Uncategorised

त्यौहार, छुट्टी, समर, विंटर विशेष गाड़ियोंकी ‘अतिविशेष’ पीड़ा

18 जुलाई 2023, मंगलवार, अधिक श्रावण, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2080

भारतीय रेल समय समय पर अपने नियोजित यात्री गाड़ियोंके अतिरिक्त विशेष गाड़ियोंका आयोजन करते रहता है। कभी यह गाड़ियाँ छुट्टी विशेष (हॉलिडे स्पेशल्स) के नाम पर या कभी धुप काल (समर), ठण्ड काल (विन्टर), त्यौहार (फेस्टिवल) विशेष के नाम धारण कर चलती है। दरअसल यह गाड़ियाँ केवल नाममात्र ‘विशेष’ होती है, इनकी विशेषता यात्रियोंको सुखद, आरामदायक की जगह परेशानी और पीड़ादायक ही है। आइए देखते है,

इन सारी विशेष गाड़ियोंमे किराया दर ‘विशेष’ अर्थात नियमित किराया दर से 1.3 गुना ज्यादा या फिर रेल विभाग के किराया दरों की तत्काल श्रेणी के दर से लिया जाता है। इन गाड़ियोंमे तत्काल बुकिंग के बिना ही सर्व कालीन तत्काल किराया लागू रहता है। साथ ही डिस्टन्स रिस्ट्रिक्शन होने के कारण कम अन्तर की यात्रा टिकट भी लम्बी दूरी की यात्रा टिकट के बराबर मूल्य की होती है।

गाड़ी की संरचना में लगे कोच अमूमन हमेशा ही ‘स्क्रैच कोच’ होते है। अब आप पूछेंगे स्क्रैच कोच क्या होता है। स्क्रैच कोच का अर्थ है, भारतीय रेल साधारणतः अपने यात्री कोचेस को 20 वर्षों के उपयोग के बाद नियमित यात्री गाड़ियोंके परिचालन से हटा देती है, यह होते है स्क्रैच कोच। इनमें से जो कोचेस फिर भी ठीकठाक है, उन्हें रेल विभाग इन विशेष गाड़ियोंको चलाने के उपयोग में लेता है। या यूँ भी कह सकते है, उन स्क्रैच कोच को रिफर्बिश्ड, पुनर्रचना कर, ठीक करके नए जैसा बनाया गया हो, उनसे यह गाड़ियोंको चलाया जाता है।

ज्यादा किराए, पुराने साजसज्जा वाले कोच के अलावा सबसे पीड़ादायक है, इन गाड़ियोंकी बेहद अनियंत्रित समयसारणी। आप किसी भी स्पेशल गाड़ी का परिचालन देख लीजिए, पहले ही ढीलीढाली समयसारणी होती है और इसके बावजूद गाड़ी कभी भी समयानुसार नही चलती। 2-4 घन्टोंसे लेकर 22-24 घण्टे देरी से चलना इन गाड़ियोंके लिए सहज बात है। आम यात्री यदि इन गाड़ियोंके समयसारणीनुसार कोई नियोजन करे तो समझ लीजिए उसकी नैय्या कभी पार ही नही लगनी है।

इसके अलावा, मध्य काल मे तो कुछ विशेष गाड़ियोंके वातानुकूलित कोचोंमे बेडिंग, लिनन की आपूर्ति भी बन्द कर दी थी। यात्रिओंके तीव्र आक्षेपों के बाद इन्हें पुर्नस्थापित किया गया। बेवजह देरी से चलनेवाली इन गाड़ियोंमे रेल विभाग द्वारा चलित पेंट्रीकार सुविधा भी नादारद रहती है, अतः यात्रिओंकी खानपान को लेकर बड़ी परेशानी रहती है।

यह गाड़ियोंकी चल स्थिति को रेल विभाग किसी तरह अद्यावत (अपडेट) नही करता, अतः यात्री को अपनी गाड़ी कितनी देरी से आएगी, कब आएगी इसकी जानकारी के लिए रेल यंत्रणाओंसे सीधा सम्पर्क रखना पड़ता है और उसके बावजूद भी उसे गाड़ी के परिचालन जानकारी पर कोई ठोस निष्कर्ष पर पहुंचना बड़ा भारी लगता है।

एक वरिष्ठ रेल जानकार के अनुसार यह विशेष गाड़ियाँ “ओपन शेडयूल” के साथ चलाई जाती है, अर्थात रेल परिचालन विभाग के लिए शेड्यूल्ड ट्रेन्स, पूर्वनिर्धारित यात्री गाड़ियोंको अपने समयसारणी अनुसार चलाना बंधनकारक है, प्राथमिकता है। वहीं यह गाड़ियाँ अनशेड्यूल्ड, ग़ैरप्राथमिकता श्रेणी में आती है, अतः इन्हें चलाने में प्राथमिकता नही दी जाती और यह गाड़ियाँ लेट, और लेट होते चली जाती है।

इतनी सारी जानकारियोंके और पीड़ादायी अनुभवोंके बावजूद केवल और केवल मजबूरी की वजह से ही आम यात्री इन गाड़ियोंके यात्रा चक्रव्यूह में फँसता है, और अपने गंतव्य तक पहुंचने के बाद फिर दोबारा विशेष गाड़ी से यात्रा न करने की असफल (😢) शपथ लेता है।

Uncategorised

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, मध्य रेल पर मनमाड़ – दौंड मार्ग के बेलापुर – पढेगाँव रेल दोहरीकरण हेतु रेल ब्लॉक की अवधि में बदलाव हुवा है।

18 जुलाई 2023, मंगलवार, अधिक श्रावण, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2080

मनमाड़ से दौंड के बीच, बेलापुर – पढेगाँव खण्ड के 12 किलोमीटर रेल मार्ग का दोहरीकरण कार्य पूर्ण हुवा है। इसका तकनीकी परीक्षण दिनांक 14 से 22 जुलाई के बीच होगा। अतः निम्नलिखित यात्री गाड़ियों के समयसारणी का अस्थायी पुनर्निर्धारण किया था उसमें कुछ बदलाव किया गया है।

दिनांक 12 से 17 जुलाई 2023 : के बीच देरी से प्रस्थान

निम्नलिखित गाड़ियाँ अपने प्रारम्भिक स्टेशन से देरी से चलेंगी।

1: 02131 पुणे जबलपुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 17 जुलाई सोमवार को पुणे जंक्शन से अपने नियमित समय 11:30 की जगह 2 घण्टे देरी से अर्थात दोपहर 13:30 को रवाना की जाएगी।

2: 22845 पुणे हटिया द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 16 जुलाई रविवार एवं 19 जुलाई बुधवार को पुणे जंक्शन से अपने नियमित समय 10:45 की जगह 2 घण्टे देरी से अर्थात दोपहर 12:45 को रवाना की जाएगी।

3: 15030 पुणे गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस, दिनांक 15 जुलाई शनिवार को पुणे जंक्शन से अपने नियमित समय 10:45 की जगह 2 घण्टे देरी से अर्थात दोपहर 12:45 को रवाना की जाएगी।

4: 12103 पुणे लखनऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस, दिनांक 18 जुलाई मंगलवार को पुणे जंक्शन से अपने नियमित समय 10:45 की जगह 2 घण्टे देरी से अर्थात दोपहर 12:45 को रवाना की जाएगी।

रद्द की गई गाड़ियाँ :- पूर्व नियोजित तिथियों में किया गया बदलाव, बोल्ड, गहरे शब्दों में छपा है।

1: 11410 निजामाबाद पुणे एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 और 21 जुलाई को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्णतयः रद्द की गई है।

2: 11409 दौंड निजामाबाद एक्सप्रेस JCO दिनांक 21 और 22 जुलाई को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्णतयः रद्द की गई है।

3: 01413 निजामाबाद पंढरपुर एक्सप्रेस JCO दिनांक 22 और 23 जुलाई को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्णतयः रद्द की गई है।

4: 01414 निजामाबाद पंढरपुर एक्सप्रेस JCO दिनांक 18 और 19 जुलाई को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्णतयः रद्द की गई है।

परावर्तित मार्ग से चलनेवाली गाड़ियाँ :-

1: 12627 बंगालूरु नई दिल्ली कर्नाटक सुपरफास्ट JCO दिनांक 20, 21 जुलाई बेंगलुरु से दौंड तक आकर आगे पुणे, लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, मनमाड़ आएगी और आगे नियमित मार्ग से नई दिल्ली की ओर जाएगी। परावर्तित मार्ग से चलने की वजह से नियमित मार्ग के दौंड कोर्ड, अहमदनगर, बेलापुर एवं कोपरगाँव स्टेशन स्किप होंगे।

2; 12780 निजामुद्दीन वास्को गोवा सुपरफास्ट JCO दिनांक 20, 21 जुलाई मनमाड़ तक आकर आगे इगतपुरी, कल्याण, पनवेल होकर पुणे आएगी और आगे नियमित मार्ग से वास्को की ओर जाएगी। परावर्तित मार्ग से चलने की वजह से नियमित मार्ग के दौंड कोर्ड, अहमदनगर, बेलापुर एवं कोपरगाँव स्टेशन स्किप होंगे।

3: 12629 यशवंतपुर हज़रत निजामुद्दीन कर्नाटक सम्पर्क क्रान्ति द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 20 जुलाई यशवंतपुर से पुणे तक आकर आगे पुणे, लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, मनमाड़ आएगी और आगे नियमित मार्ग से नई दिल्ली की ओर जाएगी। परावर्तित मार्ग से चलने की वजह से नियमित मार्ग के दौंड कोर्ड, स्टेशन स्किप होंगे।

4: 12104 लखनऊ पुणे सुपरफास्ट JCO दिनांक 19 जुलाई को पूर्व नियोजित परिपत्रक के अनुसार परावर्तित हो कर चलनेवाली थी, अब नियोजित समयसारणी एवं मार्ग से चलेगी।

5: 20657 हुब्बाली हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 21 जुलाई हुब्बाली से दौंड तक आकर आगे पुणे, लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, मनमाड़ आएगी और आगे नियमित मार्ग से निजामुद्दीन की ओर जाएगी। परावर्तित मार्ग से चलने की वजह से नियमित मार्ग के अहमदनगर एवं कोपरगाँव स्टेशन स्किप होंगे।

नियमित समय की जगह देरी से प्रस्थान करनेवाली गाड़ियाँ :-

1: 15030 पुणे गोरखपुर साप्ताहिक दिनांक 22 जुलाई शनिवार को पुणे जंक्शन से अपने नियमित समय 10:45 की जगह 4 घण्टे देरी से अर्थात दोपहर 14:45 को रवाना की जाएगी।

नियंत्रित कर चलाने वाली गाड़ियाँ :

12628 नई दिल्ली बेंगलुरु कर्नाटक सुपरफास्ट JCO 20, 21 जुलाई, अपने नियमित मार्ग पर 0.55 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

22123 पुणे अजनी साप्ताहिक वातानुकूलित एक्सप्रेस को JCO 21 जुलाई, अपने नियमित मार्ग पुणे से प्रस्थान करने के बाद 0.25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

12221 पुणे हावडा वातानुकूलित दुरन्तो एक्सप्रेस को JCO 22 जुलाई, अपने  नियमित मार्ग पुणे से प्रस्थान करने के बाद 0.25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

JCO – जर्नी कमिन्स ऑन अर्थात प्रारम्भिक स्टेशन से छूटने की तिथि।

Uncategorised

हुतात्मा एक्सप्रेस का ‘हौतात्म्य’

13 जुलाई 2023, गुरुवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080

कहीं आप हेडलाइन देखकर चौंक तो नही गए? हम 11025/26 पुणे भुसावल पुणे के बीच प्रतिदिन चलने वाली हुतात्मा एक्सप्रेस की बात कर रहे है।

31 मार्च 2008 में इस गाड़ी का उद्धाटन हुवा था और विशेष रूप से यह गाड़ी पुणे और नासिक के बीच यात्रिओंकी भारी मांग के चलते चलाई गई थी। चूँकि नाशिक स्टेशन पर रेल गाड़ी के रखरखाव की व्यवस्था उपलब्ध न होने के कारण इसे मनमाड़ तक चलाया जा रहा था। मनमाड़ स्टेशन पर गाड़ी के रैक का ‘लाई-ओवर पीरियड’ इतना था की उसे मनमाड़ स्टेशन पर घंटो व्यर्थ खड़े रखने की बजाय भुसावल जंक्शन तक खींच लिया गया। यह विस्तार 01 जुलाई 2012 से आरंभ हुवा।

इस विस्तार के कारण भुसावल परिसर के रेल यात्रिओंको मुम्बई के कल्याण, पनवेल और नाशिक, पुणे की बीच यात्रा करने के लिए एक आसान, किफायती और सुलभ यातायात व्यवस्था प्रतिदिन उपलब्ध हो गयी। स्थानीय राजनेताओं के पुरजोर प्रयासोंसे इस गाड़ी में 1 वातानुकूल थ्री टियर और दो स्लिपर कोच की भी व्यवस्था करवाई गई, जो यात्रिओंमें बेहद लोकप्रिय हुई।

संक्रमण काल मे देश भर की काफी यात्री गाड़ियाँ, लगभग वर्षभर रद्द रही। उसी समय से इस गाड़ी को रेल विभाग ने बली का बकरा बनाकर रख्खा है। हालाँकि उपरोक्त विशेषण गाड़ी के नाम ‘हुतात्मा’ को बिल्कुल ही ठीक नही है अतः हम उसे ‘हौतात्म्य’ कह रहे है। हौतात्म्य याने सर्वोच्च बलिदान और हुतात्मा याने बलिदानकर्ता।

यह गाड़ी जो यात्रिओंमें इतनी लोकप्रिय है, नाशिक – पुणे के बीच एकमेव यात्री सम्पर्क कराती है, रेल प्रशासन का एकदम ‘सॉफ्ट टारगेट’ है। जब रोजाना कई गाड़ियाँ, कल्याण – पनवेल – कर्जत होकर चलाई जा सकती है, तो इस गाड़ी को चलाने में प्रशासन का क्या बाधा आ रही है, यह समझ से बिल्कुल परे है।

नाशिक के जनप्रतिनिधियों ने रेल प्रशासन को इस मामले में बड़ी खरी-खोटी सुनाई है। गाड़ी के नियमित मार्ग नाशिक, कल्याण, पनवेल, कर्जत को परिवर्तन कर मनमाड़ – दौंड होकर चलाने के चर्चाओं पर भी भारी आपत्ति जताई है, साथ ही गाड़ी को तत्काल रूप में पुनर्स्थापित करने की पुरजोर माँग की है।

सच बात तो यह है, ‘गरीब की लुगाई, गाँव की भौजाई’ वाली कहावत यहाँ सटीक बैठती है। सिटिंग वाली इंटरसिटी गाड़ी के जनसामान्य यात्रिओंके लिए कौन भला आवाज़ उठाए? बड़ी मुद्दत के बाद ही सही मगर नाशिक के जनप्रतिनिधियों ने जनता के क्षोभ एवं परेशानी को समझा। आशा है, रेल अधिकारी भी इन बातोंको समझे और उचित कार्रवाई कर गाडीको फिर पटरी पर ले आए तो आम यात्रिओंके लिए बेहतर होगा।

Photo courtesy : indiarailinfo.com

Uncategorised

मध्य रेल पर मनमाड़ – दौंड के बीच रेल दोहरीकरण हेतु रेल ब्लॉक; यात्री गाड़ियाँ मार्ग पतिवर्तन/रद्द/आँशिक रद्द/देरी से चलेंगी

12 जुलाई 2023, बुधवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

मनमाड़ से दौंड के बीच, बेलापुर – पढेगाँव खण्ड के 12 किलोमीटर रेल मार्ग का दोहरीकरण कार्य पूर्ण हुवा है। इसका तकनीकी परीक्षण दिनांक 12 से 20 जुलाई के बीच होगा। अतः निम्नलिखित यात्री गाड़ियों के समयसारणी का अस्थायी पुनर्निर्धारण किया जा रहा है।

दिनांक 12 से 17 जुलाई 2023 : के बीच देरी से प्रस्थान

निम्नलिखित गाड़ियाँ अपने प्रारम्भिक स्टेशन से देरी से चलेंगी।

1: 02131 पुणे जबलपुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 17 जुलाई सोमवार को पुणे जंक्शन से अपने नियमित समय 11:30 की जगह 2 घण्टे देरी से अर्थात दोपहर 13:30 को रवाना की जाएगी।

2: 22845 पुणे हटिया द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 12 जुलाई बुधवार एवं 16 जुलाई रविवार को पुणे जंक्शन से अपने नियमित समय 10:45 की जगह 2 घण्टे देरी से अर्थात दोपहर 12:45 को रवाना की जाएगी।

3: 15030 पुणे गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस, दिनांक 15 जुलाई शनिवार को पुणे जंक्शन से अपने नियमित समय 10:45 की जगह 2 घण्टे देरी से अर्थात दोपहर 12:45 को रवाना की जाएगी।

रद्द की गई गाड़ियाँ :-

1: 11410 निजामाबाद पुणे एक्सप्रेस JCO दिनांक 18 और 19 जुलाई को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्णतयः रद्द की गई है।

2: 11409 दौंड निजामाबाद एक्सप्रेस JCO दिनांक 19 और 20 जुलाई को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्णतयः रद्द की गई है।

3: 01413 निजामाबाद पंढरपुर एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 और 21 जुलाई को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्णतयः रद्द की गई है।

4: 01414 निजामाबाद पंढरपुर एक्सप्रेस JCO दिनांक 18 और 19 जुलाई को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्णतयः रद्द की गई है।

परावर्तित मार्ग से चलनेवाली गाड़ियाँ :-

1: 12627 बंगालूरु नई दिल्ली कर्नाटक सुपरफास्ट JCO दिनांक 18, 19 जुलाई बेंगलुरु से दौंड तक आकर आगे पुणे, लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, मनमाड़ आएगी और आगे नियमित मार्ग से नई दिल्ली की ओर जाएगी। परावर्तित मार्ग से चलने की वजह से नियमित मार्ग के दौंड कोर्ड, अहमदनगर, बेलापुर एवं कोपरगाँव स्टेशन स्किप होंगे।

2; 12780 निजामुद्दीन वास्को गोवा सुपरफास्ट JCO दिनांक 18, 19 जुलाई मनमाड़ तक आकर आगे इगतपुरी, कल्याण, पनवेल होकर पुणे आएगी और आगे नियमित मार्ग से वास्को की ओर जाएगी। परावर्तित मार्ग से चलने की वजह से नियमित मार्ग के दौंड कोर्ड, अहमदनगर, बेलापुर एवं कोपरगाँव स्टेशन स्किप होंगे।

3: 12629 यशवंतपुर हज़रत निजामुद्दीन कर्नाटक सम्पर्क क्रान्ति द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 18 जुलाई यशवंतपुर से पुणे तक आकर आगे पुणे, लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, मनमाड़ आएगी और आगे नियमित मार्ग से नई दिल्ली की ओर जाएगी। परावर्तित मार्ग से चलने की वजह से नियमित मार्ग के दौंड कोर्ड, स्टेशन स्किप होंगे।

4: 12104 लखनऊ पुणे सुपरफास्ट JCO दिनांक 19 जुलाई लखनऊ से मनमाड़ तक आकर आगे इगतपुरी, कल्याण, पनवेल होकर पुणे आएगी। परावर्तित मार्ग से चलने की वजह से नियमित मार्ग के दौंड कोर्ड, अहमदनगर, बेलापुर एवं कोपरगाँव स्टेशन स्किप होंगे।

5: 22685 यशवंतपुर चंडीगढ़ कर्नाटक सम्पर्क क्रान्ति द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 19 जुलाई यशवंतपुर से पुणे तक आकर आगे पुणे, लोनावला, कर्जत, पनवेल, वस रोड, सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, सन्त हिरदाराम नगर होकर भोपाल आएगी और आगे नियमित मार्ग से चंडीगढ़ की ओर जाएगी। परावर्तित मार्ग से चलने की वजह से नियमित मार्ग के दौंड कोर्ड, मनमाड़, भुसावल स्टेशन स्किप होंगे।

नियमित समय की जगह देरी से प्रस्थान करनेवाली गाड़ियाँ :-

1: 12103 पुणे लखनऊ साप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 18 जुलाई मंगलवार को पुणे जंक्शन से अपने नियमित समय 10:45 की जगह 2 घण्टे देरी से अर्थात दोपहर 12:45 को रवाना की जाएगी।

2: 22845 पुणे हटिया द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 19 जुलाई बुधवार को पुणे जंक्शन से अपने नियमित समय 10:45 की जगह 4 घण्टे देरी से अर्थात दोपहर 14:45* को रवाना की जाएगी।

नियंत्रित कर चलाने वाली गाड़ियाँ :

12628 नई दिल्ली बेंगलुरु कर्नाटक सुपरफास्ट JCO 18, 19 जुलाई, अपने नियमित मार्ग पर 0.55 रोक कर चलाई जाएगी।

01921 पुणे वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी जंक्शन साप्ताहिक विशेष को JCO 20 जुलाई, अपने नियमित मार्ग पुणे से प्रस्थान करने के बाद 0.30 रोक कर चलाई जाएगी।

JCO – जर्नी कमिन्स ऑन अर्थात प्रारम्भिक स्टेशन से छूटने की तिथि।

Uncategorised

भुसावल मण्डलपर नागपुर मार्ग की रेल यातायात बाधित; गाड़ियाँ परावर्तित की जा रही है

10 जुलाई 2023, सोमवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080

बुलेटिन : 1

परावर्तित मार्ग से चलेंगी निम्नलिखित गाड़ियाँ :

22827 पुरी सुरत साप्ताहिक सुपरफास्ट फिलहाल बड़नेरा में है, वहाँसे परावर्तित मार्ग चांदूर बाजार, नरखेड़, इटारसी, खण्डवा होकर भुसावल आएंगी और आगे नियमित मार्ग से सुरत की ओर रवाना होगी।

22940 बिलासपुर हापा साप्ताहिक सुपरफास्ट फिलहाल अजनी में है, वहाँसे परावर्तित मार्ग नागपुर, इटारसी, खण्डवा होकर भुसावल आएंगी और आगे नियमित मार्ग से हापा की ओर रवाना होगी।

13426 सुरत मालड़ा टाउन साप्ताहिक सुपरफास्ट फिलहाल भुसावल में है, वहाँसे परावर्तित मार्ग खण्डवा, इटारसी, होकर नागपुर जाएगी और आगे नियमित मार्ग से मालड़ा की ओर रवाना होगी।

22738 हिसार सिकंदराबाद द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस सुपरफास्ट फिलहाल जलम्ब में है, वहाँसे परावर्तित मार्ग चांदूर अकोला, पूर्णा, नान्देड़ होकर सिकंदराबाद जाएगी।

बुलेटिन : 2

रोक कर देरी से चलने वाली गाड़ियाँ

12140 नागपुर मुम्बई सेवाग्राम एक्सप्रेस जो आज रात 21:15 को नागपुर से चलनेवाली थी उसे 4 घंटे देरी से अर्थात देर रात 01:15 (दिनांक 11/7/23) को रवाना किया जाएगा।

12240 नागपुर मुम्बई दुरन्तो एक्सप्रेस जो आज रात 20:40 को नागपुर से चलनेवाली थी उसे 4 घंटे देरी से अर्थात देर रात 0:40 (दिनांक 11/7/23) को रवाना किया जाएगा।

आँशिक रद्द गाड़ियाँ :

12139 मुम्बई नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस JCO 10/7/23 केवल भुसावल तक ही आकर समाप्त हो जाएगी, भुसावल से नागपुर के बीच रद्द रहेगी।

01140 मडगांव नागपुर विशेष JCO 09/7/23 केवल अकोला तक ही आकर समाप्त हो जाएगी, अकोला से नागपुर के बीच रद्द रहेगी।

परावर्तित मार्ग से चलनेवाली गाड़ियाँ :

12221 पुणे हावडा दुरन्तो JCO 10/7/23 भुसावल से आगे खण्डवा, इटारसी होकर नागपुर पहुँचेंगी और नागपुर से आगे नियमित मार्ग से हावडा जायेगी।

शॉर्ट ओरिजिनेट, अर्थात प्रारम्भिक स्टेशनसे अलग, बीच मार्ग से शुरू होने वाली गाड़ियाँ :

12140 नागपुर मुम्बई सेवाग्राम एक्सप्रेस JCO 11/7/23 नागपुर के बजाय भुसावल से मुम्बई के लिए रवाना होगी।

बुलेटिन : 3

आँशिक रद्द गाड़ियाँ :

12112 अमरावती मुम्बई अम्बा एक्सप्रेस JCO 10/7/23 फिलहाल बड़नेरा में है। यहीं से लौटा दी जा रही है। बड़नेरा से मुम्बई के बीच रद्द

11121 भुसावल वर्धा मेमू एक्सप्रेस JCO 10/7/23 फिलहाल मूर्तिजापुर में है। यहीं से रद्द की जा रही है। मूर्तिजापुर से वर्धा के बीच रद्द