Uncategorised

मध्य रेल ने 32 गाड़ियोंके तकनीकी ठहरावों को वाणिज्यिक ठहरावों में बदला; यात्री टिकट मिलने का मार्ग खुला।

20 जून 2023, मंगलवार, आषाढ, शुक्ल पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2080

मध्य रेल मुख्यालय ने इगतपुरी स्टेशनपर तकनीकी कार्य हेतु रुकने वाली 16 जोड़ी अर्थात 32 गाड़ियों का स्टॉपेज अब वाणिज्यिक रूप में बदल दिया है।

सर्वसाधारण भाषामें कहा जाए तो उक्त 32 गाड़ियोंको इगतपुरी स्टेशन पर कसारा घाट पार करने के लिए बैंकर लोको जोड़ने/निकालने हेतु शंटिंग करना पड़ता था और उसके लिए यह गाड़ियाँ 5 से 10 रुकती थी। चूँकि यह तकनीकी हॉल्ट था तो रेल विभाग इन गाड़ियोंका आरक्षित टिकट या साधारण टिकट जारी नहीं कर सकती थी और ना ही यात्री उन गाड़ियोंमे अधिकृत तौर पर यात्रा कर पाते थे।

अब द्वितीय श्रेणी साधारण टिकट पर गाड़ी क्रमांक छपा नही होता, अतः उन यात्रिओंको कोई रोकटोक का सामना नहीं करना पड़ता। आम यात्रिओंकी सबब यह भी होती थी, उन्हें यह पता ही नही के फलाँ गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव नही है। मजे की बात यह भी है, कुछ काल पहले यह सारी गाड़ियोंका यात्री टिकट, आरक्षण सब मिलता था। गाड़ी रुके और उसका टिकट न मिल पाए, यह बात आम, साधरण यात्री के गले उतारने, उनको वीना टिकट दण्डित करने, कार्रवाई में रेल कर्मियोंको बड़ी परेशानी होती थी।

आखिरकार रेल प्रशासन ने अपने पूर्व निर्णय को बदला और 32 गाड़ियोंके इगतपुरी स्टेशन के ठहरावों को नियमित कर दिया। निम्नलिखित परिपत्रक देखें, गाड़ी विवरण, उसके फेरे, आगमन/ प्रस्थान समय और अन्त में लागू होने की तिथि इस प्रकार रचना है।

Uncategorised

चलो जगन्नाथ पुरी धाम! प्रभु रथ में विराज रहे है!!

19 जून 2023, सोमवार, आषाढ, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2080

महाप्रभु कल दिनांक 20 जून आषाढ़ शुद्ध द्वितीया को रथ में विराज रहे है। भारतीय रेल भक्त गणों को इस रथयात्रा के दर्शन कराने 208 विशेष गाड़ियोंकी व्यवस्था कर रही है। आइए जानते है,

Uncategorised

रेल टिकटोंके ई-आरक्षण व्यवस्थामें, देश के एक बड़े उद्योग समूह की सेन्ध?

18 जून 2023, रविवार, आषाढ, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2080

बड़े अखबारों की बड़ी सुर्खियाँ ☺️ हमारे देश मे जनता को बड़ी ही आसानी से भ्रमित किया जाता रहा है। अब उपरोक्त हेडलाइन ही देख लीजिए। देश के बड़े उद्योग समूह ने एक रेलवे की ई-टिकटींग वेबसाइट, व्यवसाय के सम्पूर्ण अधिग्रहण की खबर मीडिया में चल रही है। अब यह उद्योग समूह रेल टिकटों के आरक्षण में लोअर बर्थ, विन्डो सीट्स, ओवर नाइट जर्निज के टिकटमें प्रीमियम किराये लगाकर बुकिंग कराएगा, इस तरह का भ्रामक प्रचार, प्रसार किया जा रहा है। आइए सही तथ्य समझते है।

यह उद्योग समूह केवल रेल ई-टिकट व्यवसाय करने वाले एक चैनल, फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण कर रहे है, न की भारतीय रेल की ई-टिकट प्रणाली का और ना ही उसकी व्यवस्था का।

भारतीय रेल में आरक्षित टिकट दो तरीकोंसे बुक किये जाते है। एक रेलवे स्टेशनोंके PRS (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) आरक्षण काऊंटर्स पर जो की कागज पर छपा मैन्युअल फिजिकल टिकट है और दूसरा ई-टिकट जो की डिजिटल फॉर्मेट में IRTCT की वेबसाइट, ऐप्स पर निकाला जाता है।

रेल आरक्षण टिकटोंमे केवल और केवल भारतीय रेल विभाग का ही एकाधिकार (मोनोपली) है, चाहे PRS की छपी टिकट हो या डिजिटल ई-टिकट हो। IRCTC यह भारतीय रेल की ही उपकम्पनी है।

यह IRTCT कम्पनी अपने ई-टिकट आरक्षण व्यवसाय के चैनल्स की फ्रेंचाइजी याने चलाने का अधिकार कुछ नियमोंके अधीन वितरित करती है। देशभर में ऐसे कई फ्रेंचाइजी है और उनके सब एजेंट भी है। चाहे कितनी भी वेबसाईट्स हो, चैनल्स हो, लेकिन यह अन्ततः IRCTC के माध्यम से ही ई-टिकट बुक करते है। यूँ समझिए की इन सारे निजी चैनल्स की गंगोत्री IRCTC ई-टिकट वेबसाइट ही है।

अब आप ही बताए, इन किसी एक चैनल के अधिग्रहणमें सम्पूर्ण रेलवे की ई-टिकट प्रणाली में बदलाव कैसे हो सकता है? भ्रामक जानकारी में बहने की जरूरत नहीं उन्हें केवल मनोरंजन के तौर पर या अतिरिक्त जानकारी में समझिए।☺️

मित्रों, भारतीय रेलवे की विभिन्न जानकारियोंके लिए केवल उनकी अधिकृत वेबसाइटों/ऐप्स का उपयोग कीजिये। ई-टिकट बुकिंग के लिए irctc.co.in, गाड़ियोंकी स्थिति जानने के लिए NTES ऍप या indianrail.gov.in वेबसाइट, अनारक्षित टिकटोंके लिए uts ऍप! यह अलग अलग निजी वेबसाइट्स, ऍप्स, भारतीय रेल के अधिकृत चैनल्स से ही लिंक बनाकर जानकारीयाँ प्रस्तुत करते है।

याने जानकारी वही रहेगी केवल उनके प्रस्तुतिकरण में बदलाव या आधुनिकता रहेगी, बस! मतबल ई है, कथावाचक भले ही अलग हो, रामायण तो भगवान श्री राम जी की ही रहेंगी।😊

Uncategorised

तू दे हातात हात, उद्या चल ग धरु वाट! पाहु, डोळे भरूनी जगजेठीला। चल ग सखे…

16 जून 2023, शुक्रवार, आषाढ, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी/चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080

जय हरी विठ्ठल

आषाढ़ मास म्हणजे विठ्ठल भक्तांची पाउले वारीत, डोळे भेटीला आतुर अन मन देवाच्या चरणी कधीच पोहोचलेल. वारकरी देहाने वारीत एक एक पाउल चालत असतो परंतु मनात, अंत:करणात तो सम्पूर्ण विठ्ठलमय झालेला असतो. ही धुन्दी देवाचे दर्शन पार पाडुन परतल्याशिवाय सरकतच नाही. याच वारीचे पुण्य पदरात पाडण्यासाठी रेलवे विभाग वारकऱ्यांच्या सेवेत सज्ज झाला आहे. चला तर मग वारीला…

मराठवाड्यातुन वारी विशेष गाड्या :

07511/12 जालना – पंढरपुर/पंढरपुर – नान्देड़ विशेषची कोच संरचना : 9 स्लिपर, 6 वातानुकूल थ्री टियर, 1 वातानुकूल टू टियर, 2 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 22 कोच

07511 जालना पंढरपुर विशेष दिनांक 27/06/2023

07512 पंढरपुर नान्देड़ विशेष दिनांक 28/6/2023 ला

07515/16 औरंगाबाद – पंढरपुर – औरंगाबाद विशेष ; 07515 औरंगाबाद हुन 28 जून ला आणि 07516 पंढरपुर हुन दिनांक 29 जून ला सूटेल.

कोच संरचना : 6 स्लिपर, 2 वातानुकूल थ्री टियर, 1 वातानुकूल टू टियर, 8 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 19 कोच

07501/04 आदिलाबाद – पंढरपुर – आदिलाबाद विशेष ; 07501 आदिलाबादहुन 28 जून ला आणि 07516 पंढरपुर हुन दिनांक 29 जून ला सूटेल.

कोच संरचना : 6 स्लिपर, 3 वातानुकूल थ्री टियर, 2 वातानुकूल टू टियर, 5 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 18 कोच

विदर्भ, खान्देश, पश्चिम महाराष्ट्र आणि कर्नाटक मधुन वारी विशेष गाड्या

01205/06 नागपुर – पंढरपुर – मिरज – पंढरपुर – नागपुर विशेष ; 01205 नागपुर हुन दिनांक 25 आणि 28 जून ला, 01206 मिरज,पंढरपुर हुन दिनांक 26 आणि 29 जून ला सूटेल.

कोच संरचना : 9 स्लिपर, 7 वातानुकूल थ्री टियर, 2 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 20 कोच

01207/08 नागपुर – पंढरपुर – नागपुर विशेष ; 01207 नागपुर हुन दिनांक 26 आणि 29 जून ला, 01208 पंढरपुर हुन दिनांक 27 आणि 30 जून ला सूटेल.

कोच संरचना : 10 स्लिपर, 2 वातानुकूल थ्री टियर,  1 वातानुकूल टू टियर, 5 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 20 कोच

01119/20 नवी अमरावती- पंढरपुर – नवी अमरावती विशेष ; 01119 नवी अमरावतीहुन दिनांक 25 आणि 28 जून ला, 01120 पंढरपुर हुन दिनांक 26 आणि 29 जून ला सूटेल.

कोच संरचना : 10 स्लिपर, 2 वातानुकूल थ्री टियर,  1 वातानुकूल टू टियर, 5 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 20 कोच

01121/22 खामगांव – पंढरपुर – खामगांव विशेष ; 01121 खामगांवहुन दिनांक 26 आणि 29 जून ला, 01122 पंढरपुर हुन दिनांक 27 आणि 30 जून ला सूटेल.

कोच संरचना : 8 स्लिपर, 1 वातानुकूल थ्री टियर,  1 वातानुकूल टू टियर, 10 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 20 कोच

01159/60 भुसावल – पंढरपुर – भुसावल विशेष ; 01159 भुसावलहुन दिनांक 28 जून ला, 01160 पंढरपुर हुन दिनांक 29 जून ला सूटेल.

कोच संरचना : 8 स्लिपर, 6 चेयर कार, 6 जनरल द्वितीय साधारण, 1 एसएलआर, 1 जनरेटर वैन एकूण 22 कोच

01101/02 लातूर – पंढरपुर – लातूर विशेष ; 01101 लातूरहुन दिनांक 23, 27, 28 आणि 30 जून ला, 01101 पंढरपुर हुन दिनांक 23, 27, 28 आणि 30 जून ला सूटेल.

कोच संरचना : 8 स्लिपर, 4 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 18 कोच, (4 वातानुकूल कोच बन्द अवस्थेत राहतील)

01147/48 मिरज – पंढरपुर – मिरज विशेष ; 01147 मिरजेहुन दिनांक 24, 26, 27 जून आणि 01, 03 जुलै ला, 01148 पंढरपुर हुन दिनांक 24, 26, 27 जून आणि 01, 03 जुलै ला सूटेल.

कोच संरचना : 8 स्लिपर, 4 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 18 कोच, (4 वातानुकूल कोच बन्द अवस्थेत राहतील)

01107/08 मिरज – पंढरपुर – मिरज विशेष ; 01107 मिरजेहुन दिनांक 24 जून ते 03 जुलै पर्यन्त दररोज, 01108 पंढरपुर हुन 24 जून ते 03 जुलै पर्यन्त दररोज सूटेल.

कोच संरचना : 12 चेयर कार / जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर, एकूण 14 कोच

01209/10 मिरज – पंढरपुर – कुरडूवाड़ी – पंढरपुर – मिरज विशेष ; 01209 मिरजेहुन दिनांक 24 जून ते 03 जुलै पर्यन्त दररोज, 01210 कुरडूवाड़ी, पंढरपुर हुन 24 जून ते 03 जुलै पर्यन्त दररोज सूटेल.

कोच संरचना : 12 चेयर कार / जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर, एकूण 14 कोच

Uncategorised

बड़ी राहत : मध्य रेल CR की 11 जोड़ी विशेष गाड़ियाँ सितंबर तक चलती रहेंगी।

16 जून 2023, शुक्रवार, आषाढ, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी/चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080

उपरोक्त के संदर्भ में, मध्य रेलवे ने मुंबई से विभिन्न गंतव्यों के लिए चलने वाली विशेष ट्रेनों को, यात्रिओंकी अतिरिक्त भीड़ को राहत पहुंचाने के लिए, विस्तार करने का निर्णय लिया है। गाड़ियोंकी बढ़ाई गई अवधि निम्नानुसार है:-

1) 01025 दादर बलिया त्रि-साप्ताहिक विशेष (सोम, बुध, शुक्र) दि. 30.06.2023 से आगे अब दि. 03.07.23 से दि. 29.09.23 तक चलेगी। कुल 39 फेरे बढ़ रहे है।

2) 01026 बलिया दादर त्रि-साप्ताहिक विशेष (बुध, शुक्र, रविवार) दि. 02.07.2023 तक घोषित थी, अब दि. 05.07.23 से दि. 29.09.23 तक विस्तारित की गई है। कुल 37 फेरे बढ़ाये जा रहे है।

3) 01027 दादर गोरखपुर विशेष सप्ताह में चार दिन (मंगल, गुरु, शनि, रविवार) दि. 29.06.2023 तक घोषित थी जिसके फेरे दि. 01.07.23 से दि. 30.09.23 तक बढ़ाये जा रहे है। कुल 53 फेरे बढ़ेंगे।

4) 01028 गोरखपुर दादर विशेष सप्ताह में चार दिन (सोम, मंगल, गुरु, शनि) पूर्व घोषित फेरे दि. 03.07.2023 अब विस्तारित फेरे दि. 04.07.23 से दि. 30.09.23 कुल 51 फेरे बढ़े है।

5) 01139 नागपुर मडगांव द्वि-साप्ताहिक विशेष (बुध, शनि) पूर्व घोषित फेरे दि. 01.07.2023 अब विस्तारित फेरे दि. 05.07.23 से 30.09.23 कुल 26 फेरे बढ़े है।

6) 01140 मडगांव नागपुर द्वि-साप्ताहिक विशेष (गुरु, रविवार) पूर्व घोषित फेरे दि.02.07.2023 तक। अब विस्तारित फेरे दि. 06.07.23 से 01.10.23 कुल 25 फेरे बढ़े है।

7) 01435 सोलापुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष (मंगलवार) पूर्व घोषित फेरे दि. 04.07.2023 तक थे। अब विस्तारित फेरे दि. 11.07.23 से 25.07.23 बढ़ाये गए है। कुल 3 फेरे ज्यादा मिलेंगे।

8) 01436 लोकमान्य तिलक टर्मिनस सोलापुर साप्ताहिक विशेष (बुध) पूर्व घोषित फेरे दिनांक 28.06.2023 तक थे। अब विस्तारित फेरे दि.12.07.23 से दि.26.07.23 तक चलेंगे कुल 3 फेरे ज्यादा मिलेंगे।

9) 01438 तिरुपति सोलापुर साप्ताहिक विशेष (गुरुवार) पूर्व घोषित फेरे 29.06.2023 तक थे, अब विस्तारित फेरे दि. 06.07.23 से दि.27.07.23 तक चलेंगे कुल 4 ट्रिप बढ़ रही है।

10) 01437 सोलापुर तिरुपति साप्ताहिक विशेष (शुक्र) पूर्वघोषित फेरे दि.30.06.2023 तक ही थे, विस्तारित फेरे दि. 07.07.23 से 28.07.23 चलेंगे। कुल 4 ट्रिप बढ़ रही है।

11) 01127 लोकमान्य तिलक टर्मिनस बल्हारशाह साप्ताहिक विशेष (मंगल) पूर्वघोषित फेरे दि. 27.06.2023 तक थे। विस्तारित फेरे दि. 04.07.23 से दि. 26.09.23 तक चलेंगे। कुल 13 फेरे बढ़ेंगे।

12) 01128 बल्हारशाह लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष (बुध) पूर्वघोषित फेरे दि.28.06.2023 तक चलने थे, अब विस्तारित फेरे दि.05.07.23 से 27.09.23 बढ़ रहे है। कुल 13 फेरे बढ़ेंगे।

13) 02102 मनमाड़ दादर त्रि-साप्ताहिक विशेष (बुध, शुक्र, रविवार) पूर्वघोषित फेरे 30.06.2023 तक थे, अब विस्तारित फेरे दि. 02.07.23 से 29.09.23 तक बढ़ रहे है। कुल 39 ट्रिप बढ़ेंगी।

14) 02101 दादर मनमाड़ त्रि-साप्ताहिक विशेष (मंगल, बुध, शनि) पूर्वघोषित फेरे दि.30.06.2023 तक थे, अब विस्तारित फेरे दि.01.07.23 से 30.09.23 चलेंगे। कुल 40 फेरे अतिरिक्त मिलेंगे।

15) 01065 धुळे दादर त्रि-साप्ताहिक विशेष (सोम, मंगल, शनि) पूर्वघोषित फेरे दि. 30.06.2023 तक थे, अब विस्तारित फेरे दि. 01.07.23 से 30.09.23 बढ़ेंगे, कुल 40 फेरे अतिरिक्त मिलेंगे।

16) 01066 दादर धुळे त्रि-साप्ताहिक विशेष (सोम, शुक्र, रविवार) पूर्वघोषित फेरे दि.01.07.2023 तक थे। अब विस्तारित फेरे दि.02.07.23 से 29.09.23 तक मिलेंगे कुल 39 फेरे बढ़ रहे है।

17) 01439 पुणे अमरावती द्वि-साप्ताहिक विशेष वाया कुरडूवाड़ी, लातूर, परभणी, अकोला (शुक्र, रविवार) पूर्वघोषित फेरे दि.02.07.2023 तक थे। अब विस्तारित फेरे दि.07.07.23 से 30.07.23 बढ़ेंगे। कुल 08 फेरे अतिरिक्त होंगे।

18) 01440 अमरावती पुणे द्वि-साप्ताहिक विशेष वाया अकोला, परभणी, लातूर, कुरडूवाड़ी (शनि, सोमवार) पूर्वघोषित फेरे दि.03.07.2023 तक थे। अब विस्तारित फेरे दि.08.07.23 से 31.07.23 रहेंगे। कुल 08 ट्रिप अतिरिक्त मिलेंगी।

19) 01461 सोलापुर दौंड प्रतिदिन विशेष पूर्वघोषित फेरे दि.31.07.2023 तक थी। अब विस्तारित फेरे दि. 01.08.23 से 30.09.23 मिलेंगी। कुल 61 फेरे अतिरिक्त मिल रहे है।

20) 01462 दौंड सोलापुर दैनिक विशेष पूर्वघोषित फेरे दि.31.07.2023 तक थे। अब विस्तारित फेरे दि.01.08.23 से 30.09.23 चलेंगे। कुल 61 फेरे अतिरिक्त मिलेंगे।

21) 01463 सोलापुर कलबुर्गी दैनिक विशेष, पूर्वघोषित फेरे दि. 31.07.2023 तक थे। अब विस्तारित फेरे दि.01.08.23 से 30.09.23 तक चलेंगे। कुल 61 फेरे अतिरिक्त मिल रहे है।

22) 01464 कलबुर्गी सोलापुर दैनिक विशेष, पूर्वघोषित फेरे 31.07.2023 तक चलने वाले थे। अब विस्तारित फेरे दि.01.08.23 से 30.09.23 तक चलेंगे। कुल 61 ट्रिप अतिरिक्त मिल रही है।

सारी गाड़ियाँ मिलाकर अतिरिक्त फेरोंकी संख्या 689 हो रही है। मध्य रेल की ओर से यात्रिओंके लिए यह बड़ी राहत भरी सौगात है।