Uncategorised

पश्चिम रेलवे का, भगत की कोठी – अहमदाबाद एवं इन्दौर – भोपाल के बीच वन्देभारत चलाने का प्रस्ताव

15 जून 2023, गुरुवार, आषाढ, कृष्ण पक्ष, द्वादशी/त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080

वन्देभारत एक्सप्रेस गाड़ियाँ, जो पहले एक्का दुक्का उद्धाटन हो कर चल पड़ती थी, अब रैक की उपलब्धि बढ़ने से ज्यादा संख्या में शुरू हो रही है। मीडिया में पक्की खबर चल रही है, 26 या 27 जून को 5 नई वन्देभारत एक्सप्रेस का शुभारंभ होने जा रहा है। ऐसे लगता है, कुछ ही महीनोंमें शायद देश का कोई भी मुख्य रेल मार्ग ऐसा नही रह जायेगा, जिसपर वन्देभारत एक्सप्रेस के फेरे न हो।

हाल ही में, हमें पश्चिम रेलवे द्वारा प्रस्तावित दो वन्देभारत गाड़ियाँ शुरू करवाने की माँग का एक पत्र मिला। जिसमे 27 जून को जो 5 वन्देभारत चलने की खबरे है, उनमें से एक इन्दौर – भोपाल वन्देभारत का भी उल्लेख है।

गौरतलब यह है, भगत की कोठी – साबरमती वन्देभारत! यह गाड़ी “हाई राइज पेंटोग्राफ” अर्थात DFC समर्पित मालगाड़ियोंके गलियारे से चलने का प्रस्ताव है। साथ ही, साबरमती स्टेशन पर गाड़ी के रखरखाव की सुविधा पूर्ण हो, तब यह गाड़ी शुरू की जाएगी यह भी लिखा है।

इन्दौर – भोपाल वन्देभारत तो बस आ ही रही है, इंतज़ार भगत की कोठी – साबरमती वन्देभारत का रहेगा। 😊

साबरमती – भगत की कोठी वन्देभारत, सप्ताह में छह दिन प्रत्येक रविवार को छोड़कर
इन्दौर – भोपाल वन्देभारत, सप्ताह में छह दिन प्रत्येक रविवार को छोड़कर
Uncategorised

मध्य रेल CR ने बेहतर यात्री सुविधाओं के हेतु, छह जोड़ी गाड़ियोंमे कोच संरचना में वृद्धि / बदलाव किया

15 जून 2023, गुरुवार, आषाढ, कृष्ण पक्ष, द्वादशी/त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080

मध्य रेल्वेने निम्नलिखित पाँच जोड़ी गाड़ियोंमे स्थायी तौर पर यात्री कोच बढ़ाये है।

1: 22155/56 कलबुर्गी कोल्हापुर कलबुर्गी प्रतिदिन सुपरफास्ट में दिनांक 26 जून से 5 कोच की वृद्धि की गई है। जिनमे 2 वातानुकूल थ्री टियर और 3 स्लिपर कोच रहेंगे।

2: 11404/03 कोल्हापुर नागपुर कोल्हापुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस वाया पंढरपुर, कुरडूवाड़ी, लातूर, परभणी, पूर्णा, अकोला दिनांक 19/20 जून से एक वातानुकूल थ्री टियर बढ़ रहा है।

3: 12147/48 कोल्हापुर हज़रत निजामुद्दीन कोल्हापुर साप्ताहिक सुपरफास्ट में 01 वातानुकूल थ्री टियर और 02 स्लिपर कोच दिनांक 20/22 जून से बढ़ रहा है।

4: 11050/49 कोल्हापुर अहमदाबाद कोल्हापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 01 वातानुकूल थ्री टियर और 02 स्लिपर कोच दिनांक 24/25 जून से बढ़ रहा है।

5: 11041/42 दादर साईं नगर शिर्डी दादर एक्सप्रेस वाया पुणे, दौंड कोर्ड सप्ताह में चार दिवसीय गाड़ीमे एक द्वितीय श्रेणी साधारण कोच कम कर के वातानुकूल थ्री टियर का एक कोच बढाया जा रहा है। यह बदलाव दिनांक 20 जून से दादर से और दिनांक 21 जून से शिर्डी से लागू होगा।

6: 11027/28 दादर पंढरपुर दादर एक्सप्रेस वाया पुणे, दौंड, कुरडूवाड़ी सप्ताह में तीन दिवसीय गाड़ीमे एक द्वितीय श्रेणी साधारण कोच कम कर के वातानुकूल थ्री टियर का एक कोच बढाया जा रहा है। यह बदलाव दिनांक 19 जून से दादर से और दिनांक 20 जून से पंढरपुर से लागू होगा।

बदली हुई कोच संरचना की विस्तृत जानकारी निम्नलिखित परिपत्रक में देखें,

Uncategorised

चक्रवात ‘बिपरजॉय’ का खौफ़! पश्चिम रेलवे ने जारी किया दूसरा बुलेटिन

13 जून 2023, मंगलवार, आषाढ, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

बिपरजॉय चक्रवात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे के अहमदबाद रेलवे स्टेशन के लिए हेल्‍पडेस्‍क नम्‍बर जारी किया गया है।

अहमदाबाद हेल्प डेस्क नं. 07922112503

निम्नलिखित सम्पर्क क्रमांक अहमदाबाद, भावनगर एवं राजकोट मण्डल के विविध स्टेशनोंके है

राजकोट मण्डल द्वारा जारी परिपत्रक

परिपत्रक में यह सूचित किया गया है, यदि तेज हवाओं गति 60kmph से ज्यादा बढ़ती है तो छोटी लाइन की सभी गाड़ियोंका परिचालन तत्काल स्वरूप में रोक दिया जाएगा।

उक्त जानकारी पश्चिम रेलवे के ट्वीट्स पर से ली गयी है।

Uncategorised

चक्रवात ‘बिपरजॉय’ का खौफ़! 137 यात्री गाड़ियोंके परिचालन में बदलाव या रद्द

12 जून 2023, सोमवार, आषाढ, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

चक्रवात ‘बिपरजॉय’ 12 जून से 15 जून के बीच गुजरात के कच्छ और तटीय इलाक़े में दस्तक दे सकता है। 150 kmph की गति से तेज़ हवाएं चलने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में पश्चिम रेलवे ने गुजरात के तटीय इलाकोंसे गुजरने वाली गाड़ियोंका परिचालन या तो रद्द किया है या उन्हें आँशिक रद्द किया है।

निम्नलिखित परिपत्रक देखिए,

137 गाड़ियोंकी सूची जारी की गई है। सूचीमे तिथि और गाड़ियोंके परिचालन की बदली व्यवस्था लिखी गयी है। यह पहला बुलेटिन है। यदि आवश्यकता रही तो और भी यात्री गाड़ियोंका परिचालन बदला जा सकता है और अलग से बुलेटिन जारी किया जाएगा।

Uncategorised

कालका – शिमला रेल में लगेंगे आरामदायी आधुनिक विस्टाडोम कोच

11 जून 2023, रविवार, आषाढ, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080

कालका – शिमला रेल मार्ग, उत्तर रेलवे NR के तहत आता है। यह 2 फ़ीट 6 इंच नैरो-गेज रेलवे है, जो कालका से शिमला तक ज़्यादातर पहाड़ी मार्ग से होकर चलती है। ब्रिटिश राज के दौरान भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला को शेष भारतीय रेल प्रणाली से जोड़ने के लिए 1898 और 1903 के बीच हर्बर्ट सेप्टिमस हैरिंगटन के निर्देशन में इस रेलवे का निर्माण किया गया था।

यह रेल मार्ग समुद्री सतह 656 मीटर की ऊंचाई से हिमालय की शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में कालका, धर्मपुर, सोलन, कंडाघाट, तारादेवी, बड़ोग, सलोगरा, तोतू और समरहिल से 2,075 मीटर की ऊंचाई पर शिमला तक जाता है। इस रेल मार्ग को यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हैरिटेज का दर्जा मिला है।

रेल फैक्ट्री कपूरथला ने इस रेल गाड़ी के लिए आधुनिक विस्टाडोम कोचेस बनाए है, ताकि यात्री रेल गाड़ी मे यात्रा करते हुए प्राकृतिक नज़ारोंका आनन्द ले सकें। कुल चार नैरो गेज पैनोरमिक कोच बनाये गए है, जिनमे वातानुकूलित एग्जीक्यूटिव चेयर कार, वातानुकूलित चेयर कार, साधारण चेयर कार और लगेज कम पार्सल वैन है। आइए, देखते है इन सुन्दर रेल गाड़ी के नए आधुनिक कोचेस को!

कोच का बाहरी दृश्य
नॉन एसी चेयर कार (30 सीटर)
एसी चेयर कार (24 सीटर)
एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार (12 सीटर)
जेनरेटर कार/सामान वैन