Uncategorised

पुणे – मिरज खण्ड पर रेल ब्लॉक; 10 दिनोंतक, 34 गाड़ियोंके फेरे रद्द, आँशिक रद्द या परावर्तित होंगे

25 दिसम्बर 2023, सोमवार, मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080

मध्य रेलवे के पुणे मण्डल में सांगली – मिरज रेल दोहरीकरण एवं मिरज रेल यार्ड रिमॉडलिंग हेतु दिनांक 26 दिसम्बर 2023 से 06 जनवरी 2024 तक रेल ब्लॉक का निर्धारण किया गया है। निम्नलिखित गाड़ियाँ बाधित रहेंगी।

पूर्णतः रद्द गाड़ियाँ :

01023/24 पुणे कोल्हापुर पुणे विशेष JCO दिनांक 26 दिसम्बर 2023 से 06 जनवरी 2024 तक रद्द

22155/56 कलबुर्गी कोल्हापुर कलबुर्गी JCO दिनांक 26 दिसम्बर 2023 से 06 जनवरी 2024 तक रद्द

01423/24 पुणे मिरज पुणे विशेष JCO दिनांक 26 दिसम्बर 2023 से 02 जनवरी 2024 तक रद्द

11412/11 मिरज परली वैजनाथ मिरज डेमू एक्सप्रेस JCO दिनांक 26 दिसम्बर 2023 से 06 जनवरी 2024 तक रद्द

01546/45 मिरज कुरडुवाड़ी मिरज डेमू विशेष JCO दिनांक 26 दिसम्बर 2023 से 06 जनवरी 2024 तक रद्द

01543/44 मिरज कोल्हापुर मिरज डेमू विशेष JCO दिनांक 26 दिसम्बर 2023 से 06 जनवरी 2024 तक रद्द

01547 मिरज कोल्हापुर डेमू विशेष एवं 01549/50 सांगली मिरज सांगली डेमू विशेष JCO दिनांक 26 दिसम्बर 2023 से 31 दिसम्बर 2023 तक रद्द

11404 कोल्हापुर नागपुर एक्सप्रेस JCO दिनांक 29 दिसम्बर 23, 01 एवं 05 जनवरी 2024 को नही चलेंगी। वापसी में 11403 नागपुर कोल्हापुर एक्सप्रेस JCO दिनांक 30 दिसम्बर 23, 02 एवं 06 जनवरी 2024 को नही चलेंगी।

11045 कोल्हापुर धनबाद दीक्षाभूमि एक्सप्रेस JCO दिनांक 29 दिसम्बर 23, एवं 05 जनवरी 2024 को नही चलेंगी। वापसी में 11046 धनबाद कोल्हापुर दीक्षाभूमि एक्सप्रेस JCO दिनांक 01 जनवरी 2024 को नही चलेंगी।

12494 मिरज हज़रत निजामुद्दीन दर्शन एक्सप्रेस JCO दिनांक 29 दिसम्बर 23, एवं 05 जनवरी 2024 को नही चलेंगी। वापसी में 12493 हज़रत निजामुद्दीन मिरज दर्शन एक्सप्रेस JCO दिनांक 31 दिसम्बर 23 को नही चलेंगी।

16541 यशवंतपुर पंढरपुर एक्सप्रेस JCO दिनांक 28 दिसम्बर 23, एवं 04 जनवरी 2024 को नही चलेंगी। वापसी में 16542 पंढरपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस JCO दिनांक 29 दिसम्बर 23, एवं 05 जनवरी 2024 को नही चलेंगी।

आँशिक रद्द की जानेवाली गाड़ियाँ :

11040/39 गोंदिया कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस JCO दिनांक 25 दिसम्बर 2023 से 06 जनवरी 2024 तक पुणे – कोल्हापुर के बीच रद्द रहेंगी। गोंदिया – पुणे के बीच ही परिचालित की जाएगी।

16589/90 बेंगलुरु मिरज बेंगलुरु रानी चेन्नमा एक्सप्रेस JCO दिनांक 25 दिसम्बर 2023 से 06 जनवरी 2024 तक मिरज – बेलगावी के बीच रद्द रहेंगी। बेंगलुरु – बेलगावी के बीच ही परिचालित की जाएगी।

17415/16 कोल्हापुर तिरुपति कोल्हापुर हरिप्रिया एक्सप्रेस JCO दिनांक 25 दिसम्बर 2023 से 06 जनवरी 2024 तक कोल्हापुर – बेलगावी के बीच रद्द रहेंगी। तिरुपति – बेलगावी के बीच ही परिचालित की जाएगी।

11046 धनबाद कोल्हापुर दीक्षाभूमि एक्सप्रेस JCO दिनांक 25 दिसम्बर 2023, धनबाद से कुरडुवाड़ी तक चलेगी और कुरडुवाड़ी से कोल्हापुर के बीच रद्द रहेगी।

11403 नागपुर कोल्हापुर एक्सप्रेस JCO दिनांक 26 दिसम्बर 2023, नागपुर से कुरडुवाड़ी तक चलेगी और कुरडुवाड़ी से कोल्हापुर के बीच रद्द रहेगी।

परावर्तित मार्ग से चलनेवाली गाड़ियाँ :

16210 मैसूरु अजमेर एक्सप्रेस JCO दिनांक 26 दिसम्बर 2023 को मैसूरु से हुब्बाली जंक्शन तक नियमित मार्ग से आएगी और आगे हुब्बाली से पुणे तक परावर्तित मार्ग गदग, सोलापुर, दौंड होकर पुणे पहुँचेंगी। पुणे से अजमेर नियमित मार्ग से चलेगी।

16508 बेंगलुरु जोधपुर एक्सप्रेस JCO दिनांक 26 दिसम्बर 2023 को बेंगलुरु से हुब्बाली जंक्शन तक नियमित मार्ग से आएगी और आगे हुब्बाली से पुणे तक परावर्तित मार्ग गदग, सोलापुर, दौंड होकर पुणे पहुँचेंगी। पुणे से जोधपुर नियमित मार्ग से चलेगी।

16506 बेंगलुरु गांधीधाम एक्सप्रेस JCO दिनांक 30 दिसम्बर 2023 को बेंगलुरु से हुब्बाली जंक्शन तक नियमित मार्ग से आएगी और आगे हुब्बाली से पुणे तक परावर्तित मार्ग गदग, सोलापुर, दौंड होकर पुणे पहुँचेंगी। पुणे से गांधीधाम नियमित मार्ग से चलेगी।

यात्रीगण से निवेदन है, उपरोक्त मार्ग से रेल यात्रा का नियोजन हो तो कृपया रेल हेल्पलाइन 139 या भारतीय रेल विभाग की अधिकृत वेबसाइट, ऍप से जानकारी अवश्य ही ले।

Uncategorised

यात्रिओंकी बढ़ती माँग के मद्देनजर, पश्चिम रेलवे चला रहा मुम्बई दिल्ली वाया अहमदाबाद, अजमेर विशेष के 2-2 फेरे

23 दिसम्बर 2023, शनिवार, मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080

09003 मुम्बई सेंट्रल – दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष, दिनांक 23 एवं 30 दिसम्बर को मुम्बई से प्रत्येक शनिवार, दोपहर 16:00 बजे रवाना हो कर रविवार दोपहर 14:25 को दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुँचेंगी। वापसी में 09004 दिल्ली सराय रोहिल्ला – मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष, दिनांक 24 एवं 31 दिसम्बर को दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रत्येक रविवार, शाम 17:25 बजे रवाना हो कर रविवार दोपहर 15:25 को मुम्बई सेंट्रल पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : मुम्बई सेंट्रल, बोरिवली, सूरत, वड़ोदरा, अहमदाबाद, पालनपुर, अबू रोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, फूलेरा, रींगस, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली सराय रोहिल्ला

गाड़ी की कोच संरचना : द्वितीय श्रेणी साधारण, स्लिपर, वातानुकूल प्रथम, टु टियर एवं थ्री टियर श्रेणी के कोच रहेंगे।

समयसारणी :

Uncategorised

नई वन्देभारत : जालना – मुम्बई – जालना की प्रस्तावित समयसारणी

22 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

मित्रों, वन्देभारत एक्सप्रेस श्रेणी की आठ जोड़ी नई गाड़ियाँ, 30 दिसम्बर को शुरू होने की चर्चाएं है। इनमें अमृतसर – नई दिल्ली, श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली, मंगालुरु – मडगांव, अयोध्या – दिल्ली, कोयम्बटूर – बेंगलुरु और जालना – मुम्बई। इसके साथ ही दो जोड़ी अमृतभारत ग़ैरवातानुकूलित वन्देभारत जो की दरभंगा – दिल्ली एवं मालड़ा टाउन – बेंगलुरु के बीच चलेंगी।

हमें फिलहाल जालना – मुम्बई वन्देभारत की प्रस्तावित समयसारणी मिली है, जो प्रस्तुत कर रहे है।

जालना वन्देभारत के शुभारंभ से निम्नलिखित गाड़ियोंके परिचालन पर असर होने जा रहा है।

1: 12140 नागपुर मुम्बई सेवाग्राम सुपरफास्ट विद्याविहार में रोकी जाएगी।

2: 17064 काचेगुड़ा मनमाड़ अजन्ता एक्सप्रेस अंकाई में सुबह 7:35 की जगह 9:00 बजे ली जाएगी।

3: 17002, 17206, 17208 शिर्डी एक्सप्रेस गाड़ियाँ 10 मिनट रोकी जाएगी।

मार्ग की आठ नियमित मेल / एक्सप्रेस गाड़ियोंका परिचालन 5 मिनट से बाधित होने जा रहा है, जिन्हें परिपत्रक में अनुक्रम 5 से 13 तक दिखाया गया है।

इसी तरह 6 उपनगरीय गाडीयोपर पर भी असर होगा। जिन्हें परिपत्रक में अनुक्रम 14 से 19 तक दिखाया गया है।

रैक लिंक

Uncategorised

मुख्यालय से सितम्बर में अनुमति प्राप्त, 69231/32 उज्जैन – चित्तौड़गढ़ – उज्जैन मेमू आख़िर अटकी कहाँ?

22 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

69231/32 उज्जैन – चित्तौड़गढ़ – उज्जैन मेमू प्रतिदिन चलाई जाने वाली गाड़ी, मुख्यालय से 13 सितम्बर 2023 को ” अर्ली कनविनिएंट डेट” अर्थात शीघ्र सुविधाजनक तिथि को चलाने के आदेश लेकर निकली मगर पता नही किस राजनीति, रणनीति की शिकार हुई, रतलाम मण्डल, जिसे इस आदेश पर कार्रवाई करनी थी, पहुँची ही नही।

दरअसल रेल मुख्यालय से इस मेमू को नियमित रूप से प्रतिदिन चलाने का आदेश 13 सितंबर 2023, CC 229/2023 क्रमांक से जारी हो गया था। इस कमर्शियल सर्क्युलर (CC) के बाद कई सर्क्युलर निकले और कार्यान्वित भी हो गए मगर यह मेमू पटरी पर नही आई।

स्थानीय यात्रिओंकी इस गाड़ी की माँग कबसे ही प्रलम्बित थी और आज जब यह नौवे महीने की तिथी वाले परिपत्रक को देख सभी यात्री और यात्री संगठन भौचक रह गए। तीन माह से अनुमति मिली हुई कार्रवाई हेतु प्रलम्बित है? आखिर यह हुवा कैसे? रतलाम रेल मण्डल के अधिकारियों और यात्री संघटन में ट्विटर वॉर चल पड़ा। रेल विभाग से भी उत्तर देते नही बन रहा और दूसरी तरफ यात्रिओंमें चर्चा क्षेत्र में नई गाड़ी चलाने पर चलती राजनीति की हो रही है।

इस गाड़ी का मार्ग फतेहाबाद चंद्रावतीगंज होकर चलना, इसके शुभारंभ होने की राह का रोड़ा बना हुवा था, यह कहा जा रहा है। दरअसल इस मेमू को नागदा, खाचरोद होकर चलना चाहिए ऐसा प्रण ले बैठे जनप्रतिनिधि और उक्त मार्ग पर रेल ब्लॉक के निर्धारण के चलते फतेहाबाद मार्ग ही उपयुक्त रहेगा, का आग्रह पकड़े रेल अधिकारी, इन दो पाटों के बीच यह नई मेमू अटकी पड़ी है।

खैर, यह बातें पुरानी है। अब चुनावी माहौल भी बीत चुका है और आशा है, अब इस परिपत्रक के सार्वजनिक होने के बाद, यह गाड़ी का शुभारंभ जल्द से जल्द हो और क्षेत्र के यात्री इसका भरपूर लाभ ले पाए।

Uncategorised

मध्य रेल CR की पाँच जोड़ी विशेष गाड़ियाँ, मार्च 2024 तक चलती रहेंगी।

20 दिसम्बर 2023, बुधवार, मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080

मध्य रेल मुख्यालय ने निम्नलिखित पाँच जोड़ी विशेष गाड़ियोंकी परिचालन अवधि को मार्च आखिर तक बढ़ा दिया है।

1: 01439 पुणे अमरावती द्विसाप्ताहिक विशेष, प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को, वाया दौंड, कुरडुवाड़ी, लातूर रोड, परभणी, पूर्णा, अकोला अब 31 मार्च 2024 तक वापसी में 01440 अमरावती पुणे द्विसाप्ताहिक विशेष, प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को, वाया अकोला, परभणी, लातूर रोड, कुरडुवाड़ी, दौंड अब 01 अप्रैल 2024 तक चलती रहेंगी। 26-26 फेरे दोनोंही दिशाओं से बढ़ाए गए है।

2: 01139 नागपुर मडगांव द्विसाप्ताहिक विशेष, प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को, अब 30 मार्च 2024 तक वापसी में 01140 मडगांव नागपुर द्विसाप्ताहिक विशेष, प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को, अब 31 मार्च 2024 तक चलती रहेंगी। 26-26 फेरे दोनोंही दिशाओं से बढ़ाए गए है।

3: 01211/12 बडनेरा नासिक रोड बड़नेरा मेमू प्रतिदिन विशेष के फेरे दोनोंही दिशाओं में अब 31 मार्च 2024 तक चलते रहेंगे। 91-91 फेरे दोनोंही दिशाओं से बढ़ाए गए है।

4: 02139 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नागपुर वातानुकूल सुपरफास्ट द्विसाप्ताहिक विशेष, प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को, 15 फरवरी 2024 तक चलते रहेंगे। वापसी में 02140 नागपुर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस वातानुकूल सुपरफास्ट द्विसाप्ताहिक विशेष, प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को, 17 फरवरी तक चलते रहेंगे। 14-14 फेरे दोनोंही दिशाओं से बढ़ाए गए है।

5: 02144 नागपुर पुणे वातानुकूल सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष, प्रत्येक गुरुवार को 15 फरवरी 2024 तक चलते रहेंगी। वापसी में 02143 पुणे नागपुर वातानुकूल सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष, प्रत्येक शुक्रवार को 16 फरवरी 2024 तक चलते रहेंगी। 7-7 फेरे दोनोंही दिशाओं से बढ़ाए गए है।

यात्रीगण से निवेदन है, विशेष गाड़ियोंके अतिरिक्त फेरोंका लाभ उठाएं।