Uncategorised

‘स्किपिंग स्टोपेजेस’ पुराने स्टोपेजेस रद्द किए जाने पर रेल मन्त्री का संसद में बयान

09 दिसम्बर 2023, शनिवार, मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2080

बरसों स्टॉपेज लेती हुई कोई यात्री गाड़ी फलाँ तिथि से न रुकने लगे या बरसों तक यात्रिओंकी जमी-जमाई, अप-डाउन की सेट हुई गाड़ी, अचानक से पूर्णतः रद्द की घोषणा हो जाए! बड़े जोर का झटका लगता है। ग़ैरउपनगरीय रेल में संक्रमण के बाद यह बात बहुत आम हो गयी है। यात्री गाड़ियोंसे रोजाना चलने वाले यात्रिओंके लिए अब रेल से जाना-आना करना दु:स्वप्न हो गया है। नियमित गाड़ियोंके समय बदल दिए गए है, स्टोपेजेस हटा दिए गए है या उन्हें पूर्णतः रद्द कर दिया गया है। उदाहरण देना, कहाँ कहाँ के दे भैया? प्रत्येक ज़ोन, हरेक मण्डल में ऐसी गाड़ियाँ मिल जाएंगी और पीड़ित यात्री भी।

जाहिर सी बात है, प्रश्न ठेठ संसद में पहुंच गया। विद्यमान सांसद ने सीधे रेल मन्त्री से जवाब चाहा और यह वीडियो देखिए, बड़ा वायरल हुवा है।

रेल मन्त्री स्पष्ट शब्दोंमें कह रहे है, रखरखाव कार्य हेतु ‘मेंटेनेंस ब्लॉक’ के लिए कुछ गाड़ियोंको विविक्षित समय से पहले निकालने के लिए समयसारणी में बदलाव किया गया या स्टोपेजेस हटाए गए और कुछ गाड़ियोंमे इस तरह के बदलाव सम्भव नही थे उन्हें पूर्णतः रद्द कर दिया गया, हटा दिया गया। आगे एक आश्वासन भी दिया जा रहा है, रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर मान्यता देता है तो स्टोपेजेस या बन्द हुई गाड़ियाँ पुनः स्थापित की जा सकती है।

उदाहरण देते वक्त रेल मन्त्री जी ने सड़क यातायात का उल्लेख किया। सड़क यातायात में वाहन ‘डाइवर्जन’ का उपयोग सहजता से कर लेते है जो रेल यातायात में कदापी सम्भव नही है।

सुरक्षा और रखरखाव के लिए रेल ब्लॉक के लिए किसी भी यात्री को कोई आपत्ति नही हो सकती मगर… ! मगर, यह रेल ब्लॉक की अवधि, बदला हुवा परिचालन की जानकारी यात्रियों तक समुचित समय एवं यथायोग्य तरीके से पहुंचनी आवश्यक है। होता यह है, मात्र 24 घण्टे पूर्व रेल ब्लॉक लिया जाता है और यात्री गाड़ियाँ पिटती है, यात्री घण्टो परेशान होते है। यात्रिओंको बिल्कुल विश्वास में नही लिया जाता यह सबसे बड़ी दिक्कत है। परिवार एवं सामान के साथ चलनेवाले यात्री को कह दिया जाता है, फलाँ गाड़ी अपने गंतव्य तक नही जाएगी या परावर्तित मार्ग से जाएगी, वह बेचारा क्या करें?

कई बार ऐसे होता है, गाड़ियाँ ब्लॉक के अनुसार रद्द बताई जाती है और मात्र कुछ समयावधिसे पहले उन्हें पुनर्स्थापित कर दिया जाता है। विशेष गाड़ियोंका तो परिचालन कभी समयसारणी के अनुसार होता ही नही। यह गाड़ियाँ 24/36 घण्टों तक की देरी से भी चलते रहती है। हफ़्तों, महीनों पहले किए आरक्षण ऐन यात्रा के समय फुस्स हो जाते है। गाड़ियाँ रद्द या देरी से चलती है जिससे यात्री के किसी काम की नही रहती।

कुल मिलाकर यह रेल का खेल, खेला बनकर रह गया है। यात्री परेशान हो रहे है और रेल मन्त्री रेल बुनियादी सुधारोंकी दुहाई दे रहे है। एक बात समझना जरूरी है, रेल सेवा यात्रिओंके लिए है या यात्री रेल सेवा के लिए है? जिस तरह यात्रिओंका बड़ा तबक़ा सड़क यातायात की तरफ़ रुख कर रहा है और केवल मजबूरी में ही रेल यातायात को प्राधान्य दे रहा है, वह दिन दूर नही मालवहन की तरह यात्री सेवा से भी रेल विभाग पिछड़ जाएगा।

वैसे भी रेल विभाग आम यात्रिओंके वर्ग, द्वितीय जनरल और स्लिपर क्लास को धीरे धीरे मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंसे लगातार कम करते जा रहा है। रेल सेवा ‘एलाइट’ वर्ग, हवाई यात्रा करनेवाले यात्रिओंके मद्देनजर बनती जा रही है। वन्देभारत, वन्दे मेट्रो, वन्दे स्लिपर और नियमित गाड़ियोंसे नदारद होते ग़ैरवातानुकूल कोच, इसका सीधा उदाहरण ही तो है।

एक अभ्यास में बताया गया है, यात्री आजकल वातानुकूल कोच से यात्रा को प्राधान्य दे रहे है। भई, जब ग़ैरवातानुकूल कोच ही नही रहेंगे या नाममात्र रहेंगे तो यात्री बेचारा क्या करें?

रेल विभाग को चाहिए, जितनी सवारी गाड़ियाँ बन्द कर रखे है, उन्हें यथासंभव शुरू करवाए। चूँकि उन्हें मेल/एक्सप्रेस में पहले ही बदल चुके है अतः किराए से कम आय का बहाना तो चलने से रहा। बात ब्लॉक की है तो समयसारणी बदलिए, मगर गाड़ियाँ बन्द करना यह ठीक नही। दूसरा नियमित गाड़ियोंमे ग़ैरवातानुकूल कोचोंको बढ़ने की छोड़िए कमसे कम उन्हें जितने पहले उपलब्ध थे उनकी संख्या कायम करें। वातानुकूलित दफ़्तरोंमें बैठे या हवाई जहाजोंसे घूमने वाले उच्चवर्गीयों के सर्वे से आम जनता सिर्फ प्रताड़ित ही हो रही है। ज्ञात रहे, रेल विभाग अपनी बुनियादी संरचना में जो भी व्यापक और आधुनिक बदलाव कर रही है, वह उनतक पहुंच नही रहा, उन्हें सुख का अनुभव तो करा नही रहा बल्कि परेशानी और हैरत का सबब बन रहा है।

(वीडियो के लिए संसद टीवी का आभार)

Uncategorised

उमरे NCR में झाँसी – ग्वालियर के बीच रेल ब्लॉक; 2 गाड़ियाँ रद्द और 21 गाड़ियोंका मार्ग परिवर्तन

07 दिसम्बर 2023, गुरुवार, मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

उत्तर मध्य रेलवे में ग्वालियर – वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन के बीच रेल तिहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु लगभग 12 से 18 दिसम्बर के बीच मुख्य रेल मार्ग की कुछ यात्री गाड़ियाँ बाधित रहेंगी, जिसका विवरण निम्नलिखित है,

पूर्णतः रद्द गाड़ियाँ :-

मार्ग बदलाव कर चलनेवाली गाड़ियाँ :-

उक्त गाड़ी अपने प्रारम्भिक स्टेशन झाँसी से दिनांक 17 दिसम्बर को नियमित समय 16:50 की जगह 150 मिनट देरी से याने 19:20 पर रवाना होगी।

निम्नलिखित गाड़ियाँ, ब्लॉक अवधीके दौरान नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

Uncategorised

रेल विभाग ने दी दिव्यांग जनों को राहत! डिजिटल प्रमाणपत्र की अर्जी अब स्थानीय रेलवे स्टेशनोंपर जमा की जा सकेगी।

06 दिसम्बर 2023, बुधवार, मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

किराया रियायत के लिए रेल प्रशासन ने सभी “दिव्यांग कार्ड” को डिजिटल करना आवश्यक किया तब से दिव्यांग जन बड़ी परेशानी में थे। इन कार्ड की डिजिटल करने की अर्जी और कागजात मण्डल कार्यालय के वाणिज्यिक विभाग में ही जमा करने होते थे। एक एक रेल मण्डल में 7-8 जिले अंतर्भूत होते है तो सोचिए कितने दूर दूर से दिव्यांग जनों को मण्डल के चक्कर लगाने पड़ते थे? उदाहरण के लिए भुसावल मण्डल का कार्यक्षेत्र बहुत बड़ा है। भुसावल मण्डल के अंतर्गत नौ जिले आते है। नासिक, धुळे, जलगाँव, बुलढाणा, अकोला, अमरावती, यवतमाळ, बुरहानपुर और खण्डवा।

इतने दूर से केवल अर्जी देने मण्डल मुख्यालय में आना यह वैसे भी आम जन को तकलीफ देह होता है, यह तो दिव्यांगों की बात थी। भुसावल रेल मन्डल प्रशासन ने दिव्यांग जनों को इस मामले में बड़ी राहत देने की घोषणा की है। दिव्यांग जन अपने कागजात, अर्जी के साथ “डिजिटलाइजेशन” के लिए, अब स्थानीय PRS या बुकिंग काउंटर पर जमा करा सकते है।

मण्डल प्रशासन इन कागजात एवं अर्जी पर यथायोग्य कार्रवाई और पूर्तता करने के पश्चात सम्बंधित व्यक्ति का डिजिटल कार्ड दिव्यांग के पते पर भेज देगा। उसके लिए उसे मण्डल कार्यालय या जहाँ उसने अपनी अर्जी स्थानीय टिकट बुकिंग ऑफिस, रिजर्वेशन ऑफिस में जमा कराई थी, चक्कर लगाने की आवश्यकता नही रहेगी।

यहाँपर हम उक्त जानकारी का पत्र एवं रियायत कार्ड के डिजिटलाइजेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज की सूची जोड़ रहे है। दिव्यांग जन उक्त सूची के अनुसार अपने सारे कागजात सेल्फ अटेस्टेड (स्व-साक्षांकित) अर्जी के साथ अपने स्थानीय रेल टिकट बुकिंग/रिजर्वेशन ऑफिस में जमा करवाये।

दिव्यांग जन की किराया रियायत हेतु पात्रता के निकष
डिजिटलाइजेशन हेतु आवश्यक कागजात की सूची
अर्जी का नमूना अंग्रेजी में
अर्जी का नमूना हिंदी में

दिव्यांग जनोंके लिए पात्रता के न्यूनतम निकष पर ध्यान दे। दिव्यांग के अपंगता प्रमाणपत्र पर, शारारिक दृष्टिसे न्यूनतम 40% अपंगता, मानसिक अपंगता न्यूनतम 40%, न्यूनतम 100% अंधत्व और न्यूनतम 100% मूक-बधिर इतनी अपंगता अंकित हो तभी उसे रेल में किराया रियायत मिल सकती है।

उपरोक्त सूचना मध्य रेल, भुसावल मण्डल की है मगर यह योजना भारतीय रेल के सभी क्षेत्रीय कार्यालय एवं मण्डल मुख्यालयों पर भी उपलब्ध हो सकती है। दिव्यांग जनोंसे यह बिनती है, सम्बंधित रेल मण्डल से इसकी जानकारी अवश्य ले और इस तरह की सुविधा उनके मण्डल में ना हो तो उसे जारी करवाने का आग्रह करें।

Uncategorised

बंगाल की खाड़ी में ‘मिचौंग’ चक्रवात आने की आशंका है। सावधानी के तौर पर 144 यात्री गाड़ियोंके कुछ फेरे कल दिनांक 3 से रद्द किए जा रहे है।

02 दिसम्बर 2023, शनिवार, मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080

दमरे SCR मुख्यालय की ओर से जारी हुए परिपत्रक में 144 यात्री गाड़ियोंके दिनांक 3 से 7 दिसम्बर तक के फेरे सावधानी के तौर पर रद्द किए जा रहे है। यात्रीगण को सूचना है, कृपया निम्नलिखित परिपत्रक में गाड़ी क्रमांक एवं JCO जर्नी कमिन्स ऑन अर्थात गाडीके प्रारंभिक स्टेशन से चलने की तिथि पर ध्यान दे और तदनुसार अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें।

रेलवे हेल्पलाइन 139, अधिकृत वेबसाइट एवं ऍप का उपयोग कर गाड़ी के परिचालन को भी समझा जा सकता है।

सम्पूर्ण रद्द गाड़ियाँ :-

Uncategorised

दपुमरे के नागपुर मण्डल में राजनांदगांव – कलमना रेल तिहरीकरण कार्य के अंतर्गत कन्हान स्टेशन की रिमॉडलिंग; 04 से 14 दिसम्बर के बीच, 48 गाड़ियाँ रद्द, 04 आँशिक रद्द

02 दिसम्बर 2023, शनिवार, मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080

यात्रीगण कृपया ध्यान दीजिए, दपुमरे के नागपुर मण्डल में रेल तिहरीकरण का कार्य जारी है अतः निम्नलिखित 48 गाड़ियोंका फेरे दिनांक 04 से 14 दिसम्बर के दरम्यान रद्द किए जा रहे है।

01: 08711 डोंगरगढ गोंदिया मेमू JCO दिनांक 04 से 14 दिसम्बर

02: 08712 गोंदिया – डोंगरगढ मेमू JCO दिनांक 04 से 14 दिसम्बर

03: 08713 गोंदिया – नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी मेमू JCO दिनांक 04 से 14 दिसम्बर

04: 08716 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी – गोंदिया मेमू JCO दिनांक 04 से 14 दिसम्बर

05: 08756 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी – रामटेक मेमू JCO दिनांक 04 से 14 दिसम्बर

06: 08751 रामटेक – नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी मेमू JCO दिनांक 04 से 14 दिसम्बर

07: 08754 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी – रामटेक मेमू JCO दिनांक 04 से 14 दिसम्बर

08: 08755 रामटेक-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू JCO दिनांक 04 से 14 दिसम्बर

09: 08281 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी – तिरोड़ी JCO दिनांक 04 से 14 दिसम्बर

10: 08284 तिरोड़ी-तुमसर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी JCO दिनांक 05 से 14 दिसम्बर

11: 08283 तुमसर तिरोड़ी विशेष JCO दिनांक 06 से 15 दिसम्बर

12: 08282 तिरोड़ी नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी विशेष JCO दिनांक 06 से 15 दिसम्बर

13: 08267 रायपुर नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी विशेष JCO दिनांक 04 से 13 दिसम्बर

14: 08268 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी रायपुर JCO दिनांक 05 से 14 दिसम्बर

15: 18109 टाटानगर नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस JCO दिनांक 04 से 12 दिसम्बर

16: 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी टाटानगर एक्सप्रेस JCO दिनांक 06 से 14 दिसम्बर

17: JCO दिनांक 08 दिसम्बर, 12870 हावड़ा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

18. JCO 10 दिसम्बर 2023, 12869 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

19: JCO दिनांक 04, 05, 11,एवं 12 दिसम्बर 2023 को 20843 बिलासपुर भगत की कोठी सुपरफास्ट रद्द रहेगी।

20: JCO दिनांक 07, 09, 14 एवं 16 2023 को 20844 भगत की कोठी बिलासपुर सुपरफास्ट रद्द रहेगी।

21: JCO दिनांक 07 एवं 09 दिसम्बर 2023 को 20844 बिलासपुर बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

22: JCO दिनांक 10 एवं 12 दिसम्बर 2023 को 20846 बीकानेर बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

23: JCO दिनांक 10 दिसम्बर 2023 को 22905 ओखा शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

24: JCO दिनांक 12 दिसम्बर 2023 को 22906 शालीमार ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

25: JCO दिनांक 10 दिसम्बर 2023 को 12145 लोकमान्य तिलक टर्मिनस पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

26: JCO दिनांक 12 दिसम्बर 2023 को 12146 पुरी लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

27: JCO दिनांक 08 एवं 09 दिसम्बर 2023 को 12812 हटिया लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

28: JCO दिनांक 10 एवं 11 दिसम्बर 2023 को 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

29: दिनांक 10 दिसम्बर 2023 को 22620 तिरुनेलवेली बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

30। JCO दिनांक 12 दिसम्बर 2023 को 22619 बिलासपुर तिरुनेलवेली सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

31: JCO दिनांक 09 दिसम्बर 2023 को 20822 सांतरागाछी पुणे हमसफ़र सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

32: JCO दिनांक 11 दिसम्बर 2023 को गाड़ी संख्या 20821 पुणे सांतरागाछी हमसफ़र सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

33: JCO दिनांक 04 एवं 11 दिसंबर, 2023 को 12767 हुजुरसाहिब नांदेड़ सांतरागाछी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

34: JCO दिनांक 06 एवं 13 दिसंबर 2023 को 12768 सांतरागाछी हुजुरसाहिब नांदेड़ एक्सप्रेस सुपरफास्ट रद्द रहेगी।

35: JCO दिनांक 06 एवं 09 दिसंबर 2023 को 13425 मालडा टाउन सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

36: JCO दिनांक 04 एवं 11 दिसंबर 2023 को 13425 सूरत मालड़ा टाउन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

37: JCO दिनांक 06, 08, एवं 11 दिसंबर, 2023 को 12771 सिकंदराबाद रायपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

38: JCO दिनांक 07, 09, एवं 12 दिसंबर, 2023 को 12772 रायपुर सिकंदराबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

39: JCO दिनांक 10 दिसंबर 2023 को 22847 विशाखापट्टनम लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

40: JCO दिनांक 12 दिसंबर, 2023 को 22848 लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशाखापट्टनम सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

41: JCO दिनांक 08 दिसंबर, 2023 को 12993 गांधीधाम पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

42: JCO दिनांक 11 दिसंबर 2023 को 12993 पुरी गांधीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

43: JCO दिनांक 04, 07, एवं 11 दिसंबर,, 2023 को 20823 पुरी अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

44: JCO दिनांक 07, 12, एवं 14 दिसंबर 2023 को गाड़ी संख्या 20824 अजमेर पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

45: JCO दिनांक 07, 09, 11 एवं 13 दिसंबर 2023 को 11754 रीवा नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

46: JCO दिनांक 07, 09, 12 एवं 14 दिसंबर,, 2023 को 11753 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

47: JCO दिनांक 08, 09, 11 एवं 12 दिसंबर 2023 को 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस शालीमार ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

48: JCO दिनांक 10, 11, 13 एवं 14 दिसंबर 2023 को 12101 शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनस ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

आँशिक रद्द गाड़ियाँ :-

12105 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गोंदिया विदर्भ सुपरफास्ट JCO दिनांक 05 से 13 दिसम्बर नागपुर से गोंदिया के बीच रद्द रहेगी। वापसी यात्रा में 12106 गोंदिया मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विदर्भ सुपरफास्ट JCO दिनांक 06 से 14 दिसम्बर गोंदिया से नागपुर के बीच रद्द रहेगी।

11039 कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस JCO दिनांक 04 से 12 दिसम्बर नागपुर से गोंदिया के बीच रद्द रहेगी। वापसी यात्रा में 11040 गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस JCO दिनांक 05 से 13 दिसम्बर गोंदिया से नागपुर के बीच रद्द रहेगी।

यात्रीगण, उक्त मार्ग पर रेल यात्रा का नियोजन करने से पूर्व रेलवे हेल्पलाइन 139 या रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, ऍप से सम्पर्क कर अपनी गाड़ियोंके परिचालन की जानकारी अवश्य ले।