Uncategorised

पश्चिम रेल WR की और तीन विशेष गाड़ियाँ; सूरत – ब्रम्हपुर, मुम्बई सेंट्रल – कटिहार और सूरत – महुवा के बीच चलेंगी।

03 नवम्बर 2023, शुक्रवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2080

पश्चिम रेलवे की विशेष गाड़ियोंके घोषणाओंका सिलसिला जारी है। गौरतलब है, सारी विशेष गाड़ियोंमें नियमित यात्री किराया दर से अतिरिक्त यात्री किराया देय रहेगा।

09069/70 सूरत ब्रम्हपुर सूरत साप्ताहिक विशेष

09069 सूरत से दिनांक 08 नवम्बर से 27 दिसम्बर तक प्रत्येक बुधवार को ब्रम्हपुर के लिए चलेगी वापसी में 09070 ब्रम्हपुर से दिनांक 10 नवम्बर से 29 दिसम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को सूरत के लिए रवाना होगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूल प्रथम, 02 वातानुकूल टु टियर, 06 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर, 03 द्वितीय श्रेणी साधारण जनरल, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर वैन कुल 22 कोच

09189/90 मुम्बई सेंट्रल कटिहार मुम्बई सेंट्रल TOD साप्ताहिक विशेष

09189 मुम्बई सेंट्रल से दिनांक 11 नवम्बर से 30 दिसम्बर तक प्रत्येक शनिवार को कटिहार के लिए चलेगी वापसी में 09190 कटिहार से दिनांक 14 नवम्बर से 02 जनवरी 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को मुम्बई सेंट्रल के लिए रवाना होगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूल टु टियर, 03 वातानुकूल थ्री टियर, 12 स्लिपर, 04 द्वितीय श्रेणी साधारण जनरल, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

09111/12 सूरत महुवा सूरत द्विसाप्ताहिक विशेष

09111 सूरत से दिनांक 08 से 29 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को महुवा के लिए चलेगी वापसी में 09112 महुवा से दिनांक 09 से 30 नवम्बर तक प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को सूरत के लिए रवाना होगी।

Uncategorised

05 नवम्बर को पुणे – नागपुर एकतरफा विशेष गाड़ी चलेगी।

02 नवम्बर 2023, गुरुवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080

यात्रिओंकी पुरजोर मांग के मद्देनजर, मध्य रेल ने 02107 पुणे – नागपुर एकतरफा विशेष गाड़ी का नियोजन किया है। यात्रिओंको निवेदन है, कृपया विशेष सेवा का उपयोग लें।

कोच संरचना : कुल 24 ICF कोच, स्लिपर – 13, वातानुकूल टु टियर 01, वातानुकूल थ्री टियर 02, द्वितीय श्रेणी साधारण जनरल 06, एसएलआर 2

स्टापेजेस : उरुळी, दौंड कॉर्ड लाईन, अहमदनगर, बेलापूर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावळ, मलकापूर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामनगांव, वर्धा.

समयसारणी :

Uncategorised

पश्चिम रेल्वे WR : बान्द्रा टर्मिनस – बाड़मेर; भीलड़ी, समदड़ी होकर विशेष गाड़ी के आठ फेरे

01 नवम्बर 2023, बुधवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2080

09039/40 बान्द्रा टर्मिनस बाड़मेर बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष वाया भीलड़ी, समदड़ी

09039 बान्द्रा टर्मिनस बाड़मेर साप्ताहिक विशेष दिनांक 08 नवम्बर से 27 दिसम्बर तक प्रत्येक बुधवार को रवाना होगी और वापसी में 09040 बाड़मेर बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष दिनांक 09 नवम्बर से 28 दिसम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को रवाना होगी।

कोच संरचना : 12 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर और 02 पॉवर कम लगेज कार कुल 22 कोच

समयसारणी :

Uncategorised

पुणे हटिया पुणे के बीच विशेष गाड़ी के 5 फेरे

31 अक्तूबर 2023, मंगलवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2080

रेलवे अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पुणे और हटिया के बीच 10 त्योहार विशेष की सेवाएं (5 अप + 5 डाउन) शुरू हो रही है।

➡️02845 पुणे हटिया एक्सप्रेस-
-पुणे प्रस्थान- 3/11/23 से 1/12/23 तक प्रत्येक शुक्रवार 10.45 बजे
-हटिया आगमन- शनिवार को 16.25 बजे

➡️02846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस-
-हटिया प्रस्थान- 1/11/23 से 29/11/23 तक प्रत्येक बुधवार को 21.30 बजे
-पुणे आगमन- शुक्रवार को प्रातः 2.45 बजे।

➡️कुल कोच- 20 एलएचबी कोच।
14 वातानुकूल थ्री टियर, 2 स्लीपर, 2 जनरल, 2 पावरकार।

➡️ हॉल्ट- पुणे, दौंड कॉर्ड, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झासरूगुड़ा, राउरकेला, हटिया।

Uncategorised

भुसावल मण्डल, चालीसगांव स्टेशन; रेल यातायात ब्लॉक के चलते कुछ यात्री गाड़ियाँ नियंत्रित की जाएगी।

30 अक्तूबर 2023, सोमवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2080

चालीसगांव स्टेशन पर विशेष पॉवर एवं ट्रैफिक ब्लॉक

भुसावल मंडल के चालीसगांव स्टेशन पर पुराना फुट ओवर ब्रिज (FOB) को हटाने के कार्य के लिए यातायात और पावर ब्लॉक परिचालित करेगा।

ब्लॉक की तिथि : दिनांक- 31.10.2023
यह ब्लॉक अप-डाउन दोनों मार्ग पर लिया जाएगा। ब्लॉक के परिणामस्वरूप होने वाले ट्रेन सेवाओं में किए जानेवाले परिवर्तन निम्नलिखित है,

अप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का रेगुलेशन:
• दिनांक- 31.10.2023 को चालीसगांव से गुजरने वाली गाड़ियाँ,

11078 जम्मूतवी – पुणे झेलम एक्सप्रेस को वाघली स्टेशन पर 08.15 से 11.00 बजे तक (02.45 घंटा) तक रेगुलेशन किया जाएगा।

12142 पाटलिपुत्र – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को कजगांव स्टेशन पर 08.30 से 11.00 बजे तक (02.30 घंटा) तक रेगुलेशन किया जाएगा।

15065 गोरखपुर – पनवेल एक्सप्रेस को गालन स्टेशन पर 08.40 बजे से 11.00 बजे तक (02.20 घंटा) रेगुलेशन किया जाएगा।

11060 छपरा – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को पचोरा स्टेशन पर 08.45 से 11.00 बजे तक (02.15 घंटा) रेगुलेशन किया जाएगा।

12780 हज़रत निज़ामुद्दीन – वास्को डी गामा गोवा एक्सप्रेस को माहेजी स्टेशन पर 09.50 से 11.00 बजे तक (01.10 घंटा) रेगुलेशन किया जाएगा।

डाउन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का रेग्युलेशन :

20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर एक्सप्रेस को हीरापुर स्टेशन पर 25 मिनट के लिए रेगुलेशन किया जाएगा।

15018 गोरखपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस काशी एक्सप्रेस को म्हसावद स्टेशन पर 10.30 बजे से 11.00 बजे तक (30 मिनट) रेगुलेशन किया जाएगा।

15946 गुवाहाटी – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को शिरसोली स्टेशन पर 15 मिनट के लिए रेगुलेशन किया जाएगा।

यात्रीगण, कृपया अपनी रेल यात्रा के लिए रेल विभाग की हेल्पलाइन 139, वेबसाइट या ऍप का उपयोग कर जानकारी लें।