Uncategorised

मध्य रेल में विभन्न रेल खण्डोंपर सिग्नलिंग सिस्टम हुई अद्ययावत

26 सितम्बर 2023, मंगलवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2080

25/9/23 को भुसावल – बडनेरा के बीच वरणगांव – आचेगांव – बोदवड खंड पर 18.27 किमी पर स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली सफलतापूर्वक शुरु हुई

स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली का अर्थ है यातायात घनत्व के आधार पर लगभग हर 1 किमी या 400 मीटर पर सिग्नल लगाना, ताकि अधिक सेक्शन में गाड़ियाँ चल सकें। एक बार जब एक रेलगाड़ी सिग्नल पार कर लेती है, तो गाड़ी के अगले स्टेशन पर पहुंचने से पहले दूसरी गाड़ी रवाना की जा सकती है। जैसे-जैसे सिस्टम में सिग्नल की संख्या बढ़ेगी, अधिक गाड़ियाँ भेजी जाएंगी।

पूर्व पूर्ण सिग्नलिंग प्रणाली में केवल वरणगांव – आचेगांव – बोदवड खंड पर स्टेशनवार सिग्नल होंगे।
वरणगांव से आचेगांव की दूरी 6.35 किमी है और आचेगांव से बोदवड की दूरी 11.92 किमी है। इसलिए 6.35 किमी से 11.92 किमी सेक्शन में कोई सिग्नल नहीं था।
स्टेशनों और स्टेशनों के बीच हर 1 किमी पर सिग्नल स्थापित हैं। इस प्रकार प्रत्येक एक किमी सेक्शन में एक रेलगाड़ी चल सकती है। इसलिए गाड़ियोंकी की गति बढ़ जाएगी। रेल ब्लॉक की लंबाई कम हो जाएगी और इसमें अधिक गाड़ियाँ चल पाएंगी।

वरणगांव – आचेगांव – बोदवड में नई स्वचालित सिग्नलिंग की विशेषताएं

➡️25 नए स्वचालित सिग्नल लगाए गए
➡️6 नए सेमी-ऑटोमैटिक सिग्नल भी लगाए गए
➡️लगभग हर 1 किमी पर एक सिग्नल होती है।
➡️वरनगांव और बोदवड स्टेशन पर मौजूदा पैनल इंटरलॉकिंग को ऑटो इंटरलॉकिंग में बदला जा रहा है।
➡️ 108 मल्टी सेक्शन डिजिटल एक्सल काउंटर सुरक्षा उद्देश्य के लिए डुअल डिटेक्शन और यूनिवर्सल फेल सेफ ब्लॉक इंटरफेस की बेहतर विश्वसनीयता सुविधाओं के साथ प्रदान किए गए हैं।

मध्य रेलवे का मौजूदा स्वचालित सिग्नलिंग विभाग

✅कुल- 393.41 किमी.
✅मुंबई सेक्शन- 265 किमी
मुम्बई सी एस एम टी – कल्याण
मुंबई सी एस एम टी – पनवेल
ठाणे – नेरुल – खरकोपर

कल्याण – वासिंद
वसई – दिवा – पनवेल
✅ भुसावल मण्डल – 55.32 किमी
जलगांव – भुसावल
भुसावल – बोदवड
✅नागपुर मण्डल -18.74 किमी
खापरी – नागपुर
नागपुर – गोधनी
✅ पुणे मण्डल – 54.35 किमी
लोनावला – खड़की

नए स्वचालित सिग्नलिंग पर काम शुरू

ट्रेंचिंग और केबल बिछाने का काम चल रहा है-
(इस आर्थिक वर्ष में शुरू होने की संभावना)- कुल 67.51 किमी-
🛤 बिस्वाब्रिज – नांदुरा – ज़लम्ब – शेगांव- 38.35 किमी
🛤 वर्धा – कवठा – 22.92 किमी
🛤 पुणे – खड़की- 6.24 किमी

वरणगांव – आचेगाव – बोदवड खण्ड कार्यान्वित

Uncategorised

मध्य रेलवे का दौंड मनमाड रेल दोहरीकरण प्रोजेक्ट

26 सितम्बर 2023, मंगलवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2080

मध्य रेल के सोलापुर मण्डल में दौंड – मनमाड़ रेल दोहरीकरण का कार्य बड़े ज़ोरोंपर चल रहा है। यह कार्य न सिर्फ अखिल महाराष्ट्र के पुणे, कोल्हापुर सम्पर्कता के लिए महत्वपूर्ण है, अपितु दौंड से आगे कर्नाटक सम्पर्क की भी जरूरत को महत्व प्रदान करता है। आइए, आज इसका लेखाजोखा देखते है। निम्नलिखित सारे आँकड़े मरे की प्रेस विज्ञप्ति से प्राप्त किये गए है,

दौंड – मनमाड़ रेल दोहरीकरण प्रोजेक्ट

➡️कुल लंबाई- 236.61 किमी
➡️प्राप्त दोहरीकरण- 120.28 किमी (50.83%)
➡️शेष- 116.33 किमी (49.17%)
➡️कुल अनुमानित लागत- ₹ 2081 करोड़
➡️अब तक का खर्च- ₹ 1525 करोड़
➡️कुल भौतिक प्रगति- 60%

ए) पूर्ण दोहरीकरण- 120.28 किमी (50.83%)-
काष्टि – बेलवंडी
सारोला – अकोलनेर
पढ़ेगांव – पुनतांबा
कान्हेगांव – मनमाड

बी) समापन के निकट अनुभाग –
(इस वित्तीय वर्ष में चालू होने की संभावना)- 62.29 किलोमीटर (26.32%)-
बेलवंडी – विसापुर
निंबलक – पढेगांव

सी) प्रगति पर- 54.04 किमी (22.83%)-
दौंड – काष्टि
सारोला – विसापुर
अकोलनेर – निंबलक
पुणतांबा – कान्हेगांव

✅भूमि अधिग्रहण आवश्यक- 68.16 हेक्टेयर।
✅भूमि अधिग्रहण पूरा हुआ- 13.14 हेक्टेयर (20%)
✅भूमि अधिग्रहण शेष- 55.02 हेक्टेयर (80%)।

🛤पूर्ण कार्यों का विवरण-

✅मिट्टी कार्य- 116.87 लाख घन मीटर। एमटीआर/162.04 लाख घन मीटर (72%)
✅प्रमुख पुल- 11/33 (33%)
✅छोटे पुल/सड़क के नीचे पुल- 100/117 (85%)
✅नए स्टेशन भवन- 11/21
✅ओएचई (ओवरहेड उपकरण) फाउंडेशन- 2400/6000
✅ओएचई मास्ट निर्माण- 2000/4800
✅सिग्नलिंग नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग- 3/22 स्टेशन

🛤 दौंड-मनमाड सेक्शन के ट्रैक दोहरीकरण परियोजना का काम पूरा होने से ट्रेन की गतिशीलता बढ़ाने में मदद मिलेगी और ट्रेन क्रॉसिंग डिटेंशन समय और सेक्शन की भीड़ कम हो जाएगी।

Uncategorised

राजस्थान, मध्यप्रदेश, मालवा प्रान्त को रेल प्रशासन की सौगात; अनेक स्टापेजेस पुनर्स्थापित हुए

25 सितम्बर 2023, सोमवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

रेल प्रशासन के पमरे WCR, परे WR ने अपने स्टेशनोंपर यात्रिओंकी प्रलम्बित मांगों के मद्देनजर, कई गाड़ियोंके स्टापेजेस पुनर्स्थापित, अवधि में विस्तार किए है।

श्री महावीरजी : 12937/38 गांधीधाम हावडा गांधीधाम साप्ताहिक गरबा एक्सप्रेस, दिनांक 01 अक्टूबर/26 सितम्बर से और 12415/16 इन्दौर नई दिल्ली इन्दौर प्रतिदिन एक्सप्रेस दोनोंही दिशाओं में दिनांक 27 सितम्बर से ठहराव लेंगी।

हिण्डौन सिटी : 20451/52 सौगारिया नई दिल्ली सौगारिया प्रतिदिन एक्सप्रेस दोनोंही दिशाओं में दिनांक 27 सितम्बर से ठहराव लेंगी।

निम्नलिखित स्टापेजेस की अवधि बढाई गई।

निम्नलिखित अस्थायी स्टापेजेस की घोषणा की गई है और जल्द ही स्थानीय रेल प्रशासन उनके समयसारणी घोषित कर देंगी।

14721/22 जोधपुर भटिण्डा/अबोहर जोधपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस खड़िया खंगर में रुकेगी

14813/14 जोधपुर भोपाल जोधपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस उम्मेद स्टेशन पर ठहराव लेंगी।

14887/88 ऋषिकेश बाड़मेर ऋषिकेश प्रतिदिन एक्सप्रेस एवं 22483/84 जोधपुर गांधीधाम जोधपुर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस डूंडारा स्टेशन पर ठहराव लेंगी।

15631/32 बाड़मेर गौहाटी बाड़मेर साप्ताहिक एक्सप्रेस, 22723/24 नान्देड़ श्रीगंगानगर नान्देड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 19027/28 बांद्रा टर्मिनस जम्मूतवी बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विवेक एक्सप्रेस लुणी स्टेशन पर ठहराव लेंगी।

22931/32 बांद्रा टर्मिनस जैसलमेर बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस मारवाड़ मथानिया स्टेशन पर ठहराव लेंगी।

16031/32 डॉ एम जी आर चेन्नई सेंट्रल श्री माता वैष्णो देवी कटरा डॉ एम जी आर चेन्नई सेंट्रल त्रिसाप्ताहिक अंडमान एक्सप्रेस का सोराई में ठहराव।

19413/14 अहमदाबाद कोलकाता अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुजालपुर में ठहराव।

12471/72 बांद्रा टर्मिनस श्री माता वैष्णो देवी बांद्रा टर्मिनस ( सप्ताह में चार दिन) स्वराज एक्सप्रेस गंगापुर सिटी स्टेशन पर ठहराव लेंगी।

13237/38 पटना कोटा पटना त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस नारायणपुर टाटवारा स्टेशन पर ठहराव लेंगी।

19811/12 कोटा इटावा कोटा प्रतिदिन एक्सप्रेस दिगोड़ स्टेशन पर ठहराव लेंगी।

19813/14 कोटा हिसार कोटा वाया चुरू त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 22997/98 झालावाड़ सिटी श्रीगंगानगर झालावाड़ सिटी त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस केशोरायपाटन स्टेशन पर ठहराव लेंगी।

20971/72 उदयपुर सिटी शालीमार उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 22175/76 नागपुर जयपुर नागपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस बून्दी स्टेशन पर ठहराव लेंगी।

19345/46 रतलाम भीलवाड़ा रतलाम प्रतिदिन एक्सप्रेस का कचनार स्टेशन पर ठहराव।

19711/12 जयपुर भोपाल जयपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस एवं 19815/16 मन्दसौर कोटा मन्दसौर प्रतिदिन एक्सप्रेस का पिपलिया स्टेशन पर ठहराव।

19711/12 जयपुर भोपाल जयपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस एवं 14801/02 इन्दौर जोधपुर इन्दौर प्रतिदिन एक्सप्रेस का जावद रोड स्टेशन पर ठहराव।

Uncategorised

दमरे, विजयवाड़ा मण्डल, बापटला स्टेशन रेल तिहरीकरण के कार्य हेतु 16 दिनोंका रेल ब्लॉक

24 सितम्बर 2023, रविवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

दक्षिण मध्य रेल के विजयवाड़ा मण्डल में बापटला स्टेशन पर रेल तिहरीकरण कार्य सम्पन्न करने हेतु दिनांक 25 सितम्बर से 10 अक्तूबर तक करीबन 16 दिनोंका रेल ब्लॉक होने की सूचना है। 62 यात्री गाड़ियाँ रद्द की जा रही है, जिसमे अधिकांश विशेष गाड़ियाँ ही है। 8 गाड़ियोंका नियमित परिचालन मार्ग बदला जा रहा है।

यात्रीगण से निवेदन है, निम्नलिखित परिपत्रक देख, इस मार्ग पर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें।

रद्द की गई गाड़ियाँ :

07977/78 बित्रागुंटा विजयवाड़ा बित्रागुंटा विशेष मेमू दिनांक 24 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक सम्पूर्ण रद्द रहेगी।

07461/07576 ओंगल विजयवाड़ा ओंगल विशेष दिनांक 25 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक सम्पूर्ण रद्द रहेगी।

07458/7500 गुडूर विजयवाड़ा गुडूर विशेष दिनांक 24 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक सम्पूर्ण रद्द रहेगी।

17260/59 विजयवाड़ा गुडूर विजयवाड़ा एक्सप्रेस दिनांक 25 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक सम्पूर्ण रद्द रहेगी।

22708/07 तिरुपति विजयवाड़ा तिरुपति त्रिसाप्ताहिक डबलडेकर सुपरफास्ट दिनांक 04 से 09 अक्टूबर के बीच रद्द रहेगी।

12077/78 एम जी आर चेन्नई सेंट्रल विजयवाड़ा एम जी आर चेन्नई सेंट्रल जनशताब्दी सुपरफास्ट (सप्ताह में छह दिन, मंगलवार छोड़कर) दिनांक 04 से 10 अक्टूबर के बीच रद्द रहेगी।

07095/96 मछलीपट्टनम धर्मावरम मछलीपट्टनम TOD विशेष (सप्ताह में चार दिन परिचालित) दिनांक 25 सितम्बर से 10 अक्टूबर के बीच रद्द रहेगी।

02809/10 भुवनेश्वर तिरुपति भुवनेश्वर साप्ताहिक विशेष दिनांक 30 सितम्बर से 08 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

06509/10 बेंगलुरु दानापुर बेंगलुरु साप्ताहिक हमसफ़र विशेष दिनांक 25 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

07091/92 काजीपेट तिरूपति काजीपेट साप्ताहिक विशेष दिनांक 26 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

08311/12 सम्बलपुर इरोड सम्बलपुर TOD विशेष साप्ताहिक, दिनांक 27 सितम्बर से 06 अक्टूबर के बीच रद्द रहेगी।

08543/44 विशाखापट्टनम बेंगलुरु कैंट विशाखापट्टनम साप्ताहिक विशेष दिनांक 24 सितम्बर से 09 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

00653/54 रोयापुरम पटेलनगर रोयापुरम पार्सल, 00637/38 SMVT बेंगलुरु ओखला SMVT बेंगलुरु पार्सल, 00651/52 कोयम्बटूर नार्थ पटेलनगर कोयम्बटूर पार्सल, 00655/56 रोयापुरम गौहाटी रोयापुरम पार्सल, 00657/58 एर्नाकुलम सांकरेल गुड्स टर्मिनल एर्नाकुलम पार्सल, 00659/60 रोयापुरम न्यू गौहाटी गुड्स शेड रोयापुरम पार्सल, 00661/62 कूडल नगर सांकरेल गुड्स टर्मिनल कूडल नगर पार्सल, 00629/30 आरकोणाम तुगलकाबाद आरकोणम पार्सल, यह सभी पार्सल विशेष गाड़ियाँ ब्लॉक के दौरान रद्द रहेगी।

07609/10 पूर्णा तिरूपति पूर्णा साप्ताहिक विशेष दिनांक 25 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

03260/59 SMVT बेंगलुरु दानापुर SMVT बेंगलुरु साप्ताहिक विशेष दिनांक 26 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

03248/47 SMVT बेंगलुरु दानापुर SMVT बेंगलुरु साप्ताहिक विशेष दिनांक 28 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

03246/45 SMVT बेंगलुरु दानापुर SMVT बेंगलुरु साप्ताहिक विशेष दिनांक 27 सितम्बर से 06 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

03242/41 SMVT बेंगलुरु दानापुर SMVT बेंगलुरु साप्ताहिक वातानुकूल विशेष दिनांक 29 सितम्बर से 08 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

03252/51 SMVT बेंगलुरु दानापुर SMVT बेंगलुरु द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 24 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

22870/69 एम जी आर चेन्नई सेंट्रल विशाखापट्टनम एम जी आर चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 25 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच रद्द रहेगी।

12743/44 विजयवाड़ा गुडूर विजयवाड़ा विक्रम सिंहपुरी अमरावती प्रतिदिन सुपरफास्ट 09 से 11 अक्टूबर के बीच रद्द रहेंगी।

12851 बिलासपुर एम जी आर चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 08 अक्टूबर एवं 12852 एम जी आर चेन्नई सेंट्रल बिलासपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 09 अक्टूबर को सम्पूर्ण रद्द रहेगी।

परावर्तित मार्ग से चलाई जाने वाली गाड़ियाँ : निम्नलिखित चार जोड़ी गाड़ियाँ परावर्तित मार्ग से चलेंगी।

यात्रीगण से निवेदन है, उपरोक्त रेल मार्ग से अपनी यात्रा का नियोजन रेल हेल्पलाइन 139, अधिकृत ऍप या वेबसाइट से सम्पर्क कर तय करें।

Uncategorised

कल दिनांक 24 सितम्बर को 9 जोड़ी वन्देभारत एक्सप्रेस का शुभारंभ होने जा रहा है, उन सभी गाड़ियोंकी नियमित समयसारणी

23 सितम्बर 2023, शनिवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080

1: 20665/66 चेन्नई एग्मोर तिरुनेलवेली चेन्नई एग्मोर वन्देभारत एक्सप्रेस

दोनों दिशाओं से, सप्ताह में छ्ह दिन, प्रत्येक मंगलवार छोड़कर चलाई जाएगी

स्टापेजेस : विरुदुनगर, मदुरै, डिंडीगुल, तिरुचिरापल्ली, विल्लुपुरम, ताम्बाराम

नियमित समयसारणी

2: 20677/78 एम जी आर चेन्नई सेंट्रल विजयवाड़ा एम जी आर चेन्नई सेंट्रल वन्देभारत एक्सप्रेस

दोनों दिशाओं से, सप्ताह में छ्ह दिन, प्रत्येक मंगलवार छोड़कर चलाई जाएगी

स्टापेजेस : रेनिगुंटा, नेल्लोर, ओंगल, तेनाली

3: 22348/47 पटना हावड़ा पटना वन्देभारत एक्सप्रेस

दोनों दिशाओं से, सप्ताह में छ्ह दिन, प्रत्येक बुधवार छोड़कर चलाई जाएगी

स्टापेजेस : पटना साहिब, मोकामा, लक्की सराय, जसडीह, जामताड़ा, आसनसोल, दुर्गापुर

4: 20703/04 सिकंदराबाद (काचेगुड़ा) बेंगलुरु (यशवंतपुर) सिकंदराबाद (काचेगुड़ा) वन्देभारत एक्सप्रेस

दोनों दिशाओं से, सप्ताह में छ्ह दिन, प्रत्येक बुधवार छोड़कर चलाई जाएगी

स्टापेजेस : महबूबनगर, करनूल सिटी, अनंतापुर, धर्मावरम

5: 20835/36 राउरकेला पुरी राउरकेला वन्देभारत एक्सप्रेस

दोनों दिशाओं से, सप्ताह में छ्ह दिन, प्रत्येक शनिवार छोड़कर चलाई जाएगी

स्टापेजेस : खुर्दा रोड, भुबनेश्वर, कटक, धेनकनाल, तालचेर रोड, अनुगुल, रायराखोल, सम्बलपुर, झारसुगुड़ा

नियमित समयसारणी

6: 20631/32 कासरगोड तिरुवनंतपुरम कासरगोड वन्देभारत एक्सप्रेस

दोनों दिशाओं से, सप्ताह में छ्ह दिन, प्रत्येक मंगलवार छोड़कर चलाई जाएगी

स्टापेजेस : कण्णूर, कोझिकोड, शोरानुर, तिरुर, थ्रीसुर, एर्नाकुलम, अलपूझा, कोल्लम

7: 20979/80 उदयपुर सिटी जयपुर उदयपुर सिटी वन्देभारत एक्सप्रेस

दोनों दिशाओं से, सप्ताह में छ्ह दिन, प्रत्येक मंगलवार छोड़कर चलाई जाएगी

स्टापेजेस : राणा प्रताप नगर, मावली, विजयनगर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़

नियमित समयसारणी

8: 20926/25 जामनगर अहमदाबाद (साबरमती) जामनगर वन्देभारत एक्सप्रेस

दोनों दिशाओं से, सप्ताह में छ्ह दिन, प्रत्येक बुधवार छोड़कर चलाई जाएगी

स्टापेजेस : राजकोट, वांकानेर, सुरेंद्रनगर, वीरमगाम, साबरमती

9: 20898/97 राँची हावड़ा राँची वन्देभारत एक्सप्रेस

दोनों दिशाओं से, सप्ताह में छ्ह दिन, प्रत्येक मंगलवार छोड़कर चलाई जाएगी

स्टापेजेस : मुरी, कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, खड़गपुर

Cover picture credit source: Internet.