Uncategorised

एक और वन्देभारत…

23 मई 2023, मंगलवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2080

’15 अगस्त तक 75 वन्देभारत!’ घोषणा याद है न! थोड़ा बहुत पीछे चल तो रहे है, मगर चल रहे है और जल्द ही देशभर में 75 वन्देभारत चलने लगेंगी।

इसी कड़ी में, अगली वन्देभारत एक्सप्रेस दिल्ली – देहरादून के बीच चलाने की तैयारी हो रही है। निम्नलिखित समयसारणी देखिए, यज्ञपी यह प्रस्तावित समय दिए गए है, बहुत कर यही समय निश्चित किये जायेंगे।

देहरादून से आनन्द विहार के बीच सप्ताह में 6 दिन, प्रत्येक बुधवार को छोड़कर इस वन्देभारत का शेड्यूल बनाया गया है। यह गाड़ी देहरादून से निकलकर हरिद्वार, टपरी, मेरठ सिटी, गाज़ियाबाद होकर आनन्द विहार टर्मिनल पहुंचेंगी। वन्देभारत एक्सप्रेस देहरादून जनशताब्दी के डेढ़ घण्टे बाद चलकर लगभग उसके पीछे ही दिल्ली पहुँचा देंगी। वापसीमे भी जनशताब्दी डेढ़ घण्टे बाद ही का प्रस्थान समय है। जनशताब्दी के यात्रिओंको वन्देभारत की सुपर लग्ज़री यात्रा की ओर आकृष्ट करने का प्रयास है।

Uncategorised

जालौर, मोकलसर होकर चलेगी गांधीधाम – अमृतसर – गांधीधाम साप्ताहिक विशेष

21 मई 2023, रविवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, द्वितीया/तृतीया, विक्रम संवत 2080

09461/62 गांधीधाम – अमृतसर – गांधीधाम साप्ताहिक विशेष

09461 गांधीधाम अमृतसर साप्ताहिक विशेष दिनांक 26 मई से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। वापसीमे 09462 अमृतसर – गांधीधाम साप्ताहिक विशेष दिनांक 27 मई से 01 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

गाड़ी संरचना में 01 वातानुकूल प्रथम, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 12 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 21 कोच

विस्तृत समयसारणी : ग़ांधीधाम, साबरमती, धांगध्रा, वीरमगाम, मेहसाणा, भीलड़ी, रानीवाड़ा, मारवाड़ भिनमाल, मोदरान, जालौर, मोकलसर, समदड़ी, लुणी, जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डिडवाना, लाडनूं, सूरतगढ़, रतनगढ़, चुरू, सादुलपुर, हिसार, जाखल, लुधियाना, जालन्धर कैंट, बियास, अमृतसर

यह गाड़ी TOD ट्रेन ऑन डिमाण्ड है, अतः किराया दर नियमित किरायोंसे 1.3 गुना ज्यादा रहेगा।

Uncategorised

पश्चिम रेल की अनोखी पहल : पटरियों के बगल में लगेंगी मिनी पवनचक्की

20 मई 2023, शनिवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2080

पश्चिम रेल WR प्रशासन हमेशा ही नए प्रयोग में अग्रसर रहता है, फिर वह विषय यात्री सुविधाओं हो या रेल परिचालन का। हवामान बदलाव के चलते दुनियाभर में कार्बन फुटप्रिंट कम करने पर जोर दिया जा रहा है। रेल विभाग अपने स्टेशनोंकी बिजली आपूर्ति हेतु छतों पर सोलर पैनल लगवा रहा है। पश्चिम रेलवे ने भी सोलर पैनल बिठा रखे है। इसी नीति के तहत पटरियों के बगल में मिनी विंड मिल, पवनचक्की स्थापित करना एक प्रयोगात्मक पहल है।

वीडियो साभार : श्री अब्दुल रहमान, मुम्बई
(साभार : HT media)

पश्चिम रेल्वेके मुम्बई मण्डलपर खार – नायगांव स्टेशनोंके बीच यह मिनी पवनचक्कियाँ स्थापित की गई है। रेल अधिकारियों का कहना है, जब पटरियोंसे तेजी से रेलगाड़ी गुजरती है तो उसकी हवा से यह पवनचक्की घूमेगी। पवनचक्कियों में सफेद, नीली टर्बाइन ब्लेड लगी है। हवा से यह ब्लेड घुमनेसे नीचे लगे विद्युत संयन्त्र कार्यान्वित हो जाएंगे और बिजली बनने लगेगी। चूँकि इनके सर्किट ऑनलाइन बिजली पारेषण से जुड़े होने से यह बिजली उसमे समाहित हो जाती है। इस तरह के प्रयोग से 1 किलोवॉट से लेकर 10 किलोवॉट तक की बिजली निर्माण करते आएंगी। यह विंड मिल परियोजना पूरे वर्षभर सभी वातावरण में काम कर सकती है। खास कर बरसात के दिनोंमें सोलर संयंत्रों से बिजली की निर्मिति कम होने लगती है।

फिलहाल यह विंड मिल प्रोजेक्ट प्रयोगात्मक स्तर पर चल रहा है।

Uncategorised

द म रेल SCR में रेल ब्लॉक, गाड़ियाँ रद्द

19 मई 2023, शुक्रवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2080

दक्षिण मध्य रेल के नान्देड़ मण्डल में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का कार्य जारी है अतः 2 गाड़ियाँ रद्द और 2 ही गाड़ियाँ आँशिक रद्द रहने वाली है।

07596 काचेगुड़ा निजामाबाद विशेष और 07593 निजामाबाद काचेगुड़ा विशेष यह दोनों गाड़ियाँ दिनांक 20 से 31 मई तक सम्पूर्णतः रद्द रहेगी।

11409 दौंड निजामाबाद एक्सप्रेस दिनांक 19 से 30 मई तक केवल दौंड से मुदखेड़ तक ही चलेंगी, मुदखेड़ – निजामाबाद के बीच रद्द रहेगी।

01413 निजामाबाद पंढरपुर विशेष मेमू दिनांक 20 मई से 31 मई तक केवल पंढरपुर से मुदखेड़ के बीच चलाई जाएगी, मुदखेड़ से निजामाबाद जे बीच यह गाड़ी में रद्द रहेगी।

Uncategorised

बड़ी खबर : दो नई साप्ताहिक गाड़ियोंकी घोषणा, बीकानेर – पुणे और मिरज – पुणे

18 मई 2023, गुरुवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080

20475/76 बीकानेर पुणे बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस

20476 पुणे बीकानेर सुपरफास्ट दिनांक 30 मई को उद्धाटन होगा और उसी दिन से नियमित रूप से प्रत्येक मंगलवार को शाम 20:10 को चलेगी और अगले दिन बुधवार को शाम 20:45 को बीकानेर पहुंचेगी। 20475 बीकानेर पुणे सुपरफास्ट नियमित रूप से प्रत्येक सोमवार सुबह 7:10 को चलेगी और अगले दिन मंगलवार को सुबह 7:35 को पुणे पहुंचेगी।

मार्ग में, नोखा, नागौर, गोटण, जोधपुर, लुणी, पाली मारवाड़, मारवाड़, रानी, फालना, जवाईबांध, अबु रोड, पालनपुर, मेहसाणा, अहमदाबाद, नड़ियाद, आनंद, वडोदरा, सूरत, वापी, वसई रोड़, भिवण्डी रोड़, कल्याण, लोनावला होकर चलेगी।

कोच संरचना में 02 वातानुकूल टू टियर, 05 वातानुकूल थ्री टियर, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय श्रेणी साधारण, 02 एसएलआर कुल 20 कोच रहेंगे।

इसी गाड़ी के साथ साथ पुणे से मिरज के बीच साप्ताहिक विशेष गाडी की घोषणा भी की गई है। यह समझने की बात है, पुणे बीकानेर पुणे साप्ताहिक को जोड़ने के हेतु, पुणे मिरज पुणे मंगलवार के दिन चलेगी। हालाँकि इसकी परिचालन तिथि घोषित नहीं कि गयी है।