12 जून 2023, सोमवार, आषाढ, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080
चक्रवात ‘बिपरजॉय’ 12 जून से 15 जून के बीच गुजरात के कच्छ और तटीय इलाक़े में दस्तक दे सकता है। 150 kmph की गति से तेज़ हवाएं चलने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में पश्चिम रेलवे ने गुजरात के तटीय इलाकोंसे गुजरने वाली गाड़ियोंका परिचालन या तो रद्द किया है या उन्हें आँशिक रद्द किया है।
निम्नलिखित परिपत्रक देखिए,
137 गाड़ियोंकी सूची जारी की गई है। सूचीमे तिथि और गाड़ियोंके परिचालन की बदली व्यवस्था लिखी गयी है। यह पहला बुलेटिन है। यदि आवश्यकता रही तो और भी यात्री गाड़ियोंका परिचालन बदला जा सकता है और अलग से बुलेटिन जारी किया जाएगा।
11 जून 2023, रविवार, आषाढ, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080
कालका – शिमला रेल मार्ग, उत्तर रेलवे NR के तहत आता है। यह 2 फ़ीट 6 इंच नैरो-गेज रेलवे है, जो कालका से शिमला तक ज़्यादातर पहाड़ी मार्ग से होकर चलती है। ब्रिटिश राज के दौरान भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला को शेष भारतीय रेल प्रणाली से जोड़ने के लिए 1898 और 1903 के बीच हर्बर्ट सेप्टिमस हैरिंगटन के निर्देशन में इस रेलवे का निर्माण किया गया था।
यह रेल मार्ग समुद्री सतह 656 मीटर की ऊंचाई से हिमालय की शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में कालका, धर्मपुर, सोलन, कंडाघाट, तारादेवी, बड़ोग, सलोगरा, तोतू और समरहिल से 2,075 मीटर की ऊंचाई पर शिमला तक जाता है। इस रेल मार्ग को यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हैरिटेज का दर्जा मिला है।
रेल फैक्ट्री कपूरथला ने इस रेल गाड़ी के लिए आधुनिक विस्टाडोम कोचेस बनाए है, ताकि यात्री रेल गाड़ी मे यात्रा करते हुए प्राकृतिक नज़ारोंका आनन्द ले सकें। कुल चार नैरो गेज पैनोरमिक कोच बनाये गए है, जिनमे वातानुकूलित एग्जीक्यूटिव चेयर कार, वातानुकूलित चेयर कार, साधारण चेयर कार और लगेज कम पार्सल वैन है। आइए, देखते है इन सुन्दर रेल गाड़ी के नए आधुनिक कोचेस को!
07 जून 2023, बुधवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी/पंचमी, विक्रम संवत 2080
कोंकण रेलवे पर प्रत्येक वर्ष के मॉन्सून काल 10 जून से 31 अक्तूबर तक नियमित समयसारणी से थोडे धीमे परिचालन की समयसारणी लागू रहती है। इस 2023 सीजन की मॉन्सून समयसारणी का परिपत्रक कोंकण रेल प्रशासन द्वारा जारी हो चुका है, कुल 34 जोड़ी गाड़ियाँ है, जिसे हम प्रस्तुत कर रहे है। दरअसल यह पोस्ट 15 मार्च 2023 को प्रसारित हो चुकी है, चूँकि मॉनसून समयसारणी 10 जून से लागू होगी अतः इसे पुनः प्रसारित किया जा रहा है।