Uncategorised

दमरे SCR में चार गाड़ियोंका मार्ग विस्तार; नान्देड़ तांदुर जाएगी रायचूर, हड़पसर हैदराबाद जाएगी काजीपेट, जयपुर काचेगुड़ा का करनूल सिटी तक और करीमनगर निजामाबाद का बोधन तक विस्तार!

08 अक्तूबर 2023, रविवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

17664 हुजुरसाहिब नान्देड़ तांदुर एवं 17663 तांदुर परभणी प्रतिदिन एक्सप्रेस का तांदुर से आगे यादगीर होकर रायचूर तक विस्तार किया जा रहा है। इस विस्तार में नान्देड़ से तांदुर और तांदुर से परभणी के बीच समयसारणी में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। विस्तारित भाग अर्थात तांदुर से रायचूर की समयसारणी प्रस्तुत है। उक्त विस्तार नान्देड़ से रायचूर JCO दिनांक 08 अक्तूबर और रायचूर से परभणी JCO दिनांक 09 अक्तूबर से लागू हो रहा है।

17014/13 हैदराबाद हड़पसर हैदराबाद त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस वाया लातूर रोड, कुरडुवाड़ी, दौंड जंक्शन का विस्तार काजीपेट तक किया जा रहा है।

17013 हड़पसर हैदराबाद त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 08 अक्तूबर, अगले दिन दिनांक 09 अक्तूबर को हैदराबाद पहुंच जाने के पश्चात सुबह 9:00 बजे उद्घाटन विशेष के तौर पर काजीपेट पहुँचेंगी और दिनांक 09 अक्तूबर से प्रत्येक सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार को 17014 काजीपेट हड़पसर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस बन, नियमित रूपसे चलाई जाने लगेगी। वापसी में 17013 हड़पसर काजीपेट त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 10 अक्तूबर से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को हड़पसर से रवाना होगी।

यात्रीगण ज्ञात रहे, अब 17014/13 काजीपेट हड़पसर काजीपेट त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस, दोनोंही दिशाओं में हैदराबाद स्टेशनपर नही जाएगी। हड़पसर से सिकन्दराबाद पहुंचकर आगे काजीपेट पहुंचेगी।

दरअसल और भी दो गाड़ियाँ है, जिनका मार्ग विस्तार किया जा रहा है।

19713/14 जयपुर काचेगुड़ा जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया इटारसी, नरखेड़, अकोला का करनूल सिटी तक विस्तार। 19714 करनूल सिटी जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 09 अक्तूबर से नियमित रूप से प्रत्येक सोमवार को करनूल सिटी से चलेगी। वहीं 19713 जयपुर करनूल सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस नियमित रूपसे JCO दिनांक 14 अक्तूबर प्रत्येक शनिवार से काचेगुड़ा से आगे करनूल सिटी तक चलना शुरू कर देंगी। उक्त गाड़ियोंमे दोनोंही दिशाओं में जयपुर से काचेगुड़ा तक कोई भी समय परिवर्तन नहीं है। विस्तारित भाग की समयसारणी निम्नलिखित है।

07893/94 निजामाबाद करीमनगर निजामाबाद प्रतिदिन सवारी विशेष का बोधन स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा है। यह विस्तार भी 09 अक्तूबर से लागू हो जाएगा।

Uncategorised

रेल स्टापेजेस की ‘चुनावी’ लॉटरी में खण्डवा, बुरहानपुर के ड्रॉ निकले 😊

07 अक्तूबर 2023, शनिवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080

यूँ तो रेल प्रशासन ने आसमानी सुल्तानी ZBTT शून्याधारित समयसारणी वाला फ़तवा निकाल कर बहुत सी गाड़ियोंके स्टापेजेस रद्द कर दिए थे। जी हाँ हम ‘थे’ शब्द का प्रयोग इसलिए कर सकते है क्योंकी बहुतांश स्टापेजेस अस्थायी, छह महीने की मियादीपर पुनर्स्थापित किए जा रहे है। पुनर्स्थापित ही क्यों, अब तो नए स्टापेजेस की भी घोषणाओंका सिलसिला चल निकला है। जानकारोंका मानना है, भई चुनाव जो आ रहे है! ☺️

चलिए, चुनावी गंगा बह रही है तो कुछेक छींटे वर्षों पुरानी माँगोंपर भी डलवा कर, उन्हें भी पावन कर लेते है। ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश के जिला मुख्यालयों खण्डवा एवं बुरहानपुर के साथ होने जा रहा है।

12171/72 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हरिद्वार लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक वातानुकूल एक्सप्रेस एवं 12751/52 हुजुरसाहिब नान्देड़ जम्मूतवी हुजुरसाहिब नान्देड़ साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस को खण्डवा स्टेशनपर अस्थायी स्टापेज की घोषणा की गई है।

19483/84 अहमदाबाद बरौनी अहमदाबाद वाया खजुराहो सप्ताह में छह दिन चलनेवाली एक्सप्रेस एवं 22967/68 अहमदाबाद प्रयागराज जंक्शन अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट के बुरहानपुर स्टेशनपर अस्थायी स्टापेज की घोषणा की गई है।

इन चार जोड़ी गाड़ियोंके उपरोक्त अस्थायी स्टापेजेस जल्द ही लागू किए जाएंगे जिसकी समयसारणी की विस्तृत सूचना स्थानीय क्षेत्रीय रेल, मध्य रेलवे की ओरसे की जाएगी। उपरोक्त गाड़ियोंको यात्रिओंकी ओरसे कितना प्राधान्य मिलता है, इस पर स्थानीय रेल मण्डल की ओरसे निगाह रखी जाएगी और उस डेटा पर इन स्टापेजेस का स्थायी किया जाना निर्भर रहेगा।

Uncategorised

पुणे – कुरडुवाड़ी – हरंगुळ – पुणे के बीच प्रतिदिन विशेष

06 अक्तूबर 2023, शुक्रवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080

मध्य रेल CR की ओरसे यात्री सुविधा हेतु पुणे से हरंगुळ के बीच, प्रतिदिन सेवा शुरू की जा रही है।

01487/88 पुणे हरंगुळ पुणे विशेष एक्सप्रेस दिनांक 10 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक प्रतिदिन चलाई जायेगी।

गाड़ी की कोच संरचना : 01 वातानुकूल प्रथम, 01 वातानुकूल 2 टियर, 04 वातानुकूल थ्री टियर, 05 स्लिपर, 02 द्वितीय साधारण (जनरल), 01 जनरेटर वैन, 01 एसएलआर कुल 15 कोच

गाड़ी के स्टापेजेस : पुणे से निकलने के बाद हड़पसर, उरली, केडगाव, दौंड जंक्शन, जेऊर, केम, कुरडुवाड़ी, बार्सी टाउन, उस्मानाबाद और हरंगुळ

यह गाड़ी 17630/29 नान्देड़ – पुणे – नान्देड़ एक्सप्रेस के रैक के खाली पड़े समय (लाय ओवर पीरियड) का रेल प्रशासन द्वारा सदुपयोग है। ध्यान रहे, आधुनिक LHB रैक का मेंटेनेंस अवधि लम्बा होता है अतः इस गाड़ी के लाय ओवर पीरियड में यह गाड़ी करीबन 655 किलोमीटर का पुणे से हरंगुळ का फेरा और कर लेगी।

Uncategorised

छुट्टी विशेष गाड़ियोंके धूमधड़ाके जारी है; लीजिए अब उत्तर रेलवे के प्रस्ताव

05 अक्तूबर 2023, गुरुवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2080

छुट्टियाँ शुरू होनेवाली है और रेल प्रशासन इसकी तैयारी बराबर कर रहा है। अभी चार दिन पहले ही पश्चिम रेल की 32 विशेष गाड़ियोंके प्रस्ताव की सूची हमने प्रकाशित की थी और आज उत्तर रेलवे ने अपनी 16 विशेष गाड़ियोंके प्रस्ताव जारी कर दिए है। कई यात्रिओंके मन यह सवाल आता है, यह महज प्रस्ताव है, क्या वाकई गाड़ियाँ पटरियों पर आएगी? मित्रों, हम आपको बताते है, यह सारे प्रस्ताव सम्बंधित क्षेत्रीय रेल्वेज़ के साथ तालमेल के, पूर्ण परिचालनिक अभ्यास कर के बनाए जाते है और इनके मान्यता मिलने की सम्भवनाए लगभग पूर्ण रहती है। केवल थोड़ा बहुत समय परिवर्तन या तिथियोंमे हेरफेर किया जा सकता है।

चलिए परिपत्रक देखते है,

1: 04049/50 नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा नई दिल्ली त्रिसाप्ताहिक विशेष

2: 04518/17 चंडीगढ़ गोरखपुर चंडीगढ़ साप्ताहिक विशेष

3: 04530/29 भटिण्डा वाराणसी सिटी भटिण्डा द्विसाप्ताहिक विशेष

4: 04060/59 आनंदविहार टर्मिनस जयनगर आनंदविहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष

5: 04066/65 आनंदविहार टर्मिनस पटना आनंदविहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक वातानुकूल सुपरफास्ट विशेष

6: 04049/50 नई दिल्ली वाराणसी नई दिल्ली त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष

7: 01654/53 श्री माता वैष्णो देवी कटरा नई वाराणसी श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक विशेष

8: 04088/87 आनंदविहार टर्मिनस गोरखपुर आनंदविहार टर्मिनस साप्ताहिक विशेष

9: 04646/45 जम्मूतवी बरौनी जंक्शन जम्मूतवी साप्ताहिक विशेष

10: 04010/09 आनंदविहार टर्मिनस जोगबनी आनंदविहार टर्मिनस साप्ताहिक विशेष

11: 04062/61 दिल्ली जंक्शन बरौनी जं दिल्ली जंक्शन साप्ताहिक विशेष

12: 01662/61 आनंदविहार टर्मिनस सहरसा आनंदविहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष

13: 04012/11 नई दिल्ली दरभंगा नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक विशेष

14: 01676/75 आनंदविहार टर्मिनस मुजफ्फरपुर आनंदविहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष

15: 01678/77 नई दिल्ली गया नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष

16: 04678/77 फिरोजपुर पटना फिरोजपुर साप्ताहिक विशेष

Uncategorised

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, दमरे SCR की अजन्ता एक्सप्रेस एवं देवगिरी एक्सप्रेस के टर्मिनल स्टेशन बदल रहे है।

05 अक्तूबर 2023, गुरुवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2080

अहं! कुछ बीती घोषणाएं याद कर खुश होने कतई जरूरत नही है। सिकन्दराबाद मनमाड़ के बीच प्रतिदिन चलनेवाली अजन्ता एक्सप्रेस मनमाड़ से आगे भुसावल तक विस्तार या मनमाड़ की दिशा में टर्मिनल बदलाव की खबर नही है। यह तो दमरे अपने एण्ड पर टर्मिनल्स में बदलाव कर रही है। चलिए, आप को परिपत्रक दिखा देते है।

1: 17058 सिकन्दराबाद मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस प्रतिदिन देवगिरी एक्सप्रेस दिनांक 14 दिसम्बर 2023 से लिंगमपल्ली स्टेशन से रवाना होगी और 17057 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सिकन्दराबाद प्रतिदिन देवगिरी एक्सप्रेस दिनांक 15 दिसम्बर 2023 से सिकन्दराबाद से आगे जाकर लिंगमपल्ली स्टेशन पर टर्मिनेट होगी।

यह टर्मिनल बदलाव सिकन्दराबाद से 23 किलोमीटर आगे लिंगमपल्ली स्टेशन और बीच के स्टेशन बेगमपेट के यात्रिओंको मुम्बई से सीधे जोड़ेगा। साथ ही सिकन्दराबाद स्टेशनपर यात्री गाड़ियोंके दबाव को भी कम करेगा।

2: इसी कड़ी में आगे 17064/63 सिकन्दराबाद – मनमाड़ के बीच प्रतिदिन चलनेवाली अजन्ता एक्सप्रेस का सिकन्दराबाद की जगह काचेगुड़ा से चलाने का प्रस्ताव है।

दिनांक 15 दिसम्बर से 17064 अजन्ता एक्सप्रेस सिकन्दराबाद की जगह काचेगुड़ा स्टेशन से मनमाड़ के लिए रवाना होगी और वापसी में 17063 अजन्ता एक्सप्रेस दिनांक 16 दिसम्बर से मनमाड़ से रवाना होकर सिकन्दराबाद की जगह काचेगुड़ा को टर्मिनेट होगी।

उपरोक्त टर्मिनल बदलाव स्थायी रूप में, परिपत्रक में निर्देशित तिथियोंसे लागू हो जाएंगे।