12 सितम्बर 2023, मंगलवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080
मा. रेल राज्य मन्त्री दर्शना जरदोष ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है, सौराष्ट्र की जनता के सुविधा हेतु अहमदाबाद से संचालित की जाने वाली छह जोड़ी गाड़ियाँ जल्द ही राजकोट स्टेशन तक विस्तारित की जा रही है।
यह है, निम्नलिखित गाड़ियाँ,
1: 19421/22 अहमदाबाद पटना अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस
2: 22967/68 अहमदाबाद प्रयागराज जंक्शन अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट
3: 19413/14 अहमदाबाद कोलकाता अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस
4: 11049/50 अहमदाबाद कोल्हापुर अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस
5: 22138/37 अहमदाबाद नागपुर अहमदाबाद त्रिसाप्ताहिक प्रेरणा सुपरफास्ट
6: 12917/18 अहमदाबाद हजरत निजामुद्दीन अहमदाबाद साप्ताहिक गुजरात सम्पर्क क्रान्ति सुपरफास्ट
गुजरात के सौराष्ट्र भाग को यह बड़ी सौगात इस विस्तार के रूप में मिल रही है।
12 सितम्बर 2023, मंगलवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080
बान्द्रा से बाड़मेर के बीच दो नई साप्ताहिक गाड़ियाँ चलाने की अनुमति रेल प्रशासन ने दे दी है।
12997 बान्द्रा टर्मिनस बाड़मेर साप्ताहिक सुपरफास्ट सप्ताह में प्रत्येक बुधवार को रात 23:35 को बान्द्रा टर्मिनस से निकलेगी और गुरुवार को शाम 18:00 को बाड़मेर पहुंचेगी। वापसीमे 12998 बाड़मेर बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट प्रत्येक गुरुवार को रात 22:50 को बाड़मेर से निकलेगी और शुक्रवार को दोपहर 15:50 को बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेंगी।
19009 बान्द्रा टर्मिनस बाड़मेर साप्ताहिक एक्सप्रेस सप्ताह में प्रत्येक शुक्रवार को शाम 19:25 को बान्द्रा टर्मिनस से निकलेगी और शनिवार को दोपहर 13:40 को बाड़मेर पहुंचेगी। वापसीमे 19010 बाड़मेर बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को रात 21:30 को बाड़मेर से निकलेगी और रविवार को दोपहर 15:50 को बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेंगी।
12 सितम्बर 2023, मंगलवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080
हुजूर साहिब नान्देड़ से मुम्बई के लिए अकोला होकर कोई भी यात्री गाड़ी नही थी। खास कर यह दिक्कत हिंगोली, वाशिम इन जिला मुख्यालयों की आती थी। इसको मद्देनजर रख, भारतीय रेल टाइमटेबल समिति IRTTC की 2023 के बैठक में नान्देड़ से मुम्बई बीच सीधी गाड़ी चलाने की मांग रखी गयी और रेल प्रशासन ने इसपर सहमति की मुहर लगा दी है।
यूँ तो यह गाड़ी द्विसाप्ताहिक चलेंगी, मगर समय और स्टापेजेस कुछ अलग होनेसे दोनोंही गाड़ियाँ साप्ताहिक फेरों में और अलग गाड़ी क्रमांक से चलाई जाएगी।
17665 नान्देड़ लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस सप्ताह में प्रत्येक सोमवार को रात 21:15 को नान्देड़ से निकलेगी और मंगलवार को दोपहर 14:30 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसीमे 17666 लोकमान्य तिलक टर्मिनस नान्देड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 16:40 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से निकलेगी और बुधवार को सुबह 8:10 को नान्देड़ पहुँचेंगी।
गाड़ी के स्टापेजेस : पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, भुसावल, चालीसगांव, मनमाड़, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण
17667 नान्देड़ लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस सप्ताह में प्रत्येक बुधवार को रात 21:15 को नान्देड़ से निकलेगी और गुरुवार को दोपहर 13:00 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसीमे 17668 लोकमान्य तिलक टर्मिनस नान्देड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 16:55 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से निकलेगी और शुक्रवार को सुबह 9:00 को नान्देड़ पहुँचेंगी।
गाड़ी के स्टापेजेस : पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, भुसावल, मनमाड़, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण
रेल प्रशासन ने दोनोंही गाड़ियोंको जल्द शुरू करने का आदेश सम्बंधित क्षेत्रीय रेल्वेज़ को दिया है।
10 सितम्बर 2023, रविवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080
पनवेल स्टेशन पर वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) की अप और डाउन नई लाइनों के निर्माण के कारण मध्य रेलवे की उपनगरीय लोकल गाड़ियाँ रद्द की जा रही है।
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर DFC, माल ढुलाई तीव्र गति से हो और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मील इसलिए रेलवे की महत्वाकांक्षी परियोजनाएं हैं। 2 समर्पित मालवहन गलियारे प्रगतिपथ पर हैं,
1) पूर्वी समर्पित माल गलियारा (ईडीएफसी) लुधियाना से सोननगर तक – कुल लंबाई – 1337 किमी पूर्ण – 1150 किमी (86%)
2) पश्चिमी समर्पित गलियारा (डब्ल्यूडीएफसी) दादरी (दिल्ली के पास) से जेएनपीटी तक – कुल लंबाई – 1506 किमी पूर्ण – 1046 किमी (70%)
3) EDFC और WDFC दोनों को मिलाकर- कुल – 2843 किमी पूर्ण – 2196 किमी (77%)
उपरोक्त पूर्ण खंड पर 1 लाख से अधिक मालगाड़ियाँ पहले ही चलाई जा चुकी हैं। जिनमें से अब तक 50,000 से ज्यादा मालगाड़ियां WDFC कॉरिडोर पर चलाई जा चुकी हैं।
डब्ल्यूडीएफसी पश्चिमी गलियारे के शेष 30% हिस्से के निर्माण के एक भाग के रूप में- इसकी 2 नई समर्पित माल ढुलाई लाइनों (अप और डाउन) के निर्माण की योजना पनवेल स्टेशन यार्ड से होकर गुजरेगी, जो जेएनपीटी जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट की ओर जाएगी।
पनवेल स्टेशन पर इन 2 नई लाइनों का निर्माण 18/08/2023 से शुरू किया गया है। लगभग 45 दिनों की कुल अवधि का निर्माण कार्य है। यह संभवतः 02/10/2023 को पूरा होगा। 18/08/23 से पनवेल स्टेशन यार्ड में प्रतिदिन 3 से 4 घंटे की अवधि का रात्रि ब्लॉक चल रहा है। अब 11/09/2023 से इन ब्लॉकों की अवधि प्रतिदिन 00.30 बजे से 05.30 बजे तक बढ़कर 05.00 घण्टोंकी हो जायेगी। हर दिन यह रेल ब्लॉक जारी रहेगा और 02/10/2023 को समाप्त होने की संभावना है।
indiarailinfo.com से साभार
11/09/2023 से 02/10/2023 तक उपनगरीय ट्रेन रद्दीकरण इस प्रकार होगा–
ए) मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से पनवेल तक डाउन हार्बर लाइन –
परिपत्रक में पनवेल एवं मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के रेलवे कोड, उपनगरीय गाड़ी क्रमांक का उपयोग किया गया है। पीएल – पनवेल, सीएसएमटी – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस
1) मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से पनवेल के लिए अंतिम लोकल होगी- पीएल 201 जो 22.58 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी। 2) पीएल 203 – सीएसएमटी से प्रस्थान 23.14 बजे रद्द कर दिया गया है। 3) पीएल 205 – सीएसएमटी प्रस्थान 23.30 बजे पनवेल के बजाय बेलापुर तक चलेगी 4) पीएल 207 – सीएसएमटी प्रस्थान 23.52 बजे पनवेल के बजाय बेलापुर तक चलेगी 5) पीएल 1 – सीएसएमटी प्रस्थान 00.13 बजे पनवेल के बजाय बेलापुर तक चलेगी 6) पीएल 3 – सीएसएमटी प्रस्थान 00.24 बजे रद्द कर दिया गया है 7) पीएल 5 – सीएसएमटी प्रस्थान 00.40 बजे पनवेल के बजाय बेलापुर तक चलेगी 8) बीआरवीडी 1 – वडाला प्रस्थान 00.50 बजे बेलापुर के बजाय वाशी तक चलेगी 9) पीएल 13 – सीएसएमटी प्रस्थान 05.18 बजे रद्द कर दिया गया है 10) पीएल 31 – सीएसएमटी प्रस्थान 06.40 बजे रद्द कर दिया गया है 11) सीएसएमटी से पनवेल तक पहली लोकल- सीएसएमटी पर पीएल7 प्रस्थान 04.32 बजे अपने नियमित कार्यक्रम के अनुसार चलेगी।
बी) ठाणे से पनवेल तक डाउन ट्रांसहार्बर लाइन-
1) ठाणे से पनवेल के लिए अंतिम लोकल टीपीएल73 – ठाणे से 23.32 बजे प्रस्थान करेगी 2) टीपीएल1 – ठाणे से प्रस्थान 00.05 बजे रद्द कर दिया गया है 3) टीपीएल3 – ठाणे से 05.12 बजे प्रस्थान रद्द कर दिया गया है 4) टीएनयू1 – ठाणे से प्रस्थान 05.40 बजे रद्द कर दिया गया है 5) टीपीएल63 – ठाणे से प्रस्थान 21.36 बजे रद्द कर दिया गया है 6) ठाणे से पनवेल के लिए पहली लोकल TPL5 – ठाणे से 06.20 बजे प्रस्थान करेगी।
सी) पनवेल से मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक अप हार्बर लाइन-
1) पनवेल से सीएसएमटी तक अंतिम लोकल- पीएल2 – पनवेल से प्रस्थान 00.03 बजे नियमित कार्यक्रम के अनुसार चलेगी 2) पीएल 184 – पनवेल से प्रस्थान 21.52 बजे रद्द है 3) पीएल 196 – पनवेल से प्रस्थान 22.58 बजे रद्द है 4) पीएल4 – पनवेल से प्रस्थान 04.03 बजे रद्द कर दिया गया है 5) पीएल6 – पनवेल से प्रस्थान 04.27 बजे पनवेल के बजाय बेलापुर से, अपने बेलापुर के नियमित समय परचलेगी 6) पीएल8 – पनवेल से प्रस्थान 04.49 बजे पनवेल के बजाय बेलापुर से, अपने नियमित बेलापुर समय पर चलेगी 8) पीएल10 – पनवेल से प्रस्थान 05.05 बजे पनवेल के बजाय बेलापुर से अपने नियमित बेलापुर समय पर चलेगी 9) पीएल 12 – पनवेल से प्रस्थान 05.17 बजे पनवेल के बजाय बेलापुर से अपने नियमित बेलापुर समय पर चलेगी 10) पीएल14 – पनवेल से प्रस्थान 05.31 बजे रद्द कर दिया गया है 11) बीआरवीडी2 – बेलापुर से प्रस्थान 05.50 बजे बेलापुर के बजाय वाशी से अपने नियमित वाशी समय पर चलेगी 12) बीआर 12 – बेलापुर से प्रस्थान 06.08 बजे बेलापुर के बजाय वाशी से अपने नियमित वाशी समय पर चलेगी 13) पनवेल से सीएसएमटी तक पहली लोकल होगी- पीएल16 – पनवेल प्रस्थान 05.40 बजे।
डी) पनवेल से ठाणे तक अप ट्रांसहार्बर लाइन-
1) पनवेल से ठाणे तक आखिरी लोकल होगी- टीपीएल72 – पनवेल प्रस्थान 22.15 बजे 2) टीपीएल74 – पनवेल से प्रस्थान 23.18 बजे रद्द कर दिया गया है 3) टीपीएल2 – पनवेल से प्रस्थान 04.33 बजे रद्द कर दिया गया है 4) टीपीएल4 – पनवेल से प्रस्थान 04.53 बजे रद्द कर दिया गया है 5) टीपीएल6 – पनवेल से प्रस्थान 05.21 बजे पनवेल के बजाय बेलापुर से अपने नियमित बेलापुर समय पर चलेगी 6) टीपीएल8 – पनवेल से प्रस्थान 05.44 बजे पनवेल के बजाय बेलापुर से अपने नियमित बेलापुर समय पर चलेगी 7) पनवेल से ठाणे तक पहली लोकल होगी- टीपीएल10 – पनवेल प्रस्थान 06.13 बजे।
उपरोक्त जानकारी मध्य रेल के प्रेस विज्ञप्ति द्वारा प्राप्त
9 सितम्बर 2023, शनिवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080
मध्य रेलवे क्षेत्र से होकर चलने वाली वन्देभारत गाड़ियोंकी 15 अगस्त से 8 सितम्बर तक की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट। यह विस्तृत विवरण हमे यह दिखलाता है, वन्देभारत प्रीमियम एक्सप्रेस की उपलब्ध आसन संख्या के मुकाबले, कितने यात्रिओंने उसका उपयोग किया। रेल प्रशासन को अपेक्षित आय के मुकाबले कितने प्रतिशत आय अर्जित हुई। मुम्बई – मडगांव – मुम्बई वन्देभारत एक्सप्रेस, कोंकण रेल (मॉनसून समयसारणी में सप्ताह में 3 दिन) के अलावा बाकी सभी वन्देभारत एक्सप्रेस देश भर में सभी जगह, सप्ताह में छह दिन अपना फेरा करती है। चूँकि यह प्रीमियम स्तर की गाड़ी है इसीलिए यात्रिओं का इसके प्रति किस तरह का रुझान है, इस पर रेल प्रशासन लगातार अभ्यास करते रहती है।
सर्वेक्षण की अवधि : 15 अगस्त से 8 सितम्बर
कुल एकल यात्राएं – 150 कुल यात्रियों ने यात्रा की – 1,22,226 (1.22 लाख) कुल राजस्व कमाई – 10,72,20,718 (10.72 करोड़)
1: 20825 बिलासपुर – नागपुर वन्देभारत एक्सप्रेस (8 कोच, सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक शनिवार छोड़कर)
4: 22229 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – मडगांव वन्देभारत एक्सप्रेस (8 कोच, सप्ताह मे तीन दिन, प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार) अधिभोग – 92.05% यात्राएँ – 11 यात्री संख्या – 5,367 अर्जित आय – ₹ 76,11,662
22230 मडगांव – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – वन्देभारत एक्सप्रेस (8 कोच, सप्ताह मे तीन दिन, प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार)