपर कोचों की आवश्यकता केवल 11025/26 पुणे अमरावती पुणे के रन में ही है।

मार्ग बदलते रूप बदलती हुतात्मा एक्सप्रेस। यहां सोलापुर – पुणे – भुसावल है।
यहां सोलापुर – पुणे – अमरावती है।
यहां सोलापुर – पुणे – अमरावती – अजनी/नागपुर है। “दुग्गल साब, आज क्या है?” ☺️😊

यह चर्चा इसलिए हो रही है, अमरावती, अकोला, मलकापुर और भुसावल, जलगाँव के यात्रिओंकी इस गाड़ी में स्लिपर, वातानुकूल थ्री टियर जोड़ने की पुरजोर माँग थी और सम्भवतः 15 दिसम्बर से हुतात्मा के रैक में कुल दो स्लिपर और एक वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच जुड़ेंगे। दरअसल जब यह गाड़ी भुसावल – पुणे के बीच चल रही थी तब तत्कालीन साँसद ने यात्रिओंकी माँग को रेल मुख्यालय से मंजूरी दिलवा, 1-1 स्लिपर और वातानुकूल थ्री टियर कोच की संरचना करवा ली थी।

तो परेशानी कहाँ है? 😊 जी, परेशानी तो दिन की यात्रा करने वाले सोलापुरकर एवं अजनी इन्टरसिटी के यात्रिओंको है। इनकी गाड़ी संरचना में तीन द्वितीय श्रेणी अनारक्षित कोच कम कर के ही यह एक स्लिपर और एक वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच जोड़ा जा रहा है। सोलापुरकर इस बात से सख्त नाराज है, उनके तीन अनारक्षित कोच जिनकी यात्री क्षमता अमुमन 300 यात्रिओंकी है, रद्द हो जाएंगे और उनकी जगह एक एक स्लिपर एवं वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी के आरक्षित कोच ले लेंगे। इससे उनकी यात्रा किराया पर भी खासा असर पड़ेंगा। पुणे सोलापुर के बीच द्वितीय श्रेणी अनारक्षित किराया मात्र ₹115/- देना है तो स्लिपर में ₹220/- और वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी में ₹555/- देने होंगे। वहीं अमरावती – पुणे के बीच यात्रा करने वाले यात्री इस कोच संरचना के बदलाव से समाधान व्यक्त कर रहे है। हालाँकि उनकी तो पूर्ण गाड़ी में कमसे कम 7 से 10 शयनयान के कोच हों यह माँग थी।

दरअसल यह सारा माजरा इन्टरसिटी रैक को ओवरनाइट यात्रा में चलाने से उत्पन्न हुवा है। अमरावती, अकोला से पुणे के बीच एक डेडिकेटेड, समर्पित, प्रतिदिन रेल सेवा की माँग हमेशा से ही रही है और उन्हें इस पुणे – भुसावल इन्टरसिटी को विस्तारित कर पूरा कर संतुष्ट करने का प्रयास किया गया।

इस खींचतान और उधेड़बुन में हुतात्मा इन्टरसिटी का आखिर क्या हाल होना है, यह देखने लायक होगा। विशेष टिप्पणी; नासिक के यात्री अलग नाराज चल रहे है। यह जो पुणे – भुसावल और विस्तारित अमरावती एक्सप्रेस है, दरअसल पुणे – मनमाड़ -पुणे वाया नासिक, पनवेल थी। जिसे विस्तारित करते करते अब सीधे मनमाड़, अहमदनगर, दौंड कोर्ड ऐसे मार्ग परिवर्तन कर नासिक से गायब ही कर दिया है। अवस्था यह है, नासिक – पुणे के बीच अब कोई सीधी रेल सेवा नही है।

Uncategorised

कसारा डिरेलमेंट : ताजा अपडेट; पूर्वघोषित मार्ग परिवर्तित गाड़ियाँ पुनर्स्थापित की जा रही है।

11 दिसम्बर 2023, सोमवार, मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी/चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080

मध्य रेल के महाव्यवस्थापक GM एवं मुम्बई के मण्डल व्यवस्थापक DRM घटनास्थल पर स्थिति का जायज़ा लेते हुए

कसारा मालगाड़ी अवपतन (डिरेलमेंट) की ताजा स्थिति यह है, पटरी से उतरे डिब्बों को पुनर्स्थापित कर लिया गया है। एक एक कर के यात्री गाड़ियोंको मध्य रेल लाइन से मैन्युअल प्रणाली से निकाला जा रहा है।

पूर्वघोषित मार्ग परिवर्तन कर चलनेवाली गाड़ियोंको नियमित मार्ग से चलाने की घोषणा की गई है। वह गाड़ियाँ निम्नलिखित है,

1) 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर जेसीओ 11.12.2023

2) 12171 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – हरिद्वार वातानुकूल एक्सप्रेस जेसीओ 11.12.2023

3) 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर काशी एक्सप्रेस जेसीओ 11.12.2023

4) 12859 मुम्बई – हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस जेसीओ 11.12.2023

5) 01140 मडगांव-नागपुर स्पेशल अब नियमित मार्ग पर चलेगी।

अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्णतः रद्द गाड़ियाँ : चूँकि कल दिनांक 10 दिसम्बर को मुम्बई से कुछ गाड़ियाँ रद्द की गई थी इसलिए वह गाड़ियाँ अपनी वापसी यात्रा में रैक की अनुपलब्धता के चलते रद्द की जा रही है। यात्रीगण, JCO की तिथि पर ध्यान दें,

बुलेटिन नं. 6

ट्रेनों का रद्दीकरण- जेसीओ तिथि 11/12/2023

1) 22224 शिरडी मुम्बई वन्देभारत एक्सप्रेस
2) 12071 मुम्बई जालना जनशताब्दी एक्सप्रेस
3) 11011 मुम्बई धुले एक्सप्रेस
4) 12110 मनमाड मुम्बई पंचवटी एक्सप्रेस

5) 17618 नांदेड़ मुम्बई तपोवन एक्सप्रेस, जेसीओ 12/12/2023

ताजा तस्वीरें : उदय जोशी

नियमित कसारा – इगतपुरी डाउन रेल मार्ग रिस्टोर हुवा, 12859 मुम्बई हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस रवाना हो रही है।
Uncategorised

यात्रीगण ध्यान दें!! मध्य रेल, मुम्बई मण्डल, कसारा के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी है, रेल मार्ग अवरुद्ध है और नियमित यात्री गाड़ियोंको मार्ग परिवर्तन कर चलाया जाएगा।

10 दिसम्बर 2023, रविवार, मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष, द्वादशी/त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080

रेल विभाग लगातार उक्त मामले में अपडेट दे रहा है।

11 मेल एक्सप्रेस गाड़ियोंको मार्ग परिवर्तन कर चलाए जाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा, 4 मेल एक्सप्रेस गाड़ियाँ है, जो कल्याण स्टेशन से आगे/कल्याण स्टेशन के पास हैं, जिन्हें परावर्तित मार्ग पर लेना सम्भवतः मुश्किल हो रहा है। रेल विभाग के आला अफसर, कर्मचारी जुटे हुए है।

कसारा से इगतपुरी एक थाल घाट है जिसमें 3 रेल लाइनें हैं-

1) मालगाड़ी का पटरी से उतरना डाउन लाइन (कसारा से इगतपुरी दिशा लाइन) पर है, इसलिए डाउन लाइन की यातायात प्रभावित है।

2) पटरी से उतरने से बीच की लाइन का भी बाधित हुई है। मध्य लाइन को सुरक्षित बनाने के प्रयास जारी हैं, ताकी डाउन लाइन का कुछ यातायात (कसारा से इगतपुरी की ओर) शुरू किया जा सके।

3) अप लाइन (इगतपुरी से कसारा की ओर) पहले से फिट है। यह लाइन प्रभावित नहीं है, इसलिए इगतपुरी से कसारा तक रेल यातायात चालू है।

4) मेल एक्सप्रेस जो पहले से ही कल्याण से कसारा खण्ड में आगे बढ़ चुकी थी, जिन्हें अभी फिलहाल परावर्तित नहीं किया जा सक रहा है-

कल्याण – कसारा के बीच अटकी गाड़ियाँ :-

1) 12261 मुम्बई – हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस- आसनगांव में
2) 11401 मुम्बई – आदिलाबाद नंदीग्राम एक्सप्रेस- कसारा में
3) 12173 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – प्रतापगढ़ एक्सप्रेस- कसारा में
4) 12109 मुम्बई – मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस- कल्याण के पास।

घाट सेक्शन में मध्य लाइन को 4 रुकी हुई ट्रेनों के चलाने के लिए उपयुक्त बनाने के प्रयास चल रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे असुविधा सहन करें।

एक्सीडेंट रिलीफ वैन घटनास्थल पर पहुंची

परावर्तित की गई गाड़ियाँ :-

बुलेटिन नं. 1-

कसारा – टीजीआर3 सेक्शन में मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन-
( JCO 10/12/23 से शुरू हो रही है। JCO गाड़ियोंके प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथि)-

1) 17612 मुम्बई – नांदेड़ राज्यरानी एक्सप्रेस-
कल्याण-कर्जत-पुणे-दौंड-लातूर मार्ग से चलाई जा रही है।

2) 12105 मुम्बई गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस-
कल्याण-पुणे-दौंड-मनमाड मार्ग से चलाई गई है।

3) 12137 मुम्बई – फिरोजपुर पंजाब मेल एक्सप्रेस दिवा-वसई-उधना-जलगांव मार्ग से चलाई गई है।

4) 12289 मुम्बई – नागपुर दुरंतो एक्सप्रेस-
दिवा-वसई-उधना-जलगांव मार्ग से चलाई गई है।

बुलेटिन नं. 2 और 3 निम्नलिखित गाड़ियोंका मार्ग बदला गया है,

5) 12111 मुम्बई – अमरावती अम्बा एक्सप्रेस- कल्याण-पुणे-दौंड-मनमाड के रास्ते

6) 12809 मुम्बई – हावड़ा मेल – दिवा-वसई- उधना- जलगांव मार्ग से

7) 17057 मुम्बई – सिकंदराबाद देवगिरी एक्सप्रेस कल्याण-कर्जत-पुणे-दौंड-मनमाड मार्ग से

8) 12322 मुम्बई हावड़ा मेल – वाया दिवा-वसई- उधना- जलगांव

9) 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस शालीमार एक्सप्रेस, दिवा-वसई-उधना-जलगांव मार्ग से

10) 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – वाराणसी एक्सप्रेस, दिवा-वसई- उधना-जलगांव मार्ग से

11) 12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, दिवा-वसई- उधना-जलगांव मार्ग से।

हमारे संवाददाता उदय जोशी बुलेटीन्स पर नजरें जमाए है और हम इसी पोस्ट पर, उनके सहयोग से, लगातार अपडेट जारी करते रहेंगे।

बुलेटिन नं. 4 समय 22:10

12) 12132 शिरडी-दादर एक्सप्रेस
दौंड-पुणे-लोनावाला-कल्याण-दादर के रास्ते चलाई जाएगी।

बुलेटिन नं. 5 समय 22:30

13) 11057 मुम्बई अमृतसर एक्सप्रेस- जेसीओ 10/12/23, कल्याण- कर्जत- लोनावाला- पुणे- दौंड- मनमाड मार्ग से

14) 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस, जेसीओ 11/12/23 कल्याण- कर्जत- लोनावाला- पुणे- दौंड- मनमाड मार्ग के माध्यम से

15) 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस- जेसीओ 11/12/23
ठाणे- दिवा- वसई- भेस्तान- जलगांव मार्ग से

16) 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस- जेसीओ 11/12/23
ठाणे- दिवा- वसई रोड- भेस्तान- जलगांव मार्ग से

17) 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर काशी एक्सप्रेस, जेसीओ 11/12/23-
कल्याण- कर्जत- लोनावाला- पुणे- दौंड- मनमाड मार्ग से

18) 12171 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हरिद्वार वातानुकूल एक्सप्रेस- जेसीओ 11/12/23
ठाणे- दिवा- वसई रोड -भेस्तान- जलगांव मार्ग से

19) 22177 मुम्बई वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस-
जेसीओ 11/12/23
कल्याण- कर्जत- लोनावाला- पुणे- दौंड- मनमाड मार्ग से
20) 12859 मुम्बई हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस-
जेसीओ 11/12/23
कल्याण- कर्जत- लोनावाला- पुणे- दौंड- मनमाड मार्ग से

गाड़ियोंका प्रारम्भिक स्टेशन से रद्दीकरण
सभी जेसीओ 11/12/23-

1) 02139- मुम्बई नागपुर विशेष एक्सप्रेस
2) 17617 मुम्बई नांदेड़ तपोवन एक्सप्रेस
3) 22223 मुम्बई शिरडी वन्देभारत एक्सप्रेस
4) 12110 मनमाड मुम्बई पंचवटी एक्सप्रेस
5) 11012 धुले मुम्बई एक्सप्रेस

बुलेटिन 6 :

राहत की साँस ,

11401 मुम्बई -आदिलाबाद नंदीग्राम एक्सप्रेस जो कल्याण – कसारा के बीच फंसी थी उसे, 22:28 बजे कसारा से घाट मिडिल लाइन के माध्यम से निकाला गया।
मैन्युअल अन-सिग्नल मूवमेंट ऑपरेशन से मध्य रेल लाइन को सुरक्षित बनाया गया है।

Uncategorised

उ रे NR मे, बाराबंकी जंक्शन का यार्ड रिमॉडलिंग हेतु 36 दिन का रेल ब्लॉक, 44 गाड़ियोंके फेरे रद्द एवं 67 गाड़ियाँ नियमित मार्ग से नही चलेंगी।

10 दिसम्बर 2023, रविवार, मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष, द्वादशी/त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080

उ रे NR में बाराबंकी – अयोध्या – शाहगंज – जाफ़राबाद रेल मार्ग दोहरीकरण अंतर्गत बाराबंकी रेल यार्ड रिमॉडलिंग हेतु 11 दिसम्बर 2023 से 16 जनवरी 2024 के बीच, छत्तीस दिनोंका रेल ब्लॉक लिया जा रहा है। उपरोक्त तिथियों में 44 मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंके फेरे पूर्णतः रद्द रहेंगे। 67 मेल/एक्सप्रेस गाड़ियाँ अपने नियमित रेल मार्ग में, बाराबंकी होकर नही गुजरेंगी, अन्य 7 अलग अलग मार्ग से चलाई जाएंगी। यात्रीगण से निवेदन है, कृपया निम्नलिखित परिपत्रक देख कर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें। परिपत्रक में गाड़ी क्रमांक, गाड़ी का नाम, प्रकार, ब्लॉक के अवधि में अवस्था, JCO गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से छूटने की तिथि एवं बाधित फेरों की संख्या इस तरह रचना की गई है।

पूर्णतः रद्द गाड़ियाँ :-

निम्नलिखित गाड़ियाँ अंशतः रद्द की जाएगी :-

अपने नियमित मार्ग से परिवर्तन कर के चलनेवाली गाड़ियाँ :-

परावर्तित मार्ग :- 1) अयोध्या – अयोध्या कैंट – सुल्तानपुर – प्रयागराज जंक्शन – कानपुर होकर चलनेवाली गाड़ियाँ

परावर्तित मार्ग :- 2) पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन – प्रयागराज जंक्शन – कानपुर होकर चलनेवाली गाड़ियाँ

परावर्तित मार्ग :- 3) लखनऊ – माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन – वाराणसी होकर चलनेवाली गाड़ियाँ

परावर्तित मार्ग :- 4) लखनऊ – सुल्तानपुर होकर चलनेवाली गाड़ियाँ

परावर्तित मार्ग :- 5) बुढ़वल – शहाजहाँपुर होकर चलनेवाली गाड़ियाँ

परावर्तित मार्ग :- 6) कानपुर – प्रयागराज जंक्शन – बनारस – वाराणसी सिटी – भटनी – गोरखपुर होकर चलनेवाली गाड़ियाँ

परावर्तित मार्ग :- 7) कानपुर – प्रयागराज जंक्शन – बनारस – वाराणसी सिटी – बलिया होकर चलनेवाली गाड़ियाँ

निर्धारित समयसारणी में नियंत्रण कर चलाई जानेवाली गाड़ियाँ :-

यात्रीगण अपनी रेल यात्रा का नियोजन करने से पूर्व रेलवे की हेल्पलाइन 139, अधिकृत वेबसाइट या ऍप से जानकारी ले लें।