Uncategorised

मध्य रेल ने पुणे होकर चलनेवाली वातानुकूल गाड़ियोंसमेत पाँच जोड़ी गाड़ियोंकी यात्री क्षमता, स्थायी रूपसे लगभग 5 से 25 प्रतिशत बढाई।

11 अक्तूबर 2023, बुधवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2080

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, मध्य रेल प्रशासन ने पुणे स्टेशन से चलनेवाली और पुणे स्टेशन से होकर गुजरने वाली समेत पाँच जोड़ी गाड़ियोंमें एक से लेकर पाँच यात्री कोच की वृद्धि की है। दरअसल पुणे स्टेशन पर कुछ प्लेटफार्म की लम्बाई बढाने का काम जारी था, ताकि ज्यादा कोचेस की गाड़ियाँ पुणे स्टेशन के अन्य प्लेटफार्म से भी चलाई जा सके और उसके सम्पन्न होने के पश्चात यह निर्णय लिया गया है।

22139/40 पुणे अजनी पुणे साप्ताहिक हमसफ़र वातानुकूल एक्सप्रेस में 15 3A कोच की जगह अब 18 वातानुकूल थ्री टियर और 02 वातानुकूल टू टियर, ऐसे कुल 20 कोच लगेंगे।

22141/42 पुणे नागपुर पुणे साप्ताहिक हमसफ़र वातानुकूल एक्सप्रेस में 15 3A कोच की जगह अब 18 वातानुकूल थ्री टियर और 02 वातानुकूल टू टियर, ऐसे कुल 20 कोच लगेंगे।

11045/46 कोल्हापुर धनबाद कोल्हापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में 21 कोच की जगह अब 22 कोच लगेंगे। इस गाड़ी में एक वातानुकूल थ्री टियर कोच बढाया गया।

01127/28 लोकमान्य तिलक टर्मिनस बल्हारशहा लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष में 17 कोच की जगह अब 21 कोच लगेंगे। इस गाड़ी में दो वातानुकूल थ्री टियर और दो द्वितीय साधारण अर्थात जनरल कोच ऐसे कुल 04 कोच बढ़ेंगे।

01139/40 नागपुर मडगांव नागपुर साप्ताहिक विशेष में 22 कोच की जगह अब 24 कोच लगेंगे। इस गाड़ी में एक वातानुकूल थ्री टियर और दो एक साधारण अर्थात जनरल कोच ऐसे कुल 02 कोच बढ़ेंगे।

मित्रों, पुणे स्टेशन पर कोच धारण क्षमता काफी कम है। केवल एक नम्बर प्लेटफार्म ज्यादा LHB कोच की गाड़ियाँ धारण कर सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया में एक पत्र वायरल हुवा, जिसमे दमरे अपनी 17630/29 नान्देड़ पुणे नान्देड़ प्रतिदिन एक्सप्रेस की कोच संख्या 15 से बढ़ाकर 22 करने का प्रस्ताव मध्य रेल के पास रखा था। निम्नलिखित पत्र में रिमार्क देखिए, “पुणे मण्डल में 17 से ज्यादा LHB कोच वाली यात्री गाड़ियोंका परिचालन करने में दिक्कतें है” यह कह प्रस्ताव को ख़ारिज किया।

दरअसल यह परिचालन क्षमता याने रखरखाव हेतु पिट लाइन का छोटा होना, प्लेटफार्म की कोच धारण क्षमता का कम होना या कोच वॉटरिंग सिस्टम अनुरूप न होना हो सकता है। पुणे स्टेशन के पास, दोनों सिरोंपर मुम्बई एन्ड पर रेल कार्यालय बने है और दौंड, मिरज एण्ड पर यार्ड बने है। जरूरत है, की प्रशासनिक कार्यालय, लोकोशेड, यार्ड को शिफ्ट किया जाए या 10, 15 किलोमीटर स्थित छोटे स्टेशनोंपर विकसित किया जाए। पश्चिम रेलवे के सूरत स्टेशन का उदाहरण लीजिए, उनके पास प्रतिदिन 300 से ज्यादा गाड़ियाँ है और प्लेटफार्म केवल 4। पुणे में छह प्लेटफार्म है और गाड़ियाँ 200 से कुछ ही ज्यादा।

पुणे से शुरू और पुणे में खत्म होनेवाली गाड़ियाँ ज्यादा है। अतः मुम्बई की ओर शिवाजीनगर, खड़की, पिंपरी, चिंचवड़ और दूसरी ओर हड़पसर, लोणी, उरली इत्यादि स्टेशनोंको टर्मिनल्स के रूप में विकसित करना चाहिए। पुणे में टर्मिनेट/ओरिजिनेट होनेवाली बहुतांश गाड़ियाँ, पुणे स्टेशन पर सीमित हॉल्ट लेकर आगे टर्मिनेट की जा सकती है। इससे पुणे स्टेशन का न सिर्फ यात्री और रेल प्रशासन पर रखरखाव का दबाव कम होगा अपितु उपनगरीय यात्रिओंको भी लम्बी दूरी की गाड़ियोंका लाभ मिल पाएगा।

Uncategorised

पमरे WCR में बुदनी – बरखेड़ा स्टेशनोंके बीच रेल तिहरीकरण हेतु तेरह दिनोंका रेल ब्लॉक; 30 गाड़ियाँ रद्द एवं 17 गाड़ियोंका मार्ग परिवर्तन

10 अक्तूबर 2023, मंगलवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080

यात्रीगण कृपया ध्यान दे, पमरे के मुख्य रेल मार्ग इटारसी – भोपाल के बीच बुदनी, मिडघाट, चोका, बरखेड़ा स्टेशनोंपर रेल तिहरीकरण कार्य हेतु रेल ब्लॉक लिया जा रहा है। यह रेल ब्लॉक 15 अक्टूबर से 27 अक्तूबर तक जारी रहेगा। ब्लॉक के दौरान निम्नलिखित गाड़ियोंके परिचालन में बदलाव रहेगा।

रद्द की गई गाड़ियाँ :-

19343 इन्दौर सिवनी एवं 19344 छिंदवाड़ा इन्दौर प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 15 अक्तूबर से दिनांक 28 अक्तूबर के दौरान रद्द रहेगी।

12153 लोकमान्य तिलक टर्मिनस रानी कमलापति साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 26 अक्तूबर एवं वापसी में 12154 रानी कमलापति लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 27 अक्तूबर रद्द रहेगी।

02575 हैदराबाद गोरखपुर साप्ताहिक विशेष JCO दिनांक 13 एवं 20 अक्तूबर एवं वापसी में 02576 गोरखपुर हैदराबाद साप्ताहिक विशेष JCO दिनांक 15 एवं 22 अक्तूबर रद्द रहेगी।

14624/23 फिरोजपुर कैंट सिवनी फिरोजपुर कैंट पातालकोट प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 14 अक्तूबर से दिनांक 28 अक्तूबर के दौरान रद्द रहेगी।

05303 गोरखपुर महबूबनगर साप्ताहिक TOD वातानुकूलित विशेष JCO दिनांक 14 एवं 21 अक्तूबर को और 05304 महबूबनगर गोरखपुर साप्ताहिक TOD वातानुकूलित विशेष JCO दिनांक 16 एवं 23 अक्तूबर को रद्द रहेगी।

09715 हिसार तिरुपति साप्ताहिक विशेष JCO दिनांक 14 एवं 21 अक्तूबर एवं वापसी में 09716 तिरुपति हिसार साप्ताहिक विशेष JCO दिनांक 17 एवं 24 अक्तूबर रद्द रहेगी।

12720 हैदराबाद जयपुर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 16 से 25 अक्तूबर तक एवं वापसी में 12719 जयपुर हैदराबाद द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 18 से 27 अक्तूबर के दौरान रद्द रहेगी।

12923 डॉ आंबेडकर नगर नागपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 24 अक्तूबर एवं वापसी में 12924 नागपुर डॉ आंबेडकर नगर साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 25 अक्तूबर रद्द रहेगी।

12171 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हरिद्वार वातानुकूल द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 16 से 26 अक्तूबर तक और वापसी में 12172 हरिद्वार लोकमान्य तिलक टर्मिनस वातानुकूल द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 17 से 27 अक्तूबर तक रद्द रहेगी।

12405 भुसावल हज़रत निजामुद्दीन द्विसाप्ताहिक गोंडवाना सुपरफास्ट JCO दिनांक 15 से 24 अक्तूबर तक और वापसी में 12406 हजरत निजामुद्दीन भुसावल द्विसाप्ताहिक गोंडवाना सुपरफास्ट JCO दिनांक 13 से 22 अक्तूबर तक रद्द रहेगी।

20481 भगत की कोठी तिरुचिरापल्ली साप्ताहिक हमसफ़र JCO दिनांक 18 एवं 25 अक्तूबर एवं वापसी में 20482 तिरुचिरापल्ली भगत की कोठी साप्ताहिक हमसफर JCO दिनांक 21 एवं 28 अक्तूबर को रद्द रहेगी।

पार्सल गाड़ियाँ : 00653/54 रोयापुरम पटेलनगर रोयापुरम, 00651/52 कोयम्बटूर पटेलनगर कोयम्बटूर, 00629/30 यशवंतपुर तुगलकाबाद यशवंतपुर, 00637/38 SMVB बेंगलुरु ओखला SMVB बेंगलुरु यह गाड़ियाँ निम्नलिखित तिथियोंके दौरान नही चलेंगी।

मार्ग परिवर्तन कर चलनेवाली गाड़ियाँ :- निम्नलिखित गाड़ियाँ अपने नियमित मार्ग की बजाए अन्य मार्ग से चलकर अपने गंतव्य पर पहुचेंगी। यात्रीगण कृपया तिथियों और बदले मार्ग की जानकारी रेल हेल्पलाइन 139, वेबसाइट या ऍप से लेकर ही अपनी रेल यात्रा का नियोजन करे।

22192/91 जबलपुर इन्दौर जबलपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 23 से 28 अक्तूबर के दौरान दोनोंही दिशाओं में, पाँच फेरे, कटनी बिना होकर करेंगी।

11071/72 लोकमान्य तिलक टर्मिनस वाराणसी लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रतिदिन कामायनी एक्सप्रेस दिनांक 15 से 27 अक्तूबर के दौरान 15 फेरे, इटारसी से कटनी के बीच परावर्तित मार्ग जबलपुर होकर चलेगी।

19483/84 अहमदाबाद बरौनी अहमदाबाद (सप्ताह में छह दिन) दिनांक 15 से 27 अक्तूबर के दौरान 12 फेरे, उधना से निशातपुरा के बीच परावर्तित मार्ग आणंद, छायापुरी, रतलाम नागदा, संत हिरदाराम नगर होकर चलेगी।

12589/90 गोरखपुर सिकन्दराबाद गोरखपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 18, 25 एवं 19, 26 अक्तूबर को अपने नियमित मार्ग, कानपुर झाँसी, बिना, इटारसी के बजाय भीमसेन से इटारसी के बीच परावर्तित होकर चलेगी।

11407 पुणे लखनऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 17, 24 एवं 11408 लखनऊ पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 19, 26 अक्तूबर को अपने नियमित मार्ग, झाँसी, बिना, इटारसी के बजाय भीमसेन से इटारसी के बीच परावर्तित होकर जबलपुर होकर चलेगी।

22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस, चार फेरे, JCO दिनांक 24 से 27 एवं 22537 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 23 से 27 अक्तूबर तक अपने नियमित मार्ग, झाँसी, बिना, इटारसी के बजाय भीमसेन से इटारसी के बीच परावर्तित होकर जबलपुर होकर चलेगी।

12943/44 वलसाड़ कानपुर वलसाड़ उद्योगकर्मी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक फेरा, JCO 25/27 अक्तूबर को अपने नियमित मार्ग इटारसी, बिना, झाँसी, भीमसेन की जगह परावर्तित मार्ग इटारसी, जबलपुर, भीमसेन होकर चलेगी।

04121/22 सफदरजंग सिकन्दराबाद सफदरजंग साप्ताहिक विशेष JCO दिनांक 19, 26 एवं वापसी में दिनांक 21, 28 अक्तूबर को अपने नियमित मार्ग, इटारसी, बिना, झाँसी की जगह परावर्तित मार्ग इटारसी, जबलपुर, कटनी, मानिकपुर होकर चलेगी।

यात्रीगण से नम्र निवेदन है, अपनी रेल यात्रा का नियोजन रेल विभाग की अधिकृत हेल्पलाइन, वेबसाइट, ऍप से सम्पर्क कर करे।

Uncategorised

दमरे SCR में सात जोड़ी गाड़ियोंमे नए स्टापेजेस

09 अक्तूबर 2023, सोमवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

रेल प्रशासन ने यात्रिओंकी सुविधाओं के मद्देनजर, सात जोड़ी गाड़ियोंको नियमित स्टापेजेस देने की घोषणा की है।

12745/46 सिकन्दराबाद मानुगुरू सिकन्दराबाद प्रतिदिन एक्सप्रेस डोरनाकल में रुकेगी।

12621/22 डॉ एम जी आर चेन्नई सेंट्रल नई दिल्ली डॉ एम जी आर चेन्नई सेंट्रल तमिलनाडु सुपरफास्ट प्रतिदिन एक्सप्रेस, खम्मम स्टेशन पर रुकेगी।

17027/28 हैदराबाद करनूल सिटी हैदराबाद हुन्ड्री प्रतिदिन एक्सप्रेस इटिकयाल स्टेशन पर रुकेगी।

12795/96 विजयवाड़ा लिंगमपल्ली विजयवाड़ा इंटरसिटी प्रतिदिन एक्सप्रेस नालगोण्डा स्टेशनपर रुकेंगी।

17645/46 सिकन्दराबाद रेपल्ले सिकन्दराबाद प्रतिदिन एक्सप्रेस रामन्नापेट में रुकेगी।

17647/48 हैदराबाद पूर्णा हैदराबाद प्रतिदिन एक्सप्रेस शंकरपल्ली स्टेशन पर रुकेगी।

17649/50 हैदराबाद औरंगाबाद हैदराबाद प्रतिदिन एक्सप्रेस शंकरपल्ली स्टेशन पर रुकेगी।

Uncategorised

एक और वन्देभारत का मार्ग विस्तार ; रानी कमलापति – जबलपुर जाएगी रीवा!

08 अक्तूबर 2023, रविवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

मध्यप्रदेश के यात्रिओंके लिए रेल प्रशासन लगातार सौगात परोसने आतुर है। पहले धड़ल्ले से स्टापेजेस बंटे और अब गाड़ियोंके विस्तार की घोषणाएं आ रही है। वन्देभारत जैसी प्रीमियम गाड़ी भी इससे अछूती न रह सकी

20174/73 जबलपुर रानी कमलापति जबलपुर वन्देभारत एक्सप्रेस (सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक मंगलवार छोड़कर) अब रीवा तक विस्तारित की जा रही है। परिपत्रक यह दर्शा रहा है, यह विस्तार सम्भवतः 10 अक्तूबर से लागू किया जा सकता है।

रीवा से निकलकर सतना, कटनी और मैहर यह विस्तारित दौड़ के नए स्टापेजेस घोषित किए गए है। चलिए, इसकी प्रस्तावित समयसारणी भी उपलब्ध है,

Uncategorised

इन्दौर भोपाल इन्दौर वन्देभारत अब नागपुर तक चलेगी

08 अक्तूबर 2023, रविवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

20911/12 इन्दौर – भोपाल – इन्दौर वन्देभारत एक्सप्रेस (सप्ताह में छह दिन चलनेवाली प्रत्येक रविवार छोड़कर) अब भोपाल से आगे इटारसी होकर नागपुर तक चलेगी।

बहुतांश यह बदलाव, नागपुर विस्तार कल दिनांक 09 अक्तूबर से लागू करने की चर्चा है मगर अभी उसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वैसे बिना किसी मार्ग परीक्षण के कल ही से दौड़ शुरू होना सम्भव तो दिखाई नही देता, मगर चुनाव काल सामने है और इस स्थिति में क्या सम्भव नही? ☺️😊

अब तक के वन्देभारत एक्सप्रेस के इतने बड़े बेड़े में, इस तरह के परिचालनिक बदलाव किए जानेवाली सम्भवतः यह पहली वन्देभारत एक्सप्रेस है। वैसे भी जबसे इन्दौर – भोपाल के बीच यह वन्देभारत चली है, उसी दिन से यात्रिओंके बीच इसके विस्तार की माँग जोर पकड़ रही थी। केवल इन्दौर – भोपाल के बीच वन्देभारत की उपयोगिता सिद्ध नहीं हो पा रही थी। अब यात्रिओंके बीच इन्दौर – नागपुर – इन्दौर यह फेरा बेहतर लोकप्रियता बना सकता है।

आइए प्रस्तावित समयसारणी देखते है,