Uncategorised

दौंड – मनमाड दोहरीकरण कार्य तहत निम्नलिखित गाड़ियोंका समय बदलाव/ कुछ गाड़ियाँ रद्द

04 मार्च  2023, शनिवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2079

मध्य रेल्वेके सोलापुर मंडल ने अपने परिपत्रक के जरिये घोषणा की है, दौंड – मनमाड दोहरीकरण परियोजना शुरू करने के लिए दौंड – मनमाड खंड में बेलापुर, चितली और पुण्ताम्बा स्टेशनों के बीच गैर – इंटरलॉक चलाने की योजना बनाई है। इस काम के चलते निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और समयसारणी में बदलाव किया गया है।

सम्पूर्ण रद्द की गई गाड़ियाँ :-

1) 11409 दौंड निजामाबाद एक्सप्रेस (24 दिन) दिनांक 01.03.23 से 24.03.23 तक

2) 11410 निजामाबाद – पुणे एक्सप्रेस दिनांक 01.03.23 से 26.03.23 तक (26 दिन)

3) 01135 भुसावल – दौंड साप्ताहिक मेमू 02.03.23,09.03.23,16.03.23, 23.03.23 (चार दिन)

4) 01136 दौंड भुसावल साप्ताहिक मेमू 02.03.23,09.03.23,16.03.23,09.03.23 (चार दिन)

प्रारम्भिक स्टेशन से पुनर्निर्धारित समय :-

1) 02131 पुणे – जबलपुर साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस JCO – 06.03.23, 13.03.23, 20.03.23 यह (3 दिन) पुणे से अपने नियमित प्रस्थान समय 11:30 के बजाय 15.25 बजे प्रस्थान करेगी।

2) 12103 पुणे – लखनऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस। (तीन दिन) अर्थात् JCO – 07.03.23, 14.03.23, 21.03.23 को पुणे से अपने नियमित प्रस्थान समय 10:45 के बजाय 15.25 बजे प्रस्थान करेगी।

3) 22845 पुणे – हाटिया द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस। JCO – 01.03.23, 05.03.23, 08.03.23, 12.03.23, 15.03.23, 19.03.23 और 22.03.23। उपरोक्त (7 दिन) पुणे से अपने नियमित प्रस्थान समय 10:45 के बजाय 15.25 बजे प्रस्थान करेगी।

4) 15030 पुणे – गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस। JCO – 04.03.23, 11.03.23, 18.03.23 उपरोक्त (3 दिन) पुणे से अपने नियमित प्रस्थान समय 10:45 के बजाय 15.25 बजे प्रस्थान करेगी।

Uncategorised

मध्य रेल प्रशासन ने बुरहानपुर, खण्डवा, कलबुर्गी, शहाबाद, वाड़ी में मेल एक्सप्रेस गाड़ियोंको अस्थायी ठहरावों की घोषणा की

03 मार्च  2023, शुक्रवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2079

निम्नलिखित परिपत्रक में सात जोड़ी गाड़ियोंको मार्च के पहले सप्ताह की तिथियोंसे, आनेवाले छह माह तक प्रायोगिक तौर पर ठहराव की घोषणा की गई है। यात्रीगण से निवेदन है, उक्त प्रायोगिक तौर पर दिए गए ठहरावों का भरपूर लाभ लेकर रेल प्रशासन को सिद्ध करा दें की दिए गए ठहराव अस्थायी की जगह स्थायी में बदले जाए। ☺️

1) 16331/32 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई – तिरुवनंतपुरम – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई साप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 16351/52 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई – नागरकॉइल जंक्शन – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस शाहाबाद स्टेशन पर अस्थायी तौर पर आगामी छह महीनोंके लिए ठहराव लेगी।

2) 20919/20 पुरुच्चि थलैवार डॉ एम जी आर चेन्नई सेंट्रल – एकतानगर – पुरुच्चि थलैवार डॉ एम जी आर चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस कलबुर्गी स्टेशन पर अस्थायी तौर पर आगामी छह महीनोंके लिए ठहराव लेगी।

3) 20953/54 पुरुच्चि थलैवार डॉ एम जी आर चेन्नई सेंट्रल – अहमदाबाद – पुरुच्चि थलैवार डॉ एम जी आर चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस कलबुर्गी स्टेशन पर अस्थायी तौर पर आगामी छह महीनोंके लिए ठहराव लेगी।

4) 12219/20 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – सिकंदराबाद – लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक वातानुकूलित दुरन्तो एक्सप्रेस वाड़ी स्टेशन पर अस्थायी तौर पर आगामी छह महीनोंके लिए ठहराव लेगी।

5) 12167/68 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – बनारस – लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रतिदिन एक्सप्रेस बुरहानपुर स्टेशन पर अस्थायी तौर पर आगामी छह महीनोंके लिए ठहराव लेगी।

6) 19483/84 अहमदाबाद – बरौनी जंक्शन – अहमदाबाद सप्ताह में छह दिन चलने वाली एक्सप्रेस खण्डवा स्टेशन पर अस्थायी तौर पर आगामी छह महीनोंके लिए ठहराव लेगी।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे के उधना स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग हेतु 4 दिन रेल ब्लॉक; गाड़ियोंके परिचालन बदलने की लम्बी फेहरिस्त

02 मार्च  2023, गुरुवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2079

उपरोक्त रेल ब्लॉक दिनांक 03 मार्च सुबह 9:00 बजे से दिनांक 06 मार्च सुबह 9:00 बजे तक चलेगा। आगे बाधित होनेवाली गाड़ियोंकी सूची है, यात्रीगण एक बात और ध्यान दे रेल ब्लॉक के दिनोंमें कोई भी यात्री गाड़ी उधना स्टेशन पर नही रोकी जाएगी, इनमें उधना स्टेशन पर नियोजित स्टॉपेज वाली गाड़ियाँ भी शामिल है।

यात्रीगण कृपया तिथि का ध्यान रखे। JCO का अर्थ गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथि। यात्री अपनी गाड़ी की जानकारी गाड़ी क्रमांक से समझे। इसके अलावा रेलवे की हेल्पलाइन 139, रेल्वे की अधिकृत वेबसाइट की मदत लें।

सम्पूर्ण रद्द की गई अप गाड़ियाँ :-

सम्पूर्ण रद्द की गई डाउन गाड़ियाँ :-

अंशतः रद्द की जानेवाली अप गाड़ियाँ :

अंशतः रद्द की जानेवाली डाउन गाड़ियाँ :-

परावर्तित मार्ग से चलाई जानेवाली ‘अप’ गाड़ियाँ :

परावर्तित मार्ग से चलाई जानेवाली ‘डाउन’ गाड़ियाँ :-

विशेष अतिरिक्त सूचनाएं :-

Uncategorised

दपुमरे SECR के नए गेज कन्वर्जन गोंदिया – जबलपुर, सिवनी – भण्डारकुण्ड मार्ग पर नई यात्री सेवाएं शुरू होंगी।

02 मार्च  2023, गुरुवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2079

1) नैनपुर – मंडला फोर्ट – नैनपुर प्रतिदिन सवारी

2) 11755/56 रीवा – इतवारी – रीवा सप्ताह में चार दिवसीय एक्सप्रेस वाया जबलपुर, नैनपुर, छिंदवाड़ा।

11756 रीवा इतवारी एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को और 11755 इतवारी रीवा एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार, शनिवार एवं सोमवार को चलेगी। मार्गमे रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नैनपुर, सिवनी, चौराई, छिंदवाड़ा, रामकोना और सावनेर स्टेशनोंके स्टोपेजेस निर्धारित किये गए है।

3) जबलपुर – गोंदिया – जबलपुर प्रतिदिन सवारी

4) 14624/23 फिरोजपुर कैंट – छिंदवाड़ा – फिरोजपुर कैंट पातालकोट प्रतिदिन एक्सप्रेस का छिंदवाड़ा से आगे सिवनी तक विस्तार

5) 19343 इन्दौर भण्डारकुण्ड पंचवेल्ली प्रतिदिन एक्सप्रेस और 09590 भण्डारकुण्ड बैतूल पंचवेल्ली सवारी गाड़ी का भण्डारकुण्ड से आगे सिवनी तक विस्तार

6) 07813/14 तुमसर – तिरोड़ी – तुमसर प्रतिदिन डेमू विशेष गाड़ी का कटंगी के रास्ते बालाघाट तक विस्तार

यात्रीगण, उपरोक्त गाड़ियोंके विस्तार, नई गाड़ियाँ इत्यादि आदेश रेल प्रशासन से दपुमरे को प्राप्त हुए है। आगे दपुमरे रेल क्षेत्र अपनी रखरखाव और परिचालनिक व्यवस्था को मद्देनजर रख इन गाड़ियोंके परिचालन को घोषणा करेगा। गाड़ियोंके नियमित किये जाने की घोषणामें कुछ समयसारणी का बदलाव भी किया जा सकता है।

Uncategorised

मध्य रेल, सोलापुर मण्डल! दौंड – मनमाड़ रेल मार्ग दोहरीकरण कार्य के चलते, मार्ग की लगभग सभी यात्री गाड़ियोंका परिचालन बाधित हो सकता है।

01 मार्च 2023, बुधवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2079

मध्य रेल, सोलापुर मण्डल! दौंड – मनमाड़ रेल मार्ग दोहरीकरण के तहत बेलापुर – पुण्ताम्बा खण्ड पर कार्य शुरू हो रहा है। सम्भवतः फिर से इस पुणे – मनमाड़ मार्ग पर यात्री गाड़ियोंकी आवाजाही गड़बड़ होने वाली है। फिलहाल हमारे पास केवल दो गाड़ियोंकी जानकारी आई है और एक लम्बी फेहरिस्त का इंतज़ार है।

22845 पुणे हटिया द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस पुणे से दिनांक 05, 08, 12, 15, 19 एवं 22 मार्च को अपने निर्धारित समय 10:45 की जगह 4 घंटे 40 मिनट देरी से याने 15:25 को रवाना होगी।

11409/10 दौंड – निजामाबाद/ निजामाबाद – पुणे मेमू एक्सप्रेस दिनांक 01 मार्च से 26 मार्च तक सम्पूर्णतः रद्द रहेगी।