Uncategorised

नयी गाड़ी : पुणे – अमरावती – पुणे प्रतिदिन, की संक्षिप्त समयसारणी जारी!

27 अक्तूबर 2023, शुक्रवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी/चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080

हा, हा, हा!! 😊☺️

नई गाड़ी! नई गाड़ी के नाम पर पुणे – भुसावल – पुणे वाया नासिक, पनवेल, कर्जत हुतात्मा एक्सप्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन अर्थात रूपांतरण कर दिया गया है।

रेल प्रशासन द्वारा जारी यह परिपत्रक देखिए,

11025/26 पुणे – भुसावल – पुणे प्रतिदिन हुतात्मा एक्सप्रेस को रीरूटिंग और भुसावल से आगे अमरावती तक एक्सटेंड याने विस्तारित किया जाएगा। यह गाड़ी अमरावती से पुणे अब बड़नेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर स्टापेजेस ले कर भुसावल पहुंचेगी। भुसावल से मनमाड़ के बीच नियमित स्टापेजेस लेते हुए मनमाड़ से आगे कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड कोर्ड होते हुए पुणे के बीच चलेगी।

कुल मिलाकर यह गाड़ी शॉर्ट डिस्टेन्स से पुणे पहुँचेंगी मगर स्थानीय यात्रिओंकी नासिक, पनवेल होते हुए पुणे लिंक और खास कर नासिक – पुणे के बीच चलनेवाले यात्रिओंके अरमानोंपर पानी फेरते नजर आ रही है।

एक विशेष बात यह है, इन्टरसिटी गाड़ी का अर्थ होता है यात्रिओंकी केवल सिटिंग व्यवस्था जो की यह गाड़ी है, मगर चलेगी ओवरनाइट जो की लम्बी दूरी के यात्रिओंके लिए बेहद असुविधा निर्माण करेगी। स्थानीय लोकाग्रह पर इस गाड़ी में दो स्लिपर कोच और एक वातानुकूल थ्री टियर कोच जोड़े गए थे, जिसे संक्रमण काल की पुनर्बहाली में हटा दिया गया।

कमसे कम इतनी आशा रख ही सकते है, की इस पुनर्बहाली में स्लिपर कोच भी बहाल किए जाए।

# क्या रेल प्रशासन इस गाड़ी के रैक को आगे 12119/20 अमरावती – अजनी – अमरावती इन्टरसिटी एक्सप्रेस में भी चला सकती है? फ़िलहाल यह इन्टरसिटी एक्सप्रेस 8 कोच मेमू रैक से चल रही है।

Uncategorised

सह्याद्री एक्सप्रेस 05 नवम्बर से पटरी पर! विशेष श्रेणी में, कोल्हापुर – पुणे के बीच चलेगी

27 अक्तूबर 2023, शुक्रवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी/चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080

11023/24 कोल्हापुर – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – कोल्हापुर के बीच को अलग स्वरूप में पुनर्स्थापित करने का प्रयास रेल विभाग कर रहा है। यह ठीक उसी तरह है, 12117/18 मनमाड़ – मुम्बई के बीच चलनेवाली गोदावरी एक्सप्रेस को वर्षों बन्द रखने के बाद विशेष श्रेणी में फिरसे पटरी पर लाया गया।

सह्याद्रि एक्सप्रेस को मुम्बई की जगह पुणे – कोल्हापुर के बीच लाया जा रहा है।

01024 कोल्हापुर पुणे विशेष एक्सप्रेस दिनांक 05 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक प्रतिदिन और 01023 पुणे कोल्हापुर विशेष एक्सप्रेस दिनांक 06 नवम्बर से 01 जनवरी 2024 तक प्रतिदिन निम्नलिखित समयसारणी के अनुसार चलेगी।

गाड़ी की कोच संरचना : 01 वातानुकूल टु टियर, 04 वातानुकूल थ्री टियर, 07 स्लिपर, 02 द्वितीय साधारण जनरल, 02 एसएलआर कुल 16 आई सी एफ कोच रहेंगे

परिपत्रक दर्शा रहा है, उपरोक्त गाड़ी 11039/40 महाराष्ट्र एक्सप्रेस के लाय ओवर रैक से संचालित की जाएगी। चूँकि विशेष गाड़ी है, TOD ट्रेन ऑन डिमाण्ड है तो नियमित किराया तालिका से अतिरिक्त किराया देय रह सकता है, जिसके बारे में कोई सूचना परिपत्रक में उल्लेखित नही है। ☺️

Uncategorised

मध्य रेल का टिटवाला – कसारा के बीच 28/29 अक्तूबर को रेल ब्लॉक; मुम्बई की लम्बी दूरी की यात्री गाड़ियाँ बाधित रहेंगी

26 अक्तूबर 2023, गुरुवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2080

मध्य रेल द्वारा टिटवाला – कसारा स्टेशनों के बीच विभिन्न बुनियादी ढांचे से संबंधित कार्य हेतु ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक

मध्य रेल विभिन्न प्रमुख बुनियादी ढांचे से संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए उत्तर पूर्व खंड में टिटवाला – कसारा स्टेशनों के बीच अप और डाउन उत्तर पूर्व लाइनों पर एकीकृत यातायात और पावर ब्लॉक परिचालित करेगा।

निम्नलिखित कार्यों को पूरा करने के लिए उत्तर पूर्व खंड में टिटवाला – कसारा स्टेशनों के बीच अप और डाउन उत्तर पूर्व लाइनों पर एकीकृत यातायात और पावर ब्लॉक संचालित किए जाएंगे: –

1) सड़क क्रेन का उपयोग करके उंबरमाली – कसारा स्टेशन के बीच पुल संख्या किमी 118/3, 118/17-19 पर पीएससी गर्डर की लॉन्चिंग

2) सड़क क्रेन का उपयोग करके आसनगांव और आटगांव स्टेशन के बीच किमी 87/400 पर एलएचएस साइट लेवल क्रॉसिंग संख्या 67 पर आरएच गर्डर की लॉन्चिंग

3) खडावली – वाशिंद स्टेशनों के बीच किमी 72/10 पर सिग्नल गैन्ट्री की लॉन्चिंग।

4) दो सड़क क्रेनों का उपयोग करके किमी 120/21 ए-241 पर कसारा रेलवे स्टेशन पर एमआरवीसी द्वारा 4.5 मीटर चौड़े एफओबी के एन प्रकार के गर्डर्स की डी लॉन्चिंग

5) अन्य सैडो ब्लॉक

ब्लॉक की तिथि: 28/29.10.2023 (शनिवार/रविवार रात्रि)

ट्रैफिक ब्लॉक सेक्शन और अवधि: उत्तर पूर्व सेक्शन में टिटवाला – कसारा स्टेशन 00.30 बजे से 05.30 बजे

उपनगरीय ट्रेनों का रद्दीकरण :

एन 33 सीएसएमटी प्रस्थान 22:50 रद्द रहेगी।
एन 1 सीएसएमटी प्रस्थान 00:15 रद्द रहेगी।
केएएन 1 कल्याण प्रस्थान 05.28 आसनगांव 06.03 भी रद्द रहेगी।
एन 2 कसारा प्रस्थान 03:51 रद्द रहेगी
एन 4 कसारा प्रस्थान 04:59 रद्द रहेगी।

उपनगरीय ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन :

एएन 2 आसनगांव प्रस्थान 06:11 कल्याण से चलेगी।

ब्लॉक अवधि के दौरान उपनगरीय ट्रेनों का परिचालन:

ब्लॉक अवधि के दौरान टिटवाला और कसारा खंड के बीच उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

1) कसारा के लिए अंतिम लोकल एन 31 कल्याण प्रस्थान 23.03 कसारा आगमन 00.13 बजे

2) अंतिम लोकल कसारा से एन 36 कसारा प्रस्थान 22.00 कल्याण आगमन 23.12 बजे ।

3) कसारा के लिए पहली लोकल एन 3 कल्याण प्रस्थान 05.48 कसारा आगमन 07.03 बजे ।

4) पहली लोकल कसारा से एन 6 कसारा प्रस्थान 06.10 कल्याण आगमन 07.20 बजे ।

मुम्बई की ओर जानेवाली, अप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की रिशेड्यूलिंग :-

12106 गोंदिया – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विदर्भ एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 28.10.2023 – अपने प्रारम्भिक स्टेशन गोंदिया से 3 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। ( नियमित प्रस्थान 14.40 बजे)।

मुम्बई की ओर से प्रस्थान करनेवाली, डाउन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की रिशेड्यूलिंग :-

  1. 12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – पाटलिपुत्र एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 28.10.2023, नियमित प्रस्थान समय 23:35 की जगह दिनांक 29 को प्रातः 04.00 बजे प्रस्थान करेगी।
  2. 11057 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज – अमृतसर एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 28.10.2023 नियमित प्रस्थान समय 23:30 की जगह दिनांक 29 को प्रातः 04.10 बजे प्रस्थान करेगी।
  3. 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – हटिया एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 29.10.2023 नियमित प्रस्थान समय 00:15 की जगह दिनांक 29 को प्रातः- 04:30 बजे प्रस्थान करेगी।
  4. 22177 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 29.10.2023 नियमित प्रस्थान समय 00:10 की जगह दिनांक 29 को प्रातः 04:20 बजे प्रस्थान करेगी।
  5. 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 29.10.2023 नियमित प्रस्थान समय 00:35 की जगह दिनांक 29 को प्रातः 04:45 बजे प्रस्थान करेगी

मुम्बई की ओर जानेवाली, अप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का रेगुलेशन :-

  1. 18030 शालीमार – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 27.10.2023 को इगतपुरी में 01.35 से 05:25 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा ।
  2. 12810 हावड़ा मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मेल यात्रा आरंभ की तिथि 27.10.2023 को इगतपुरी में 01.45 से 05:30 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
  3. 20104 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस) यात्रा आरंभ की तिथि 27.10.2023 को इगतपुरी में 02:10 से 05:25 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
  4. 11402 आदिलाबाद मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नंदीग्राम एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 28.10.2023 को भुसावल मंडल में 05:30 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
  5. 12152 शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 27.10.2023 को भुसावल मंडल में 05:40 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
  6. 12112 अमरावती मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 28.10.2023 को भुसावल मंडल में 05:50 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा ।
  7. 17058 सिकंदराबाद मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस देवगिरी एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 28.10.2023 को भुसावल मंडल में 06:00 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
  8. 12618 हज़रत निज़ामुद्दीन-एर्नाकुलम मंगला एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 28.10.2023 को भुसावल मंडल में 06.10 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
  9. 12138 फिरोजपुर कैंट मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पंजाब मेल यात्रा आरंभ की तिथि 27.10.2023 को भुसावल मंडल में 06.20 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
  10. 12290 नागपुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस दुरंतो एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 28.10.2023 को भुसावल मंडल में 06.30 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा ।
  11. 02140 नागपुर – मुम्बई छ्त्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विशेष यात्रा आरंभ की तिथि 28.10.2023 को भुसावल मंडल में 07.00 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
  12. 01026 बलिया – दादर विशेष यात्रा आरंभ की तिथि 27.10.2023 को भुसावल मंडल में 07.30 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा ।
  13. 05064 छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष यात्रा आरंभ की तिथि 27.10.2023 को भुसावल मंडल में 08.00 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।

यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मुख्यालय, मध्य रेल, मुंबई द्वारा जारी की गई है।

Uncategorised

परे की चार जोड़ी विशेष गाड़ियाँ

26 अक्तूबर 2023, गुरुवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2080

1: 09075/76 मुम्बई सेंट्रल काठगोदाम मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष

09075 मुम्बई सेंट्रल से दिनांक 08 से 29 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार को काठगोदाम के लिए 11:00 बजे रवाना होगी और वापसी में 09076 काठगोदाम से दिनांक 09 से 30 नवम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को 17:30 बजे मुम्बई सेंट्रल के लिए रवाना होगी। यह कुल चार फेरे होंगे।

कोच संरचना : 01 वातानुकूल प्रथम, 01 वातानुकूल टु टियर, 04 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर, 02 साधारण द्वितीय जनरल, 02 एसएलआर कुल 18 आई सी एफ कोच

2: 09097/98 बान्द्रा टर्मिनस जम्मूतवी बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक वातानुकूल सुपरफास्ट

09097 बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 12 से 26 नवम्बर के बीच प्रत्येक रविवार को जम्मूतवी के लिए 21:50 को रवाना होगी और वापसी में 09098 जम्मूतवी से दिनांक 14 से 28 नवम्बर तक प्रत्येक मंगलवार 23:20 को बान्द्रा टर्मिनस के लिए रवाना होगी।

कोच संरचना : 11 वातानुकूल थ्री टियर, 06 वातानुकूल कुर्सी यान, 02 जनरेटर वैन कम लगेज कुल 19 कोच (12247/48 युवा एक्सप्रेस के रैक से संचालित)

3: 09117/18 सूरत सूबेदारगंज सूरत साप्ताहिक विशेष

09117 सूरत से दिनांक 03 से 24 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को 6:00 बजे सूबेदारगंज के लिए रवाना होगी और वापसी में 09118 दिनांक 04 से 25 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार 19:25 को सूबेदारगंज से सूरत के लिए रवाना की जाएगी। कुल चार फेरे रहेंगे।

कोच संरचना : 12 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर, 01 एसएलआर और 01 जनरेटर वैन कुल 22 कोच

4: 09045/46 उधना पटना उधना साप्ताहिक विशेष

09045 उधना से दिनांक 03 से 24 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को 8:35 बजे पटना के लिए रवाना होगी और वापसी में 09046 दिनांक 04 से 25 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार 13:05 को पटना से उधना के लिए रवाना की जाएगी। कुल चार फेरे रहेंगे।

यात्रीगण, उपरोक्त सभी विशेष गाड़ियाँ अतिरिक्त किराया दर के साथ चलाई जा रही है।

Uncategorised

प्रधानमंत्री मोदी कल 26 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शिर्डी से करेंगे जलगाँव – भुसावल रेल की तीसरी, चौथी लाइन का लोकार्पण!

25 अक्तूबर 2023, बुधवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080

प्रधानमंत्री मोदी कल 26 अक्तूबर को शिर्डी हवाई अड्डे पर एक अतिरिक्त टर्मिनल का उद्धाटन करने शिर्डी पहुंच रहे है। शिर्डी देवस्थान में वातानुकूल दर्शन बारी, निलवंडे बांध की नवनिर्मित नहर और अन्य विविध प्रकल्पों का लोकार्पण करने जा रहे है। इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए, रेल विभाग के कुरडूवाड़ी – लातूर रोड विद्युतीकृत रेल लाइन, जलगाँव – भुसावल रेल की तीसरी, चौथी लाइन का लोकार्पण करेंगे।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी से खान्देश के यात्रिओंकी ओरसे हम निवेदन करते है, जलगाँव – भुसावल रेल खण्ड का चौपदरीकरण हो गया, जलगाँव में पाँच और भुसावल जंक्शन पर आठ प्लेटफार्म है मगर अभी भी इन दो शहरोंकी मुम्बई, पुणे, नागपुर से सम्पर्कता हेतु समुचित यात्री सेवाएं नही है, खासकर जलगाँव जिला मुख्यालय के यात्रिओंकी समर्पित (डेडिकेटेड) गाड़ी की बड़ी माँग रही है।

मुम्बई, पुणे एवं नागपुर के लिए बहुतें गाड़ियाँ इस खण्ड से गुजरती है, मगर किसी भी लम्बी दूरी से आनेवाली गाड़ियोंमे पग धरने तक की जगह स्थानीय यात्रिओंको नही मिलती। भुसावल – पुणे के बीच कल्याण होकर एक प्रतिदिन गाड़ी चलाई गई है, मगर इस गाड़ी का बीते वर्ष का इतिहास देखें तो यह गाड़ी चलने से ज्यादा रद्द ही की गई है। जो चलती भी है तो आये दिन इसे बन्द किए जाने की खबरें स्थानीय यात्रिओंको बैचेन कर देती है।

स्थानीय यात्रिओंका प्रधानमंत्री जी नम्र निवेदन है, कुछ लम्बी दूरी की गाड़ियोंको जलगाँव में ठहराव दिया जाए, अमरावती – पुणे के बीच कल्याण होकर एक प्रतिदिन एक्सप्रेस चलाई जाए, भुसावल – पुणे के बीच मनमाड़, दौंड होकर इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाई जाए, भुसावल – नागपुर वाया इटारसी, बैतूल दादाधाम त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस, भुसावल – नागपुर के बीच प्रतिदिन सवारी चलती थी उसे अविलम्ब पुनर्स्थापित किया जाए, भुसावल से सनावद के बीच ओंकारेश्वर मेमू एक्सप्रेस चलना चाहिए।

भुसावल – जलगाँव यह लगभग ट्विन सिटीज, जुड़वा शहर बन चुके है। जलगाँव जिला मुख्यालय है तो भुसावल रेल का विभागीय मुख्यालय है। कहने को 280 यात्री गाड़ियाँ भुसावल स्टेशन से गुजरती है, मगर यात्रिओंकी जरूरतें अधूरी सी है। आशा है, स्थानीय यात्रिओंकी गुहार आप तक पहुचेंगी।