Uncategorised

प रे WR की और दो छुट्टी विशेष साप्ताहिक गाड़ियाँ; मुम्बई – बरौनी, वलसाड़ – कटरा के बीच दस फेरे करेंगी।

29 अप्रैल 2023, शनिवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

पश्चिम रेलवे यात्री सुविधा में अतिरिक्त गाड़ियाँ छोड़ने में तत्पर है। उसी कड़ी में मुम्बई सेंट्रल – बरौनी वाया वड़ोदरा, रतलाम, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, पाटलिपुत्र और वलसाड़ – श्री माता वैष्णो देवी कटरा वाया सुरत, रतलाम, मथुरा, दिल्ली सफदरजंग, अम्बाला, लुधियाना, जम्मूतवी के 10-10 फेरे, सीमित अवधि के लिए चला रहा है। यह गाड़ियाँ अतिरिक्त यात्री किराया दरोंसे चलाई जाएगी। विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है,

1 : 09061 मुम्बई सेंट्रल बरौनी जंक्शन साप्ताहिक विशेष दिनांक 02 मई से 04 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। वापसीमे 09062 बरौनी जंक्शन मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष दिनांक 04 मई से 06 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।

गाड़ी की कोच संरचना में 01 वातानुकूल टू टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 15 स्लिपर, 04 साधारण द्वितीय, 02 एसएलआर कुल 24 कोच रहेंगे।

2: 09097 वलसाड़ माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक विशेष दिनांक 04 मई से 06 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। वापसीमे 09098 श्री माता वैष्णो देवी कटरा वलसाड़ साप्ताहिक विशेष दिनांक 06 मई से 08 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

गाड़ी की कोच संरचना में 01 वातानुकूल टू टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 15 स्लिपर, 04 साधारण द्वितीय, 02 एसएलआर कुल 24 कोच रहेंगे।

Uncategorised

दादर – धुळे – दादर त्रिसाप्ताहिक, सीमित अवधि विशेष की समयसारणी

28 अप्रैल 2023, शुक्रवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080

01065/66 दादर – धुळे – दादर त्रिसाप्ताहिक विशेष धुळे से 29 अप्रैल को शुभारम्भ विशेष और 30 अप्रैल से दादर स्टेशन से नियमित रूप में 30 जून तक चलेगी।

01065 दादर धुळे त्रिसाप्ताहिक विशेष दिनांक 30 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक रविवार, सोमवार एवं शुक्रवार को चलेगी। वापसीमे 01066 धुळे दादर त्रिसाप्ताहिक विशेष दिनांक 01 मई से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार एवं शनिवार को चलेगी।

गाड़ी संरचना में 08 द्वितीय साधारण, 01 वातानुकूल कुर्सी यान और 02 एसएलआर ऐसे कुल 11कोच रहेंगे।

यात्रीगण ज्ञात रहे, उक्त गाड़ी विशेष श्रेणी में, TOD ट्रेन ऑन डिमाण्ड तर्ज पर चलनेवाली है अतः अतिरिक्त किराया दर चुकाने की तैयारी रखनी होगी। यह किराया नियमित किराया दरों से 1.3 गुना ज्यादा लगने वाला है।

नियमित समयसारणी :-

दिनांक 29 अप्रैल को शुभारम्भ विशेष 01125 धुळे से दादर के बीच चलेगी, समयसारणी निम्नलिखित है,

साइड इफ़ेक्ट : 02101/02 दादर – मनमाड़ – दादर सप्ताह में 6 दिन की जगह अब त्रिसाप्ताहिक हो जाएगी।

इसका तातपर्य यह है, दादर – मनमाड़ के बीच सप्ताह में 6 दिन चलनेवाली गोदावरी विशेष, सप्ताह 3 दिन दादर – धुळे के बीच चलेगी। बचे तीन दिन यथावत मनमाड़ तक चलती रहेगी।☺️

Uncategorised

“सारा हुलिया ही बदल कर रख दिया, रेल्वे स्टेशनोंका!!”

28 अप्रैल 2023, शुक्रवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080

‘कचरा डस्टबिन में फेंके’ ऐसे पोस्टर सार्वजनिक जगहोंपर आम तौर पर दिखाई देते है, मगर जब सार्वजनिक जगह खुद ही डस्टबिन बन गयी हो तो? हर कोना कचरा, कचरा। हर दीवाल पर ‘केसरी जुबाँ’ का रंगरोगन। 😊

कहते है, कोई जगह साफ-सुथरी हो तो वहाँ गन्दगी फैलाने की मानसिकता नही बन पाती है, लेकिन थोड़ी भी धूल,मिट्टी हो तो उसे कचरापेटी बनने में देर नहीं लगती। याद कीजिये कुछ ही वर्षों पहले के हमारे रेल्वे स्टेशन। किस तरह अस्तव्यस्त रहते थे। गाँव, शहर की तमाम गरीबी, लाचारी रात रेल्वे स्टेशनोंपर गुजारती थी, या यूँ कहें रेल्वे स्टेशन उनका रैन बसेरा बन जाता था। स्टेशनोंके आहाते बेगैरतों के साथ साथ मवेशियों के भी अड्डे बने रहते। खैर, यह अब बीती बातें हो गयी। रेल्वे स्टेशनोंने अपना रूप खूब बदला है।

अब रेल्वे स्टेशनोंको हवाईअड्डे की तर्ज पर बदला जा रहा है। साफसफाई, जगह जगह डस्टबिन, ग्रेनाइट, कोटा फर्श लगे फ़्लोर, एल ई डी लाईटों से लखदख करते स्टेशनोंके आहाते, प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले साइन बोर्ड। जहाँ दिव्यांगों के लिए एखाद रैम्प की माँग को रेल प्रशासन अचरज़ भरी निगाहों से देखता था, वहीं लगभग हर छोटेबड़े स्टेशनोंपर रैम्प, लिफ्ट्स, एस्कलेटर, बैटरी चलित वाहन उपलब्ध कराए जा रहे है।

ऐसी बहुत सी बातें है, जिन्हें श्री प्रकाशजी ने अपने ट्वीटर अकाउंट @Gujju_Er पर संकलित किया है। उनके सौजन्य से हम यह सारी तस्वीरें यहाँ पर साँझा कर रहे है। देखिए किस तरह हमारे रेल्वे स्टेशनोंने अपना रूप बदला है,

इज्जतनगर उत्तरप्रदेश

इगतपुरी, महाराष्ट्र

हाजीपुर, बिहार

धारवाड़, कर्नाटक

अलीपुरद्वार, पश्चिम बंगाल

जबलपुर, मध्यप्रदेश

गांधीनगर, गुजरात

गुंतकल, आंध्र प्रदेश

होसापेटे, कर्नाटक

भद्रख, ओड़िशा

जालना, महाराष्ट्र

बदायूँ, उत्तर प्रदेश

बुरहानपुर, मध्यप्रदेश

दुल्लहपुर, उत्तरप्रदेश

बीदर, कर्नाटक

बेलगावी, कर्नाटक

अडोनी, आंध्र प्रदेश

गौरीगंज, उत्तर प्रदेश

सोगारिया, कोटा मध्यप्रदेश

होजाई, असम

बड़ी सादड़ी, राजस्थान

लोनावला, महाराष्ट्र

जेजुरी, महाराष्ट्र

दावणगेरे, कर्नाटक

वरंगल, तेलंगाना

लंका, असम

वडनगर, गुजरात

बरकाकाना, झारखंड

छायापुरी, वडोदरा गुजरात

यह तो छोटासा नमूना है, अमूमन मंझोले, बड़े स्टेशन लगभग आधुनिकता में, सुन्दरता और साफसफाई में बदल गए है।

Uncategorised

पातालकोट और पेंचवैली अब जाएगी सिवनी ; दोनों गाड़ियोंका छिंदवाड़ा से आगे किया गया विस्तार

27 अप्रैल 2023, गुरुवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2080

फिरोजपुर – छिंदवाड़ा के बीच प्रतिदिन चलनेवाली 14623/24 पातालकोट एक्सप्रेस का दिनांक 27/28 अप्रैल से छिंदवाड़ा से आगे सिवनी तक विस्तार किया जा रहा है। अब पातालकोट एक्सप्रेस फिरोजपुर – सिवनी के बीच चलेगी।दिनांक 27 अप्रैल को फिरोजपुर से चलनेवाली 14624 पातालकोट एक्सप्रेस छिंदवाड़ा से आगे सिवनी को पहुचेंगी और वापसीमे दिनांक 28 अप्रैल से 14623 सिवनी से फिरोजपुर के लिए चलेगी। यह विस्तार नियमित कर दिया गया है। विस्तारित दौड़ की समयसारणी निम्नलिखित है।

साथ ही दिनांक 27 अप्रैल को इन्दौर से चलनेवाली 19343 इन्दौर भण्डारकुण्ड पेंचवैली प्रतिदिन एक्सप्रेस का छिंदवाड़ा से सिवनी तक विस्तार किया जाएगा। यह गाड़ी अब छिंदवाड़ा से आगे भण्डारकुण्ड न जाते हुए सिवनी पहुंचेगी। वापसी में दिनांक 28 अप्रैल से 09590 भण्डारकुण्ड बैतूल विशेष भण्डारकुण्ड की बजाय अब सिवनी से छिंदवाड़ा होते हुए बैतूल के बीच चलेगी। यह बदलाव भी उक्त तिथियोंसे नियमित हो जाएगा।

Uncategorised

मध्य रेल CR की उत्तर भारत के लिए दो अनारक्षित साप्ताहिक विशेष गाड़ियाँ

27 अप्रैल 2023, गुरुवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2080

01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर अनारक्षित विशेष दिनांक 28 अप्रैल से 19 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी एवं वापसीमे 01124 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस अनारक्षित विशेष दिनांक 29 अप्रैल से 20 मई तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। गाड़ी की संरचना में 20 द्वितीय श्रेणी साधारण, 01 एसएलआर और 01 लगेज कम जनरेटर वैन रहेगी। यह गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोण्डा होकर गोरखपुर के बीच 4 फेरे करेंगी।

01121 पुणे दानापुर अनारक्षित विशेष दिनांक 30 अप्रैल से 21 मई तक प्रत्येक रविवार को चलेगी एवं वापसीमे 01122 दानापुर पुणे अनारक्षित विशेष दिनांक 02 से 23 मई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। इस गाड़ी की संरचना उपलब्ध नही है। यह गाड़ी पुणे से चलकर दौंड कोर्ड, मनमाड़, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर दानापुर के बीच 4 फेरे करेंगी।

गौरतलब यह है, रेल प्रशासन इन अनारक्षित गाड़ियोंको यदि द्वितीय श्रेणी की 2S आरक्षण कर चलाये तो यह गाड़ियाँ रेल्वेके ई-टिकट ऍप, वेबसाइट पर दिखने लगेंगी। इससे उन यात्रिओंको भी इन गाड़ियोंकी जानकारी मिल सकेगी जो केवल रेल्वेके वेबसाइट और ऍप देखकर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करते है। चूँकि अनारक्षित टिकटोंमे 2S का आरक्षण शुल्क जो की नाममात्र ₹15/- प्रति सीट है, जुड़ेगा। जानकारी के ऐवज में यह शुल्क कुछ भारी नही पड़ेगा और कई बार खाली ही चलनेवाली यह गाड़ियाँ उचित यात्री भार के साथ चल पाएगी।