25 जुलाई 2024, गुरुवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2081
22961 मुम्बई – अहमदाबाद वन्देभारत एक्सप्रेस और 82901 मुम्बई – अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस के समय में दिनांक 24/08/2024 से संशोधन किया जा रहा है। यात्रीजी6 से निवेदन है, उक्त बदलाव निम्नलिखित परिपत्रक में दिया गया है, विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
परिपत्रक में दर्ज WTT याने वर्किंग टाइम टेबल और PTT याने पब्लिक टाइम टेबल। यात्रिओंके लिए PTT समयसारणी प्रचलन में रहती है और WTT रेल परिचालन विभाग के लिए।
82901 तेजस एक्सप्रेस की समयसारणी 10 मिनीट देरी से की गई है।22961 वन्देभारत एक्सप्रेस की समयसारणी 10 मिनीट नियमित समयसारणी से पहले की गई है।
17 मार्च 2024, रविवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080
😊 शीर्षक देख कर लगता नही न, की यह किसी रेल सम्बन्धी ब्लॉग का शीर्षक हो? जी, हम रेल प्रेमियोंकी, रेल यात्रिओंके लिए पता नही क्या क्या और कैसी कैसी आशाएँ बन्धी रहती है। बीते 8, 10 वर्षों में कई पूरी भी हुई है और कुछ ऐसी है, जो जल्द ही पूरी होने की आशाएँ है।
देश के सुदूर इलाके जम्मू-कश्मीर और ‘फार ईस्ट’ उत्तर पूर्व के सीमान्त क्षेत्र में रेल पहुँचना, देश के रेल नेटवर्क से बड़ी लाइन (ब्रॉड गेज) के जरिए उनकी सम्पर्कता जुड़ना बड़ी उपलब्धि है। मुम्बई से अगरतला सीधी यात्री गाड़ी और अब जल्द ही कश्मीर में श्रीनगर तक सीधी गाड़ी होना बड़ी बात है न? अब आप कहेंगे, देश मे किसी शहर से किसी शहर को जोड़ा जाना कोई विशेष तो नही, मगर यह बात जब देश मे रेल शुरू होने के लगभग पौने दो सौ साल में पूरी होती है तो बहुत विशेष ही है।
कई रेल क्षेत्र ऐसे है, जिनमे अब, बड़ी लाइन (ब्रॉड गेज) अमान परिवर्तन कर डली जा रही है। नई रेल लाइने, रेल दोहरीकरण, तिहरीकरण, चार – पाँच रेल लाइने! हाँ! नही सोचते थे कभी, की भुसावल – जलगाँव के बीच, मात्र 25 किलोमीटर अन्तर में रेल की चार लाइने डल जाएंगी और अब पाँचवी की तैयारी चल रही है। नही सोचा था कभी की, विदेशों में चलती है वैसी सुन्दर, आरामदायक रेल गाड़ियाँ भारतीय रेल पर भी चलेंगी, 102 वन्देभारत प्रीमियम गाड़ियाँ चल रही है और यात्रिओंको खासी पसन्द आ रही है, उनकी आवश्यकताएँ पूर्ण कर रही है। वन्देभारत तो खैर प्रीमियम रेन्ज की यात्री गाड़ी है, मगर आम मेल/एक्सप्रेस गाड़ियाँ? वे गाड़ियाँ भी अब नई LHB कोच संरचना से गतिमान हुई है, 130 किलोमीटर की तेज गति से चल रही है। साधारण सवारी गाड़ियोंको अब डेमू/मेमू के ट्रेन सेट में बदला जा रहा है, जिन्हें अलग से लोको जोड़ने की जरूरत नही और न ही शंटिंग करने की।
रेल विभाग में बरसों चलते रही शंटिंग पद्धति को भी रेल प्रशासन ने लगभग बन्द कर दिया है। यह सब देशभर की रेल लाइनोंके समग्र विद्युतीकरण कार्यक्रम से सम्भव हो पाया है। अब लम्बी दूरी की यात्री गाड़ियाँ, मालगाड़ियाँ प्रारम्भिक स्टेशन से गन्तव्य तक शायद ही लोको बदलने के लिए रुकती है। बस, परिचालनिक कर्मी, लोको पायलट बदले की चली। इससे रेल यातायात में बहुत बडे, कीमती समय की बचत हुई है।
अमूमन प्रत्येक जंक्शन स्टेशन के सामने बाईपास रेल मार्ग बनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत अत्यंत व्यस्त रेल जक्शनोंसे हो चुकी है। इससे लोको रिवर्सल में जो कीमती समय, श्रम और रेल खण्ड को उतने समय अटका कर रखने से निजात मिल रही है। जहाँ बाईपास के लिए ज्यादा जमीन उपलब्ध नही है वहाँपर उडडान पुल, फ्लाई ओवर के जरिए रेल लाइन डाल, जंक्शन स्टेशन की व्यस्तता कम की जा रही है।
रेलवे स्टेशनोंका आधुनिकीकरण किया जा रहा है। कुछ वर्षों पहले रेल स्टेशनोंपर दिव्यांगों, वृध्दों या मरीजोंको प्लेटफार्म पर पहुंचने के लिए, भारवाहको की आवश्यकता होती थी मगर आजकल अमूमन सभी बड़े स्टेशनोंपर रैम्प डल गए है। लिफ्ट, एस्केलेटर जैसी आधुनिक यात्री व्यवस्था उपलब्ध करा दी गई है। जहाँ हमारी एक रैम्प की माँग पर रेल अधिकारियों की हँसी छूट गई थी, उस भुसावल मण्डल में प्रत्येक जंक्शन पर न सिर्फ रैम्प बल्कि लिफ्ट और एस्केलेटर भी लग चुके है। जिन रेलवे स्टेशनोंके आहाते गाँवभर के भिखारियों, आवारा पशुओं, आवारागर्दी का रैन बसेरा हुवा करते थे, आज पर्यटनस्थलों में बदल गए है। गांव और शहरोंकी शान बन चुके है।
मित्रों, यह सारी उपलब्धियाँ बस पिछले दशक भर की है और हम यह परिवर्तन इसलिए बता पा रहे क्योंकि हम हमारी उम्र के पांचवें दशक को पार कर चुके है। रेल जिस गति से आधुनिकीकरण की ओर अग्रेसर है, आने वाले दशक में हम और भी व्यापक बदलाव देखेंगे। रेल की गति 160 और 240 प्रति घण्टा बनने वाली है। वन्देभारत सिटिंग के साथ साथ स्लिपर आवृत्ति भी आ रही है। 400, 500 किलोमीटर प्रति घण्टे से यात्रा कराने वाली बुलेट ट्रेन की तैयारी जोरों शोरों पर है। अमूमन हर बड़े शहर में शहर यातायात के लिए मेट्रो ट्रेन्स का नेटवर्क बन रहा है। दो उद्यमी शहरोंके बीच की यात्रा का समय कम करने हेतु तेजी से काम किया जा रहा है। न सिर्फ रेल बल्कि सड़क और हवाई मार्ग का भी विकास तेजी से हो रहा है।
मित्रों, देश के इस यातायात विकास में आप भी अपनी आशाएँ, अपेक्षाएँ बन्धी रखिए। जो कभी सोचा भी नही होगा वह भी पूरा होने की स्थितियाँ बन जाती है। “लेट द फिंगर् क्रॉस” ☺️
09 मार्च 2024, शनिवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080
12 मार्च 2024 को बारह नई वन्देभारत एक्सप्रेस के शुभारंभ किए जाने की सूचना है। उनमें से नौ वन्देभारत एक्सप्रेस की समयसारणी हमे प्राप्त हुई है। आइए देखते है,
1: 22231/32 कलबुर्गी सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु कलबुर्गी वन्देभारत (सप्ताह में छह दिवसीय)
2: 20887/88 राँची वाराणसी राँची वन्देभारत (सप्ताह में छह दिवसीय)
3: 20841/42 पुरी विशाखापट्टनम पुरी वन्देभारत (सप्ताह में छह दिवसीय)
4: 20663/64 मैसूरु पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेण्ट्रल मैसूरु वन्देभारत (सप्ताह में छह दिवसीय)
8: 22333/34 न्यु जलपाईगुड़ी पटना न्यु जलपाईगुड़ी वन्देभारत (सप्ताह में छह दिवसीय)
9: 22345/46 पटना गोमतीनगर पटना वन्देभारत (सप्ताह में छह दिवसीय)
जहाँ तक पता लगा है, दस वन्देभारत गाड़ियोंका ही शुभारम्भ 12 मार्च को किया जाएगा। मध्य रेल की दोनों, पुणे – वडोदरा और मुम्बई – कोल्हापुर वन्देभारत गाड़ियाँ किन्ही परिचालनिक कारणों के चलते ‘स्थगित’ की गई।
07 मार्च 2024, गुरुवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2080
सामने देश की लोकशाही का बड़ा उत्सव है और सभी रेल प्रेमियोंको जिस बात की प्रतीक्षा थी वह कागजात मीडिया में आ गए। अब तक कई अटकलें लग चुकी थी, नयी वन्देभारत गाड़ियोंकी घोषणा के बारे। लेकिन अब यह अटकल नही, पक्की खबर है। आइए, देखते है कौनसी 12 वन्देभारत चलने वाली है,
1: अहमदाबाद – मुम्बई सेंट्रल वन्देभारत
2: कोल्हापुर – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस वन्देभारत
3: सिकन्दराबाद – पुणे वन्देभारत
4: सिकन्दराबाद – विशाखापट्टनम वन्देभारत
5: पुरी – विशाखापट्टनम वन्देभारत
6: मैसूरु – पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल वन्देभारत
7: न्यू जलपाईगुड़ी – राजेन्द्रनगर टर्मिनल पटना वन्देभारत
8: राजेन्द्रनगर टर्मिनल पटना – लखनऊ जंक्शन वन्देभारत
रेल विभाग को उपरोक्त गाड़ियोंकी सूची मिल चुकी है और 12 मार्च को उद्धाटन समारोह के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। जल्द ही इन गाड़ियोंकी समयसारणी भी सामने आ जाएंगी।
4 जनवरी 2024, गुरुवार, पौष, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080
कोई नया, बड़ा, नामचीन पधारता है तो स्वाभाविक है, पुराने गणमान्य के अस्तित्व हिल जाते है। अमूमन यही हो रहा है, नई वन्देभारत गाड़ियोंको समयसारणी में स्थापित करने के लिए। वन्देभारत गाड़ियाँ प्रीमियम श्रेणी की गाड़ियाँ है। इनकी समयसारणी ‘द डे रिटर्न’ एक दिन में फेरा कर लौटने वाली है। इनके प्रस्थान समय, गन्तव्य पर आगमन और फिर लौटना यह लगभग तय है। अतः नियमित समयसारणी में इनके लिए स्लॉट्स बनाना, सीधी सी बात है, पहले से चल रही गाड़ियोंकी स्थापित समयसारणी को विस्थापित करना। दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और अमृतसर के बीच दो नई वन्देभारत गाड़ियोंका शुभारंभ होने जा रहा है और उन्हें शेड्यूल में सेट करने के लिए 46 गाड़ियाँ अनसेटल होने जा रही है।
चलिए देखते है, उन अनसेटल्ड गाड़ियोंकी सूची और उनके नए प्रस्तावित समय। यात्रीगण, गाड़ी क्रमांक और बदलाव लागू होने की तिथि पर अवश्य ध्यान देवे।
1: 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटरा कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 10/1/2024
2: 12752 जम्मूतवी हुजूर साहिब नान्देड़ साप्ताहिक हमसफर JCO 07/1/2024
3: 19028 जम्मूतवी बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 08/1/2024
4: 22552 जालन्धर सिटी दरभंगा साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस JCO 07/1/2024
5: 12926 अमृतसर मुम्बई सेंट्रल पश्चिम एक्सप्रेस प्रतिदिन JCO 05/1/2024
6: 15708 अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस प्रतिदिन JCO 05/1/2024
7: 22706 जम्मूतवी तिरुपति साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस JCO 05/1/2024
8: 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा गाज़ीपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 04/1/2024
9: 22317 सियालदाह जम्मूतवी साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस JCO 08/1/2024
10: 12751 हुजुरसाहिब नान्देड़ जम्मूतवी हमसफ़र साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 05/1/2024
11: 19027 बान्द्रा टर्मिनस जम्मूतवी साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 06/1/2024
12: 15933 न्यु तिनसुकिया अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 09/1/2024
13: 12407 न्यु जलपाईगुड़ी अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस JCO 10/1/2024
14: 11057 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अमृतसर पठानकोट एक्सप्रेस प्रतिदिन JCO 05/1/2024
25: 19804 श्री माता वैष्णो देवी कटरा कोटा साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 07/1/2024
11450 श्री माता वैष्णो देवी कटरा जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 10/1/2024
16318 श्री माता वैष्णो देवी कटरा कन्याकुमारी हिमसागर साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 08/1/2024
16788 श्री माता वैष्णो देवी कटरा तिरुनेलवेली नवयुग साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 04/1/2024
16032 श्री माता वैष्णो देवी कटरा पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल अंडमान साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 05/1/2024
26: 22462 श्री माता वैष्णो देवी कटरा नई दिल्ली श्री शक्ति प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO 07/1/2024
27: 04641 जालन्धर सिटी पठानकोट प्रतिदिन मेमू विशेष JCO 04/1/2024
28: 04480 पठानकोट जालन्धर सिटी प्रतिदिन विशेष JCO 04/1/2024
29: 04555 लुधियाना लोहियाना खास प्रतिदिन विशेष JCO 04/1/2024
30: 06979 एन एस दोआबा जालंधर सिटी विशेष JCO 04/1/2024
31: 04630 लोहियाना खास लुधियाना प्रतिदिन विशेष JCO 04/1/2024
32: होशियारपुर जालन्धर सिटी प्रतिदिन विशेष JCO 04/1/2024
33: 12449 मडगांव चंड़ीगढ़ द्विसाप्ताहिक गोवा सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस JCO 09/1/2024
34: 15012 चंड़ीगढ़ लखनऊ प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO 04/1/2024
35: 12057 नई दिल्ली दौलतपुर चौक जनशताब्दी प्रतिदिन JCO 04/1/2024
36: 12460 अमृतसर नई दिल्ली प्रतिदिन इंटरसिटी JCO 04/1/2024
37: 12459 नई दिल्ली अमृतसर प्रतिदिन इंटरसिटी JCO 04/1/2024
38: 20807 विशाखापट्टनम अमृतसर त्रिसाप्ताहिक हीराकुड एक्सप्रेस JCO 05/1/2024
39: 12203 सहरसा अमृतसर त्रिसाप्ताहिक गरीबरथ एक्सप्रेस JCO 04/1/2024
40: 14507 दिल्ली जंक्शन फाजिल्का प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO 04/1/2024
41: 04548 बठिण्डा अम्बाला कैंट प्रतिदिन विशेष एक्सप्रेस JCO 04/1/2024
42: 04532 अम्बाला कैंट सहारनपुर प्रतिदिन विशेष एक्सप्रेस JCO 04/1/2024
43: 12916 दिल्ली जंक्शन साबरमती ब्रॉड गेज प्रतिदिन आश्रम एक्सप्रेस JCO 04/1/2024
44: 04434 रेवाड़ी दिल्ली जंक्शन प्रतिदिन विशेष एक्सप्रेस JCO 04/1/2024
45: 04373 सहारनपुर देहरादून प्रतिदिन विशेष एक्सप्रेस JCO 04/1/2024
46: 04360 ऋषिकेश चन्दौसी प्रतिदिन विशेष एक्सप्रेस JCO 04/1/2024
यात्रीगण, उपरोक्त परिपत्रक में स्टेशन्स के कोड, मौजूदा समयसारणी और नियोजित तिथि और उक्त तिथि से बदलने वाली समयसारणी दी गयी है। गाड़ी की पूर्ण समयसारणी के जिस भाग में बदलाव होने जा रहा है, केवल वहीं हिस्सा परिपत्रक में दर्ज है इसका अर्थ यह है, जो भाग प्रस्तुत नही है, उसमे कोई बदलाव नही होगा वह समय यथावत ही रहेंगे। तदुपरान्त यात्रीगण से निवेदन है, रेलवे की हेल्पलाइन 139, अधिकृत वेबसाइटों और ऍप से समय के बारे में यथासंभव जानकारी ले कर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें।