Uncategorised

मथुरा यार्ड रिमॉडलिंग:  गाड़ियोंकी परिचालन स्थिति की, तिथि के अनुसार बनी सूची

12 जनवरी 2024, शुक्रवार, पौष, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2080

मथुरा यार्ड की रिमॉडलिंग का कार्य 75 दिन, 27 नवम्बर 2023 से शुरू होकर 09 फरवरी 2024 तक चलनेवाला है। यूँ तो इस विषयपर हमने 14 नवम्बर 23 के ब्लॉग में ही सूचना दे दी थी और बीचमे जब महत्वपूर्ण मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंके रद्दीकरण/ डाइवर्जन शुरू हुए तो दोबारा वही पोस्ट अपलोड की थी। आज इस मामले में एक और परिपत्रक आया है। यह सर्क्युलर गाड़ियोंकी परिचालन स्थिति को डेट वाइज बताता है। पूर्व नियोजन में कोई बदलाव नही है, बस यह है, की हर रोज कौनसी गाड़ियाँ रद्द है या परावर्तित मार्ग से चलेंगी इस बारे में दर्शाया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता देते है, मथुरा जंक्शन स्टेशन से 7 जगह के लिए रूट निकलते है।
मथुरा जंक्शन में 7 लाइनें/रूट और दस रेलवे प्लेटफॉर्म्स हैं।
1) मथुरा – नई दिल्ली लाइन।
2) मथुरा – कासगंज लाइन।
3) मथुरा – वृंदावन (एमजी) लाइन।
4) मथुरा – अछनेरा लाइन।
5) मथुरा – अलवर लाइन।
6) मथुरा – भरतपुर लाइन।
7) मथुरा – राजा की मंडी – आगरा कैंट लाइन।

यदि आप मथुरा होकर रेल यात्रा करते है या आपकी गाड़ी मथुरा होकर आ/जा रही है, तो आप एक परिपत्रक यह भी साथ रख सकते है। यह कुल 46 पृष्ठ PDF फाइल स्वरूप में है।

Uncategorised

मनमाड़ – दौंड खण्ड पर बारह दिन तक रेल ब्लॉक! झेलम परावर्तित तो गोवा, कर्नाटक, अमरावती एक्सप्रेस समेत कुछ गाड़ियाँ नियंत्रित की जाएगी।

10 जनवरी 2024, बुधवार, पौष, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080

मनमाड़ – दौंड रेल दोहरीकरण का कार्य जारी है। दिनांक 10 जनवरी से 21 जनवरी तक निम्बळक, विळद और वाम्बोरी में रेल लिंकिंग का कार्य किया जाएगा। अतः गाड़ियोंका परिचालन निम्नलिखित परिपत्रक नुसार रहेगा। यात्रीगण इस बात पर ध्यान दे, परिपत्रक में बाधित प्रत्येक गाड़ी का JCO अर्थात गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथि अंकित की गई है, आपको अपने स्टेशनपर गाड़ी किस तिथिपर पहुंच रही है यह समयसारणी देख समझना होगा।

दिनांक 10 जनवरी, ब्लॉक समय 14:50 से 18:50 कुल 4 घण्टे

12627 नई दिल्ली क्रान्तिवीर सांगोळा रायन्ना बेंगलुरु सिटी कर्नाटक सुपरफास्ट JCO 09/1/2024 60 मिनट नियंत्रित की जायेगी।

11409 पुणे निजामाबाद मेमू JCO 10/1/2024, 50 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

दिनांक 11 जनवरी, ब्लॉक समय 12:30 से 18:30 कुल 6 घण्टे

11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO दिनांक 09/1/2024 मनमाड़ से आगे पुणे तक परावर्तित मार्ग इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत होकर पुणे पहुँचेंगी। कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड कोर्ड नही जाएगी।

12104 लखनऊ पुणे एक्सप्रेस JCO 10/1/2024, 180 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

12780 हज़रत निजामुद्दीन वास्को गोवा एक्सप्रेस JCO दिनांक 10/1/2024, 180 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

11410 निजामाबाद पुणे डेमू JCO दिनांक 10/1/2024, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से ही 130 मिनट देरी से रवाना की जाएगी।

12628 नई दिल्ली क्रान्तिवीर सांगोळा रायन्ना बेंगलुरु सिटी कर्नाटक सुपरफास्ट JCO दिनांक 10/1/2024, 60 मिनट नियंत्रित की जायेगी।

11026 पुणे अमरावती एक्सप्रेस JCO दिनांक 11/1/2024, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से ही 240 मिनट देरी से याने नियमित प्रस्थान समय 11:05 की जगह 15:05 को रवाना की जाएगी।

दिनांक 12 जनवरी, ब्लॉक समय 14:50 से 18:50 कुल 4 घण्टे

22123 पुणे अमरावती वातानुकूलित एक्सप्रेस JCO दिनांक 12/1/2024, 60 मिनट नियंत्रित की जायेगी।

12628 नई दिल्ली क्रान्तिवीर सांगोळा रायन्ना बेंगलुरु सिटी कर्नाटक सुपरफास्ट JCO दिनांक 11/1/2024, 60 मिनट नियंत्रित की जायेगी।

11409 पुणे निजामाबाद डेमू JCO दिनांक 10/1/2024, 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

दिनांक 13 जनवरी, ब्लॉक समय 14:50 से 18:50 कुल 4 घण्टे

12628 नई दिल्ली क्रान्तिवीर सांगोळा रायन्ना बेंगलुरु सिटी कर्नाटक सुपरफास्ट JCO दिनांक 12/1/2024, 60 मिनट नियंत्रित की जायेगी।

12221 पुणे हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस JCO दिनांक 13/1/2024, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से ही 60 मिनट देरी से याने नियमित प्रस्थान समय 15:15 की जगह 16:15 को रवाना की जाएगी।

दिनांक 14 जनवरी, ब्लॉक समय 12:30 से 18:30 कुल 6 घण्टे

22171 पुणे रानी कमलापति हमसफ़र एक्सप्रेस JCO दिनांक 14/1/2024, 60 मिनट नियंत्रित की जायेगी।

11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO दिनांक 12/1/2024 मनमाड़ से आगे पुणे तक परावर्तित मार्ग इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत होकर पुणे पहुँचेंगी। कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड कोर्ड नही जाएगी।

12780 हज़रत निजामुद्दीन वास्को गोवा एक्सप्रेस JCO दिनांक 13/1/2024, 150 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

11410 निजामाबाद पुणे डेमू JCO दिनांक 13/1/2024, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से ही 180 मिनट देरी से रवाना की जाएगी।

12628 नई दिल्ली क्रान्तिवीर सांगोळा रायन्ना बेंगलुरु सिटी कर्नाटक सुपरफास्ट JCO दिनांक 13/1/2024, 60 मिनट नियंत्रित की जायेगी।

11026 पुणे अमरावती एक्सप्रेस JCO दिनांक 14/1/2024, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से ही 240 मिनट देरी से याने नियमित प्रस्थान समय 11:05 की जगह 15:05 को रवाना की जाएगी।

22845 पुणे हटिया एक्सप्रेस JCO दिनांक 14/1/2024, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से ही 240 मिनट देरी से याने नियमित प्रस्थान समय 10:45 की जगह 14:45 को रवाना की जाएगी।

दिनांक 15 जनवरी, ब्लॉक समय 14:50 से 18:50 कुल 4 घण्टे

12628 नई दिल्ली क्रान्तिवीर सांगोळा रायन्ना बेंगलुरु सिटी कर्नाटक सुपरफास्ट JCO दिनांक 14/1/2024, 50 मिनट नियंत्रित की जायेगी।

11409 पुणे निजामाबाद डेमू JCO दिनांक 15/1/2024, 60 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

12221 पुणे हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस JCO दिनांक 13/1/2024, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से ही 90 मिनट देरी से याने नियमित प्रस्थान समय 15:15 की जगह 16:45 को रवाना की जाएगी।

दिनांक 16 जनवरी, ब्लॉक समय 12:30 से 18:30 कुल 6 घण्टे

11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO दिनांक 14/1/2024 मनमाड़ से आगे पुणे तक परावर्तित मार्ग इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत होकर पुणे पहुँचेंगी। कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड कोर्ड नही जाएगी।

12780 हज़रत निजामुद्दीन वास्को गोवा एक्सप्रेस JCO दिनांक 15/1/2024, 150 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

11410 निजामाबाद पुणे डेमू JCO दिनांक 15/1/2024, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से ही 180 मिनट देरी से रवाना की जाएगी।

12103 पुणे लखनऊ एक्सप्रेस JCO दिनांक 16/1/2024, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से ही 240 मिनट देरी से याने नियमित प्रस्थान समय 10:45 की जगह 14:45 को रवाना की जाएगी।

11026 पुणे अमरावती एक्सप्रेस JCO दिनांक 16/1/2024, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से ही 240 मिनट देरी से याने नियमित प्रस्थान समय 11:05 की जगह 15:05 को रवाना की जाएगी।

12628 नई दिल्ली क्रान्तिवीर सांगोळा रायन्ना बेंगलुरु सिटी कर्नाटक सुपरफास्ट JCO दिनांक 15/1/2024, 60 मिनट नियंत्रित की जायेगी।

दिनांक 17 जनवरी, ब्लॉक समय 14:50 से 18:50 कुल 4 घण्टे

12628 नई दिल्ली क्रान्तिवीर सांगोळा रायन्ना बेंगलुरु सिटी कर्नाटक सुपरफास्ट JCO दिनांक 16/1/2024, 60 मिनट नियंत्रित की जायेगी।

दिनांक 18 जनवरी, ब्लॉक समय 14:50 से 18:50 कुल 4 घण्टे

12104 लखनऊ पुणे एक्सप्रेस JCO 17/1/2024, 210 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

12628 नई दिल्ली क्रान्तिवीर सांगोळा रायन्ना बेंगलुरु सिटी कर्नाटक सुपरफास्ट JCO दिनांक 17/1/2024, 60 मिनट नियंत्रित की जायेगी।

दिनांक 19 जनवरी, ब्लॉक समय 14:50 से 18:50 कुल 4 घण्टे

22123 पुणे अजनी वातानुकूलित एक्सप्रेस JCO दिनांक 19/1/2024, 60 मिनट नियंत्रित की जायेगी।

12628 नई दिल्ली क्रान्तिवीर सांगोळा रायन्ना बेंगलुरु सिटी कर्नाटक सुपरफास्ट JCO दिनांक 18/1/2024, 60 मिनट नियंत्रित की जायेगी।

11409 पुणे निजामाबाद डेमू JCO दिनांक 19/1/2024, 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

दिनांक 20 जनवरी, ब्लॉक समय 14:50 से 18:50 कुल 4 घण्टे

12628 नई दिल्ली क्रान्तिवीर सांगोळा रायन्ना बेंगलुरु सिटी कर्नाटक सुपरफास्ट JCO दिनांक 19/1/2024, 60 मिनट नियंत्रित की जायेगी।

12221 पुणे हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस JCO दिनांक 13/1/2024, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से ही 90 मिनट देरी से याने नियमित प्रस्थान समय 15:15 की जगह 16:45 को रवाना की जाएगी।

दिनांक 21 जनवरी, ब्लॉक समय 12:30 से 18:30 कुल 6 घण्टे

11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO दिनांक 19/1/2024 मनमाड़ से आगे पुणे तक परावर्तित मार्ग इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत होकर पुणे पहुँचेंगी। कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड कोर्ड नही जाएगी।

22171 पुणे रानी कमलापति हमसफ़र एक्सप्रेस JCO दिनांक 21/1/2024, 60 मिनट नियंत्रित की जायेगी।

12780 हज़रत निजामुद्दीन वास्को गोवा एक्सप्रेस JCO दिनांक 20/1/2024, 180 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

12628 नई दिल्ली क्रान्तिवीर सांगोळा रायन्ना बेंगलुरु सिटी कर्नाटक सुपरफास्ट JCO दिनांक 20/1/2024, 60 मिनट नियंत्रित की जायेगी।

11410 निजामाबाद पुणे डेमू JCO दिनांक 15/1/2024, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से ही 180 मिनट देरी से रवाना की जाएगी।

22845 पुणे हटिया एक्सप्रेस JCO दिनांक 21/1/2024, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से ही 240 मिनट देरी से याने नियमित प्रस्थान समय 10:45 की जगह 14:45 को रवाना की जाएगी।

11026 पुणे अमरावती एक्सप्रेस JCO दिनांक 16/1/2024, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से ही 240 मिनट देरी से याने नियमित प्रस्थान समय 11:05 की जगह 15:05 को रवाना की जाएगी।

यात्रीगण, उपरोक्त मार्ग पर, उक्त तिथियोंमें रेल यात्रा का नियोजन रेलवे हेल्पलाइन 139, अधिकृत वेबसाइट, ऍप से अद्ययावत जानकारी लेकर ही करें।

Uncategorised

37 गाड़ियोंकी कोच संरचना का LHB एवं मानकीकरण : ग़ैरवातानुकूलित यात्रिओंकी बढ़ेगी परेशानी!

10 जनवरी 2024, बुधवार, पौष, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080

एक सूची सोशल मीडिया में वायरल हुई दर्शाती है, 37 जोड़ी गाड़ियोंकी कोच संरचना जल्द ही बदलने वाली है। यह सारी गाड़ियोंके कोच नए आधुनिक तकनीक से सुसज्जित LHB लिंक हॉफमैन बुश कोच में बदले जाएंगे। यह बात तो ठीक है की नए कोच लगेंगे मगर यह बदलाव, ग़ैरवातानुकूलित कोच में रेल यात्रा करनेवाले यात्रिओंकी परेशानी बढाने वाला निर्णय है।

कोच संरचना में मानकीकरण करने के रेल प्रशासन के निर्णय में, 11057/58 मुम्बई अमृतसर मुम्बई पठानकोट एक्सप्रेस, 11039/40 कोल्हापुर गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस, 12139/40 मुम्बई नागपुर मुम्बई सेवाग्राम एक्सप्रेस, 12135/36 पुणे नागपुर पुणे त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस, दादर से शिर्डी, पंढरपुर के बीच चलनेवाली सवारी/एक्सप्रेस गाड़ी, कोयना, नंदीग्राम के जैसी कई साधारण मेल/एक्सप्रेस गाड़ियाँ है, जिनमे महज 25, 50 किलोमीटर पर स्टोपेजेस है और कम दूरी के यात्री अक्सर इन गाड़ियोंमें, साधारण टिकट लेकर रेल यात्रा करते है। ऐसी बदली हुई स्थितिमे जब इन गाड़ियोंमें ग़ैरवातानुकूलित कोच में 2 साधारण और 2 स्लिपर कोच रह जाएंगे तो सहज है, बचे हुए 10 वातानुकूलित कोच की ओर यात्रिओंका हुजूम बढ़ेगा। जिन यात्रिओंकी यात्रा पूर्वनियोजित रहेगी वह तो खैर अपनी व्यवस्था आरक्षण कर के जमा लेगा। स्लिपर नही तो वातानुकूलित कोच, जो भी उससे बन पड़े करा लेगा, मगर तात्कालिक स्वरूप में जनरल टिकट लेकर प्लेटफार्म पर पहुंचने वाले यात्री जिस तरह आजकल वातानुकूलित या अन्य आरक्षित कोच में पैठ बना रहे है और रेल प्रशासन मूकबधिर और शान्त भूमिका बनाए रखे है, इन गाड़ियोंका भी यही हाल होना तय है।

कृपया निम्नलिखित सूची देखिए,

सूचीमे गाड़ी क्रमांक, मेंटेनेंस डिपो, गाड़ी का प्रारम्भिक/ गन्तव्य स्टेशन, परिचालन हेतु लगने वाले रैक की संख्या, फिलहाल कोच संरचना, प्रस्तावित LHB कोच संरचना और एक फेरे का एक दिशा में अन्तर

सूची में एक खबर और नजर आई, 12113/14 पुणे नागपुर पुणे त्रिसाप्ताहिक गरीबरथ की भी कोच संरचना बदल वह सर्वसाधारण मेल/एक्सप्रेस/सुपरफास्ट श्रेणी में आनेवाली है।

Uncategorised

अजमेर के लिए मुम्बई, नान्देड़, तिरुपति, मछलीपट्टनम, हैदराबाद से ‘उर्स विशेष’ गाड़ियाँ

7 जनवरी 2024, शनिवार, पौष, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080

सूफी सन्त ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह अजमेर में दिनांक 08 जनवरी से 21 जनवरी तक उर्स रहने वाला है। इस उर्स में शामिल होने हेतु यात्रिओंकी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने कुछ विशेष गाड़ियोंका आयोजन किया है।

1: 07227/28 तिरुपति अजमेर तिरुपति एकल फेरा विशेष

07227 तिरुपति अजमेर विशेष दिनांक 16/1/24 को तिरुपति से रवाना होगी और 17/1/24 को पहुँचेंगी। वापसीमे 07228 अजमेर तिरुपति विशेष दिनांक 21/1/24 को अजमेर से रवाना होकर 23/1/24 को तिरुपति पहुँचेंगी।

2: 07641/42 हुजुरसाहिब नान्देड़ – अजमेर – हुजुरसाहिब नान्देड़ एकल फेरा विशेष

07641 हुजुरसाहिब नान्देड़ से दिनांक 15/1/24 को निकल कर 16/1/24 को अजमेर पहुँचेंगी वापसीमे 07642 अजमेर से 20/1/24 को निकल कर 23/1/24 को हुजुरसाहिब नान्देड़ पहुँचेंगी।

3: 07131/32 मछलीपट्टनम मदार मछलीपट्टनम एकल फेरा विशेष

07131 विशेष मछलीपट्टनम से दिनांक 15/1/24 को रवाना होकर 17/1/24 को अजमेर, मदार को पहुँचेंगी। वापसी में 07132 विशेष मदार, अजमेर से दिनांक 21/1/24 को निकल कर 22/1/24 को मछलीपट्टनम को पहुँचेंगी।

4: 07125/26 सिकंदराबाद अजमेर हैदराबाद एकल फेरा विशेष

07125 विशेष सिकंदराबाद से दिनांक 15/1/24 को निकल 17/1/24 को अजमेर पहुँचेंगी। वापसी में 07126 विशेष दिनांक 20/1/24 को अजमेर से निकलेगी और 21/1/24 को सिकंदराबाद होते हुए हैदराबाद को जाएगी।

5: 07129/30 काचेगुड़ा मदार काचेगुड़ा एकल फेरा विशेष

07129 विशेष काचेगुड़ा से दिनांक 15/1/24 को रवाना होकर 17/1/24 को अजमेर, मदार पहुँचेंगी। वापसीमे 07130 विशेष मदार, अजमेर से दिनांक 20/1/24 को निकलेगी और 22/1/24 को काचेगुड़ा पहुँचेंगी।

पश्चिम रेलवे की उर्स विशेष

यात्रियों की सुविधा के लिए और अजमेर में उर्स महोत्सव के लिए यात्रा करने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को कम करने के लिए निम्नलिखित अतिरिक्त ट्रेनें संचालित की जाएंगी।

09019/09020 मुंबई सेंट्रल – अजमेर – मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन।  ट्रेन 13/01/24 और 15/01/24 को 21:15 बजे मुंबई सेंट्रल से चलेगी और अगले दिन 14:45 बजे अजमेर पहुंचेगी।

09013/09014 वलसाड – अजमेर – वलसाड स्पेशल ट्रेन।  ट्रेन 14/01/24 को 22:15 बजे वलसाड से चलेगी और अगले दिन 14:25 बजे अजमेर पहुंचेगी।

Uncategorised

पर्व चले गए, फलप्राप्ति रह गई!

5 जनवरी 2024, शुक्रवार, पौष, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

लोकशाही में चुनाव और अध्यात्म, भक्ति में कुम्भ मेला यह पुण्य, फल प्राप्ति के लिए बड़े पर्व माने जाते है। जब जब चुनावों की घोषणाएं होती है, मतदाता अपनी वर्षों पुरानी तपस्या रूपी सहनशीलता को संजोए, माँग रूपी वरदान का, उस तपस्या के फलप्राप्ति का वक्त आ गया है यह समझ जाता है।

हाल ही में मध्यप्रदेश राज्य के चुनाव सम्पन्न हुए। आचार संहिता लगने के पूर्व ही यह फलप्राप्ति के महत्तम योग रहते है। वैसे आश्वासन नामक दिलासा उप वरदान तो बारों मास, तिसियों दिन नेता गण मतदाताओं की झोलियों झेलाते रहते ही है, मगर यह वक्त आज और अभी की कगार वाला रहता है। मतदाता अक्सर इसी वक्त को भुनाने की आशा रखता है और अपनी नई, पुरानी, सम्भव, असम्भव सारी मांगे फलद्रुप होने की आशा रखता है।

अब हुवा यह है, गंगा तो बह गई और बुरहानपुर, खण्डवा वासी अपनी रेल स्टोपेजेस वाली मांगों के लिए तरसते रह गए। रेल स्टोपेजेस मिलने हेतु जो जो आवश्यक सम्पर्क थे, सारे आजमाए गए। रेल मुख्यालय, क्षेत्रीय मुख्यालय, मण्डल के आधिकारिक सूत्रों से लेकर छोटे-बड़े सभी नेतागण से पत्राचार किया गया। जवाब में किसी जगह से कोरा आश्वासन तो किसी जगह से ‘तपस्या जारी रखें’ ऐसे संकेत दिए गए।

दरअसल बुरहानपुर और खण्डवा दोनों ही जिला मुख्यालय है। बड़ी अनाज मण्डिया, कल-कारखाने, लाखोंकी संख्या में जनसंख्या, पर्यटन स्थलोंके लिए निकटतम रेल सम्पर्क अर्थात किसी मेल/एक्सप्रेस के स्टोपेजेस हेतु सारी आवश्यक मदों की पूर्तता यह दोनों शहर करते है। अब कोई इनकी गलती है, की इनका शहर बड़े जंक्शन से 50, 120 किलोमीटर पर है? स्टोपेजेस की माँग को अस्वीकृत करने के लिए इन शहरोंसे उक्त जंक्शन पर पहुंचने के लिए भी पर्याप्त और सुव्यवस्थित यातायात संसाधन उपलब्ध नही है।

वर्ष 2001 में आरम्भ की गई 11055/56 और 11059/60 गोरखपुर और छपरा गोदान एक्सप्रेस के स्टोपेजेस के लिए यह शहर वासी बीते 23 वर्षोँसे तरस रहे है। यूँ तो यह गाड़ी मध्य रेलवे के रैक से चलाई जाती है और प्रयागराज जंक्शन से छपरा, गोरखपुर गन्तव्य स्टेशनोंके बीच प्रत्येक 20, 25 किलोमीटर पर ठहराव लेती है। फिर ऐसी क्या वजह होगी की मध्य रेल प्रशासन अपने ही क्षेत्रीय दायरे में इन गाड़ियोंके स्टोपेजेस को मान्यता नहीं दे पा रहा है?

सौजन्य : indiarailinfo.com

इसके अलावा और भी कुछ गाड़ियाँ है, जिनके स्टोपेजेस की माँग प्रलम्बित है। संक्रमण काल मे बन्द कर दी गयी भुसावल – नागपुर एक्सप्रेस जो खण्डवा, इटारसी होकर चलती थी, उसे भी पुनर्स्थापित करने की आस इस क्षेत्र के रेल यात्री लगाए बैठे है।

चुनावों के दौरान बहुतसी माँगोंपर सहानुभूति पूर्वक विचार होता रहा है और मांगे मानी भी जाती रही है। मगर यह प्रतीक्षा ऐसी खींची की खत्म होने का नाम ही नही ले रही। यहाँतक की कोई पर्व इसे फलद्रुप नही कर पाया।