Uncategorised

गया – चेन्नई के बीच चलनेवाली 12389/90 साप्ताहिक का होगा मानकीकरण

15 मई 2023, सोमवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080

12389/90 गया – पुरुच्ची थलैवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल – गया साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिंवकी, जबलपुर, गोंदिया, नागभीड़, बल्हारशाह, विजयवाड़ा का नियमित ICF रैक बदलकर आधुनिक LHB में बदला जा रहा है। इससे गाड़ी के परिचालन में नियमितता आयेंगी और साथ ही यात्रिओंकी रेल यात्रा भी आरामदायक, सुरक्षित हो जाएगी।

गौरतलब यह है, हमेशा की तरह मानकीकरण के नाम पर रेल प्रशासन इस गाड़ी से 4 द्वितीय श्रेणी शयनयान अर्थात स्लिपर कोच छीन लेगी और उनके जगह 3 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी एवं 01 कोच वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का जोड़ रही है। यह बदलाव 2023 की सितम्बर माह से लागू हो जाएगा।

ऐसे में आपको बता दूँ, रेल प्रशासन सभी यात्री गाड़ियोंका मानकीकरण सुसुत्रता से करते जा रहा है। मानकीकरण के कारण जब सभी गाड़ियोंकी कोच संरचना एक सी हो जाएगी तो किसी भी गाड़ी का रैक जो उसके प्रारम्भिक स्टेशन पर उपलब्ध होगा उसे चलाया जा सकेगा और इससे गाड़ियोंके परिचालन में देरी टाली जा सकेगी।

Uncategorised

07003/04 हैदराबाद – सोलापुर – हैदराबाद विशेष की अवधि बढ़ी।

14 मई 2023, रविवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

“जनता की अपार माँग को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन इस गाड़ी की अवधि जून आखिर तक बढ़ा रही है।” ☺️

खैर, नौटंकीबाजी न करते हुए साधी भाषा मे खबर देते। 07003/04 हैदराबाद – सोलापुर – हैदराबाद विशेष की अवधि बढाई जा रही है। जब चलाये जाने की घोषणा हुई थी, तब यह विशेष आज तक याने 14 मई तक ही चलनी थी। दरअसल इस खण्ड पर इण्टरसिटी जैसी प्रतिदिन चलनेवाली गाड़ी की माँग यात्रिओंसे बहुत दिनोंसे थी।

आशा है, यह विशेष गाड़ी की जिस तरह अवधि बढाई गयी है, रेल प्रशासन इसे नियमित ही कर दे।

Uncategorised

लिची देख ललचाए ज़ियरा!

12 मई 2023, शुक्रवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2080

रेल विभाग अपनी मालवहन गाड़ियोंसे जमकर यातायात करती है। जिसमे कोयला, लोह अयस्क, लोहे के बड़े अभियांत्रिकी सामान शामिल है। मगर क्या आप यह जानते है, रेल प्रशासन, यात्री गाड़ियोंके पार्सल डिब्बों द्वारा भी अनेकों सामान तीव्र गति से दूर दराज की जगहोंपर पहुँचाती है और वहाँ से लेकर आती है।

अब यह देखिए, मुजफ्फरपुर की शाही लीची कई महानगरों में भेजी जा रही है। पिछले दिनों एक टन लीची मुंबई भेजी गई थी। रेलवे के जरिये अब प्रतिदिन महानगरों में लीची भेजने की तैयारी की जा रही है। व्यवसायियों को भी मालभाड़े में कई तरह की सहूलियत दी जा रही है।

देखिए न, मुजफ्फरपुर की शाही लिची मात्र 32 घण्टों में मुम्बई के बाजारों में पहुँच रही है। है न कमाल की बात! रेल्वे, हम भारतीय लोगों के दिलोंमें यूँ ही नहीं बसती!☺️

Uncategorised

परे WR की इन्दौर के लिए और एक सौगात : इन्दौर – पुणे के बीच साप्ताहिक विशेष गाड़ी

10 मई 2023, बुधवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080

इस बार गर्मी की छुट्टियोंमे पश्चिम रेल दनादन विशेष गाड़ियाँ चलवा रही है। आज ही 3 जोड़ी गाड़ियोंकी पोस्ट डली और यह लीजिए 1 जोड़ी और घोषणा हो गयी।

09324/23 इन्दौर पुणे इन्दौर साप्ताहिक TOD विशेष

09324 इन्दौर पुणे साप्ताहिक विशेष दिनांक 18 मई से 29 जून तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। वापसीमे 09323 पुणे इन्दौर साप्ताहिक विशेष दिनांक 19 मई से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

गाड़ी की संरचना में 01 वातानुकूल प्रथम, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 12 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर ऐसे कुल 21 कोच रहेंगे।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे की इन्दौर से दानापुर, भिवानी, कटरा के लिए साप्ताहिक विशेष गाड़ियाँ

10 मई 2023, बुधवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080

09341/42 डॉ आंबेडकर नगर दानापुर डॉ आंबेडकर नगर साप्ताहिक विशेष

09341 डॉ आंबेडकर नगर दानापुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 15 मई से 26 जुन तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। वापसीमे 09342 दानापुर डॉ आंबेडकर नगर साप्ताहिक विशेष दिनांक 16 मई से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

गाड़ी संरचना में 01 वातानुकूल टू टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 15 स्लिपर, 04 साधारण, 02 एसएलआर ऐसे कुल 24 कोच रहेंगे।

09325/26 इन्दौर भिवानी इन्दौर द्विसाप्ताहिक विशेष

09325 इन्दौर भिवानी द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 15 मई से 30 जुन तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को चलेगी। वापसीमे 09326 भिवानी इन्दौर द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 16 मई से 01 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को चलेगी।

गाड़ी संरचना में 01 वातानुकूल टू टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 12 स्लिपर, 04 साधारण, 02 एसएलआर ऐसे कुल 21 कोच रहेंगे।

09321/22 इन्दौर श्री माता वैष्णो देवी कटरा इन्दौर साप्ताहिक विशेष

09321 इन्दौर श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक विशेष दिनांक 18 मई से 22 जुन तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। वापसीमे 09322 श्री माता वैष्णो देवी कटरा इन्दौर साप्ताहिक विशेष दिनांक 20 मई से 24 जून तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

गाड़ी संरचना में 02 वातानुकूल टू टियर, 06 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर, 03 साधारण, 02 एसएलआर ऐसे कुल 21 कोच रहेंगे।

यात्रीगण ज्ञात रहे, उपरोक्त विशेष गाड़ियाँ TOD अर्थात ट्रेन्स ऑन डिमाण्ड गाड़ियाँ है। इन गाड़ियोंमे सामान्य यात्री किराया दरोंसे 1.3 गुना दर से किराया लागू रहेगा। साथ ही वातानुकूल यानों में बेड रोल सुविधा का भी अभाव रह सकता है।