18 मई 2023, गुरुवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080
09097/98 वलसाड़ – जम्मूतवी – उधना साप्ताहिक विशेष
09097 वलसाड़ – जम्मूतवी साप्ताहिक विशेष दिनांक 22 मई से 26 जून तक प्रत्येक सोमवार को वलसाड़ से चलेगी और वापसी में 09098 जम्मूतवी उधना साप्ताहिक विशेष दिनांक 23 मई से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार को जम्मूतवी से उधना तक चलेगी।
गाड़ी संरचना में WACCNH के अर्थात गरीब रथ के वातानुकूल थ्री टियर के 11 कोच, WSCZACH के अर्थात गरीब रथ के वातानुकूल चेयर कार के 06 कोच और गरीब रथ के वातानुकूल पॉवर कार/ दिव्यांग के 02 कोच कुल 19 कोच रहेंगे।
पश्चिम रेल प्रशासन इस विशेष गाड़ी को चलाने के लिए 12247/48 बांद्रा निजामुद्दीन के बीच चलनेवाली युवा एक्सप्रेस के लाई-ओवर समय का सदुपयोग करने वाली है। सूचनानुसार युवा एक्सप्रेस की रैक, बांद्रा से वलसाड़ और वापसीमे उधना से बांद्रा अपनी रैक वापसी हेतु खाली चलाई जाएगी।
18 मई 2023, गुरुवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080
“गरीबाची गाय अन कुठ बी घेऊन जाय” वाली गत आहे बघा. रेल्वे विभागात ज्या पण कमी अन्तर चालणाऱ्या किंवा पैसेंजर गाड्या आहेत त्यांना फारशी किंमत नसावी असे वाटते. जेवढ़या पैसेंजर होत्या त्यांना केवळ आसान व्यवस्था असलेल्या मेमू गाड्यांमधे बदलण्यात आलेले आहे. राहता राहिल्या गोदावरी, हुतात्मा सारख्या छोट्या इण्टरसिटी गाड्या त्यांत रेल्वे कधीही, काहीही बदल करीत असते. मार्गावर काही काम निघाले की या गाड्या सर्वात आधी डूबत खात्यावर धरल्या जातात.
मनमाड़ गोदावरी चे काय झाले ते तर ठाऊक आहे न? गेले वर्ष होईल, ती गाड़ी विशेष म्हणून चालत होती आणि आता तीन दिवस मनमाड़ हुन आणि तीन दिवस धुळे हुन सुटत आहे. भुसावळ पुणे दरम्यान दररोज मनमाड़, नासिक, इगतपुरी, कल्याण मार्गे चालणाऱ्या हुतात्मा एक्सप्रेस ही गाड़ी सुद्धा रेल्वे विभागाचे सॉफ्ट टारगेट आहे. सध्या पुणे येथे यार्ड रिमॉडलिंगचे काम सुरु होणार आहे. झाल, हुतात्मा एक्सप्रेसची अशीतशी.
11025/26 पुणे – भुसावळ – पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस सम्पूर्ण महीनाभर, दिनांक 20 में पासून दिनांक 19 जूनपर्यन्त केवळ इगतपुरी ते भुसावल इतकीच चालणार आहे. ही गाड़ी इगतपुरी ते पुणे दरम्यान, या कालावधि मधे रद्द राहील.
आता प्रवाश्यांचे कशी दुर्दशा होणार ते बघा. भुसावळ ते कल्याण, पनवेल, चिंचवड़, पुणे चे प्रवासी इगतपुरी पर्यंत जावून काय करणार? त्यातल्या त्यात हुतात्मा एक्सप्रेस चा 17 कोच चा मुळ रैक सोलापुर – पुणे दरम्यान चालेल आणि भुसावळ – पुणे हुतात्मा साठी भुसावळ – इगतपुरी 8 डब्या ची जी मेमू चालते तोच रैक वापरला जाईल. कुठे 17 कोच ची पूर्ण गाड़ी आणि कुठे 8 कोच ची मेमू? सरळ 9 कोच म्हणजे 900 सीट्स कमी. केवळ मेमू रैक असल्याने नियमित असणारी एक वातानुकूल चेयर कार पण राहणार नाही.
सरळ एक महीना हा त्रास भुसावळ – पुणे हुतात्मा एक्सप्रेसच्या प्रवाश्यांना भोगावा लागणार आहे. “आलिया भोगासी असावे सादर” हरि ओम तत्सत!
17 मई 2023, बुधवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080
हाल ही में 01065/66 दादर धुळे दादर त्रिसाप्ताहिक TOD विशेष गाड़ी शुरू की गई। धुळे स्टेशन के इतिहास में ऐसा पहली बार हुवा की मुम्बई के लिए कोई सीधी गाड़ी वहॉं से चली। हालाँकि धुळे से दादर के बीच स्लिप कोच सेवा 11057/58 पठानकोट एक्सप्रेस के जरिये, वाया चालीसगांव जोड़े हुए थी। रेल प्रशासन के बदलते परिचालन नियम जिसमे गाड़ियोंकी शंटिंग को समाप्त करना था, देशभर की लगभग सभी लिंक एक्सप्रेस एवं स्लिप कोच सेवाए बन्द कर दी गयी।
हम अब दूसरे मुद्देपर आते है। दादर धुळे दादर विशेष त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस दरअसल छह दिवसीय चलनेवाली दादर मनमाड़ दादर गोदावरी विशेष का ही विस्तारित रूप है। सप्ताह में तीन दिन यह गाड़ी मनमाड़ में टर्मिनेट होगी और सप्ताह में तीन दिन मनमाड़ से आगे चालीसगांव होते हुए धुळे जाकर टर्मिनेट होगी।
बीते 4 दिनों पहले ही मनमाड़ के यात्रिओंने गोदावरी विशेष एक्सप्रेस के इस तीन दिवसीय धुळे विस्तार पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया था। उनकी परेशानी की सबब धुळे से इस गाड़ी के यात्रिओंसे भरी होने पर थी।😊 आखिरकार इस समस्या का हल रेल विभाग ने 03 कोच द्वितीय श्रेणी और 01 शयनयान स्लिपर बढाकर हल करने का प्रयत्न किया। गाड़ी की नई संरचना का परिपत्रक यहाँ दिया जा रहा है। उक्त कोच बढ़ोतरी तुरन्त प्रभाव अर्थात 18 मई से लागू हो जाएगी।
16 मई 2023, मंगलवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2080
रेल प्रशासन यात्रिओंकी सुविधाओं को मद्देनजर रखने के साथ ही अपनी आय के स्रोत किस तरह बढ़ाए जा सकते है, इस पर भी विचार मन्थन करते रहता है। ज्यादातर रेल विभाग की आय मालभाड़े से होती है। कोयला, सीमेन्ट, अयस्क, लोहा इत्यादि मगर बहुत से छोटे पार्सल्स जिनमे नाशवान फल, सब्जियाँ, दूध ई. सम्मिलित है। इनका वाहन यात्री गाड़ियोंकी पार्सल वैन, गार्ड ब्रेक वैन द्वारा किया जा सकता है, जिनकी मात्रा और बढ़ाई जा सकती है।
इन छोटे पार्सल और नाशवान वस्तुओं के लिए रेल विभाग ने अलग से रेल गाड़ी बनाने की सोची। इसी संहितामे “कार्गो-लाइनर” रेल गाड़ी, रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला में विकसित की जा रही है। इन गाड़ियोंमे दो स्तरीय यातायात व्यवस्था रहेंगी। ऊपरी स्तर अर्थात अपर डेक पर यात्रिओंके बैठने की व्यवस्था और निचली डेक में सामान, माल वहन की व्यवस्था होगी।
शुरू में जहाँ पार्सल लोडिंग की मांग ज्यादा है, उन मार्गोंपर यह गाड़ियाँ प्रायोगिक तौर पर लाई जाएगी। यदि यह व्यवस्था कामयाब रही तो आगे बहुतसे मार्गोंपर हमें “कार्गो-लाइनर” गाड़ियाँ दिखाई देंगी। कुल मिलाकर रेल और रेल यात्री दोनों के लिए यह विन-विन व्यवस्था रहेगी।
15 मई 2023, सोमवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080
मध्य रेल CR में एक और वन्देभारत एक्सप्रेस की ट्रायल रन शुरू होने जा रही है। यह ट्रायल रन मुम्बई से कोंकण रेलवे के रास्ते मडगांव के बीच वन्देभारत एक्सप्रेस शुरू करने के लिए की जानी है। निम्नलिखित सूचना देखिए,
ज्ञात रहे, मध्य रेलवे पर मुम्बई से साईं नगर शिर्डी, सोलापुर के बीच और नागपुर से बिलासपुर के बीच पहले ही वन्देभारत एक्सप्रेस चलने लगी है। हालांकि नागपुर – बिलासपुर वन्देभारत भले ही मध्य रेल के नागपुर स्टेशन से चल रही हो, लेकिन उसका डिपो, झोन SECR दपुमरे का बिलासपुर स्टेशन है। कुल मिलाकर जल्द ही कोंकण रेलवे पर वन्देभारत एक्सप्रेस दौड़ने के आसार है।