Uncategorised

हृषिकेश से बद्रीनाथ रेल प्रोजेक्ट के हृषिकेश – कर्णपयाग खण्ड का काम शुरू, और भी खबरें।

है न खुशखबर! कुछ पाने के लिए थोड़ीसी तकलीफ़ भी सहनी होगी। आने वाले 2-3 माह के लिए हृषिकेश तक जानेवाली गाड़ियाँ या तो रद्द रहेगी या शार्ट टर्मिनेट की जाएगी, आइए परिपत्रक देख लेते है।

15908 नाहरलगुन तिनसुकिया इंटरसिटी एक्सप्रेस और 15912 नाहरलगुन तिनसुकिया इंटरसिटी एक्सप्रेस के सेवा के दिन बदलेंगे साथ ही समय मे भी परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर रेलवे ने कोहरे से गाड़ियाँ रेग्युलेट की जाती है, उसकी पहली लिस्ट जारी की है।

14713 / 14714 जम्मूतवी श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, 19611 / 19614 अजमेर अमृतसर एक्सप्रेस, 13007 / 13008 हावड़ा श्रीगंगानगर हावड़ा उद्यान आभा तूफ़ान एक्सप्रेस गाड़ियोंको रेग्युलेट किया जा रहा है, कृपया निम्नलिखित परिपत्रक देख अपनी यात्रा का नियोजन करें।

पश्चिम रेलवे पर द्वारका और दिल्ली के बीच एक हॉलिडे स्पेशल गाड़ी का नियोजन किया जा रहा है। यात्रिओंसे निवेदन है, उपरोक्त गाडीका का लाभ लीजिएगा।

Uncategorised

राजस्थान की ओर यात्रा करने वाले यात्री कृपया ध्यान दे। कहीं आपकी गाड़ी रद्द तो नही हो रही?

अजमेर स्टेशन के मार्ग पर रेल के दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने एक परिपत्रक जारी किया है। इस मार्ग की 14 गाड़ियाँ 02 दिसम्बर तक रद्द रहेंगी, 6 गाड़ियाँ आंशिक रूपसे रद्द रहेंगी, 15 गाड़ियोंके मार्ग परावर्तित किए जा रहे, तो कुछ गाड़ियाँ रिशेड्यूल तो कुछ रेग्युलेट की जाएगी।

Uncategorised

अलनावर अंबेवाड़ी लाइन यात्री ट्रैफिक के लिए खुली।

अलनावर से अंबेवाड़ी डंडेली रेल लाईन जिसपर केवल मालगाड़ियां चलाई जा रही थी, अब यात्री ट्रैफिक के लिए भी खोल दी गयी है। साथ ही एक खुशखबर और भी है, पुणे बेलगावी जनशताब्दी की।

मैप कर्टसी : indiarailinfo