Uncategorised

और नई गाड़ियाँ…. नए विस्तार …. नए स्टोपेजेस ….

18 अगस्त 2023, शुक्रवार, निज श्रावण, शुक्ल पक्ष, द्वितिया, विक्रम संवत 2080

अभी रेल प्रशासन में यह दौर चल रहा है, मन मांगी मुरादें पूरी हुई जा रही है। स्टोपेजेस की रोज नई सूची जारी हो रही है। यूँ तो रेल टाइमटेबल कमिटी IRTTC की 2023 की बैठक भी सम्पन्न हो गयी मगर यात्री मांगों की पुरानी फेहरिस्त निकाल, ढूंढ कर नई गाड़ियाँ घोषित की जा रही है। विस्तार किये जा रहे है। चलिए, आज देखते है क्या कुछ मिल रहा है रेल यात्रिओंको,

22129/30 लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रयागराज जंक्शन लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक तुलसी एक्सप्रेस 27/28 अगस्त से प्रयागराज से आगे अयोध्या कैंट तक विस्तारित की जा रही है।

16361/62 एर्नाकुलम से वेलांकिणी के बीच नई द्विसाप्ताहिक रेल सेवा

तिरुपति कोल्लम तिरुपति के बीच नई द्विसाप्ताहिक रेल सेवा

16791/92 पालक्कड़ तिरुनेलवेली पालक्कड़ पालारुवी एक्सप्रेस का तूतीकोरिन तक विस्तार

नए स्टोपेजेस :

22894/93 हावड़ा साईं नगर शिर्डी हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस, 17005/06 हैदराबाद रक्सौल हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 13426/25 सूरत मालड़ा टाउन सुरत साप्ताहिक एक्सप्रेस का रायगढ स्टेशन पर तुरन्त प्रभाव से ठहराव।

12950/49 सांतरागाछी पोरबन्दर सांतरागाछी साप्ताहिक कवि गुरु एक्सप्रेस का सुरेन्द्र नगर स्टेशन पर तुरन्त प्रभाव से ठहराव।

22643/44 एर्नाकुलम पटना एर्नाकुलम द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस का जामताड़ा स्टेशन पर तुरन्त प्रभाव से ठहराव।

और दक्षिण रेल्वेके निम्नलिखित 11 जोड़ी गाड़ियोंको दिए गए नए स्टोपेजेस और उनकी समयसारणी :

Uncategorised

वाह! ‘नाडु’ में 4 स्लिपर कोचों की एन्ट्री और 4 थ्री एसी की एग्जिट

17 अगस्त 2023, गुरुवार, निज श्रावण, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2080

‘नाडु’ मतलब नागपुर दुरन्तो। 12289/90 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – नागपुर के बीच प्रतिदिन चलनेवाली, विदर्भ वासीयों के बीच अत्यंत लोकप्रिय दुरन्तो एक्सप्रेस। हाल ही में इस दुरन्तो एक्सप्रेस की डिब्बा संरचना को कोच मानकीकरण के नामपर छह स्लिपर कोच, ग्यारह वातानुकूल थ्री टियर की संरचना को हटाकर केवल दो स्लिपर कोच तक सीमित कर दिया था और चार स्लिपर कोच की जगह वातानुकूल थ्री टियर ने ले ली थी।

सर्व साधारण यात्री बड़े परेशान हो गए थे। नागपुर – मुम्बई ओवरनाइट रेल यात्रा के लिए यह गाड़ी आम रेल यात्रिओंमें बेहद लोकप्रिय है। चूँकि कड़े बदलाव वाली योजनाओंपर आजकल रेल प्रशासन काफी नरमाई का रूख़ ले चुका है। शून्याधारित समयसारणी के कार्रवाई में रद्द किए गए कई स्टोपेजेस का पुनर्स्थापित करना इसका उदाहरण है। उसी बीच आम यात्रिओंके लिए यह एक और राहत भरा निर्णय लिया जा रहा है।

12289 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नागपुर दुरन्तो JCO 23 अगस्त और 12290 नागपुर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस दुरन्तो JCO 24 अगस्त से यह कोच संरचना बदलाव लागू हो जाएंगे। निम्नलिखित परिपत्रक देख लीजिएगा,

Uncategorised

आया मौसम s s s रूठों को मनाने का…. स्टोपेजेस की घोषणाओं का ….

17 अगस्त 2023, गुरुवार, निज श्रावण, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2080

हो आया मौसम…. जी हाँ! रेल प्रशासन ने अपने “कृपा” का पिटारा खोल नाराज जनता पर बरसाने दौर शुरू कर दिया है। वर्षोँसे प्रलंबित स्टोपेजेस की मांगें, गाड़ियोंका विस्तार, नई गाड़ियाँ और क्या क्या! 😊

हाल ही में मध्यप्रदेश में 20 जोड़ी गाड़ियोंके स्टोपेजेस घोषित हुए, मध्य रेलवे में कुछ गाड़ियोंका विस्तार, नई गाड़ी और इसी कड़ी में आज पश्चिम रेलवे की ओर से गुजरात मे कुछ स्टोपेजेस और दक्षिण रेल्वे के केरल में स्टोपेजेस की घोषणा जारी कर दी है। आइए देखते है,

19003/04 बान्द्रा भुसावल बान्द्रा त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 22 और 20 अगस्त से चलथान और व्यारा में ठहराव शुरू कर देंगी।

20929 उधना बनारस साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 25 अगस्त से और 22971 बान्द्रा पटना साप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 21 अगस्त से व्यारा स्टेशनपर ठहराव लेना शुरू कर देंगी।

16629/30 तिरुवनंतपुरम मंगलुरु सेंट्रल तिरुवनंतपुरम मालाबार एक्सप्रेस पटाम्बी स्टेशन पर रुकना शुरू करेंगी।

16791/92 तिरुनेलवेली पलक्कड (पालघाट) तिरुनेलवेली पालारुवी एक्सप्रेस इट्टूमनुर और तेनमलाई स्टेशन पर रुकना शुरू करेंगी।

12217/18 कोचुवेली चंडीगढ़ कोचुवेली द्विसाप्ताहिक केरल सम्पर्क क्रान्ति और 19577/78 तिरुनेलवेली जामनगर तिरुनेलवेली द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस तिरुर स्टेशन पर रुकना शुरू करेंगी।

20923/24 तिरुनेलवेली गांधीधाम तिरुनेलवेली साप्ताहिक हमसफ़र एक्सप्रेस कण्णूर स्टेशन पर रुकना शुरू करेंगी।

22677/78 यशवंतपुर कोचुवेली यशवंतपुर साप्ताहिक वातानुकूल एक्सप्रेस तिरुवल्ला स्टेशन पर रुकना शुरू करेंगी।

22837/38 हटिया एर्नाकुलम जंक्शन हटिया धरती आभा साप्ताहिक एक्सप्रेस अलुवा स्टेशन पर रुकना शुरू करेंगी।

16127/28 चेन्नई एगमोर गुरुवयूर चेन्नई एगमोर एक्सप्रेस पारावुर स्टेशन पर रुकना शुरू करेंगी।

16649/50 मँगालुरु सेंट्रल नागरकोइल मँगालुरु सेंट्रल परशुराम एक्सप्रेस चार्वात्तुर स्टेशन पर रुकना शुरू करेंगी।

14801/02 इन्दौर जोधपुर इन्दौर एक्सप्रेस दिनांक 20 अगस्त से गंगरार स्टेशन पर रुकना शुरू करेंगी।

11119/20 इगतपुरी भुसावल इगतपुरी मेमू एक्सप्रेस दिनांक 21 अगस्त से लाहाविट स्टेशन पर रुकना शुरू करेंगी।

12440/39 श्रीगंगानगर हुजूर साहिब नान्देड़ श्रीगंगानगर वाया हनुमानगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस सादुल शहर स्टेशन पर रुकना शुरू करेंगी।

हाल ही पुणे से आगे मिरज जंक्शन तक विस्तारित की गई 12493/94 हजरत निजामुद्दीन मिरज हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक दर्शन एक्सप्रेस में पुणे से मिरज के बीच दोनों दिशाओं में जेजुरी, सातारा, कराड, सांगली स्टोपेजेस की घोषणा हुई है। यह गाड़ी, तुरन्त प्रभाव से उक्त स्टेशन पर रुकना शुरू करेंगी।

वैसे इस तरह जो अकस्मात स्टोपेजेस की घोषणाओं में हो सकता है, रेल प्रशासन की स्टोपेजेस देने की जो कठोर नियमावली जिसे अक्सर सामने कर दिया जाता है, परे रख दी जाती हो! बहुतसे जिला स्तर के, पर्यटनाभिमुख, उद्योग कारखानोंसे विकसित स्टेशन है, लगातार यात्री गाड़ियोंके स्टोपेजेस की माँग करते रहते है, उन्हें प्रतीक्षारत रख दिया जाता है या स्टोपेजेस के बड़े परिचालनिक खर्च दिखाकर टाल दिया जाता है। उदाहरण के तौर पर जलगाँव, बुरहानपुर, खण्डवा सूची का अन्त बहुत लम्बे जा सकता है। जभी हमे समझ आया इन स्टोपेजेस की घोषणाओं को “कृपा बरसना” क्यों कहा जाता है! ☺️

Uncategorised

रेलवे की विकासात्मक परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड 32,500 करोड़ रुपयोंका निवेश

16 अगस्त 2023, बुधवार, अधिक श्रावण, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2080

मन्त्री मण्डल ने भारतीय रेल में लगभग 32,500 करोड़ रुपये की, कुल 2339 किलोमीटर की, सात मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी।

इससे मौजूदा लाइन क्षमता को बढ़ाना, ट्रेनों का आवागमन सुचारू बनाना, भीड़-भाड़ कम करना तथा यात्रा और परिवहन को आसान बनाना संभव होगा।

परियोजनाओं के निर्माण के दौरान लगभग 7.06 करोड़ मानव दिवसों के प्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा।

क्षमता वृद्धि संबंधी कार्यों के परिणामस्वरूप प्रति वर्ष 200 मिलीयन टन अतिरिक्त माल ढुलाई होगी।
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज केंद्र सरकार के शत-प्रतिशत वित्तपोषण से रेल मंत्रालय की लगभग 32,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली सात परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की। इन मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं के प्रस्तावों से परिचालन में आसानी होगी और भीड़-भाड़ में कमी आएगी, जिससे भारतीय रेल के अति व्यस्त खंडों पर आवश्यक ढांचागत विकास संभव हो सकेगा।
9 राज्यों अर्थात उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के 35 जिलों को कवर करने वाली इन परियोजनाओं से भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क में 2339 किलोमीटर की वृद्धि होगी। इसके अलावा राज्यों के लोगों को 7.06 करोड़ मानव दिवसों का रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।


इन परियोजनाओं में शामिल हैं:


1: गोरखपुर छावनी – वाल्मीकीनगर मौजूदा लाइन का दोहरीकरण


2: सोननगर – अंडाल मल्टी ट्रैकिंग परियोजना


3: नेरगुंडी – बारंग और खुर्दा रोड – विजयनगरम तीसरी लाइन


4: मुदखेड – मेडचल और महबूबनगर -धोन मौजूदा लाइन का दोहरीकरण


5: गुंटूर – बीबीनगर मौजूदा लाइन का दोहरीकरण

6: चोपन – चुनार मौजूदा लाइन का दोहरीकरण

7: समखिअली – गांधीधाम चार लाइन बनाना


ये खाद्यान्न, उर्वरक, कोयला, सीमेंट, फ्लाई-ऐश, लोहा और तैयार इस्पात, क्लिंकर, कच्चा तेल, चूना पत्थर, खाद्य तेल आदि जैसी विभिन्न वस्तुओं की ढुलाई के लिए आवश्यक मार्ग हैं। क्षमता वृद्धि संबंधी कार्यों के परिणामस्वरूप अतिरिक्त 200 मिलियन टन प्रति वर्ष माल की ढुलाई होगी।

रेल परिवहन, पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा दक्ष परिवहन माध्यम होने के कारण, जलवायु लक्ष्यों को हासिल करने और देश की लॉजिस्टिक लागत में कमी लाने में मदद करेगा।

ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री के नए भारत के विजन के अनुरूप हैं, जो क्षेत्र में मल्टी-टास्किंग कार्यबल बनाकर क्षेत्र के लोगों को “आत्मनिर्भर” बनाएंगी और उनके रोजगार/स्वरोजगार के अवसरों में वृद्धि करेंगी।

ये परियोजनाएं मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के लिए पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान का परिणाम हैं जो समेकित आयोजना से संभव हो सका है। इनकी बदौलत लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सकेगी।

pib.nic.in की प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित

Uncategorised

रतलाम! रतलाम!! रतलाम!!! तीन जोड़ी राजधानी गाड़ियाँ अब रतलाम में स्टोपेजेस लेंगी।

16 अगस्त 2023, बुधवार, अधिक श्रावण, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2080

मध्य प्रदेश के रेलवे स्टोपेजेस के बारे में हालिया प्रकाशित लेख, “रेल प्रशासन हुवा मेहरबान, मध्यप्रदेश में 17 जोड़ी गाड़ियोंके स्टोपेजेस हुए पुनर्बहाल” https://wp.me/pajx4R-4ja में रेल प्रशासन ने कुछ सुधार किया है। अब रतलाम रेल्वे स्टेशन पर भी 3 जोड़ी राजधानी श्रेणी की गाड़ियोंका स्टोपेज घोषित किया गया है।

12431/32 तिरुवनंतपुरम हजरत निजामुद्दीन तिरुवनंतपुरम त्रिसाप्ताहिक राजधानी, 12907/08 बान्द्रा हजरत निजामुद्दीन बान्द्रा द्विसाप्ताहिक महाराष्ट्र सम्पर्क क्रांति और 22413/14 मडगांव हजरत निजामुद्दीन मडगांव द्विसाप्ताहिक राजधानी रतलाम स्टेशन पर ठहराव लेंगी।

गौरतलब है, स्थानीय मालवा रेल फैन क्लब, यात्री संगठन इन गाड़ियोंके स्टोपेजेस हेतु बहुत दिनोंसे प्रयासरत था। इस घोषणा के बाद रतलाम वासियों के बीच हर्ष की लहर फैल गयी है।